By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

ISD News Network
By ISD News Network 23 Min Read
Share
23 Min Read
SHARE

विशेष खोजी डेस्क, इंडिया स्पीक डेली। वृंदावन के रमणरेती स्थित ‘श्री हित राधा केली कुंज’ से लेकर अब मांट क्षेत्र के ‘बेलवन’ तक, पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज का नाम आज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। दोनों किडनियों के अस्वस्थ होने के बावजूद नित्य रात्रि में राधा-नाम संकीर्तन, पद-गायन और एकांतिक वार्तालाप के जरिए धर्म-मार्ग प्रशस्त करने वाले प्रेमानंद जी का व्यक्तिगत तप, साधना और विरक्त जीवन निर्विवाद व पूजनीय है।

किंतु, पिछले कुछ हफ्तों में जो कड़ियां एक के बाद एक जुड़ रही हैं—दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के एक के बाद एक लीक होते वीभत्स सीसीटीवी फुटेज, किशोर अनुज चौधरी के परिजनों का मुख्य द्वार पर धरना, नोएडा की विभा सिंह की गुमशुदगी, ज़ी न्यूज़ के कैमरे पर ऑन-ड्यूटी सिपाही का यह बयान कि “महाराज जी कब्जे में हैं और अंदर पुलिस तक की नो-एंट्री है”, और अब विवादों के बीच महाराज जी का अचानक केली कुंज छोड़कर बेलवन शिफ्ट होना—यह साफ बताता है कि संकट प्रेमानंद जी के कारण नहीं, बल्कि उनके इर्द-गिर्द खड़े किए गए अपारदर्शी तंत्र, पीआर कंपनियों और अरबों के रियल एस्टेट साम्राज्य में है।

इस विवाद की आंच अब इतनी भीषण हो चुकी है कि मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तक को सार्वजनिक मंच से यह चेतावनी जारी करनी पड़ी है कि “महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी भरोसा न करें; 5 किलोमीटर परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।”। आइए दीपक लोधी के वायरल फुटेज, विराट कोहली विवाद, पुलिसिया लाचारी और बागेश्वर धाम तक फैली घबराहट की मुकम्मल पड़ताल करते हैं…

ग्राउंड जीरो से ताजा तथ्य: केली कुंज से बेलवन शिफ्टिंग और लीक होते फुटेज प्रेमानंद महाराज का बेलवन प्रस्थान

More Read

विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

दीपक लोधी कांड और लगातार बढ़ते विवादों के बीच प्रेमानंद जी महाराज को केली कुंज (रमणरेती) से हटाकर यमुना पार मांट क्षेत्र स्थित बेलवन आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है। आधिकारिक तौर पर इसे स्वास्थ्य कारणों और एकांत साधना का नाम दिया गया, परंतु स्थानीय साधु समाज और प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा आम है कि केली कुंज पर मीडिया, पुलिस जांच और परिजनों के धरने के बढ़ते दबाव से ध्यान हटाने के लिए यह कदम उठाया गया।

दीपक लोधी (रसिक दुलारी शरण) के सिलसिलेवार वीडियो: साक्ष्य लीक करने वाला कौन?

दैनिक भास्कर सहित अन्य मीडिया संस्थानों द्वारा उजागर किए गए चार सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को और अधिक संदेहास्पद बना दिया है।

प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथा वीडियो: धोती पकड़े कमरे से लड़खड़ाते निकले; कौन जारी कर रहा CCTV फुटेज#Uttarpradesh #Mathura #CCTV #PremanandMaharajhttps://t.co/zvhVVmdAbW

— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) October 6, 2026

पहला वीडियो (CCTV 1): सामान्य दिनचर्या और कमरे में अंतिम प्रवेश

* दृश्य व गतिविधि: इस फुटेज में घटना से ठीक पहले (सुबह लगभग 9:30 से 10:00 बजे के बीच) दीपक लोधी आश्रम के आवासीय परिसर की गैलरी और सीढ़ियों पर बिल्कुल सामान्य रूप से चलता हुआ दिखाई देता है।

*उसके चेहरे पर कोई हड़बड़ाहट, तनाव या डिप्रेशन के बाह्य लक्षण नहीं दिख रहे थे। उसने माथे पर तिलक-चंदन लगा रखा था और सामान्य साधक की तरह सफेद धोती-कुर्ता पहने था।

