By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ॥ श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग ३
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » ॥ श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग ३
सनातन हिंदू धर्म

॥ श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग ३

ISD News Network
By ISD News Network 17 Min Read
Share
17 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित ॥ श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग ३

धर्म में कपट के लिये तनिक भी स्थान नहीं है। बाहर-भीतर की स्पष्टता ही धर्म का प्रधान लक्षण है। जो भीतर से दूसरे प्रकार का है, बाहरसे दूसरे प्रकार का है, हम उसे धर्मात्मा नहीं कह सकते। सब प्राणियों का समान सुहृद् धर्म अपने अंदर किसी प्रकार का कपट भला कैसे रख सकता है ? विदुर धर्मराज युधिष्ठि रके लिये जैसे कुछ हैं, वैसे ही कौरवों के लिये भी हैं। वे पाण्डवों से जितना प्रेम करते हैं, उतना ही कौरवोंके साथ भी स्पष्ट ही रखते हैं। वे हित की बात निःसंकोच कह देते हैं। इस बातकी परवा नहीं करते कि उसे कोई मानेगा या नहीं। उनको स्पष्ट कहने में कहीं कोई भय नहीं है, भय तो अधर्ममें ही है, धर्ममें नहीं। विदुरके जीवनमें हम इस बातकी पूर्णता पाते हैं कि वे जैसे कुछ हैं, स्पष्ट हैं, उन्हें दुर्योधन भी जानता है, युधिष्ठिर भी जानते हैं और कोई भी उनसे अपना सम्बन्ध तोड़ नहीं सकता।

पाण्डवोंकी समृद्धि और उनके राजसूय-यज्ञकी सफलता देखकर दुर्योधनके हृदयमें ईर्ष्याकी आग धधकने लगी। विदुरकी अनुपस्थितिमें उसने धृतराष्ट्रको उलटा-सीधा समझाकर और दबाव डालकर उनसे जूआ खेलनेकी आज्ञा प्राप्त कर ली। परंतु धृतराष्ट्र इस बातको विदुरसे छिपा नहीं सके। उनके जीवनमें इसके पूर्व ऐसा कोई अवसर नहीं आया था, जब उन्होंने सलाहके बिना किसीको कोई आज्ञा दे दी हो। आज जूएकी आज्ञा देकर वे पछताने लगे और तुरंत दूतको भेजकर विदुरको बुलवाया। विदुरने आकर धृतराष्ट्रसे स्पष्ट कह दिया कि मैं कदापि जूएका अनुमोदन नहीं कर सकता। आपने यह काम बड़ा ही अनुचित किया है। इससे पारस्परिक विरोध बढ़ जायगा और वंशका सत्यानाश हो जायगा। धृतराष्ट्रने विदुरकी बातसे प्रभावित होकर दुर्योधनको बुलवाया और जूआ न खेलनेके लिये कहा। परंतु उसने धृतराष्ट्रकी एक न मानी, जूआ हुआ और पाण्डव हारने लगे।

जूएके बीचमें ही विदुरने धृतराष्ट्रको बहुत समझाया, अनेकों आख्यायिकाएँ सुनायीं और कहा कि ‘जैसे मरनेवालेको दवा नहीं रुचती, वैसे ही आपको भी नीतिकी बात पसंद नहीं आती। दुर्योधन लोभके कारण अधर्म और अन्याय कर रहा है। यह जूएके नशेमें मतवाला हो गया है। आप अर्जुनको आज्ञा दीजिये, वह इस दुष्टका दमन कर दे। यह सारे कौरवकुलका संहार करना चाहता है। यह जूआ सब प्रकारके झगड़ोंकी जड़ है। अभी जो दुर्योधन युधिष्ठिरको हराकर प्रसन्न हो रहा है, यह कुछ ही क्षणोंके बाद रोयेगा। मैं आपको पुनः चेताये देता हूँ कि अगर आपने जूएको नहीं रोका तो आपका सर्वनाश हो जायगा।’

