By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गलवान में सैनिकों का बलिदान और PM CARES में चीनी चंदा: मोदी सरकार के ‘राष्ट्रवाद’ की खुली पोल!
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » भ्रष्टाचार » गलवान में सैनिकों का बलिदान और PM CARES में चीनी चंदा: मोदी सरकार के ‘राष्ट्रवाद’ की खुली पोल!
देशभ्रष्टाचारसंघवाद

गलवान में सैनिकों का बलिदान और PM CARES में चीनी चंदा: मोदी सरकार के ‘राष्ट्रवाद’ की खुली पोल!

ISD News Network
By ISD News Network 14 Min Read
Share
14 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकतंत्र में जब राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता का सवाल उठता है, तो सरकारें जनता से त्याग, सतर्कता और विदेशी विरोधी ताकतों के बहिष्कार का आह्वान करती हैं। 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए खूनी संघर्ष के बाद पूरे देश में ‘बायकॉट चाइना’ का नारा गूंज उठा था। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा बताते हुए सैकड़ों चीनी ऐप्स पर ताला जड़ दिया था। लेकिन उसी दौर में परदे के पीछे एक ऐसा वित्तीय अध्याय लिखा जा रहा था, जिसने तथाकथित ‘राष्ट्रवाद’ और कूटनीतिक शुचिता के दावों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।

कोविड-19 महामारी के दौरान आनन-फानन में बनाए गए ‘पीएम केयर्स फंड’ (PM CARES Fund) के वित्तीय दस्तावेजों और स्वयं चीनी कंपनियों द्वारा जारी सार्वजनिक बयानों से यह प्रमाणित हो चुका है कि जिस चीन के साथ सीमा पर भारतीय सेना संघर्ष कर रही थी, उसी देश की दिग्गज तकनीकी और स्मार्टफोन कंपनियों से करोड़ों रुपये का चंदा राहत कोष के नाम पर स्वीकार किया गया।

1. चीनी कंपनियों से आए दान का पूरा ब्योरा

कोविड महामारी की पहली लहर (अप्रैल-मई 2020) के दौरान भारत में कार्यरत कई प्रमुख चीनी कंपनियों ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) और आपदा राहत के नाम पर पीएम केयर्स फंड में भारी-भरकम राशि दान की थी:

More Read

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!
कंपनी का नाममूल देशपीएम केयर्स फंड में दिया गया अंशदानमुख्य कारोबार
टिकटॉक (TikTok / ByteDance)चीन₹30 करोड़शॉर्ट वीडियो ऐप (भारत में अब प्रतिबंधित)
शाओमी (Xiaomi India)चीन₹10 करोड़स्मार्टफोन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
हुआवे (Huawei India)चीन₹7 करोड़5G टेलीकॉम एवं नेटवर्किंग उपकरण
वनप्लस (OnePlus India)चीन₹1 करोड़स्मार्टफोन
ओप्पो (Oppo India)चीन₹1 करोड़स्मार्टफोन
कुल प्रमुख घोषित राशि—₹49 करोड़—

2. कंपनियों के आधिकारिक ऐलान और मीडिया दस्तावेज

यह आंकड़े किसी गुप्त सूत्र या अटकलबाजी पर आधारित नहीं हैं, बल्कि सीधे इन कंपनियों के आधिकारिक बयानों और उस समय की मुख्यधारा की मीडिया रिपोर्टों में दर्ज हैं:

टिकटॉक का ₹30 करोड़ का सार्वजनिक ऐलान: 27 अप्रैल 2020 को टिकटॉक इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (@TikTok_IN) ने सार्वजनिक पोस्ट के जरिए घोषणा की थी कि वे अपने कोविड-19 सहायता अभियान के तहत ₹30 करोड़ का अंशदान सीधे पीएम केयर्स फंड में जमा कर रहे हैं। टिकटॉक इंडिया ने 27 अप्रैल 2020 को अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल @TikTok_IN से यह ट्वीट किया था:

“We got an overwhelming response from our users for our in-app quiz to raise awareness about COVID-19. To commemorate this effort, we’re making a humble contribution of INR 30 crore to PM Cares. https://t.co/MzbqIDAaYv… @PMOIndia @narendramodi @rsprasad”

अकाउंट: @TikTok_IN

​तारीख: 27 अप्रैल 2020

​घोषित राशि: ₹30 करोड़

​अभियान का नाम: ‘खेलोगे आप, जीतेगा इंडिया’ (In-app Covid awareness quiz)

