By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: संघ परिवार: योद्धा, डाकू या पॉकेटमार?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » संघ परिवार: योद्धा, डाकू या पॉकेटमार?
संघवाद

संघ परिवार: योद्धा, डाकू या पॉकेटमार?

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। Sangh parivaar pickpocket mentality पॉकटमार मानसिकता…..भीतर से कुछ, बाहर कुछ और। विश्वासपूर्वक कुछ भी उचित कर सकने का मनोबल नहीं। उस की चाह है कि किसी तरह कुछ हाथ आ जाए और बलवान विरोधियों का सामना न करना पड़े। यह मानसिकता हिन्दू शिक्षा से तो शून्य है ही। यूरोपीय, सभ्यता के स्वतंत्रता, समानता परक, आत्माभिमानी मूल्यों से भी दूर है। यूरोप में कुछ सम्मानजनक मानदंड और पारदर्शी, उत्तरदायी परंपराएं हैं। हमारे नेता उस में भी सिफर हैं।

लोकतांत्रिक राजनीति में कई तरह के लोग सक्रिय रहते हैं। भारत में तीन समूह विशिष्ट हैं। एक घोषित रूप से दूसरों का खात्मा कर दुनिया में बस अपना राज-समाज चाहते हैं। वे इस में सदियों से लगे हैं, और जिन देशों में अल्पसंख्यक हैं, वहाँ भी दबंगई, कपट, हिंसा, आदि हर तरह से देश के कानून-संविधान को धता बताकर सब पर अपनी थोपते हैं। यह वे खुल कर करते हैं। यह डाकुओं-सी राजनीति है।

दूसरे वे हैं, जो भी अपने मतवाद अनुसार दुनिया बदलना चाहते हैं। इस के लिए पहले अपनी पार्टी तानाशाही कायम करना चाहते हैं। परन्तु नियमित दबंगई के बदले वैचारिक प्रपंच से लोगों को अपना अनुगामी बनाते हैं। इन्हें योद्धा राजनीतिक कह सकते हैं।

तीसरे वे हैं जिन के पास राज्य-नीति की कोई कल्पना नहीं। न इतिहास-ज्ञान है। वे केवल सत्ता-कुर्सी पर बैठे रहना चाहते हैं। अपने को विचारक, महापुरुष, आदि कहलाने की लालसा भी रखते हैं। चाहे अपने किसी विचार/उपलब्धि की ‘महानता’ नहीं दिखा पाते। पर अपने नेताओं के नाम से दर्जनों भवन, सड़क, विश्वविद्यालय, चेयर, आदि बनाते जाते हैं। सब राज-कोष से। उन का मंसूबा है कि इसी तरह वे एक दिन सब के सिरमौर हो जाएं। यह पॉकेटमार मानसिकता की राजनीति हैं।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

एक बार कहीं स्कूली पुस्तकों में कोई बात हटाने का मुकदमा चल रहा था। लेकिन जानकारों की सलाह ठुकरा कर, कोर्ट में मनमानी दलील देकर, काम निकाल लेने का विफल प्रयास किया गया। तब कूनराड एल्स्ट ने सीताराम गोयल की टिप्पणी याद की कि संघ परिवार में पॉकेटमार मानसिकता है (“The RSS has a pickpocket mentality, they hope to get things on the cheap.”)। सो, जो लड़ाई सचाई बल से जीती जा सकती है, उसे आसान मनगढंत का सहारा लेकर हार में बदल लेते हैं। यह विविध मामलों में होता है। वे जानकारों की सलाह इसलिए ठुकराते हैं, ताकि बुद्धि एवं श्रेय, दोनों पर एकाधिकार दिखा सकें।

ऐसे भोले लोग हाथ में सत्ता लेकर भी मर्मांतक शत्रुओं का सामना नहीं करते। उन्हें चुपचाप रिश्वत-प्रलोभन और सज्जनता-खुशामद से लुभाने की जुगत करते हैं। समस्याओं पर खुला विमर्श भी नहीं करते, ताकि अपना मत साफ-साफ न रखना पड़े। लुका-छिपी की भाषा बोलते हैं। ताकि किसी भी बात से मुकरने का रास्ता खुला रहे, कि ‘हमारा यह आशय न था’। लेकिन आशय क्या है? बताने से बचते हैं। सदैव गोल-मोल बातें। शत्रु के भयंकर इतिहास और आज भी जारी कट्टरता के बावजूद ‘हमारे पूर्वज एक थे’, आदि कह कर फुसलाने की चाल चलते हैं। जैसे पॉकेटमार ट्रेन में बैठे सहयात्री को ‘हम एक ही शहर के हैं’, जैसी बातों से बहलाता है।

