By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग २
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग २
सनातन हिंदू धर्म

श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग २

ISD News Network
By ISD News Network 19 Min Read
Share
19 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। श्रीहरिः शरणम् ॥ महात्मा विदुर – भाग २

धर्म का सरल-से-सरल और गहन-से-गहन अर्थ है सबका कल्याण। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं, ऐसी कोई वस्तु नहीं, जिसके अन्त स्तल में धर्म न रहता हो और अवसर आने पर जिससे सबका कल्याण हो, ऐसे कामके लिये प्रेरणा न करता हो। पाण्डवोंमें तो युधिष्ठिर के रूप में धर्मराज थे ही, कौरवों में भी विदुर के रूपमें धर्मराज थे। अन्तर इतना ही था कि पाण्डवों में धर्म राजा थे। उनके आज्ञानुसार सब कार्य होते थे और कौरवों में वे केवल एक सलाहकार के रूपमें थे। जैसे पापकी प्रवृत्ति होनेके समय अन्तरात्मा कह देती है कि यह पाप है, मत करो, परन्तु पापी लोग उस आवाज को नहीं सुनते या सुनकर भी अनसुनी कर देते हैं, वैसे ही कौरवों को अन्यायकी ओर प्रवृत्त देखकर विदुर स्पष्ट कह देते थे कि ‘यह अन्याय है इसे मत करो।’ परंतु वे विदुरकी बातपर ध्यान नहीं देते थे, उनकी उपेक्षा कर देते थे। विदुर के जीवनमें हम स्थान-स्थान पर यही बात देखेंगे, वे किसी का अनिष्ट नहीं चाहते, सबका कल्याण चाहते हैं।

विदुर कौरवों को तो सलाह देते ही थे, समय आने पर पाण्डवों को भी उचित सलाह देते थे और उनपर किसी आपत्ति की, विपत्ति की सम्भावना होती तो पहले से ही सूचित कर देते, यदि वे व्याकुल हो जाते तो उन्हें समझाते, उन्हें धैर्य बँधाते। इन बातोंसे महाभारत के अनेकों अंश भरे पड़े हैं। यहाँ तो केवल कुछ अंशों की संक्षेप में चर्चामात्र की जायगी।

दुर्योधन पाण्डवों से बड़ा ही वैर रखता था। वह दिन-रात सोचता था कि किस प्रकार इन्हें नष्ट कर दें। इसके लिये उसने बहुत-से उपाय किये। एक बार जल-विहार के लिये पाण्डवों को बुलाया गया। दुर्योधन ने पहलेसे ही विषकी मिठाइयाँ बनवा रखी थीं। उसने बड़ा प्रेम प्रकट करके भीमसेन को अपने हाथोंसे वह मिठाई खिलायी। उसके बाद भीमसेन के बेहोश होनेपर उन्हें लताओंसे बाँधकर गंगामें फेंक दिया। जल-विहार के स्थान से चलने पर युधिष्ठिर ने सोचा कि भीम पहले ही चला गया होगा। इस बात की तो उनके मन में कल्पना ही नहीं हुई कि दुर्योधन ने भीमसेन का कुछ अनिष्ट किया होगा। जब वे लौटकर कुन्तीके पास आये और उसने भीमको पूछा, तब उन्होंने कहा कि मैं तो समझता था कि भीम तुम्हारे पास आ गये होंगे। क्या उनका कुछ अनिष्ट तो नहीं हो गया ? अनिष्ट की आशंका से कुन्ती का हृदय काँप उठा और क्या करती उसने विदुर को बुलवाया।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