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

दुर्योधन विदुरकी सब बात सुन रहा था। उसने विदुरसे कहा-‘मैं तुम्हें खूब जानता हूँ। तुम मेरे नमकसे पलकर मेरी ही बुराई करते हो, मेरी ही निन्दा करते हो। तुम अपने स्वामीके साथ द्रोह करते हो, तुम्हें इसका पाप लगेगा। मेरे आश्रित होकर भी तुम शत्रुओंका काम बना रहे हो, यह तुम्हारी निर्लज्जता है।

अपनेसे मित्रता रखनेवालोंका विरोध करना मूर्खाका काम है। शत्रुपक्षसे मिले हुए आदमीको अपने यहाँ नहीं रखना चाहिये। इसलिये तुम्हारी जहाँ इच्छा हो चले जाओ।’ विदुरने कहा- ‘दुर्योधन ! तुम अभी बच्चे हो। सुननेमें कठोर किंतु परिणाममें सुख देनेवाली बातसे तुम्हें नाराज नहीं होना चाहिये। देखो, मूढ़ता मत करो। अपना हित-अनहित समझो। ठकुरसुहाती करनेवाले बहुत-से मिल जायँगे, परंतु संसारमें सच्चे हितैषी बहुत ही कम मिलते हैं। क्रोध बड़ा भारी शत्रु है। लोभधधकती हुई आग है। मैं चाहता हूँ कि कौरवोंका यश बढ़े। वे शान्तिसे-सुखसे धर्मके मार्गपर चलें। मैं हाथ जोड़कर तुमसे प्रार्थना करता हूँ, भगवान् तुम्हारा कल्याण करें। तुम पाण्डवोंके साथ यह अन्याय मत करो, नहीं तो तुम्हारा नाश अब दूर नहीं है। दुर्योधनने विदुरकी बात नहीं मानी, जूआ चलता रहा। युधिष्ठिर चारों भाइयोंसहित अपनेको हार गये। द्रौपदीको भी दावँपर लगाकर हार गये।

दुर्योधनकी हिम्मत बढ़ गयी थी। उसने विदुरसे कहा- ‘तुम जाकर द्रौपदीको सभामें ले आओ। वह अभागिनी है, आकर मेरे घरमें दासीकी तरह रहे, झाडू लगावे।’ जब दुर्योधनने विदुरको भला-बुरा कहा था, तब विदुरपर उसका असर नहीं पड़ा था। परंतु द्रौपदीके बारेमें ऐसी बात सुनकर उन्होंने यह बात कह डाली जो द्रौपदीके बार-बार रोने-गिड़गिड़ानेपर भी भीष्म और द्रोणके मुँहसे नहीं निकली। उन्होंने दुर्योधनसे कहा

  • ‘मूढ़ दुर्योधन ! तू किसके बारेमें ये बातें कह रहा है। किसी भी स्त्रीका अपमान करना मनुष्यताके विरुद्ध है। फिर द्रौपदी तो यज्ञवेदीसे निकली हुई साक्षात् देवी है। तूसाँपोंसे छेड़खानी कर रहा है। अब तू शीघ्र ही यमपुर जायगा। देख, द्रौपदी कभी तेरी दासी नहीं हो सकती। युधिष्ठिरको द्रौपदीके हारनेका कोई हक ही नहीं था। अपनेको हार जानेके बाद द्रौपदीपर उनका क्या स्वत्व था कि उन्होंने उसको दावँपर लगाया। अपने मुँहसे कभी किसीके लिये दुर्वचन नहीं निकालना चाहिये। द्रौपदीके प्रति दुर्वचनका प्रयोग करके तूने अपने पुण्य नष्ट कर दिये हैं, अब भी सँभल जा, नहीं तो अनर्थ हो जायगा।’ दुर्योधनने विदुरकी बात नहीं मानी। द्रौपदी लायी गयी और उसके बाद जो कुछ हुआ, वह प्रसिद्ध ही है, विदुरने भरसक उस दुर्घटनाको रोकनेकी चेष्टा की, परंतु वह होनेवाली थी, होकर ही रही !

