इंडिया स्पीक डेली खोजी ब्यूरो। क्या ‘हिंदू राष्ट्र’ के नाम पर वोट देने वाले करोड़ों भारतीय जानते हैं कि उनके ही देश की ज़मीन, संप्रभुता और सदियों पुरानी सनातन परंपरा को उस ज़ायोनी तंत्र के आगे गिरवी रख दिया गया है, जो उन्हें नीच और अछूत मानता है?
राजनीतिक हिंदुत्व के कथित ‘पुनर्जागरण’ का ढोल पीटने वाले संघी-भाजपाई सत्ता प्रतिष्ठान ने अपने राजनीतिक व वित्तीय स्वार्थों के लिए एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट खड़ा किया है, जिस पर देश के आम हिंदू मतदाता की न कोई नज़र है और न ही कोई समझ। ‘आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई’ का झूठा राष्ट्रवाद बेचकर संघ और भाजपा ने इज़राइल के साथ जो अपवित्र गठबंधन रचा है, उसकी ज़मीनी हकीकत यह है कि भारत के भीतर भारतीयों के साथ रंगभेद हो रहा है, घरेलू सनातन तीर्थों को उजाड़ा जा रहा है और देश की सुरक्षा को बहुराष्ट्रीय कॉर्पोरेट के हवाले कर दिया गया है!
1. भौतिक साक्ष्य: संप्रभु भारत में ‘नो इंडियंस अलाउड‘ — अपनी ही ज़मीन पर बेगाने होते भारतीय
भारत के हिमालयी राज्यों और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्रों में इज़राइली एन्क्लेव का निर्माण कोई सामान्य पर्यटन नहीं है, बल्कि देश के भीतर विदेशी नस्लवादी कब्जे का खुला प्रदर्शन है:
* कसोल और पार्वती घाटी (हिमाचल प्रदेश): कसोल को पूरी तरह ‘मिनी इज़राइल’ में तब्दील कर दिया गया है। दुकानों और बाज़ारों में सिर्फ़ हिब्रू में साइनबोर्ड लगे हैं। ‘द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ (19 अगस्त 2015) तक ने यह छापा था कि कसोल के ‘फ्री कसोल कैफ़े’ में केवल गोरों (White Customers) को प्रवेश मिलता था और भारतीय नागरिकों को बेइज्ज़त कर निकाल दिया जाता था। कैफ़े के भीतर इज़राइली सेना (IDF) के सैनिकों की तस्वीरें ‘शहीदों’ की तरह सजी हैं, मानो यह इलाका भारत का नहीं बल्कि इज़राइल का कोई सैन्य कैंप हो।


* पुष्कर (राजस्थान): चाबाड हाउस में भारतीयों पर लाठियां:
अजमेर के पुष्कर में यहूदी धार्मिक केंद्र ‘चाबाड हाउस’ के बाहर राजस्थान पुलिस तैनात रहती है। यदि कोई भारतीय नागरिक वहाँ जाने की कोशिश करता है, तो भारत की ही पुलिस उसे धक्के मारकर बाहर निकाल देती है। गूगल रिव्यूज़ में अनगिनत भारतीय पर्यटकों ने अपना दर्द दर्ज कराया है कि उन्हें गेट पर रोककर कहा गया कि “यह जगह केवल यहूदियों और गोरों के लिए है”। चाबाड संचालक बेशर्मी से जवाब देते हैं कि “स्थानीय भारतीय पुलिस ही सुरक्षा के नाम पर भारतीयों को अनुमति नहीं देती“।