यह आदत ऐसी हो जाती है, कि अपने सदस्यों को भी ठगते हैं। जैसे, अपने संगठन में दशकों तक गाँधीजी को बुरा-भला कहते रहे। फिर, एकाएक खुद को गाँधी का सब से सच्चा अनुयायी बताने लगे। जहाँ-तहाँ चरखा-मूर्ति लगाने लगे। अभी उन के ‘थिंक टैंक’ ने एक नोट प्रसारित किया कि “महात्मा गांधी की विरासत का असली उत्तराधिकारी रा. स्व. संघ” है। यह बदलाव कब, कैसे हुआ? उन के सदस्य भी नहीं जानते।

वही स्थिति आर्थिक-शैक्षिक नीतियों में भी। कब ‘स्वदेशी’ बदलकर विदेशी-निवेश आवाहन, और मैकॉले-मिशनरी-मार्क्सवाद हटाने के बदले ‘‘विकास सारी समस्याओं का समाधान’’ हो गया? कोई नहीं बता सकता। हर बात नजर बचाकर, छल से।

परन्तु सब से बड़ी तस्करी यह हुई कि कि हिन्दू-हित के नाम पर चुपचाप अपना पार्टी-हित जमा दिया गया। अनौपचारिक बहाने, दलीलें फैलाते हुए हिन्दू समाज को ही अपदस्थ कर दिया गया। केवल अपना संगठन-पार्टी ही पहली व अंतिम चिन्ता हो गई। यही पूरे समाज पर थोपने की जुगत जारी है। साथ ही, जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने की चतुराई भी। इस हद तक, कि भाजपा का प्रवक्ता रहा एक नेता हिन्दू संतों, मठों को गालियाँ देता हुआ वीडियो बनाता है कि ये हिन्दू समाज के हितों से निर्विकार हैं।

यह निर्लज्जता की पराकाष्ठा है। जिन के हाथ में कानून, प्रशासन, सेना, बैंक, राजकीय मीडिया, दर्जन भर राज्यों की सत्ता, व सारी दुनिया में दूतावास है – उन के मुँह से तो नई बहू की तरह बोल नहीं निकलते! लेकिन कथा-पुराण बाँचने वाले साधु-संत सड़क पर आ कर हिन्दू समाज की लड़ाई लड़ें!

ऐसी क्लीब नीति अपनी मानसिकता की कहानी खुद कहती है। उन के नेता किसी हिन्दू मुद्दे पर अपने को कमिट नहीं करते (जबकि मुस्लिम मुद्दों पर करते हैं। उस का प्रचार भी करते हैं)। उन के निचले कार्यकर्ता काल्पनिक बातें कह-कह कर हिन्दुओं को भरमाते भटकाते हैं। पर सारी गड़बड़ी की जिम्मेदारी हिन्दू समाज पर डालते हैं, कि वह जातिवादी, स्वार्थी है, आदि। जबकि नेतागण ही जातिवादी विभाजन करते रहे हैं। हिन्दू समाज फिर भी पर्याप्त एकजुट हो इन्हें जिताता रहा है।

ऐसे नेता और संगठन व्यर्थ हैं। चाहे उन की संख्या कितनी भी हो जाए। हिन्दू समाज को जो चोट 1921, 1946-47, आदि में लगी, उस का दुष्प्रभाव खत्म करना सब से पहला कर्तव्य था। उलटे, फिर वैसी ही चोट केरल से लेकर कश्मीर तक स्वतंत्र भारत में भी लगती रही। उस के प्रतिकार के बदले नेताओं ने उसे छिपाने और शत्रुओं की लल्लो-चप्पो की नीति बना ली। सभी दलों ने यह किया। अभी बंगाल में वही और ठसक से हुआ।

