By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अयोध्या में राममंदिर को लेकर मोदी सरकार को संघ प्रमुख का अल्टीमेटम!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » जन समस्या » अयोध्या में राममंदिर को लेकर मोदी सरकार को संघ प्रमुख का अल्टीमेटम!
संघवाद

अयोध्या में राममंदिर को लेकर मोदी सरकार को संघ प्रमुख का अल्टीमेटम!

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 7 Min Read
Share
7 Min Read
हेमंत शर्मा की पुस्तक, 'युद्ध में अयोध्या' और 'अयोध्या का चश्मदीद' लोकार्पित
SHARE

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी सरकार को साफ संकेत दिया है कि देश की जनता के सामने दुबारा वोट मांगने जाने पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर समाज को जल्द ‘न्याय’ दिये जाने की जरूरत है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी सरकार को चेतावनी दे दी है कि अयोध्या में पांच सौ साल पहले जहां मंदिर ध्वस्त कर मस्जिद बनाया गया था उसे लेकर जो असंतोष है उसके प्रति अब न्याय होना चाहिए। इस समाज को अब न्याय की जरुरत है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मोदी सरकार को एक तरह से अल्टीमेटम देते हुए कहा, “राम मन्दिर बनाइए, वर्ना जिस जनता ने बनाया है, वही उतार भी देगी।”

मौका था वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की पुस्तक ‘युद्ध में अयोध्या’ और ‘अयोध्या के चश्मदीद’ के लोकार्पण का। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन के परिणामस्वरूप ‘संस्कृति की जीत’ होगी और लोकतंत्र में हमेशा लोगों की भावनाएं जीतती है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राम जन्मभूमि आंदोलन को स्वतंत्रता के बाद से देश का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जिसने समाज के सभी वर्गों को छू लिया। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करेंगे। उनका इशारा उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई के संबंध में था। शाह ने कहा कि पांच सदी पहले अयोध्या में मंदिर ध्वस्त होने के बाद से ही लोगों का आंदोलन चल रहा था और यह तब तक जारी रहेगा ‘जब तक कि संस्कृति की जीत नहीं हो जाती।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों की भावनाएं हमेशा लोकतंत्र में जीतती हैं, और मुझे विश्वास है कि यह आंदोलन इसी दिशा में जायेगा।’

मोहन भागवत ने साफ कहा कि इस पुस्तक के लेखक हेमंत शर्मा जी से ये मेरा पहला परिचय है लेकिन मुझे जब पता चला कि किताब अयोध्या पर गंभीर लेखन है तो सिर्फ अयोध्या है जो मुझे यहां खिंच लाया है। भगवान राम और अयोध्या भारत की आत्मा से जुड़े है। उन्होने कहा देश का कोई ऐसा गांव नहीं होगा जहां राम विराजमान नहीं हैं। दरअसल हर भारतीय जिसे हम हिंदु मानते हैं वो चाहता है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने। उन्होंने कहा था कि मंदिर के निर्माण से समाज के समुदायों के बीच विवाद के कारणों में से एक समाप्त हो जायेगा।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
अमेरिकी फोर्ड फाउंडेशन और CIA के बल पर जब ‘संघी नेटवर्क’ ने किया था ‘रिजीम चेंज’!

यदि देश की आम जनता के इस भावना को नहीं समझा गया तो फिर जनता ही न्याय करेगी। संघ प्रमुख ने कहा राजनीतिक दलों का काम है राजनीति करना हमारा मानना है कि समाज सर्वोच्च है हमे उसे जल्दी से न्याय देना होगा। राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार के रवैये पर संघ प्रमुख की निराशा पहली बार सार्वजनिक हुई उन्होने कहा अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर अपना जीवन खपा देने वाले स्वामी वामदेव भी राजनीतिक दलों के रवैये के कारण निराश होकर खुद को अलग कर लिया था। राजनीति करने वालों को समझना चाहिए की इस देश के मानस के लिए राम और अयोध्या के मायने क्या हैं! जिस जनता ने आपको शक्ति दी है उसके ताकत को समझना जरुरी है वरना वही जनता आपको वहां से हटा देगी जहां बैठाया है। यह पहला अवसर था जहां संध प्रमुख ने मोदी सरकार को राममंदिर बनाए जाने को लेकर गंभीर न होने पर खरी खोटी सुनाई है।