* ऋषिकेश (उत्तराखंड): योग नगरी ऋषिकेश के तपोवन और लक्ष्मण झूला में इज़राइली बस्तियां बन चुकी हैं। ये पूर्व-सैनिक साप्ताहिक गंगा स्नान करते हैं, लेकिन इनके आयोजनों और कैफ़े में स्थानीय भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाता है।
* धर्मकोट (कांगड़ा) और उत्तरी गोवा (अंजुना, अरामबोल): यहाँ के स्थानीय बाज़ारों और क्लबों पर इज़राइली पर्यटकों का एकाधिकार है, जहाँ नशीले पदार्थों और रेव पार्टियों के बीच भारतीय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं।
2. हम्मस ट्रेल: गाज़ा के युद्ध अपराधों को गंगा में धोने का ढोंग
अनिवार्य सैन्य सेवा (IDF) पूरी करने के बाद हर साल 30,000 से 40,000 इज़राइली सैनिक सरकारी बोनस लेकर भारत की ‘हम्मस ट्रेल’ पर आते हैं।
* पीटीएसडी (PTSD) और मानसिक आघात: इज़राइल की संसदीय रिपोर्ट मानती है कि 2024 में इज़राइल में हुई 78% आत्महत्याएं लड़ाकू सैनिकों ने की थीं और 22,000 से अधिक घायल सैनिकों में से 60% गंभीर मानसिक आघात झेल रहे हैं।
* गंगा में रक्त के छींटे धोने का प्रयास: गाज़ा में हज़ारों बच्चों और महिलाओं को बमों से उड़ाने वाले ये सैनिक अपना अपराध बोध कम करने के लिए ऋषिकेश आकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। घाट पर जब एक इजरायली सैनिक ने हिंदू पुजारी से पूछा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से निहत्थे बच्चों के सिर में गोली मारने और बलात्कार जैसे जघन्य पाप धुल जाते हैं, तो पुरोहित मौन रह गया?

* वांछित युद्ध अपराधियों का भारत से सुरक्षित पलायन: मानवाधिकार संस्था Hind Rajab Foundation (HRF) ने हिमाचल में छुट्टियां मना रहे दो इज़राइली रिज़र्विस्ट सैनिकों के ख़िलाफ़ गाज़ा में युद्ध अपराधों (War Crimes) की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन मोदी-नेतन्याहू के कथित “गहरे संबंधों” के कारण भारतीय एजेंसियों ने उन दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं की और वे सैनिक देश छोड़कर सुरक्षित भाग निकले।

3. हिलिक मैग्नस: संवेदनशील हिमालयी सीमा पर मोसाद का नेटवर्क
कसोल और पार्वती घाटी में केवल पर्यटक नहीं भटक रहे हैं। वहाँ हिलिक मैग्नस (Hilik Magnus)—जो पूर्व मोसाद व इज़राइली सुरक्षा अधिकारी हैं—’मैग्नस इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू’ के नाम से अपना तंत्र चला रहे हैं। आधिकारिक बहाना यह है कि वे नशे में पागल हुए इज़राइली युवाओं को रेस्क्यू कर वापस भेजते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि चीन सीमा से सटे संवेदनशील राज्यों में एक विदेशी खुफिया एजेंसी का पूर्व अधिकारी बिना किसी स्थानीय रोक-टोक के समानांतर खुफिया नेटवर्क चला रहा है।
4. धर्मशास्त्रीय आत्मसमर्पण: ‘नोहाइड थ्योरी‘ के आगे नतमस्तक संघी बाबाओं का कुनबा!