जब पाँचों पाण्डव कुन्ती और द्रौपदीके साथ बारह वर्षके वनवास और एक वर्षके अज्ञातवासके लिये जाने लगे, तब उन्होंने सभामें जाकर सबको प्रणाम किया और सबसे अनुमति ली। उस समय उनके कल्याणकी कामना तो सबने की, परंतु यह बात केवल विदुरके ही मनमें आयी कि कुन्ती बूढ़ी हो गयी हैं, इन्हें वनमें नहीं जाना चाहिये। उन्होंने पाण्डवोंसे कहा – ‘कुन्ती सर्वथा पूजनीय हैं। इनकी अवस्था वनमें जानेयोग्य नहीं है। ये सदा सुखमें ही रही हैं। ये वनका दुःख नहीं सह सकेंगी। आर्या कुन्ती मेरे घरमें आदर-सत्कारके साथ रहें। तुमलोग मेरी यह बात मान लो। जाओ, भगवान् सर्वत्र तुम्हारा भला करें।’ युधिष्ठिरने कहा- ‘निष्पाप ! आप हमारे गुरु हैं, आदरणीय चाचा हैं, हम सब आपके अनुगामी हैं, आपकी आज्ञा हमें स्वीकार है, माता कुन्ती यहीं रहेंगी। अब आप हमलोगोंको कुछ उपदेश कीजिये।’

विदुरने कहा- ‘तुमलोग सब तरहसे योग्य हो, तुम्हारे पुरोहित धौम्य ब्रह्मज्ञानी हैं और वे तुम्हारे साथ हैं। तुमलोग संतोषी हो, इसलिये फूट पड़नेकी सम्भावना नहीं। तुमलोगोंने मेरु, सावर्णी, परशुराम, कृष्णद्वैपायन और भगवान् शंकरसे ज्ञान तथा धर्मकी शिक्षा प्राप्त की है। असितने तुम्हें उपदेश किया है और भृगुने दीक्षा दी है। देवर्षि नारद सर्वदा तुम्हारी देख-रेख किया करते हैं। तुमलोगोंमें सब सगुण निवास करते हैं। तुम्हें आत्मसम्पत्ति प्राप्त है। अधर्मके द्वारा ठगे जानेपर व्यथित होनेकी तो कोई बात ही नहीं है। जो वस्तु तुमसे ठग ली गयी है; वह तुम्हारे पास कई गुना होकर लौटेगी। जाओ, तुम्हारा कल्याण हो।’ माता कुन्ती विदुरजीके पास रह गयीं तथा द्रौपदी और पुरोहित धौम्यके साथ पाण्डवोंने वनको प्रस्थान किया।

धृतराष्ट्रके पूछनेपर विदुरने उन्हें बतलाया कि ‘युधिष्ठिर अपनी आँखें बंद किये जा रहे हैं। इसका यह अर्थ है कि युधिष्ठिर दुर्योधनादिपर बड़ा ही स्नेह रखते हैं। यदि इस समय वे आँखें खोलकर देख लें तो तुम्हारे बेटे भस्म हो सकते हैं। इसीसे वे आँखें बंद किये जा रहे हैं। भीमसेन अपने विशाल बाहुओंकी ओर देखते जा रहे हैं। वे सोच रहे हैं कि बाहुबलमें मेरे समान कौन है। वे मन-ही-मन युद्धमें घोर कर्म करनेका संकल्प कर रहे हैं। अर्जुन पैरोंसे बालू उड़ाते हुए जा रहे हैं, इसका अभिप्राय यह है कि युद्धके समय वे शत्रुओंपर इसी प्रकार बाण-वर्षा करेंगे। नकुलने अपने शरीरपर मिट्टी पोत ली है कि मेरा शरीर बहुत सुन्दर है, कहीं मुझे देखकर स्त्रियाँ मोहित न हो जायँ। सहदेवने अपने मुँहमें मिट्टी लगा ली है कि कोई उन्हें पहचान न सके। वे वन जानेसे कुछ लज्जित-से हो रहे हैं? द्रौपदी दुःशासनके पकड़े हुए बालोंको खोलकर यह कहती जा रही है कि आजके चौदहवें वर्ष कौरवकुलकी स्त्रियाँ भी यही दुर्गति भोगेंगी। धौम्य भयंकर याम्य-मन्त्रोंका उच्चारण करते हुए जा रहे हैं कि कौरवोंके पुरोहित भी उनके मारे जानेपर इसी प्रकारका मन्त्रपाठ करेंगे।