हिन्दू समाज का आत्म-सम्मान, आत्म-विश्वास पुनर्स्थापित करने के बदले, गत दशकों में प्रतियोगी ‘अल्पसंख्यकवाद’ द्वारा हिन्दुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक बना डाला गया। अपनी शिक्षा और अपने मंदिरों पर हिन्दुओं को वह अधिकार नहीं, जो मुसलमानों, क्रिश्चियनों को है। ऐसा जुल्म अंग्रेज-राज में भी नहीं हुआ था! स्वतंत्र भारत में हिन्दुओं को गिराने में डाकू, योद्धा, और पॉकेटमार तीनों प्रकार के दलों ने योगदान दिया।

अयोध्या आंदोलन ने हिन्दुओं को सचेष्ट बनाया, परन्तु जिन्होंने इसे राजनीति के हथकंडे में बदल कर  नेतृत्व का दंभ भरा, वे एकदम मतिहीन और मादा साबित हुए। जिस बात पर साधिकार आगे बढ़ना था, उसी पर शर्मिंदा हो बैठे। किसी तरह सौदेबाजी को गिड़गिड़ाने लगे। हिन्दू समाज फिर हताशा हो गया।

यद्यपि, घटनाचक्र से पुनः 1999  में आशा जगी। पर फिर धक्का ही मिला। वही क्रम अभी तक जारी है। नेतृत्व में मुद्दों की समझ तक का अभाव है। वे अज्ञान और अहंकार में फूले दिखते हैं। मानो कोई मुद्दे ही नहीं हैं! केवल आत्म-प्रशंसा के ढोल बजाना, और दूसरे दलों को नीचा दिखाना मुख्य काम है।

इस प्रकार, बार-बार धोखा खाकर हिन्दू समाज नेतृत्वविहीन है। वह मरा नहीं है, धर्म-चेतना भी खत्म नहीं हुई है। पर उस के नेता इस चेतना का च भी नहीं जानते लगते। इसीलिए  तिकड़म करते, बरगलाते, तमाशा करते, बहाने बनाते, बात बदलते, समय काटते, और हिन्दुओं को डराते-धमकाते भी हैं। सब कुछ करते हैं, सिवा उचित काम करने के। हिन्दू-मुस्लिम समस्या के समाधान पर उन की कल्पनाएं इसी का दयनीय प्रदर्शन है। वे चाहते हैं कि किसी तरह, संयोगात्, दैवात्, या विदेशियों द्वारा कुछ हो जाए!

यही पॉकटमार मानसिकता है। भीतर से कुछ, बाहर कुछ और। विश्वासपूर्वक कुछ भी उचित कर सकने का मनोबल नहीं। उस की चाह है कि किसी तरह कुछ हाथ आ जाए और बलवान विरोधियों का सामना न करना पड़े। यह मानसिकता हिन्दू शिक्षा से तो शून्य है ही। यूरोपीय, सभ्यता के स्वतंत्रता, समानता परक, आत्माभिमानी मूल्यों से भी दूर है। यूरोप में कुछ सम्मानजनक मानदंड और पारदर्शी, उत्तरदायी परंपराएं हैं। हमारे नेता उस में भी सिफर हैं।

साभार लिंक

Courtesy Desk August 31, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: History of RSS, Ideology Of RSS, mohan bhagwat rss, RSS

Related

अयोध्या में राममंदिर को लेकर मोदी सरकार को संघ प्रमुख का अल्टीमेटम!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी सरकार...

August 31 2021

मोदी; द लास्ट मुगल ऑफ RSS-भाजपा!

संतोष सिंह, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में नारायण दत्त तिवाड़ी ने...

August 31 2021

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में RSS की भूमिका?

Courtesy Desk. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में RSS और हिंदू...

August 31 2021

ईसाई मिशनरी ने तमिलनाडु में जब कमल हसन जैसे मोहरों का इस्तेमाल किया है, तब जयेंद्र सरस्वती का जाना अपूरणीय क्षति है!

कांची कामकोटि के शंकराचार्य आदरणीय #JayendraSaraswathi जी 82 वर्ष की...

August 31 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?