* वह अपने कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर जाता है और भीतर से कुंडी बंद कर लेता है।

* जांच का अहम सवाल: यह वीडियो साबित करता है कि कमरे में जाने से पहले वह शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य था। यानी जो कुछ भी वीभत्स घटना घटी, वह कमरे का दरवाजा बंद होने के बाद उन 20-25 मिनटों के भीतर ही घटी।

दूसरा वीडियो (CCTV 2): नीचे गिरने का भयानक क्षण और अफरातफरी

*दृश्य व गतिविधि:

*यह फुटेज इमारत के निचले हिस्से (ग्राउंड फ्लोर/आंगन) में लगे कैमरे का था।

*इसमें लगभग 10:30 बजे दीपक लोधी चार मंजिला इमारत की छत से सीधे नीचे जमीन पर गिरता हुआ दिखाई देता है।

* इसके तुरंत बाद आश्रम के 2-3 सेवादार और सुरक्षाकर्मी दौड़कर वहां पहुंचते हैं। वे दीपक को लहूलुहान हालत में देखते हैं और वहां भारी अफरातफरी मच जाती है।

* गिरने की आवाज और धमाके के साथ ही परिसर में भारी धूल और हलचल होती है।

* जांच का अहम सवाल:

* इस वीडियो में साफ दिखता है कि गिरने के तुरंत बाद आश्रम के लोगों ने उसे देखा, लेकिन स्थानीय पुलिस को तुरंत डायल-112 या कोतवाली पर फोन करने के बजाय उन्होंने आंतरिक स्तर पर मामले को संभाला और खुद ही उसे निजी गाड़ी/एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे।

* तीसरा वीडियो (CCTV 3) : सुसाइड से ठीक पहले दीपक लोधी छत की ओर जाता दिखता है। माथे पर चंदन लगा है, लेकिन उसकी सफेद धोती पर खून के गहरे धब्बे साफ दिखाई दे रहे हैं।

* चौथा वीडियो (CCTV 4) : दीपक अपने कमरे से अत्यंत लड़खड़ाते हुए, एक हाथ से अपनी धोती पकड़े बाहर निकलता दिख रहा है।

चारों वीडियो की टाइमलाइन का एक साथ विश्लेषण (क्रोनोलॉजी)

जब चारों वीडियो को एक क्रम में रखकर देखा जाता है, तो पूरी घटना की भयावहता और रहस्य खुलकर सामने आता है:

  1. पहला वीडियो: दीपक का सामान्य रूप से अपने कमरे में प्रवेश करना।
  2. दूसरा वीडियो: छत से नीचे गिरना, जमीन पर टकराना और आश्रम के सेवादारों द्वारा उसे घेरना।
  3. तीसरा वीडियो: लहूलुहान हालत में, माथे पर चंदन लगाए लड़खड़ाते कदमों से सीढ़ियां चढ़कर सीधे छत की ओर जाना।
  4. चौथा वीडियो (जो बाद में सामने आया): कमरे के भीतर इलेक्ट्रिक ग्राइंडर से अपना अंग काटने के बाद दीपक का लड़खड़ाते हुए, एक हाथ से खून से सनी धोती को थामे कमरे से बाहर निकलना।

इन चारों वीडियो के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि:

जब दीपक कमरे से बाहर निकला और लड़खड़ाते हुए सीढ़ियों से छत की ओर गया (तीसरा और चौथा वीडियो), तो क्या उस पूरी चार मंजिला इमारत में कोई दूसरा सेवादार या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था जिसने उसे रोकने की कोशिश की? या फिर आश्रम के भीतर का माहौल इतना असंवेदनशील और एकाकी हो चुका था कि एक लहूलुहान साधक छत की ओर बढ़ता रहा और किसी ने उसे टोका तक नहीं?

यह चारों वीडियो की श्रृंखला इस बात का अकाट्य दस्तावेजी साक्ष्य है कि घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि कमरे के भीतर हुए वीभत्स कृत्य और छत से गिरने के बीच कई मिनटों का फासला था।

* गंभीर सवाल: जब आश्रम में आम जनता और मीडिया का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, और पुलिस दावा कर रही है कि डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) और फुटेज जब्त कर लिए गए हैं, तो ये चुनिंदा फुटेज मीडिया में कौन और किस मकसद से लीक कर रहा है? क्या यह नैरेटिव सेट करने की कोशिश है कि मामला केवल ‘मानसिक विक्षिप्तता’ का था, ताकि आश्रम के आंतरिक दबाव, अंग-भंग में इस्तेमाल ग्राइंडर के स्रोत और संवादहीनता के मूल कारणों पर पर्दा डाला जा सके? सवाल यह भी उठता है कि दीपक की संदिग्ध मौत या आत्महत्या के 9वें दिन आश्रम ने बयान जारी किया। आखिर आश्रम इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है?