विदुरने आगे कहा- ‘महाराज ! सारी प्रजा विक्षुब्ध हो उठी है। सब लोग कौरवोंको कोस रहे हैं, उनके अन्यायकी निन्दा कर रहे हैं और पाण्डवोंके साथ सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं। महाराज ! आज प्रकृति बड़ी ही क्षुब्ध है। आजके अपशकुनोंको देखकर बड़ी आशंका हो रही है। संसारमें न जाने क्या होनेवाला है।’ विदुर इस प्रकार कह ही रहे थे कि ब्राह्मी कान्ति धारण किये हुए देवर्षिश्रेष्ठ नारद उसी समय सभामें उतर आये और उन्होंने सबके सामने ऊँचे स्वरसे कहा- ‘लोगो ! सुन लो। कान खोलकर सुन लो। आजके चौदहवें वर्ष दुर्योधनके अपराधसे और भीमसेन तथा अर्जुनके बलसे सम्पूर्ण कौरव-कुलका नाश हो जायगा।’ इतना कहकर वे झटपट अन्तर्धान हो गये और सभी सभासद् दुर्योधन, कर्ण और शकुनिके सहित सन्न रह गये।

एक दिन धृतराष्ट्रने विदुरको बुलाकर पूछा- ‘क्या करनेसे हमारा उपकार हो सकता है? जो हो गया, सो हो गया। अब जो हमारा कर्तव्य है, उसे बताओ। प्रजा हमसे विरुद्ध हो रही है, उसका प्रेम किस प्रकार प्राप्त किया जाय ?’ विदुरने कहा- ‘महाराज ! धर्म ही अर्थ, काम और मोक्ष तीनोंकी जड़ है। आपके पुत्रोंने बड़ा ही अन्याय किया है। उन्होंने धर्मात्मा युधिष्ठिरको छलसे जीता है, इस कुकर्मका आप प्रायश्चित्त कर डालिये, पाण्डवोंकी सम्पत्ति उन्हें फिर दे दीजिये। शकुनिका तिरस्कार कीजिये। पाण्डवोंको कोई जीत नहीं सकता। आप यदि कौरव और पाण्डव दोनों वंशोंका मंगल चाहते हैं तो दुर्योधनको बाध्य कीजिये कि वह पाण्डवोंके साथ निष्कपट मेल कर ले नहीं तो उसे कैद कर लीजिये ! दुर्योधनको कैद कर लेनेसे पाण्डव संतुष्ट हो जायँगे और वे फिर धर्मके अनुसार पृथ्वीका शासन करेंगे तथा शरणमें जानेपर दुर्योधनको छोड़ भी देंगे। दुःशासन अपने पापके लिये पश्चात्ताप करे और भरी सभामें द्रौपदी तथा भीमसेनसे क्षमा माँगे। कर्ण अपने मनसे दुर्भावना निकाल दे और शकुनि यहाँसे निकाल दिया जाय। आप सान्त्वना देकर युधिष्ठिरका राज्याभिषेक कीजिये। बस, यही प्रजाप्रेम प्राप्त करनेका उपाय है। इसीसे आपको शान्ति प्राप्ति होगी और अपका मनोरथ सिद्ध होगा।’ विदुरकी स्पष्ट वाणी सुनकर धृतराष्ट्र जल उठे। उन्होंने कहा- ‘विदुर ! तुम पाण्डवोंका पक्षपात करते हो। तुम मेरा भला करना नहीं चाहते। धर्मके अनुसार पाण्डव मेरे पुत्र हैं सही, किंतु दुर्योधन तो मेरे शरीरसे पैदा हुआ है, भला मैं अपने सगे बेटेको किस तरह कैद कर सकता हूँ ? दूसरोंके लिये शरीरत्यागका उपदेश करना समदर्शीका काम नहीं। तुम मुझे बुरी सलाह देकर स्पष्टरूपसे मेरी हानि करना चाहते हो। अब तुम चाहे यहाँ रहो या मत रहो। मुझे तुम्हारी कोई आवश्यकता नहीं।’ इतना कहकर धृतराष्ट्र रनिवासमें चले गये और विदुरने यह सोचकर कि अब यह घराना चौपट होनेवाला है, पाण्डवोंके पास जानेके लिये फुर्तीले घोड़ोंके रथपर सवार होकर यात्रा शुरू कर दी।