कुन्ती ने विदुर से कहा- ‘देवर! पता नहीं भीमसेन कहाँ गया ? सब भाई तो जल-विहार करके लौट आये, परंतु भीम नहीं आया। मुझे डर इस बातका है कि कहीं दुर्योधन उसे धोखा देकर मार न डाले। वह बड़ा ही क्रूर, दुर्बुद्धि और लोभी है। मेरा कलेजा धड़क रहा है, मुझे कुछ सूझता नहीं, क्या करूँ ?’ विदुरने बड़ी दृढ़ता से कहा-‘रानी ! ऐसी बात मनमें नहीं लानी चाहिये। अपने पुत्रके सम्बन्धमें ऐसा सोचना तुम्हारी-जैसी वीर रमणी को शोभा नहीं देता। जो पुत्र तुम्हारे पास हैं उनकी रक्षा करो, इस समय दुर्योधन पर लांछन मत लगाओ। कुछ कहने-सुनने से वह और भी अनिष्ट करनेकी चेष्टा कर सकता है। भीमसेन के सम्बन्ध में निश्चिन्त रहो। उसका अनिष्ट तो कोई कर ही नहीं सकता। महामुनि व्यास ने तुम्हें जो आशीर्वाद दिया है कि तुम्हारे सब पुत्र चिरजीवी होंगे; वह कभी झूठा नहीं हो सकता। भीम तुम्हारे पास शीघ्र ही आयेगा और तुम्हें प्रसन्न करेगा।’

विदुर की बातों से कुन्ती की घबराहट मिट गयी और कुछ ही समय बाद नागलोक से पारे का रस पीकर दस हजार हाथियों के बलसे युक्त होकर भीमसेन लौट आये। युधिष्ठिरने भीमसेन को समझा दिया कि यह बात किसी पर प्रकट नहीं होनी चाहिये। विदुर चाचा ऐसा ही कहते हैं और इसी में हमलोगों का कल्याण है। विदुरकी सत्-शिक्षासे पाण्डव दुर्योधनकी इस दुष्टता को पी गये। उन्होंने कहीं चर्चा ही नहीं की।

दुर्योधन अपनी कुचालको विफल हुई देखकर मन-ही-मन जल उठा। द्रोणाचार्य के यहाँ शिक्षा प्राप्त करते समय भी उसने पाण्डवोंको नीचा दिखाना चाहा; लेकिन उसके किये कुछ न हो सका। बादमें उसने धृतराष्ट्रके कान भरने शुरू किये और यह बात उसने तै करा ली कि अब पाण्डव वारणावत-नगरमें रहें। उनके लिये नया महल बननेका प्रबन्ध हुआ। दुर्योधनने पुरोचन नाम के मन्त्री से एकान्त में कहा कि ‘भाई ! अब तो सारी पृथ्वीके राजा हम और तुम दो ही रहेंगे। तुम मेरे बड़े विश्वासपात्र हो, शत्रुओंका नाश करने में मेरी सहायता करो। तुम वारणावतमें ऐसा महल बनाओ, जिसमें सन, तेल, घी, लाख, लकड़ीका व्यवहार अधिक हो और ऊपर से ऐसा लेप लगवा दो कि कोई उसको भाँप न सके। ऐसी ही वस्तुएँ उसमें स्थान-स्थान पर रखवा दो और किसीको रत्तीभर भी इसका पता न चले। तुम युधिष्ठिरके जानेपर उनकी खूब सेवा करना और जब वे तुम्हारा खूब विश्वास कर लें तब उस महलके दरवाजेपर आग लगा देना। बस, उनके मर जानेपर तो तुम्हारा ही सब अधिकार होगा। पुरोचनने जाकर वैसा ही महल तैयार करा दिया और धृतराष्ट्र ने कुन्ती सहित पाण्डवों को वहाँ जाने की आज्ञा दे दी।