*शाओमी के बयान: शाओमी इंडिया के तत्कालीन प्रमुख और अन्य चीनी स्मार्टफोन निर्माताओं ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर पीएम केयर्स फंड और विभिन्न राज्य राहत कोषों में दिए गए अपने आर्थिक अंशदान का प्रचार किया था। शाओमी इंडिया के तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने 31 मार्च 2020 को आधिकारिक बयान जारी कर घोषणा की थी कि शाओमी भारत में कोविड राहत के लिए कुल ₹15 करोड़ दे रही है, जिसमें से ₹10 करोड़ सीधे PM CARES Fund में और बाकी राशि विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोषों (CM Relief Funds) में दी गई।

हुआवे इंडिया  के सीईओ जे चेंग (Jay Chen) ने अप्रैल 2020 में आधिकारिक बयान जारी किया था: “As a responsible corporate citizen, Huawei India commits ₹7 crore towards PM CARES Fund and various State Disaster Management Relief Funds to support India’s battle against COVID-19.”

वनप्लस ने अपने आधिकारिक फोरम और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुष्टि की थी कि उन्होंने कोविड-19 से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में ₹1 करोड़ का अंशदान दिया है।

*राष्ट्रीय मीडिया की पड़ताल: जून 2020 में गलवान घाटी की झड़प के बाद जब राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा गरमाया, तब द इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस टुडे और कई राष्ट्रीय समाचार पोर्टलों ने इन चंदे के आंकड़ों पर विस्तृत खोजी रिपोर्ट्स प्रकाशित की थीं। Business Today (30 जून 2020) की हेडलाइन थी:- “Now banned TikTok gave Rs 30 crore to PM CARES Fund”. रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप्स बैन किए जाने से पहले टिकटॉक ने ₹30 करोड़, शाओमी ने ₹10 करोड़, हुआवे ने ₹7 करोड़ और वनप्लस-ओप्पो ने ₹1-1 करोड़ दिए थे। The Indian Express (29 जून 2020) की हेडलाइन थी:- “PM-CARES: Cong questions Huawei, TikTok donations, seeks PM reply”. गलवान घाटी संघर्ष के बाद कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चीनी कंपनियों (TikTok, Xiaomi, Huawei) से लिए गए चंदे पर उठाए गए सवालों की विस्तृत कवरेज की थी इंडियन एक्सप्रेस ने। इसके अलावा अन्य अखबारों और वेबसाइट्स ने भी इस खबर को प्रकाशित करते हुए सरकार पर सवाल उठाया था।

3. टाइमलाइन का विरोधाभास: गलवान का खून बनाम चीनी चंदा

इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा नैतिक और कूटनीतिक सवाल उस समय–सीमा (Timeline) को लेकर है जब यह लेन-देन हुआ:

*अप्रैल-मई 2020: लद्दाख में एलएसी पर चीनी घुसपैठ और तनाव की शुरुआत।

*उसी दौरान चीनी कंपनियों (TikTok, Xiaomi, Huawei) से पी.एम.केयर में करोड़ों का दान स्वीकार

*15 जून 2020: गलवान घाटी में हिंसक झड़प; 20 भारतीय वीर जवानों का बलिदान

*19 जून 2020: “कोई हमारी सीमा में आया नहीं, कोई घुसा नहीं!” बयान जारी।

*29 जून 2020: सरकार ने टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप्स को “देश की संप्रभुता के लिए खतरा” बताकर बैन किया।

*अनुत्तरित सवाल: जिस टिकटॉक को देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना, उसका ₹30 करोड़ पी.एम.केयर फंड में क्यों रखा? उसे वापस क्यों नहीं किया?

जब भारत के 20 जांबाज सैनिक गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए और देश की जनता चीनी सामानों को सड़कों पर तोड़कर अपना आक्रोश जता रही थी, तब यह सवाल उठा कि क्या भारत सरकार द्वारा संचालित माने जाने वाले इस शीर्ष फंड में दुश्मन देश की संदिग्ध कंपनियों का पैसा जमा रहना चाहिए?