पाण्डवोंने खड़े होकर विदुरका स्वागत किया और उन्हें एक सुन्दर आसनपर बैठाकर यथोचित सम्मान किया। युधिष्ठिरके पूछनेपर विदुरने धृतराष्ट्रकी बात कही और यह भी बताया कि अब धृतराष्ट्रको मेरी आवश्यकता नहीं रही, इसलिये मैं यहाँ चला आया। उनका हृदय मोह-ममतासे कलुषित हो गया है। वे धर्मकी बात, हितकी बात सुननातक नहीं चाहते हैं। ऐसा मालूम होता है कि अब कौरवोंका नाश निकट है। ‘युधिष्ठिर ! इस आपत्तिसे घबड़ानेकी कोई बात नहीं है। जो पुरुष शत्रुओंके दिये हुए क्लेशोंको धीरताके साथ सह लेता है और क्षमाका सहारा लेकर अपने अनुकूल समयकी बाट देखता रहता है, उसे आगे चलकर अवश्य सुख प्राप्त होता है। जो सम्पत्तिके समय, भोगके समय अकेले ही सुख नहीं भोगता, अपने सहायकोंको भी समानरूपसे हिस्सा देता है, उसे विपत्तिके समय भी, दुःखके समय भी अकेले ही उनका भार नहीं उठाना पड़ता। उनमें भाग लेनेवाले भी मिल जाते हैं, सहायक पानेका यही सबसे अच्छा उपाय है। सहायक मिल जानेपर सब कुछ मिला हुआ ही समझना चाहिये। अपनेको सबसे छोटा और नम्र बनाकर रखनेमें ही कल्याण है। राजाओंकी इसीसे अभिवृद्धि होती है।’ इसी प्रकार विदुर पाण्डवोंको उपदेश करते रहे।

ऐसा देखा गया है कि स्वार्थी पुरुष भी निःस्वार्थ व्यक्तिपर ही अधिक विश्वास करता है। शराबीको यदि अपनी स्त्री किसीके पास रखनी होती है तो वह शराबीका नहीं, शराब न पीनेवालेका ही विश्वास करता है। बेईमान भी अपनी धरोहर ईमानदारके पास ही रखता है। धृतराष्ट्र भी विदुरपर सबसे अधिक विश्वास रखते थे। इसका कारण था, उनके लड़के उन्हें धोखा दे सकते थे। परंतु विदुरसे धोखेकी कभी सम्भावना नहीं थी।

विदुरके चले जानेपर वे पछताने लगे। उन्होंने सोचा कि विदुरकी सहायतासे पाण्डवोंकी बड़ी उन्नति होगी। मेरे लड़कोंका बड़ा अनिष्ट होगा। सन्धि और विग्रहकी नीतिका जानकार कोई भी हमारे पक्षमें नहीं रह जायगा। वे सभाके द्वारपर आते-आते अचेत हो गये। संजय आकर उन्हें सँभालने लगे। थोड़ी देरमें धृतराष्ट्रको चेतना हुई।

