By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: सेवा धर्म नहीं है,बल्कि धर्म सेवा है: ओशो
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » उपदेश एवं उपदेशक » सेवा धर्म नहीं है,बल्कि धर्म सेवा है: ओशो
उपदेश एवं उपदेशक

सेवा धर्म नहीं है,बल्कि धर्म सेवा है: ओशो

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

मैं नहीं कहता हूं कि सेवा धर्म है। मैं जरूर कहता हूं कि धर्म सेवा है।


अगर कोई व्यक्ति धर्म को उपलब्ध हो, तो उसके जीवन में जो भी है, वह सब सेवा बन जाता है। लेकिन तब वह कांशस नहीं होता; तब वह सुबह से निकलता नहीं है खोज करने कि किसकी सेवा करें। तब वह जीवन में जीता है, और उसके जीने से, जितना भी उसका जीना है, उसकी चर्या है, उसकी श्वास भी लेनी है, वह सब अनजाने ही, बिना पता चले, सेवा बन जाती है।

जहां हृदय में प्रेम है, वहां व्यक्ति में सेवा है। फिर वह सेवा दिखाई पड़े, अखबारों में उसकी खबर छपे, फोटो निकाला जाए, फोटोग्राफर तैयार रहे जब सेवक सेवा करता हो। क्योंकि आजकल कोई सेवक बिना फोटोग्राफर के सेवा नहीं करता, यह आपको मालूम है। फोटोग्राफर को पहले खबर कर आता है कि आज हम सेवा करने जा रहे हैं। फिर इसी तरह के धोखेबाज सेवकों की जमात नेता हमेशा बन जाती है।

हम तो देख रहे हैं, हिंदुस्तान में यह हो गया। जिनको हम उन्नीस सौ सैंतालीस के पहले सेवक की तरह जानते थे, उन्नीस सौ सैंतालीस के बाद एक आधी रात के परिवर्तन में, पंद्रह अगस्त के बाद वे सब एकदम मालिक हो गए। और तब उनका असली रूप हमें दिखाई पड़ा कि ये जो सेवक मालूम पड़ते थे, ये सुबह बैठ कर चरखा चलाते थे, हरिजन कालोनी की सफाई करते थे, ये आदमी बिलकुल दूसरे सिद्ध हुए। जब इनके हाथ में ताकत आई, तो ये आदमी बिलकुल और हो गए। इनको पहचानना मुश्किल हो गया कि वे वही लोग हैं! यह कैसा चमत्कार हो गया!

More Read

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?
महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?
ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?

यह पंद्रह अगस्त की रात बड़ी मिरेकल्स, बड़ी चमत्कारी मालूम पड़ती है। और अंग्रेज बड़े जादूगर थे, मालूम होता है। जरा सी तरकीब और हिंदुस्तान के सारे सेवक क्या से क्या हो गए! नहीं, यह आकस्मिक नहीं है। लेकिन न गांधीजी इस बात को पहचान पाए और न भारत अभी इस बात को पहचान पाया है कि सेवा करना भी प्रिस्टीज, इज्जत पाने की तरकीब है। और अगर दूसरी तरकीब मिल जाए इज्जत पाने की तो सेवक फौरन सेवा छोड़ कर मंच पर आसीन हो जाएगा, कुर्सियों पर बैठ जाएगा।

वह सेवा भी अहंकार की तृप्ति का मार्ग है। इसलिए दो सेवकों से अगर आप कह दो कि फलां सेवक आपसे बड़ा सेवक है, तो उसे दुख हो जाता है, कि यह कैसे हो सकता है कि मुझसे बड़ा कोई सेवक हो। सेवक भी मानता है कि मुझसे बड़ा कोई भी नहीं है। यह सब अहंकार की चेष्टा है। अहंकार से जब सेवा पैदा होती है, तो सेवा सिर्फ बहाना है। अंततः भीतर गहरे में यशाकांक्षा,पद-प्रतिष्ठा, अस्मिता, अहंकार की ही यात्रा चलती है।

नहीं, ऐसी किसी सेवा के मैं पक्ष में नहीं हूं।


मैं जरूर उस सेवा के पक्ष में हूं जो व्यक्ति के आत्मिक रूपांतरण से उपलब्ध होती है, जो सहज हो जाती है। उसे पता भी नहीं चलता। उसे पता भी नहीं चलता कि वह सेवा कर रहा है। अगर आप उससे कहने जाएं कि आप सेवा कर रहे हैं तो वह हैरान होगा।

वह कहेगा, कैसी सेवा? मैंने तो कुछ भी नहीं किया। मैं जो कर सकता था, वह हुआ है।


मैंने सुना, एक संन्यासी भारत आया। वह अफ्रीका में था। वह हिमालय की यात्रा, बद्री-केदार की यात्रा को गया। जब वह पहाड़ चढ़ रहा था, तेज धूप थी, आकाश से आग बरसती थी, पहाड़ की चढ़ाई थी, हांफ रहा था, पसीना बह रहा था। तभी उसे एक पहाड़ी लड़की भी दिखाई पड़ी, जो पहाड़ चढ़ रही है। वह लड़की की उम्र ज्यादा नहीं है, तेरह-चौदह साल की होगी।


बहुत नाजुक,उसके चेहरे पर आग झलक रही है, पसीना बह रहा है, वह थक गई है, वह हांफ रही है और कंधे पर अपने भाई को बिठाए हुए है। वह भी तगड़ा है, छोटा है लेकिन मजबूत और वजनी। संन्यासी उसके पास पहुंचा, तो सिर्फ दयावश उसने कहा कि बेटी,बहुत बोझ लग रहा होगा तुझे?