जब पाण्डव कुन्ती के साथ वारणावत जाने लगे तब उन्होंने सब गुरुजनों को प्रणाम करके आज्ञा ली। प्रजाने बहुत विरोध किया, परंतु युधिष्ठिर ने सबको समझा दिया। जब सब लोग चले गये, तब विदुरने म्लेच्छभाषा में युधिष्ठिर को समझाया। उन्होंने कहा – ‘ युधिष्ठिर ! बुद्धिमान् मनुष्य को शत्रुओं का गुप्त रहस्य समझकर पहले से ही उससे बचाव का उपाय करना चाहिये। एक प्रकार का अस्त्र है, वह लोहे का बना तो नहीं है, परंतु उससे मृत्यु हो सकती है। उसे जो जान लेता है, वह बच जाता है। (अर्थात् तुमलोगों को जलाने के लिये शत्रुओंने शीघ्र जलनेवाले पदार्थों का भवन बनवाया है।) देखो आग जंगलको जला सकती है, परंतु बिलमें रहनेवाले जीवोंको नहीं जला सकती। आपत्ति आनेपर इसी प्रकार अपने को सुरक्षित रखना चाहिये। (अर्थात् तुमलोग सुरंग से निकल जाना) अंधे को रास्ता नहीं मिलता, उसे दिशाभ्रम भी हो सकता है। धर्महीन को सम्पत्ति नहीं मिलती। मेरी बात खूब समझ लो। (अर्थात् तुम पहले से ही मार्गों और दिशाओं का ज्ञान प्राप्त कर लेना और इस बातको इतना गुप्त रखना कि किसी को पता न चले।) दुष्ट पुरुषों के दिये हुए बिना लोहे के शस्त्र को स्वीकार कर लेना ही ठीक है। उनके ही स्थान की शरण लेकर आगकी आँच से बच जाना चाहिये। (अर्थात् पुरोचन के बनाये घरमें खुशी से रहना। मौका पाकर निकल जाना।) घूमने से मार्गों का ज्ञान हो जाता है। नक्षत्रों से दिशाओं का पता चल जाता है। बुद्धिमानी के साथ पाँचों इन्द्रियों को अपने वशमें रखने से किसी प्रकार की पीड़ा नहीं होती। काम-क्रोधादि शत्रु उसकी हानि नहीं कर सकते।

विदुरके उपदेश सुनकर युधिष्ठिर ने कहा-‘मैंने आपका उपदेश समझ लिया। ऐसा ही होगा।’ विदुर वहाँ से अपने घर लौट आये और पाण्डव वारणावत गये। वहाँ प्रजा ने उनका स्वागत किया। पुरोचन ने उन्हें लाक्षागृह में रहनेकी व्यवस्था कर दी। वह बड़े प्रेम से इन लोगोंकी सेवा करके विश्वासपात्र बनने का दुष्प्रयत्न करने लगा।

विदुर का एक मित्र बड़ा चतुर, विश्वासपात्र और सुरंग खोदने में निपुण था। विदुर ने उसे एकान्त में बुलाकर सब बातें समझा दीं और कहा-‘तुम जाकर पाण्डवोंकी भलाई करो।’ उसे पाण्डवों का विश्वास पाने के लिये कुछ गुप्त बातें भी बता दीं। वह युधिष्ठिर के पास गया और उसने विदुर के बताये हुए संकेतों से युधिष्ठिर का विश्वास प्राप्त कर लिया। उसने युधिष्ठिरसे कहा- ‘मैं खुदाईका काम करनेवाला कारीगर हूँ। आगामी कृष्णपक्ष की चतुर्दशी की रात को पुरोचन इस घर में आग लगाने वाला है। दुर्योधनने कुन्ती के साथ आपलोगों को जला डालने का निश्चय कर लिया है। मुझे सुरंग खोदने की आज्ञा दीजिये।’ युधिष्ठिर ने कहा- ‘विदुर मेरे हितचिन्तक हैं। तुम भी मेरे लिये विदुर-जैसे ही हो। जैसे वे हमारा हित करते हैं, वैसे ही तुम भी हमारा हित करो। दुर्योधन के पास इस समय सम्पत्ति है, उसके सहायक भी बहुत-से हैं, यदि उसको पता चल जायगा तो हमारा बहुत अनिष्ट हो सकता है। विदुर की बात सच उतरी। अब तुम हमलोगों को इस आपत्ति से बचाओ। सुरंग खोदी गयी और आग लगने के समय पाण्डव उसके रास्तेसे निकल गये। किसी को इसकी खबर नहीं लगी। विदुर की कृपासे पाण्डव इस महान् विपत्ति से बच गये।