कैमरे पर पुलिस का कबूलनामा: “महाराज जी कब्जे में हैं, पुलिस की नो–एंट्री“

इस पूरे मामले में सबसे सनसनीखेज मोड़ तब आया जब राष्ट्रीय समाचार चैनल ‘ज़ी न्यूज़’ की टीम पड़ताल के लिए केली कुंज पहुंची। वहां मुख्य द्वार पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान ने कैमरे पर ऑन-रिकॉर्ड जो कहा, उसने पूरे सिस्टम की धज्जियां उड़ा दीं:

रसिक दुलारी मौत, और लापता लोगों के मामले में ZEE NEWS की पड़ताल जारी है, इस सिलसिले में जब ZEE NEWS की टीम वृंदावन के केली कुंज आश्रम में पड़ताल करने गई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने अंदर जाने से रोका और कैमरे पर ये कहते हुए रिकॉर्ड हो गया, ''प्रेमानंद महाराज बहुत अच्छे हैं लेकिन… pic.twitter.com/wrBfT3oaj7

— Zee News (@ZeeNews) October 5, 2026

“प्रेमानंद महाराज बहुत अच्छे हैं, लेकिन वो कब्जे में हैं… आश्रम में पुलिस की नो–एंट्री है, यहाँ तक कि बड़े अधिकारी भी अंदर नहीं जा सकते।“

यह साधारण बयान नहीं है। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आश्रम के भीतर कानून के शासन (Rule of Law) को धता बताकर एक ‘समानांतर व्यवस्था’ खड़ी कर ली गई है। यदि उत्तर प्रदेश की पुलिस यह मान रही है कि एक निजी धार्मिक परिसर में अधिकारियों की एंट्री बैन है, तो यह सवाल सीधे राज्य के गृह विभाग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था की नीति पर उठता है।

फलाहारी महाराज का पत्र, विराट कोहली विवाद और रियल एस्टेट का खेल

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर प्रेमानंद जी के जीवन पर खतरे की आशंका जताई और उन्हें गोवर्धन (गिरिराज जी) जाने की सलाह दी।

प्रेमानंद महाराज को लेकर आज सामने आई एक रिपोर्ट ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. दिनेश फलाहारी का कहना है कि प्रेमानंद महाराज… pic.twitter.com/txliWHV0gR

— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) October 5, 2026

विराट कोहली को लेकर किया गया दावा और उसका तार्किक सच

* फलाहारी महाराज का आरोप: उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की एक पीआर एजेंसी के लोग संतों का बाना पहनकर आश्रम में घुस चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ रुपये के भारी लेन-देन के जरिए दर्शन के लिए लाया गया, ताकि आश्रम की डिजिटल ब्रांडिंग को चमकाया जा सके।

* तथ्यों की कसौटी पर पड़ताल (Fact Check): एक जिम्मेदार खोजी संस्थान के रूप में ‘इंडिया स्पीक डेली’ यह स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है कि इस 5 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन के दावे की अब तक कोई आधिकारिक विधिक या दस्तावेजी पुष्टि नहीं हुई है। स्वयं एबीपी न्यूज़ जैसे प्रमुख चैनलों ने भी इस दावे को प्रसारित करते हुए इसके अपुष्ट होने का डिस्क्लेमर दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से कैंची धाम और महाकाल उज्जैन जैसे पारंपरिक केंद्रों पर निजी आस्था के तहत जाते रहे हैं। बिना बैंक ट्रेल या ठोस साक्ष्य के इसे ‘पेड पीआर’ कहना केवल सनसनी पैदा करने जैसा प्रतीत होता है। विराट कोहली और अनुष्का की श्रद्धा को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह दंपत्ति प्रेमानंद महाराज के सच्चे भक्त प्रतीत होते हैं।