यहूदी धर्मशास्त्र (तल्मूड और तोराह) के ‘नोहाइड के सात नियमों‘ (Seven Noahide Laws) में सबसे बड़ा और अक्षम्य अपराध ‘अवोदा ज़ारा‘ (Avodah Zarah) यानी मूर्तिपूजा को माना गया है। यहूदी कानून में मूर्तिपूजक को अशुद्ध और पापी माना जाता है।
इसके बावजूद 2007 (दिल्ली) और 2008 (यरूशलम) में इज़राइल के चीफ रब्बीनेट के साथ हुए सम्मेलनों में सनातन की शंकराचार्य पीठों को बाहर रखकर संघ के करीबी बाबाओं की फौज भेजी गई:
* प्रतिनिधिमंडल के चेहरे: स्वामी दयानंद सरस्वती (मोदी के गुरु), अवधेशानंद गिरि, चिदानंद सरस्वती ‘मुनि जी’, श्रीश्री रविशंकर, साध्वी ऋतंभरा और फर्जी शंकराचार्य बन कर फिरने वाले संघी वासुदेवानंद सरस्वती।
* सनातन की बलि: इज़राइली रब्बियों को खुश करने के लिए इन्होंने सनातन के ‘अर्चा-विग्रह’ (मंत्र-प्रतिष्ठित साक्षात ईश्वर) के पूजन को छिपा दिया और आर्य समाजी तर्क पेश किया कि “हिंदू वास्तव में मूर्तियों को नहीं, केवल निराकार परब्रह्म को मानते हैं।” यह ज़ायोनी लाबी से राजनीतिक मान्यता पाने के लिए सनातन की मूल आत्मा का खुला समर्पण था।
5. हिंदू–यहूदी शिखर सम्मेलनों में शामिल चेहरे और उनकी वास्तविकता
धर्मशास्त्रों (बौधायन धर्मसूत्र, नारद पुराण) और ‘मठाम्नाय सेतु’ के अनुसार किसी भी संन्यासी या जगद्गुरु शंकराचार्य के लिए समुद्र पार म्लेच्छ देशों की यात्रा करना संन्यास धर्म का लोप माना गया है। इसके बावजूद वर्ष 2008 में दयानंद सरस्वती (प्रतिनिधिमंडल के नेता एवं प्रमुख प्रवक्ता), स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज (आचार्य महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा), स्वामी परमात्मानंद सरस्वती (महासचिव, हिंदू धर्म आचार्य सभा), जगद्गुरु श्री शिवरात्री देशिकेंद्र महास्वामीजी (सुत्तूर मठ, कर्नाटक), स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती (आर्श विद्या परंपरा/आचार्य सभा), स्वामी माधवप्रियदास जी महाराज (SGVP स्वामीनारायण गुरुकुल, अहमदाबाद) आदि को प्रतिनिधि बनाकर यरूशलम भेजा गया था। इससे पहले वर्ष 2007 में दिल्ली में हुए पहले हिंदू-यहूदी धार्मिक शिखर सम्मेलन (Hindu- Jewish Summits) में स्वामी दयानंद सरस्वती (संस्थापक, आर्श विद्या गुरुकुलम एवं संयोजक, हिंदू धर्म आचार्य सभा), श्री श्री रविशंकर (संस्थापक, आर्ट ऑफ लिविंग), स्वामी चिदानंद सरस्वती (‘मुनि जी’) (अध्यक्ष, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश), स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज (आचार्य महामंडलेश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा), स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु श्री शिवरात्री देशिकेंद्र महास्वामीजी (श्री सुत्तूर मठ, मैसूर), स्वामी परमात्मानंद सरस्वती (महासचिव, हिंदू धर्म आचार्य सभा), साध्वी ऋतंभरा (संस्थापिका, वात्सल्य ग्राम), डॉ. प्रणव पंड्या (प्रमुख, अखिल विश्व गायत्री परिवार / देव संस्कृति विश्वविद्यालय), स्वामी विश्वेश तीर्थ जी महाराज (श्री पेजावर मठ, उडुपी – उनके प्रतिनिधि/सहमति सहित), आचार्य विद्यानंद जी महाराज (जैन परंपरा के प्रतिनिधि के रूप में), श्री भूपिंदर सिंह आनंद / भाई मोहिंदर सिंह (सिख प्रतिनिधियों के रूप में) आदि शामिल हुए थे। इन सभी की पृष्ठभूमि संघ या संघ समर्थक स्वामियों की ही रही है! इन बैठकों में इजरायल की ओर से इज़राइल के चीफ रब्बीनेट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था और दोनों ओर से औपचारिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गये थे।