बहुत दिनों के बाद जब मालूम हुआ कि पाण्डव जीवित हैं और राजा द्रुपद की पुत्री द्रौपदी से उनका विवाह भी हो गया है तब दुर्योधन, कर्ण आदि को बड़ा कष्ट हुआ। वे पुनः पाण्डवों के नाशका उपाय सोचने लगे। विदुरको बड़ी प्रसन्नता हुई और उन्होंने जाकर धृतराष्ट्र से कहा- ‘बड़ा अच्छा हुआ, बड़ा अच्छा हुआ।’ विदुर ने उन्हें समझाया कि ‘अब द्रुपदसे हमारी मित्रता हो जायगी, वे हमारे सम्बन्धी हो गये, अब पाण्डवों को आदरपूर्वक बुला लेना चाहिये।’ विदुरके चले जाने पर दुर्योधन ने धृतराष्ट्र से कहा- ‘उन्हें बुलाना ठीक नहीं है। हमलोग बहुत दिनों से उन्हें नष्ट करनेका षड्यन्त्र कर रहे हैं, परन्तु सफल नहीं हुए । इस बार ऐसा उपाय करना चाहिये कि हमारा राज्य निष्कण्टक हो जाय।’ कर्णने कहा- ‘मुझे धोखा देने की नीति पसंद नहीं है। इस तरह उनका कोई अनिष्ट कर भी नहीं सकता। उनपर चढ़ाई कर दी जाय। द्रुपद उनके सहायक हैं तो क्या हुआ ? वे सब मिलकर हमारा मुकाबला नहीं कर सकते। मैं अकेले ही सबको जीत लूँगा।’ दुर्योधन ने भी कहा- ‘हाँ यही ठीक है।’ कर्ण ने कहा- ‘पराक्रम करना ही क्षत्रियों का धर्म है। साम, दान या भेदके द्वारा पाण्डव नहीं जीते जा सकते। उन्हें प्रकट रूप से ही जीता जा सकता है। परन्तु एक बात का ध्यान रहे। यह काम बहुत ही शीघ्र और एकाएक कर डालना चाहिये। नहीं तो यदि श्रीकृष्ण को पता चल जायगा और वे यादवों की सेना लेकर आ धमकेंगे तब उन्हें जीतना कठिन हो जायगा। श्रीकृष्ण के नीति कौशल के सामने हमलोगों का टिकना आसान नहीं है।’

धृतराष्ट्र ने कहा-‘कर्ण! तुम्हारी बात वीरोंके योग्य है। तुम्हारी इस स्पष्ट नीति की मैं प्रशंसा करता हूँ। किंतु मेरी यह इच्छा है कि तुम और दुर्योधन दोनों ही भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और विदुर से सलाह करके तब कुछ निश्चय करो। बिना उनकी सम्मति के कोई काम करना मुझे पसंद नहीं।’ भीष्म, द्रोण और विदुर बुलाये गये। इस विषयमें जब उन लोगों की सम्मति पूछी गयी तब भीष्म और द्रोण ने एक स्वरसे पाण्डवों के द्रोह का विरोध किया। उन्होंने कहा- ‘हमारे लिये कौरव और पाण्डव दोनों ही समान हैं। हम दोनों को एक-सा ही प्यार करते हैं। ऐसी दशा में पाण्डवों से वैर या युद्ध करने का अनुमोदन हम नहीं कर सकते।’ उन लोगोंने दुर्योधन को भी बहुत समझाया, द्रोणाचार्य और कर्ण में तो कुछ कड़ी कड़ी बातें भी हो गयीं।

