By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मोदी; द लास्ट मुगल ऑफ RSS-भाजपा!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » मोदी; द लास्ट मुगल ऑफ RSS-भाजपा!
राजनीतिक व्यक्तित्वसंघवाद

मोदी; द लास्ट मुगल ऑफ RSS-भाजपा!

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

संतोष सिंह, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में नारायण दत्त तिवाड़ी ने कांग्रेस की जड़ें ऐसी खोद डालीं कि उनके बाद 1989 से अब तक वहां कांग्रेस का कोई नेता मुख्यमंत्री नहीं बन पाया. ठीक इसी तरह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद भारतीय राजनीति में आये जबरदस्त परिवर्तन से बैकफुट पर चले गए नरेंद्र मोदी यह भली-भांति समझ गये हैं कि देश की जनता उनके नाम पर भाजपा को वोट देने वाली नहीं है, इसलिए वे चाहते हैं कि उनके बाद भाजपा का कोई नेता प्रधानमंत्री न बने ताकि उन्हें ‘जादुई जिताऊ नेता’ के तौर पर RSS-भाजपा में लंबे समय तक याद किया जाए.

मोदी के पराभव की शुरुआत हिमाचल से हुई जहां विधानसभा चुनाव में एक बागी नेता ने अपना नाम वापस लेने को मोदी के साथ हुई फोन-वार्ता को ठुकराते हुए सार्वजनिक कर दिया. राज्य में भाजपा की करारी हार हुई

उसके बाद कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल और सिमी को प्रतिबंधित करने की चुनावी घोषणा को मोदी ने ‘बजरंग बली’ बनाने की जो धूर्तता दिखाई, उस पर राज्य की जनता ने जरा भी ध्यान नहीं दिया. नतीजतन पोस्टरों से पहली बार मोदी को हटाकर पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तस्वीर लगाने के बावजूद भी भाजपा को सत्ता गंवानी पड़ी.

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा उपचुनाव में पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल, चार राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष तथा दर्जनों विधायक-सांसदों की अक्षौहिणी सेना उतारने के बाद भी मोदी की ऐतिहासिक हार हुई!

More Read

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिजोरम के मुख्यमंत्री ने तो मोदी को हाथ ही जोड़ लिये हैं कि ‘महाराज, चुनाव प्रचार के लिए आप हमारे राज्य में तशरीफ़ न लायें. आने की जबरदस्ती कर भी दोगे तो मैं आपके साथ एक ही मंच पर साथ बैठ नहीं सकूंगा.’

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह के साथ मोदी ने लंबे समय से 36 का आंकड़ा बना रखा है तो मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ये दोनों क्षत्रप मेहनत क्यों करेंगे?

ओडिशा में नवीन पटनायक अपनी अलग ढपली बजाते हैं. वे एनडीए का हिस्सा जरूर हैं लेकिन प्रदेश की जनता में उनका ही सिक्का चलता है. मोदी वहां गौण हैं.

राजस्थान और मध्यप्रदेश में टिकटों के बंटवारे पर जैसा घमासान तथा जबरदस्त विरोध सड़कों पर दिखाई दे रहा है, उसकी उम्मीद मोदी को स्वप्न में भी नहीं रही होगी.

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भाजपा का सूपड़ा साफ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

बंगाल में ममता बनर्जी के आगे मोदी की एक नहीं चलती.

दक्षिणी राज्यों में भाजपा वैसे ही कमजोर है.

किसान आंदोलनकारियों से माफी मांगने के बाद, MSP का वादा नहीं निभाने और फिर महिला पहलवानों के आंदोलन की अमानवीय ढंग से घनघोर उपेक्षा से, न सिर्फ जाटलैंड बल्कि पूरे देश में मोदी के खिलाफ वातावरण बना है.

रही-सही कसर मणिपुर के साथ शत्रुओं जैसे व्यवहार ने पूरी कर दी है।.

नूंह और गुरुग्राम में दंगा भड़काने की कोशिश नाकाम रही.