उस लड़की ने बहुत चौंक कर संन्यासी को देखा और कहा, स्वामी जी, बोझ आप लिए हुए हैं;यह तो मेरा छोटा भाई है। बोझ आप लिए हुए हैं। संन्यासी अपना बिस्तर-विस्तर बांधे हुए है। यह मेरा छोटा भाई है, बोझ नहीं!

संन्यासी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि मेरी जिंदगी में मुझे इतना अमृत-वचन पहले कभी सुनने को नहीं मिला था। बहुत शास्त्र मैंने पढ़े थे, लेकिन यह अदभुत! पहली दफे मुझे पता चला, उस पहाड़ी लड़की ने कहा, यह भाई है मेरा छोटा, यह बोझ नहीं है!

छोटा भाई बोझ नहीं होता। तो इस कंधे पर छोटे भाई को ले जाना सेवा भी नहीं हो सकती। यह सिर्फ प्रेम का कृत्य है। इसमें कहीं कोई सेवा नहीं है।
इस छोटी लड़की को पता भी नहीं है कि वह सेवा कर रही है। जिस दिन सेवा इतनी अनकांशस, इतनी सहज, बिना जाने, बिना पता चले जब सेवा होती है तो वैसी सेवा धर्म है।


लेकिन वैसी सेवा तभी होती है जब भीतर धर्म का उदय हो। भीतर धर्म का जागरण हो तो जीवन सेवा बन जाता है। लेकिन इधर उलटा चल रहा है। इधर समझाया जा रहा है कि तुम बाहर जीवन को सेवा का बना लो तो भीतर धर्म का जन्म हो जाएगा। यह सरासर व्यर्थ और गलत बात है। ऐसा कभी नहीं हो सकता। आप लाख सेवा करो, मन धार्मिक नहीं हो जाएगा।

जीवन में जो क्रांतियां हैं, वे बाहर से भीतर की तरफ नहीं होती हैं। जीवन की सारी क्रांतियां भीतर से बाहर की तरफ होती हैं।
अगर हम यहां एक दीया जलाएं इस भवन में, तो अंधेरा बाहर निकल जाएगा, यह सच है। लेकिन अगर कोई यह कहे कि तुम अंधेरा बाहर निकाल दो, तो दीया जल जाएगा, तो वह बिलकुल ही फिजूल बातें कह रहा है।

न तो आप अंधेरे को बाहर निकाल सकते हैं, और अंधेरे को आप कितना ही बाहर निकालने की कोशिश करें, अंधेरा बाहर नहीं निकलेगा। और निकल भी जाए तो भी दीया नहीं जल जाएगा, दीया जल जाए तो अंधेरा बाहर निकल जाता है। लेकिन अंधेरा बाहर निकलने से कोई दीया नहीं जलता है।

भीतर प्रकाश जले धर्म का तो उसकी किरणें जीवन को, आचरण को सेवा बना देती हैं। लेकिन इस भूल में आप मत रहना कि हम जीवन को सेवा बना लेंगे और भीतर की आत्मा रूपांतरित हो जाएगी।

लेकिन यह बहुत बुनियादी भूल है। और यह बुनियादी भूल इस देश के चरित्र को हजारों साल से विकृत कर रही है।

ओशो
देख कबीरा रोय10

ISD News Network November 28, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bhagwan Shri Rajnish, Osho, osho discourse, ओशो, ओशो प्रवचन, ओशो वाणी, भगवान श्री रजनीश

Related

तुलसीदासजी की दृष्टि में सच्चे सन्त और ढोंगी असन्त

श्वेता पुरोहित। भगवान् श्रीराम और श्रीकृष्ण की इस पावन भूमि...

November 28 2020

शंकराचार्य जी ने कहा अगर हम अब भी सचेत न हुए तो देशी गाय विलुप्त हो जाएगी

गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु सतत प्रयत्नशील परमाराध्य परमधर्माधीश...

November 28 2020

osho 1

यह उनका सदा का रूप था। अभी— अभी तो खूब खिल गया था, निखार आ गया था। लेकिन मुझे बचपन से याद है।

जब उनके पास बहुत सुविधा भी नहीं थी तब भी...

November 28 2020

ओशो महापरिनिर्वाण दिवस ( 19 जनवरी ) पर विशेष। ओशो ने अपने शिष्यों से किया है वादा !

भगवान बुद्ध के संबंध में कथा है कि वे मोक्ष...

November 28 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
उपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेखसंपादकीयसमाजशास्त्र

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

October 3, 2026
उपदेश एवं उपदेशक

महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?

September 24, 2026
SDEO's Storyउपदेश एवं उपदेशक

ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?

June 24, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?