अन्त में विदुर ने कहा- ‘स्वजनों का कर्तव्य है कि बेखटके हितकी बात कह दें। आप सुनना नहीं चाहते, इसीसे लोग कहना चाहकर भी नहीं कहते। भीष्म और द्रोण दोनों ही आपके सच्चे हितैषी हैं और जो कुछ वे कह रहे हैं, आपके हितके लिये कह रहे हैं। आप सच समझिये, पाण्डवों को परास्त करनेकी शक्ति किसी में नहीं है। उनके पक्ष में धर्म है, वे सत्यकी ओर हैं, संसारमें बड़े-से-बड़ा देवता भी उनका बाल बाँका नहीं कर सकता, क्या आप नहीं जानते कि उनके पक्ष में हैं – श्रीकृष्ण, बलराम और सात्यकि। अनेकों राजा और राजकुमार भी उनके प्रेमी हैं। इस राज्यमें उनका हिस्सा है, यह बात सब जानते हैं। जबसे प्रजा को मालूम हुआ है कि पाण्डव जीवित हैं, तबसे उन्हें देखने के लिये सब लोग व्याकुल हो उठे हैं। उन्हें लाहके घर में जलाने की चेष्टा की गयी, यह बात भी अब छिपी नहीं है। उनका सम्मान करके आप अपनी कलंक कालिमा धो डालिये। पाण्डवोंसे मेल करनेमें आपका लाभ-ही-लाभ है। द्रुपद आपके पक्ष में हो जायँगे, श्रीकृष्ण आपके सहायक हो जायँगे और सारे यदुवंशी आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। श्रीकृष्ण साधारण पुरुष नहीं, साक्षात् भगवान् हैं। वे जिस पक्ष में रहेंगे, उसी की जीत होगी। उनसे मेल करके आप सारे संसार में अपने राज्यका विस्तार कर सकते हैं। राजन् ! मैं आपसे स्पष्ट निवेदन करता हूँ कि दुर्योधन, कर्ण और शकुनि आदि सब कच्ची बुद्धि के बच्चे हैं। आप इनकी बातों में मत आइये। यदि इनकी बुद्धि के अनुसार काम किया गया तो निश्चय समझिये कि आपके सब पुत्रों का, क्षत्रियोंका और प्रजा का नाश हो जायगा।’

धृतराष्ट्रने बड़ी प्रसन्नता से कहा- ‘हाँ, हाँ, यही तो मैं भी कहता हूँ। भीष्मपितामह, द्रोणाचार्य – ये बड़े ही ऐश्वर्यशाली और ज्ञानी हैं। ये हमारे हितकी बात कहते हैं। तुम्हारी सम्मति भी हमारा कल्याण करने वाली है। तुम्हारा कहना सच है। जैसे मेरे पुत्र दुर्योधन आदि हैं, वैसे ही पाण्डव भी हैं। राज्य का जितना अधिकार इन्हें है, उतना ही उन्हें भी है। विदुर ! तुम जाओ, विशेष सत्कारके साथ कुन्ती और नववधू द्रौपदी के साथ पाण्डवों को यहाँ ले आओ। पाण्डव कुशल से हैं, उनका विवाह हो गया, यह बड़ी प्रसन्नता की बात है। द्रौपदी के लिये अनेकों प्रकार के रत्न और वस्त्राभूषण ले जाओ।’ विदुरने उपहार की सामग्री लेकर रथपर सवार होकर पंचाल देश की यात्रा की।

पंजाब में जाकर वे पहले राजा द्रुपद से मिले। उनके यहाँ स्वागत-सत्कार होनेके बाद वे श्रीकृष्ण के पास गये और उनके दर्शन से बहुत ही आनन्दित हुए। विदुर बहुत दिनों से श्रीकृष्ण का दर्शन चाहते थे; परंतु अबतक उन्हें अवसर नहीं मिला था। रास्तेमें आते समय भी वे सोच रहे थे कि शायद वहाँ श्रीकृष्ण के दर्शन हो जायें। अपनी बहुत दिनों की अभिलाषा पूर्ण होते देखकर वे सहसा उनके चरणों पर गिर पड़े। श्रीकृष्ण ने उन्हें उठाकर हृदय से लगा लिया। युधिष्ठिर भी अपने भाइयों के साथ उनसे मिले और कुन्ती से भी यथा योग्य हुआ।