विराट कोहली की ओर से आया बयान : विराट कोहली ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम की यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के दावे को झूठा करार दिया है। कोहली के प्रवक्‍ता ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि यह दावे पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत हैं।

आरोपों को नकारते हुए कोहली की टीम ने कहा, ‘हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं।’

बयान में आगे कहा गया, ‘विराट कोहली महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण प्रेमानंद महाराज जी से मिलने जाते हैं। हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से अनुरोध है कि वो सावधानी बरतें, ऐसी बातों को रिपोर्ट करने से पहले तथ्‍यों की जांच कर लें व जिम्‍मेदारी से रिपोर्टिंग करें।’

वास्तविक खतरा: आश्रम के नाम पर अरबों का भू–माफिया सिंडिकेट

विराट कोहली वाला दावा भले ही बिना साक्ष्य का हो, लेकिन इसका दूसरा पहलू पूरी तरह सच है—वृंदावन का अनियंत्रित रियल एस्टेट सिंडिकेट।

* पिछले 4-5 वर्षों में प्रेमानंद जी की लोकप्रियता का इस्तेमाल छटीकरा, रुक्मिणी विहार और परिक्रमा मार्ग के बिल्डरों ने जमकर किया।

* “महाराज जी के दर्शन के पास विला/फ्लैट” जैसे विज्ञापनों के जरिए जमीनों के दाम 5 से 10 गुना तक बढ़ा दिए गए।

* फलाहारी महाराज का यह अंदेशा विचारणीय है कि क्या संतों के भेष में प्रॉपर्टी दलाल और व्यावसायिक तत्व आश्रम की सुरक्षा और आंतरिक तंत्र को नियंत्रित कर रहे हैं? जब एक विरक्त संत की आध्यात्मिक आभा का इस्तेमाल अरबों रुपये के सीमेंट-कंक्रीट के धंधे को चमकाने के लिए होने लगे, तो वहाँ आध्यात्मिक मर्यादा नहीं, बल्कि व्यावसायिक सिंडिकेट हावी हो जाता है।

पीड़ितों की फेहरिस्त: दीपक, अनुज और नोएडा की विभा सिंह

साधक / श्रद्धालुघटना की प्रकृतिआश्रम प्रबंधन का रवैया
दीपक लोधी (25 वर्ष)अंग-भंग कर छत से कूदकर जान दी। सफेद धोती में ग्राइंडर से अंग काटने के बाद लहूलुहान अवस्था में मौत।परिवार से संवाद पूरी तरह कटवाया गया था। पुलिस को सूचना देने में देरी और साक्ष्य प्रबंधन के गंभीर आरोप।
अनुज चौधरी (18 वर्ष)3 महीने तक आश्रम नेटवर्क में छिपाए रखा गया। परिवार को भगाया गया।2 अक्टूबर को जब परिवार 8 घंटे धरने पर बैठा और पुलिस का दबाव बना, तब आनन-फानन में लड़के को सौंपा गया।
विभा सिंह (35 वर्ष, नोएडा)15 अगस्त से लापता। प्रेमानंद जी की नियमित भक्त, तलाशते हुए परिजन केली कुंज पहुंचे।प्रबंधन ने पल्ला झाड़ा: “हमारे यहाँ कोई नहीं है, बिना परिजनों की अनुमति हम शरण नहीं देते।”

स्थानीय ब्रजवासी समाज और ‘तीर्थ पुरोहितों‘ का गहरा असंतोष

वृंदावन के प्राचीन मंदिरों (बांके बिहारी, राधावल्लभ, गोविंद देव जी आदि) के सेवायतों और स्थानीय ब्रजवासियों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि केली कुंज के इर्द-गिर्द ‘बाउंसर कल्चर’ और ‘वीआईपी सिंडिकेट’ ने ब्रज की सहज, सुलभ और आडंबरहीन परंपरा को नष्ट कर दिया है। जहां ब्रज की रज में कोई राजा भी आता था तो नंगे पैर धूल में बैठता था, वहां आधुनिक सुरक्षा घेरे और संतों के दर्शन के लिए घंटों की लाइन और मनमाने नियमों ने स्थानीय लोगों से उनका पारंपरिक वृंदावन छीन लिया है।