इस श्रृंखला का तीसरा शिखर सम्मेलन 2009 में वाशिंगटन डीसी में हुआ। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF), अमेरिकन जूइश कमेटी (AJC) और हिंदू धर्म आचार्य सभा (HDAS) ने साझा रूप से इसका आयोजन किया था। इसमें भी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व सनातनी हिंदू आचार्यों या प्रतिनिधि की जगह अधिकांश संघी हिंदुओं ने ही किया था। 2009 के बाद यह संवाद केवल द्विवार्षिक ‘शिखर सम्मेलनों’ तक सीमित रहने के बजाय संस्थागत अकादमिक सम्मेलनों, संयुक्त प्रवासी गोलमेज बैठकों और सांस्कृतिक मंचों में परिवर्तित हो गया। इसके तहत इज़राइल के हाइफ़ा विश्वविद्यालय के एशियन स्टडीज विभाग में औपचारिक रूप से ‘हिंदू-यहूदी अध्ययन कार्यक्रम’ (Hindu-Jewish Studies Program) शुरू किया गया, इज़राइली संसद (नेसेट) में विशेष सत्र (2012) का आयोजन किया गया और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी और तेल अवीव यूनिवर्सिटी सम्मेलन (मार्च 2017) किया गया। इसके बाद शिखर सम्मेलनों की सिफारिशों के तहत, केवल हिंदू-यहूदी ही नहीं बल्कि इज़राइल और अमेरिकन यहूदी कमेटी (AJC) ने भारत के मुस्लिम विद्वानों और पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडलों को भी इज़राइल आमंत्रित करना शुरू किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रवासी स्तर पर वार्षिक संयुक्त कार्यक्रम (2014 से निरंतर) आयोजित किए जाने लगे। अमेरिका में हर साल कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर ‘हिंदू-यहूदी दिवाली-हनुक्का उत्सव’ (Joint Diwali-Hanukkah Celebrations) का आयोजन HAF, AJC और भारत-इज़राइल समर्थक कॉकस के समन्वय से किया जाने लगा।
2009 के बाद के इन संवादों में धर्मशास्त्रीय मुद्दों से हटकर भू-राजनीतिक हितों, आतंकवाद-निरोध, प्रौद्योगिकी साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे के राजनयिक समर्थन पर अधिक केंद्रित हो गया।
6. वासुदेवानंद का भंडाफोड़: अदालतों से प्रमाणित फर्जी शंकराचार्य
पहले हिंदू-यहूदी धार्मिक शिखर सम्मेलन (Hindu-Jewish Summits) में संघ द्वारा सनातन धर्म का ‘शंकराचार्य’ बनाकर भेजे गए स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की असलियत अदालती रिकॉर्ड्स में दर्ज है:

* सिविल कोर्ट (इलाहाबाद): 5 मई 2015 को निचली अदालत ने वासुदेवानंद को फर्जी करार देकर उनके ‘शंकराचार्य’ पदनाम, छत्र, चंवर और डंडा के उपयोग पर स्थायी रोक लगा दी थी।
* इलाहाबाद हाईकोर्ट: 22 सितंबर 2017 को हाईकोर्ट की खंडपीठ (FA 313/2015) ने फैसला सुनाया कि वासुदेवानंद सरकारी वेतनभोगी शिक्षक थे, उन्होंने संन्यास के शास्त्रीय नियम पूरे नहीं किए, इसलिए उनका शंकराचार्य पद का दावा पूर्णतः अवैध है।
* सुप्रीम कोर्ट: सर्वोच्च न्यायालय (SLP 30104/2017) ने भी हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए उन्हें शंकराचार्य मानने से इनकार कर दिया।
7. भारतीय तीर्थों का विध्वंस: नोहाइड थ्योरी को खुश करने का एजेंडा तो नहीं?