सभामें उपस्थित होने पर विदुरने श्रीकृष्ण और पाण्डवों के सामने ही महाराज द्रुपद से कहा- ‘राजन् ! राजा धृतराष्ट्र, वृद्ध भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और सब कौरवोंने आपको यथोचित अभिवादन कहकर कुशल-मंगल पूछा है। आपके यहाँ सम्बन्ध होने से सभी को बड़ी प्रसन्नता हुई है। अब वहाँ के लोग पाण्डवों को देखने के लिये बहुत ही उत्कण्ठित हो रहे हैं। मेरा अनुमान है कि पाण्डव लोग भी अपना देश देखनेके लिये बहुत ही उत्कण्ठित होंगे; क्योंकि इन्हें अपना देश छोड़े बहुत दिन हो गये। कुरुकुल की स्त्रियाँ भी द्रौपदी को देखने के लिये बहुत ही उत्सुक हो रही हैं। इसलिये देर न करके पत्नीसहित पाण्डवों को विदा कर दीजिये। आपकी अनुमति मिलते ही मैं वहाँ समाचार भेज दूँगा कि पाण्डव आ रहे हैं। द्रुपदने कहा- ‘विदुरजी ! आपका कहना ठीक है। इस सम्बन्धसे मुझे भी बड़ी प्रसन्नता हुई है। पाण्डवों का अपने राज्यमें जाना उचित और आवश्यक है तथापि मैं जानेके लिये कैसे कह सकता हूँ? ये जितने दिनों तक मेरे यहाँ रहें, अच्छा ही है। कुन्ती, पाण्डव, श्रीकृष्ण और बलराम की सम्मति हो तो मैं जाने में आपत्ति न करूँगा।’ युधिष्ठिर ने कहा – ‘महाराज ! हम सब आपके अधीन हैं। आप हृदयसे जो आज्ञा देंगे, हम उसी का पालन करेंगे। श्रीकृष्ण ने कहा- ‘मेरे विचार से तो पाण्डवों को वहाँ जाना ही चाहिये। फिर भी महाराज द्रुपद की जैसी आज्ञा हो, वैसा ही करना ठीक है।’ द्रुपद ने कहा- ‘परम शक्तिशाली यदुवीर पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण जो कहते हैं, वही ठीक है। वासुदेव श्रीकृष्ण की पाण्डवों पर जितनी कृपा है, वे पाण्डवों की जितनी मंगलकामना करते हैं, उतनी मैं भी नहीं करता। स्वयं युधिष्ठिर भी नहीं करते।’ अन्त में विदाई का ही निश्चय रहा।

श्रीकृष्ण, कुन्ती, पाण्डव और द्रौपदी को साथ लेकर विदुर वारणावत नगरके लिये चल पड़े। विकर्ण, चित्रसेन, द्रोणाचार्य आदिने आकर उनका स्वागत किया और धृतराष्ट्र की आज्ञा से वे लोग अपने महलों में रहने लगे। कुछ दिनोंके बाद धृतराष्ट्र ने उन्हें खाण्डव प्रस्थ में राजधानी बनाकर रहनेकी आज्ञा दे दी और आधा राज्य भी दे दिया। पाण्डवों ने अपने बाहुबलसे अपने राज्य का विस्तार कर लिया और वे वहाँ सुखपूर्वक रहने लगे।

विदुर धृतराष्ट्र के पास ही अपनी कुटी में रहकर अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रेम पूर्वक भगवान्का भजन करने लगे।

ISD News Network March 3, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: mahatma vidur, shweta purohit, sweta purohit, sweta purohit story, vidur

Related

Part-1 यह कोई महाकुंभ नहीं है! ‘मास हिस्टीरिया’ से बाहर निकलो सनातनी हिंदुओं!

संदीप देव। ‘महाकुंभ’ और ‘144 साल बाद महाकुंभ’ की मार्केटिंग...

March 3 2025

महाभारत में मार्कण्डेय ऋषि द्वारा भविष्य वर्णन विषयक अध्याय में कलियुग और कल्की अवतार का वर्णन

श्वेता पुरोहित। कलियुग आने पर अधर्म अपने तीन अंशों द्वारा...

March 3 2025

नेहा हत्याकांड को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री की माफी !

अर्चना कुमारी कर्नाटक में एमसीए की छात्रा नेहा हीरेमथ की...

March 3 2025

सच्चिदानन्द के ज्योतिषी

श्वेता पुरोहित। सर्वव्यापक, निरंजन, निर्गुण, अजन्मा, हर्ष-विषाद से रहित, नाम-रूप...

March 3 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?