प्रेमानंद प्रकरण का ‘आफ्टरशॉक‘: बागेश्वर धाम में मची खलबली

वृंदावन के केली कुंज में उपजे इस भारी विवाद, पुलिसिया जांच और लापता श्रद्धालुओं के मामलों का असर अब देश के अन्य बड़े धार्मिक केंद्रों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेमानंद आश्रम के घटनाक्रमों के तुरंत बाद अपने मंच से एक असाधारण और चौंकाने वाला बयान दिया:

“महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं। किसी भी सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। 5 किलोमीटर के दायरे में फैले धाम परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।“

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सीधे तौर पर यह दर्शाता है कि बड़े धार्मिक परिसरों में अनियंत्रित भीड़, बेकाबू सेवादार तंत्र और सुरक्षा की अपारदर्शिता को लेकर अब धर्मगुरु स्वयं आशंकित हैं। केली कुंज में जो कुछ हुआ, उसने अन्य आश्रमों को भी यह अहसास करा दिया है कि आस्था की आड़ में खड़े किए गए ‘सेवादार तंत्र’ पर यदि कठोर संस्थागत निगरानी नहीं रखी गई, तो किसी भी दिन बड़ा कानूनी और सामाजिक विस्फोट हो सकता है।

समाजशास्त्रीय व मनोवैज्ञानिक विमर्श: ‘डिजिटल वैराग्य‘ बनाम श्रीकृष्ण का कर्मयोग

यह पूरी त्रासदी केवल प्रशासनिक चूक नहीं है, बल्कि भारतीय समाज में फैल रहे एक गहरे मानसिक विचलन का परिणाम है:

1 . इरविंग गॉफमैन का ‘टोटल इंस्टीट्यूशन’ (Total Institution): आश्रम ने एक ऐसी व्यवस्था बना ली जहां व्यक्ति की पुरानी पहचान (दीपक से रसिक दुलारी शरण) मिटा दी जाती है। मोबाइल छीनना, माता-पिता से संपर्क काटना समाजशास्त्री गॉफमैन की भाषा में ‘मॉर्टिफिकेशन ऑफ द सेल्फ’ (स्वत्व का हनन) है। जब बाहर का सहारा खत्म हो जाता है और भीतर आध्यात्मिक शांति के बजाय अकेलापन मिलता है, तो साधक मानसिक रूप से टूट जाता है।

इरविंग गॉफमैन

2 . सिगमंड फ्रायड का काम-दमन (Repression) और साइकोटिक ब्रेकडाउन: 20-25 वर्ष के युवा को बिना मानसिक परिपक्वता के यह सिखाना कि देह अपवित्र है और काम नरक का द्वार है, उसके भीतर तीव्र अपराधबोध (Guilt) और आत्म-घृणा पैदा करता है। दीपक का ग्राइंडर से अपना ही जननांग काटना उसी असहनीय आंतरिक दमन और तीव्र विक्षिप्तता (Acute Psychosis) का हिंसक विस्फोट था। सखीभाव या गोपीभाव केवल सिद्ध, जितेंद्रिय संतों की चेतना का विषय है; रील्स देखकर आए कच्चे युवाओं पर इसे थोपना आत्मघाती साबित हो रहा है।

सिगमंड फ्रायड

3 . गीता का अमर संदेश: पलायन संन्यास नहीं, कायरता है: कुरुक्षेत्र में जब अर्जुन ने जिम्मेदारी से भागकर भिक्षा मांगने और संन्यास लेने की बात कही थी (गीता 2.5), तो भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी प्रशंसा नहीं की थी, बल्कि उसे फटकारते हुए कहा था:क्लैब्यं मा स्म गमः पार्थ नैतत्त्वय्युपपद्यते। (गीता 2.3) (हे अर्जुन! इस नपुंसकता और हृदय की दुर्बलता को त्यागो और अपने हिस्से का युद्ध लड़ो!)