धृतराष्ट्रने संजयसे कहा- ‘संजय ! विदुर मूर्तिमान् धर्म हैं। वे मेरे प्यारे भाई हैं। उनके बिना मेरा कलेजा छटपटा रहा है। मेरी छाती फटी जा रही है।’ करुणस्वर से विलाप करते हुए धृतराष्ट्र ने फिर कहा – ‘विदुर कहाँ चले गये ? उनकी अनिष्ट-शंका से मैं बहुत ही व्याकुल हो रहा हूँ! वे जीवित तो हैं न ? मैं बड़ा पापी हूँ। क्रोध के अधीन होकर मैंने अपने प्यारे भाईका त्याग कर दिया। उन्होंने सर्वदा मेरा उपकार किया है, किन्तु मैं इतना नीच हूँ कि मैंने उन्हें बिना किसी अपराध के ही निकाल दिया। संजय ! तुम शीघ्र जाकर विदुर को ले आओ। नहीं तो मैं अपने प्राण दे दूँगा।’ ‘जो आज्ञा’ कहकर संजय ने उसी समय प्रस्थान कर दिया।

संजय ने काम्यक वन में जाकर विदुर से धृतराष्ट्र की अवस्था का वर्णन किया और आग्रह किया कि आप शीघ्र चलकर उनके प्राणों की रक्षा कीजिये। विदुरके मनमें कोई दुर्भाव तो था ही नहीं। वे पाण्डवों से अनुमति लेकर शीघ्र ही वहाँ से चल पड़े। उनके आने पर धृतराष्ट्र ने बड़ी प्रसन्नता प्रकट की और कहा- ‘विदुर ! तुम्हारा हृदय शुद्ध है, यह मेरा सौभाग्य है कि तुम मेरे पास रहते हो। मैंने तुम्हारा अपराध किया है, तुम्हें बहुत-से कटु वचन कहे हैं, उन्हें भूल जाओ और मुझे क्षमा करो।’ धृतराष्ट्रने विदुर को अपनी गोदी में उठा लिया और सिर सूंघकर बड़ा प्रेम जताया। विदुरने कहा- ‘राजन् ! आप कैसी बात कहते हैं। मेरे प्रति भी क्या आपका कोई अपराध होता है? आप मेरे परम गुरु हैं। आपके लिये ही मैं शीघ्र यहाँ आ गया हूँ। पाण्डव और कौरव दोनों ही मेरे लिये समान हैं तथापि पाण्डवों की अवस्था इस समय अच्छी नहीं है। इसलिये बार-बार मेरी दृष्टि उन पर पड़ जाती है और पड़नी ही चाहिये। यदि आप उनके साथ प्रेम का भाव रख सकें तो कितना अच्छा हो।’ धृतराष्ट्र प्रसन्न हो गये और विदुर हस्तिनापुर में रहने लगे।

ISD News Network March 3, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: mahatma vidur, sweta purohit, sweta purohit latest, sweta purohit story, vidur

Related

India Speaks Daily - ISD News

हिंदू धर्म को जानना है तो पहले वैदिक साहित्य को समझिए!

वेद पूरे भारतीय—यूरोपीय भाषा परिवार के प्राचीनतम साहित्य के रूप...

March 3 2025

प्राचीन भारत में अक्षौहिणी सेना का अर्थ

श्वेता पुरोहित। प्राचीन भारत में सेना को परंपरागत रूप से...

March 3 2025

॥ श्री राधे राधे ॥

श्वेता पुरोहित – जब भी श्री राधा रानी के बारे...

March 3 2025

वरणीय दुःख है, सुख नहीं

श्वेता पुरोहित। महाभारत का युद्ध समाप्त हो चुका था। विजयी...

March 3 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?