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद काशी, अयोध्या, मथुरा, केदारनाथ और महाकाल में प्राचीन मंदिरों का विध्वंस कर जो कॉरिडोर-कल्चर विकसित करने की ओर कदम बढ़ाया है, वह कहीं नोहाइड थ्योरी को खुश करने का एजेंडा तो नहीं है? यह सवाल उठता है?
यहूदी धर्म की मान्यता के अनुसार, मूसा को सिनाई पर्वत पर यहूदियों के लिए 613 नियम (Mitzvot) दिए जाने से बहुत पहले, ईश्वर ने नूह (Noah) के ज़रिए पूरी मानवजाति के लिए 7 सार्वभौमिक नैतिक नियम तय किए थे। इनमें मूर्तिपूजा का निषेध (Prohibition of Idolatry / अवोदा ज़ारा – Avodah Zarah) सबसे बुनियादी और केंद्रीय नियम है। यहूदी विद्वानों ने हिंदू धर्म को ‘अवोडाह ज़राह’ (Avodah Zarah) यानी “विदेशी/झूठी पूजा” की श्रेणी में रखा है।
नोहाइड के सात नियम (Seven Noahide Laws)
यहूदी तल्मूड (Talmud – सन्हेद्रिन 56a) के अनुसार पूरी मानवजाति (गैर-यहूदियों) के लिए बाध्यकारी सात नियम हैं:
1 . मूर्तिपूजा न करना (Do not worship idols)
2 . ईश्वर की निंदा/ईशनिंदा न करना (Do not blaspheme God)
3 . हत्या न करना (Do not murder)
4 . व्यभिचार/अवैध यौन संबंध न बनाना (Do not commit illicit sexual acts)
5 . चोरी न करना (Do not steal)
6 . जीवित पशु का मांस न खाना (Do not eat flesh torn from a living animal)
7 . न्याय के लिए कानून व अदालतें स्थापित करना (Establish courts of justice)
नोहाइड थ्योरी में मूर्तिपूजा को “सबसे बड़ा पाप“ माना गया है।यहूदी धर्मशास्त्र और रब्बियों के अनुसार, मूर्तिपूजा केवल किसी पत्थर या धातु की प्रतिमा के आगे झुकना नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांड के एकमात्र अमूर्त सृष्टिकर्ता (Hashem) के अलावा किसी भी अन्य सत्ता, सूर्य, नक्षत्र, प्राणी या भौतिक रूप को स्वतंत्र ईश्वर मानकर पूजना है।

यहूदी दार्शनिक मैमोनाइड्स (Maimonides / Rambam) ने अपनी प्रसिद्ध संहिता ‘मिशनेह तोराह‘ में लिखा है कि मूर्तिपूजा का निषेध पूरे ईश्वरीय आदेशों का मूल आधार है। मूर्तिपूजा करने का अर्थ बाकी सभी नियमों और एकमात्र ईश्वर की संप्रभुता को सीधे नकारना है।
प्राचीन तल्मूडिक व्यवस्था के अनुसार, नोहाइड नियमों में मूर्तिपूजा उन गंभीर अपराधों (Capital offences) में आती है जिसके लिए मृत्युदंड का सिद्धांत था।
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस तरह विश्व के सबसे प्राचीन नगर काशी के मंदिरों का विध्वंस किया गया और यही मॉडल अन्य हिंदू धार्मिक नगरों व तीर्थों पर लागू किया गया, उससे यह संदेह होना जाहिर है कि यह कहीं नोहाइड थ्योरी को भारत में लागू करने का प्रयास तो नहीं है?