डेढ़ दशक तक आजादी के बाद के सबसे बड़ा माने जाने वाले अयोध्या आंदोलन के कालचक्र का गवाह रहे वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा लिखी गयी दो पुस्तकें ‘अयोध्या का चश्मदीद’ और ‘युद्ध में अयोध्या’ के विमोचन के मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संतोषजनक होगा अगर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी धर्मों के अनुयायी मिलकर काम करें। उन्होने कहा नई पीढी जिसने अयोध्या आन्दोलन को नहीं देखा उसके लिए यह किताब एक दस्तावेज साबित होगा। हेमत शर्मा से बेहतर अयोध्या पर कोई और नहीं लिख सकता था। यह किताब अयोध्या के साथ न्याय करेगा ऐसी हम उम्मीद करते हैं। सरकार में होने के लिए शब्दों के नाप तौल की जरुरत होती है लेकिन जिस भरोसे से जनता किसी को सरकार बनाती है वह यदि जन अपेक्षाओं पर खड़ी नहीं उतरती तो लोकतंत्र में जनता अपने सरकार से उसकी हैसियत छीन लेती है। संघ प्रमुख ने शायद मोदी सरकार को यही आगाह कराया है कि वक्त पर न्याय कीजिए वर्ना जनता न्याय कर देगी।

इस अवसर पर लेखक हेमंत शर्मा ने अमित शाह की ओर देखते हुए कहा, अमित भाई अयोध्या बड़ी उम्मीद से आपको देख रही है। फिर वह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर मुड़े और कहा, रविशंकर प्रसाद जी अयोध्या मामले में पहले वकील थे, आज कानून मंत्री हैं। रविशंकर जी पहले कानून को जानते थे, अब जज को जानते हैं! दशकों से पत्रकारिता कर रहे हेमंत शर्मा ने भी स्पष्ट रूप से जनता की भावनाओं को सत्ता प्रतिष्ठान तक पहु़ंचा दिया कि अब मंदिर बनाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। जनता का धैर्य जवाब दे रहा है।

इन दोनों पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। आज से यह देश के सभी प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के साथ, सभी अॉनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

URL: The ultimatum of RSS chief mohan bhagwat to Modi government on Ram mandir in Ayodhya

Keywords: hemant sharma book, book written on Ayodhya, mohan bhagwat, amit shah, modi government, ram mandir, ayodhya, Yuddha Mein Ayodhya, युद्ध में अयोध्या, अयोध्या के चश्मदीद, हेमंत शर्मा, मोहन भागवत, मोदी सरकार, अयोध्या पर किताब,

Courtesy Desk September 21, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Amit Saha, Ayodhya dispute, Mohan Bhagwat, New Book Release, Ram Janmabhoomi

Related

आंबेडकरवाद के सच्चे सिपाही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी!

संदीप देव। नव-बौद्धवाद, असल में डॉ.बी.आर.आंबेडकर द्वारा चलाया गया ‘नवयान’...

September 21 2018

गुरु गोलवलकर के विचारों से दूर होता संघ परिवार!

संघ को डॉ हेडगेवार ने शरीर दिया और गुरु गोलवलकर...

September 21 2018

मोदी; द लास्ट मुगल ऑफ RSS-भाजपा!

संतोष सिंह, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में नारायण दत्त तिवाड़ी ने...

September 21 2018

मुसलिम नाम वाले गांवों में हिंदुओं की नहीं हो रही थी शादी, वसुंधरा सरकार ने एक साथ आठ गांव का नाम बदला!

राजस्थान में वंसुधरा राजे सरकार के शासन से ग्रामीणों में...

September 21 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
Members OnlySDEO's Storyखोजी आलेखसंघवाद

अमेरिकी फोर्ड फाउंडेशन और CIA के बल पर जब ‘संघी नेटवर्क’ ने किया था ‘रिजीम चेंज’!

October 21, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?