ताज़ा मामला इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध का है, जिसमें दशकों पुरानी विदेश नीति को लात मारकर खुद को वैश्विक नेता साबित करने की मूर्खता का परिचय देने के पांचवें दिन, विदेश मंत्री से फिलिस्तीन के समर्थन में न केवल बयान दिलवा दिया बल्कि हवाई जहाज में भरकर वहां दवाइयां व अन्य सामग्री भेजी, जिसका धक्का मोदी को लगा है.

सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन को लेकर आक्रोशित हैं ही. व्यापारी वर्ग GST तथा बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा सारा बिजनेस हड़प लेने से दुखी है. निम्न आय वर्ग महंगाई से जूझ रहा है. युवा बेरोजगारी से परेशान है.

महिलाओं को विधाई संस्थाओं में आरक्षण के प्रयास को राहुल गांधी ने OBC का मुद्दा उठाकर पलीता लगा दिया तो वह भी बूमरैंग कर गया है. रही-सही कसर जातिगत जनगणना ने पूरी कर दी है.

जिस तरह विपक्षियों और असहमतों के विरुद्ध CBI, ED और इनकम टैक्स के छापे डलवाये जा रहे हैं, पत्रकारों और लेखकों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है, उससे मोदी का तानाशाही रवैया खुलकर सामने आ गया है.

गोदी मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है जिससे लोगों ने उसपर ध्यान देना बंद कर दिया है.

अब मोदी के कटखने अंधभक्तों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है.

मोदी ने जिस तरह गुजरात में पार्टी के सभी बड़े नेताओं को ठिकाने लगा दिया, उसी तरह प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रोपेगंडा-तंत्र के जरिए ‘मोदी का कोई विकल्प नहीं’ की अवधारणा को मजबूत कर एक-एक कर सभी बड़े नेताओं को किनारे करते हुए अपना एकाधिकार कायम कर लिया. यहां तक कि RSS के प्रियपात्र नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह भी!

इससे पार्टी व RSS के भीतर मोदी के प्रति वितृष्णा का भाव भर गया है.

उधर I.N.D.I.A गठबंधन ताकतवर बनता जा रहा है. उसमें फूट डालने की कोशिशें परवान नहीं चढ़ रही हैं, क्योंकि वे समझते हैं कि यदि मोदी 2024 में फिर से सत्ता पर काबिज हो गए तो देश का संविधान खत्म कर RSS-भाजपा का गुंडाराज क़ायम हो जाएगा. उसके सामने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ जैसी स्थिति बन गई है.

ऐसे विभिन्न कारणों से मोदी और RSS को स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चुनावी बाजार में मोदी एक खोटा सिक्का है जो अब प्रचलन से बाहर हो गया है.

स्थिति को विपरीत देखकर अब मोदी भी नारायण दत्त तिवाड़ी के नक्शे कदम पर चलते हुए ‘मैं नहीं तो कोई नहीं’ की चाल चल रहे हैं..

ISD News Network October 30, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bjp, BJP leader, History of RSS, Ideology Of RSS, Modi government, pm modi, RSS, rss chief, RSS leaders, RSS Pracharak

Related

गलवान में सैनिकों का बलिदान और PM CARES में चीनी चंदा: मोदी सरकार के ‘राष्ट्रवाद’ की खुली पोल!

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकतंत्र में जब राष्ट्रीय...

October 30 2023

रामभद्राचार्य जी ने फिर बोला झूठ!

संदीप देव। ‘नारद परिव्राजकोपनिषद’ और ‘संन्यासोपनिषद’ में साफ-साफ लिखा है...

October 30 2023

बड़ा सवाल – कांग्रेस बनने की राह पर भाजपा!

अब एक बार फिर लगता है 2024 का कांग्रेस अपना...

October 30 2023

योगी मंत्रिमंडल का कुल हासिल यह है कि उन का बुलडोजर, उन्हीं पर चला दिया गया है

दयानंद पांडेय । फ़िलहाल तो उत्तर प्रदेश की सत्ता राजनीति...

October 30 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!

November 21, 2026
संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?