११ मार्च २०२६ को गो भक्तों को लखनऊ पहुचना है, गो हत्या समर्थकों और धर्म विरुद्ध षड्यंत्रकारियों को छोड़कर ।स्वयं को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष कहने बाले रविंद्र पुरी स्पष्ट करे की वह गो हत्या के समर्थक है या हत्या बंदी के समर्थक है । रवींद्र पुरी बताए की प्राचीन मंदिरों को तोड़ने के समर्थक है या उनकी रक्षा के लिए तत्पर संत है ।रवींद्र पुरी सत्ता के गुलाम है या धर्म की परंपरा, संस्कृति, संस्कार और मर्यादा रक्षा के दायुत्व के वाहक है ।
देवेन्द्र पांडेय (गोप जी) प्रकर गो सेवाधीश, विशेष प्रतिनिधि शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी, ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी के वयान पर जिसमे रविंद्र पुरी ने कहा की वह योगी सरकार के साथ है शंकराचार्य के साथ नहीं है, शंकराचार्य जी अधिक दादागिरी ना करे । बाले वयान पर पलटवार करये हुए कहा की जो आयोजन ११ मार्च २०२६ को लखनऊ में किया जाना है उसमे सिर्फ संतों को बुलाया गया है जो धर्म, संस्कृति, संस्कार, परंपरा और सनातनी मर्यादा के पालन हेतु संत बने है, जिनके हृदय में भगवान के प्रति श्रद्धा है, जो मंदिरों की मर्यादा बचाने चिंतित है, जिन्हें गो माता की हत्या से तकलीफ़ है सिर्फ़ बही संत है और सनातन के सम्मान तथा रक्षा हेतु जिन्होंने वैराग्य धारण किया है उन्ही से आपेक्षा है । जो सत्ता के दलाल और अधर्म के नौकर है उन कायरो और स्वार्थियो की आवश्यकता हमे कभी नहीं होगी ऐसे लोग जो धर्म की ओढ़नी ओढ़कर धर्म विरुद्ध आचरण करते है उन कालनेमियों के कारण ही सनातन धर्म का अपमान हुआ है ।
गो हत्या पर जो द्रवित नहीं है, मौन है वह आज धर्म पालन का उपदेश दे कहे है, प्राचीन मंदिरों के टूटने पर, ब्रह्मचारियो की शिखा उखाड़ने, संन्यासियो के दण्ड तोड़ने के यत्न पर, महिला संत, बृद्ध और बटुकों को जूते, बेल्ट, डंडों से पीटने पर, शंकराचार्य जी के हत्या के यत्न पर मौन है वह भी अपने आप को संत कहते है जो शर्म की बात है ।
देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि संत भेष में षड्यंत्रकारी ही सनातन के दुश्मन है आज संत भेष में बल्तकारी, हत्यारे, लुटेरे, डकैत, गुंडे और राजनैतिक चाटुकार छुपे हुए है जिन्हें पहचानने की जरूरत है ।
शंकराचार्य का आव्हान ऐसे ही बहुरूपियों के बिरुद्ध है जो संत की छवि बनाकर सनातन को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रहे है ।
देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि चाटुकारिता की सीमा पार करते हुए जिस भाषा का उपयोग रवींद्र पुरी ने किया हम उसे उससे भी अधिक अभद्र भाषा में जवाब दे सकते है (शंकराचार्य अधिक दादागिरी ना करे) किन्तु हम मर्यादित और संस्कारी सनातनी है सड़क छाप गुंडे और लोफरो की भाषा उन्हें ही ठीक लगती है जिनका स्तर वैसा है ।
देवेंद्र पांडेय ने कहा की यह धर्म युद्ध है जो धर्म के साथ नहीं वह विना बोले ही धर्म के विरुद्ध खड़ा है यह देश देख रहा है ।
आज सनातन को सनातनी भेषधारी षड्यंत्रकारियों से बचाने की चुनौती है जिसे शंकराचार्य जी ने स्वीकार किया है । देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि हजारों धर्म प्रेमी रोज शपथ पूर्वक शंकराचार्य जी के अभियान में हर घंटे जुड़ रहे है, वही रविंद्र पुरी और आशुतोष ब्रह्मचारी जैसे लोग शंकराचार्य जी के बिरुद्ध षड्यंत्र कर सरकार के कृपापात्र बनने हेतु योगी के सामने नाक रगड़ रहे है ।
किन्तु हमारा अभियान किन्हीं षड्यंत्रों की परवाह किए बगैर सफलता की ओर अग्रसर है ।
देवेन्द्र पांडेय (गोप जी)