4. हुआवे और टिकटॉक: सुरक्षा चिंताएं बनाम चंदे की स्वीकार्यता

हुआवे (Huawei) पर वैश्विक प्रतिबंध: अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने हुआवे को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) और चीनी सेना (PLA) से जुड़ा बताकर उसकी 5G तकनीक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा घोषित किया था। भारत में भी इसे रणनीतिक रूप से संवेदनशील माना गया, लेकिन इसके बावजूद हुआवे इंडिया से ₹7 करोड़ का चंदा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया।

टिकटॉक का डेटा लीक विवाद: जिस टिकटॉक पर भारत सरकार ने डेटा चोरी और नागरिकों की जासूसी का आरोप लगाकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया, उसके ₹30 करोड़ के चंदे को न तो वापस लौटाया गया और न ही इस पर कोई स्पष्टीकरण दिया गया।

5. आरटीआई से दूरी और वित्तीय अपारदर्शिता का पर्दा

इस पूरे मामले की सबसे चिंताजनक कड़ी पीएम केयर्स फंड की प्रशासनिक संरचना है:

*RTI के दायरे से बाहर: जब नागरिक समाज और पत्रकारों ने आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत पीएम केयर्स में आए विदेशी और चीनी चंदे का आधिकारिक ब्योरा मांगा, तो प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने यह कहकर जानकारी देने से मना कर दिया कि यह फंड एक ‘सार्वजनिक प्राधिकरण’ (Public Authority) नहीं है।

*कैग (CAG) ऑडिट का अभाव: भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) को इस फंड के ऑडिट से पूरी तरह दूर रखा गया है। इसे निजी चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म से ऑडिट कराया जाता है, जिसकी वजह से दाताओं की विस्तृत और पारदर्शी सूची देश के सामने नहीं आ पाती।

*एफसीआरए (FCRA) नियमों में छूट: विदेशी अंशदान नियंत्रण अधिनियम (FCRA) के कड़े नियमों में विशेष छूट देकर पीएम केयर्स फंड को विदेशी कंपनियों और स्रोतों से असीमित धन लेने की अनुमति दी गई, जिसने ऐसी संदिग्ध फंडिंग का रास्ता आसान किया।

6. वैश्विक ट्रेड वॉर में चीनी डंपिंग पर घिरी सरकार, पर PM CARES में खुला था ड्रैगन के लिए गुप्त दरवाजा!

सार्वजनिक मंचों पर भारत सरकार ‘आत्मनिर्भर भारत’ और चीनी डंपिंग (Dumping) के खिलाफ टैरिफ लगाने की बात करती है। परंतु एक अमेरिकी रिपोर्ट (पीटर नवारो की रिपोर्ट) में खुलासा हुआ है कि भारत चीनी समान की री-लेबलिंग कर रही है। वाशिंगटन और व्हाइट हाउस भारत को उन देशों की श्रेणी में रख रहे हैं जहाँ से चीनी सामान की री-लेबलिंग और ट्रांसशिपमेंट (Transshipment) कर अमेरिकी टैरिफ से बचने का रास्ता दिया जा रहा है।

एक तरफ भारत चीनी डंपिंग और ट्रांसशिपमेंट के आरोपों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसी चीन की कंपनियों (TikTok, Huawei, Xiaomi) से राहत कोष के नाम पर करोड़ों रुपये का चंदा लिया गया। यह दर्शाता है कि सत्ता का रुख चीन के प्रति रणनीतिक रूप से कठोर नहीं, बल्कि लेन-देन वाला रहा है।

घरेलू स्तर पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ का दम भरने वाली सरकार का असली दोहरा चरित्र पीएम केयर्स फंड के दस्तावेजों में उजागर होता है। जब अमेरिका और पश्चिमी देशों ने हुआवे (Huawei) जैसी कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा जासूसी के लिए वैश्विक खतरा मानकर प्रतिबंधित किया, तब भारत में उसी हुआवे से ₹7 करोड़ और डेटा चोरी के आरोप में खुद भारत सरकार द्वारा बैन किए गए टिकटॉक (TikTok) से ₹30 करोड़ का चंदा शीर्ष राहत कोष में सहर्ष स्वीकार किया गया।

चीनी कंपनियों द्वारा भारतीय बाजार में पैर जमाने और नीतिगत ढाल हासिल करने के लिए दिए गए इस भारी-भरकम सीएसआर चंदे ने यह साबित कर दिया है कि सीमा पर कूटनीतिक तनाव और ‘बायकॉट चाइना’ के आक्रामक नारों के पीछे असल में चीनी पूंजी और संदिग्ध विदेशी फंडिंग के लिए एक गुप्त दरवाजा खुला रखा गया था।

निष्कर्ष: दोहरे मापदंडों के कटघरे में मोदी सरकार की नीति और नीयत!