श्रीकृष्ण ने कर्म छोड़कर भागने वालों को ‘मिथ्याचारी‘ (गीता 3.6) कहा है। आज के युवा जो बेरोजगारी, परीक्षा के तनाव या पारिवारिक कलह से भागकर वृंदावन में शरण ले रहे हैं, वे संन्यासी नहीं, बल्कि विषादग्रस्त भगोड़े हैं। सच्चा धर्म संसार में रहकर, पसीना बहाकर अपने माता-पिता और समाज के प्रति कर्तव्यों का पालन करना है।

इंडिया स्पीक डेली निष्कर्ष एवं विधिक मांगें

पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज सनातन की अनमोल धरोहर हैं। उनकी तपस्या और भक्ति पर कोई प्रश्न नहीं है। किंतु उनके चारों ओर जो अपारदर्शी घेरा, पीआर सिंडिकेट और भू–माफिया का जाल बुन दिया गया है, उसने आज एक साधक की जान ले ली, कई परिवारों को सड़क पर ला दिया और स्वयं महाराज जी के जीवन को असुरक्षित बना दिया है।

इंडिया स्पीक डेली’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक (DGP) से मांग करता है:

1 . केली कुंज और बेलवन के तंत्र की एसआईटी (SIT) जांच: आश्रम के भीतर पुलिस की ‘नो-एंट्री’ कहने वाले सिपाही के बयान का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से आश्रम के आंतरिक प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कराया जाए।

2 . रियल एस्टेट सिंडिकेट पर बुलडोजर कार्रवाई: प्रेमानंद जी महाराज के नाम और आश्रम के प्रभाव का दुरुपयोग कर वृंदावन में अवैध कॉलोनियां और अरबों का खेल खेलने वाले बिल्डरों व तथाकथित संतों की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जांच कराई जाए।

3 . महाराज जी की सुरक्षा का सरकारी अधिग्रहण: प्रेमानंद जी महाराज को निजी सिंडिकेट के ‘कब्जे’ से मुक्त कर उन्हें राज्य सरकार की सीधी उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि कोई भी माफिया तत्व उनके नाम को ढाल न बना सके।

4 . ट्रस्ट’ का वित्तीय ढांचा और 80G/FCRA की स्थिति (आर्थिक पहलू) की जांच: ​‘श्री हित राधा केली कुंज’ और उससे जुड़े ट्रस्टों (जैसे हित संकीर्तन ट्रस्ट या अन्य संपत्तियां) के पास आने वाले दैनिक चढ़ावे, ऑनलाइन दान और विदेशी चंदे (FCRA) का ऑडिट कौन करता है? क्या आयकर विभाग और स्थानीय प्रशासन के पास आश्रम के बैंक खातों और संपत्ति के लेन-देन का कोई वार्षिक वित्तीय ब्योरा दर्ज है?

5 . बाल कल्याण समिति (CWC) और मानवाधिकार आयोग (NHRC) की विधिक अनदेखी: अनुज चौधरी की उम्र (17-18 वर्ष) को देखते हुए ‘बाल कल्याण समिति’ (Child Welfare Committee – CWC) और ‘राज्य मानवाधिकार आयोग’ (SHRC) ने 3 महीने तक लापता रहने के मामले में स्वतः संज्ञान (Suo Motu Cognizance) क्यों नहीं लिया? कानूनन किसी भी किशोर को उसके प्राकृतिक संरक्षकों (माता-पिता) की लिखित सहमति के बिना किसी भी धार्मिक आवास में अनौपचारिक रूप से रोके रखना किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम [JJ Act] का उल्लंघन हो सकता है।

आखिरी बात, आस्था पूजनीय है, लेकिन कानून से ऊपर न तो कोई सिंडिकेट हो सकता है और न ही कोई आश्रम।

इससे संबंधित अन्य खबरों का लिंक :-

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

ISD News Network October 7, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: premanand aashram, premanand ji maharah, premanand maharaj, Vrindavan

Related

दिल्ली में हिंदू युवकों को मुस्लिम मोहम्मद जैद ने चाकू घोंप दिया , आरोपी देहरादून से पकड़ा गया !

अर्चना कुमारी। देश की राजधानी में उत्तर पूर्वी दिल्ली के...

October 7 2026

islamic

देशी ही नहीं विदेशी हरे टिड्डे से भी लोग हैं परेशान!

Archana Kumari. देश के हरे टिड्डे से तो लोग परेशान हैं...

October 7 2026

महज 400 के लिए शहजाद और ताहिर ने विजय को मार डाला !

अर्चना कुमारी। दिल्ली के वेलकम इलाके में दो मलेक्ष ने...

October 7 2026

पाकिस्तान में रहने वाले आतंकी आकाओं से जुड़ी सात संपत्तियां की कुर्क !

अर्चना कुमारी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने बुधवार...

October 7 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

खोजी आलेख

विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!

November 11, 2026
अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
खोजी आलेखभ्रष्टाचार

IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!

October 30, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?