* काशी में शिवलिंगों का विनाश: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर अविमुक्त क्षेत्र की सदियों पुरानी पौराणिक परिक्रमा के सैकड़ों मंदिर बुलडोज़र से तोड़ दिए गए। काशी के लंका थाने और सरकारी गोदामों में ताले में बंद असंख्य शिवलिंग इस बात के गवाह हैं।

* ‘मूर्तिरहित’ राज्य धर्म: सनातन की पहचान उसके स्वतंत्र, विकेंद्रीकृत देवी-देवताओं और पीठों में है। संघ-भाजपा इसे बदलकर पश्चिमी-ज़ायोनी मॉडल पर एक ऐसा कॉरपोरेट-अनुकूल केंद्रीकृत ढांचा बना रही है, जहाँ पौराणिक विग्रहों को हटाकर केवल मॉल, होटल और सेल्फी प्वाइंट्स बचे। यह वैश्विक यहूदी लाबी को यह संदेश देने की घिनौनी चाल है कि भारत अब “मूर्तियों वाला देश” नहीं रहा।
8 . पूर्वोत्तर और मणिपुर: ‘बेने मेनाशे’ का खेल और तीन साल की आग
पूर्वोत्तर का संकट सीधे ज़ायोनी तंत्र और नार्को-पॉलिटिक्स से जुड़ा है:
* कूकियों का यहूदी कार्ड: मणिपुर-मिज़ोरम के कुकी-चिन समुदाय के एक हिस्से ने खुद को इज़राइल के 10 खोए कबीलों में से ‘मेनाशे’ बताया। ज़ायोनी संस्था ‘शावेई इज़राइल’ ने 5,000 कुकी युवाओं को इज़राइल ले जाकर सीधे इज़राइली सेना (IDF) में लड़ाकू सैनिक बना दिया।
* मणिपुर में अफ़ीम की खेती और हिंसा: म्यांमार सीमा से सटा कुकी क्षेत्र ‘गोल्डन ट्रायंगल’ का ड्रग कॉरिडोर है। जब तत्कालीन भाजपा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने पहाड़ियों में अवैध अफ़ीम (Poppy) की खेती और घुसपैठियों के ख़िलाफ़ ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ छेड़ा, तो नार्को-माफिया में आग लग गई।
* मैतेई हिंदुओं की बलि: हाईकोर्ट द्वारा मैतेई को एसटी आरक्षण पर विचार के बाद हिंसा भड़क उठी। कुकी समुदाय पहले से एसटी दर्जे और 90% पहाड़ी ज़मीनों पर काबिज है, जबकि अपनी ही घाटी में सिमटे मैतेई हिंदुओं के पौराणिक मंदिर (‘लाइ हराओबा’ स्थल) जला दिए गए।

संघ-भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय ज़ायोनी-ईसाई लाबी के दबाव में कुकी उग्रवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के बजाय तीन साल से राज्य को जलने दे रही है।
9. मुंद्रा से हाइफ़ा: नार्को-रूट, हथियार और एपस्टीन सिंडिकेट
यह पूरा गठजोड़ एक भारी वित्तीय और रक्षा सिंडिकेट की बुनियाद पर खड़ा है:
* अडानी और हाइफ़ा पोर्ट: इज़राइल के रणनीतिक हाइफ़ा बंदरगाह को 1.2 अरब डॉलर में अडानी को सौंपा गया।
* मुंद्रा पोर्ट का ड्रग्स सिंडिकेट: अडानी संचालित मुंद्रा पोर्ट पर सितंबर 2021 में 3,000 किलो (21,000 करोड़ रुपये) की हेरोइन पकड़ी गई, जिसके बाद भी लगातार अरबों के नशीले पदार्थ पकड़े जाते रहे। क्या पूर्वोत्तर का गोल्डन ट्रायंगल और पश्चिमी समुद्री तट एक ही विशाल अंतरराष्ट्रीय नार्को-सिंडिकेट से जुड़े हैं?