एक तरफ देश के नागरिकों, जवानों और व्यापारियों से राष्ट्रवाद के नाम पर चीनी उत्पादों और निवेश का बहिष्कार करने को कहा गया, वहीं दूसरी तरफ देश के सर्वोच्च राहत कोष में उन्हीं चीनी कंपनियों का पैसा जमा होता रहा जो भारतीय सुरक्षा तंत्र की निगरानी सूची में थीं।

जब हालिया ऑडिट रिपोर्ट यह खुलासा करती है कि ₹8,452 करोड़ के विशाल फंड में से आपदा राहत पर मात्र 0.01% खर्च हुआ और 92% से अधिक पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट में पड़ा रहा, तो यह सवाल और गहरा हो जाता है—आखिर चीनी कंपनियों से लिए गए इस चंदे और जनता के हजारों करोड़ रुपये की जवाबदेही से तंत्र कब तक बचता रहेगा? यह केवल वित्तीय विसंगति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और सार्वजनिक शुचिता के साथ हुआ एक ऐतिहासिक समझौता है।

साभार संदर्भ:

1 . Now banned TikTok gave Rs 30 crore to PM CARES Fund (BusinessToday)
2 . PM CARES: Cong questions Huawei, TikTok donations, seeks PM Modi’s reply ( The indianexpress)
3 . RSS affiliate calls TikTok anti-national, urges PM Modi to ban app ( India Today)
4 . Union Minister Ramdas Athawale Calls For Ban On TikTok To Impact China Economically (ndtv)
5 . The giant that no one trusts: why Huawei’s history haunts it ( theguardian )
6 . Chinese manufacturer Oppo donates Rs 1 crore to PM relief fund to fight coronavirus pandemic ( The new indian express)

7 . Fact Check: Have Chinese Companies Really Donated to the PM CARES Fund? (

The Wire Analysis)

8 . PM CARES Fund received huge donations from Chinese firms just ahead of conflict at LAC ( national herald india)
9 . TikTok, now banned, had donated Rs 30 crore to PM CARES Fund ( Moneycontrol News )
10 . India worried about Chinese ‘dumping’ as trade tensions with Trump escalate (bbc)

ISD News Network August 20, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: china and india, china app, China coronavirus, Chinese fund, Galwan Calsh, Modi, PM CARE, pm care fund donation, pm care fund not public domain, PM Cares

Related

दीपक तलवार की गिरफ्तारी से बेचैन लुटियंस मीडिया और पत्रकार !

जब से भारत सरकार के अथक प्रयास के कारण दीपक...

August 20 2026

प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि वह 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होंगे !

अर्चना कुमारी विदेश जाने के ठीक एक महीने बाद कर्नाटक...

August 20 2026

देश के कई शहरों में Income Tax की रेड, बिहार के नेता के करीबी कारोबारियों के ठिकाने भी शामिल

Income Tax Raid: देश के अलग-अलग शहरों में आयकर विभाग...

October 17 2023

‘न्यूज़ लॉन्ड्री’ के खुलासे से यूपी को 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के दावों की खुली पोल!

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो, लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश को वर्ष...

August 20 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
4 Comments
  • Avatar Priyajit Pattanaik says:
    August 20, 2026 at 6:23 pm

    हे भगवान !
    ऐसा दोगला pm ,इतना बड़ा देशद्रोही !जब आधुनिक इतिहास लिखजाएगा तो इस देशद्रोही मोदी का नाम सर्बप्रथम रहेगा |
    ये इसको अपना फण्ड बनादिया और देश को धोका दिया ,इतना बड़े बेईमान के बिसय में आपने यह खबर दिया और लिखा ये हमारा सौभाग्य है की हम्म आपके दर्शक है जो सत्य को देखता है |

    Loading...
    Reply
  • Avatar Anonymous says:
    August 20, 2026 at 7:43 pm

    oh my god what is this

    Loading...
    Reply
  • Avatar Anonymous says:
    August 20, 2026 at 9:47 pm

    Bahut Bahut Dhanyabad Sandeep Ji
    We also forcefully donate one day salary to this fund by Railway administration. There’s no option to refuse for this.

    Loading...
    Reply
  • Avatar Navnath Padwal says:
    August 21, 2026 at 5:04 pm

    संघ और भाजप देश के लिए बडा खतरा जागो हिंदुओ और भारत वासी???

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
संपादकीय

संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!

November 5, 2026
खोजी आलेखभ्रष्टाचार

IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!

October 30, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d