* हथियार और पेगासस: भारत इज़राइली हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है। इज़राइली पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल भारतीय लोकतंत्र, न्यायपालिका और विपक्ष की जासूसी के लिए उसी तर्ज़ पर किया गया जैसे इज़राइल वेस्ट बैंक में करता है।
* एपस्टीन फाइल्स का काला सच: इजरायल के खुफिया एजेंसी मोसाद का एजेंट जेफरी एपस्टीन केवल एक यौन अपराधी नहीं, बल्कि वैश्विक वित्तीय व खुफिया तंत्र का दलाल था। उसके दस्तावेजों में भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आधिकारिक संपर्क दर्ज मिले हैं। वाशिंगटन में अपनी साख बनाने के लिए ऐसे बदनाम यहूदी दलालों के नेटवर्क का सहारा लेना मोदी सरकार की कूटनीति में यहूदी नेटवर्क की अहमियत को दर्शाता है।
10. ऐतिहासिक विरोधाभास: इज़राइल का अश्केनाज़ी नस्लवाद
इतिहास गवाह है कि भारत ने सदियों तक यहूदियों को बिना किसी भेदभाव के शरण दी। लेकिन जब 1950 के दशक में भारत के कोचीन (Cochini) और महाराष्ट्र के बेने इज़राइल (Bene Israel) यहूदी इज़राइल गए, तो वहाँ की यूरोपीय मूल की श्वेत अश्केनाज़ी (Ashkenazi) रब्बी सत्ता ने उन्हें “शुद्ध यहूदी” मानने से इनकार कर दिया और उन्हें वर्षों तक नस्लीय रंगभेद और अपमान झेलना पड़ा। जो ज़ायोनी व्यवस्था अपने ही धर्म के भारतीय मूल के यहूदियों को बराबरी का दर्जा नहीं दे सकी, वह आज के भारतीय बहुसंख्यकों को बराबरी का सम्मान कैसे दे सकती है?
निष्कर्ष
यह पूरा खेल ‘साझा मूल्यों’ का नहीं, बल्कि ‘पावर कैप्चर’, हथियार दलाली, नार्को-सिंडिकेट, हिंदू मतदाताओं की आँखों में धूल झोंकने और नोहाइड थ्योरी को लागू करने के ‘जायोनी सिंडिकेट’ के अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा लगता है।
भाजपा-संघ ने अपने राजनीतिक अस्तित्व और कॉर्पोरेट मित्रों के मुनाफ़े के लिए भारत की संप्रभु सीमाओं, उसके संविधान और सदियों पुराने सनातन धर्मशास्त्र को यहूदी नस्लवाद के आगे पटक दिया है। अब समय आ गया है कि देश का हिंदू समाज इस छद्म-राष्ट्रवाद के पाखंड को पहचाने और सवाल पूछे कि हमारी ही ज़मीन पर हमें अछूत बनाने वाले इस ज़ायोनी सिंडिकेट के सामने सत्ता ने घुटने क्यों टेके हैं?
ऐतिहासिक संदर्भ, ग्रंथ सूची एवं न्यायिक अभिलेखागार
1. प्रामाणिक ग्रंथ एवं अकादमिक शोध:
* Kumaraswamy, P. R. (2010). India’s Israel Policy. Columbia University Press, New York. (भारत-इज़राइल संबंधों, कूटनीतिक बदलावों और घरेलू राजनीति पर विस्तृत अध्ययन)।
* Wald, Shalom Salomon & Kandel, Arielle (2017). India, Israel and the Jewish People: Looking Ahead, Looking Back – 25 Years after Normalization. The Jewish People Policy Institute (JPPI), Jerusalem. (रक्षा सौदे, हम्मस ट्रेल, हिंदू-यहूदी संवाद और डायस्पोरा संबंधों की आधिकारिक रणनीतिक रिपोर्ट)।
* Weil, Shalva (Ed.) (2002). India’s Jewish Heritage: Ritual, Art, and Life-Cycle. Marg Publications, Mumbai. (कोचीन और बेने इज़राइल यहूदियों के इतिहास और इज़राइल में उनके साथ हुए नस्लीय भेदभाव का दस्तावेज़ीकरण)।
* Savarkar, V. D. (1921/1923). Essentials of Hindutva. (ज़ायनिज़्म के प्रति सावरकर के समर्थन और एथनो-नेशनलिज्म के शुरुआती संदर्भ)।
* Maimonides (Rambam). Mishneh Torah, Hilchot Avodat Kochavim. (तल्मूडिक व्यवस्था में नोहाइड के सात नियमों और मूर्तिपूजा निषेध का मूल धर्मशास्त्र)।
2. न्यायिक निर्णय (वासुदेवानंद सरस्वती वाद):
* सिविल कोर्ट, इलाहाबाद:स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती बनाम स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, मूल वाद संख्या 234/1989 (निर्णय: 5 मई 2015) — वासुदेवानंद के शंकराचार्य पद, छत्र और चंवर के उपयोग पर स्थायी रोक।
* इलाहाबाद उच्च न्यायालय:स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनाम स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, फर्स्ट अपील संख्या 313/2015 (निर्णय: 22 सितंबर 2017) — वासुदेवानंद के संन्यास और पद के दावे को अवैध व अमान्य घोषित करने का विस्तृत आदेश।
* सर्वोच्च न्यायालय:स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनाम स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, SLP (Civil) संख्या 30104/2017 — ज्योतिष्पीठ के संबंध में हाईकोर्ट के निर्णय की संपुष्टि।
3 . शास्त्रीय प्रमाण (समुद्र यात्रा निषेध):
* बौधायन धर्मसूत्र (2.1.2.2) एवं नारद पुराण (पूर्वभाग) — संन्यासियों के लिए समुद्र पार म्लेच्छ देशों में जाने पर संन्यास धर्म के लोप और प्रायश्चित का शास्त्रीय विधान।
* मठाम्नाय सेतु (आदि शंकराचार्य विरचित) — शंकराचार्य पीठों के आचार्यों की मर्यादा और भौगोलिक क्षेत्राधिकार के नियम।
4 . सरकारी एवं खोजी अभिलेखागार:
* एनआईए (NIA) चार्जशीट (सितंबर 2026): विशेष अदालत (गुवाहाटी/आइजोल) में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक व 6 अन्य के विरुद्ध फॉरेनर्स एक्ट के तहत दायर आरोप-पत्र (UAPA हटाए जाने संबंधी रिकॉर्ड्स)।
* डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) एवं एनआईए कोर्ट चार्जशीट: मुंद्रा पोर्ट हेरोइन जब्ती मामला (RC-26/2021/NIA/DLI) — 3,000 किलो हेरोइन की जांच के आधिकारिक दस्तावेज।
* इज़राइली संसद (Knesset) स्वास्थ्य समिति रिपोर्ट (2024-2025): आईडीएफ सैनिकों में पीटीएसडी, मानसिक तनाव और 78% लड़ाकू सैनिकों की आत्महत्या से जुड़े आधिकारिक आंकड़े।
* द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल (19 अगस्त 2015):‘Israeli cafe in India said to only serve white customers’ (कसोल में नस्लीय भेदभाव की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट)।
* Scroll.in खोजी रिपोर्ट (अनंत गुप्ता):‘How an Israeli soldier accused of war crimes in Gaza was tracked down in India’ (हिमाचल में युद्ध अपराध के आरोपी सैनिकों की ट्रैकिंग और भारतीय एजेंसियों के रुख पर पड़ताल)।
नोट: यूट्यूब और सोशल मीडिया की बंदिशों के बाद अब यह तय है कि सच बोलने के लिए अपना आजाद प्लेटफार्म चाहिए। India Speak Daily केवल मेरा नहीं, आपकी निडर आवाज़ का मंच है। आइए, मिलकर इस पर अपनी स्वतंत्र Live Streaming और Video Platform को सनातनियों का वैचारिक अधिष्ठान बनाएं। नीचे ‘ISDian बनें’ बटन पर क्लिक कर आज ही इसके सदस्य बनें👇
