संदीप देव। संघियों और उप्र प्रशासन के झूठ को एक्सपोज करती यह पुरानी फोटो। उप्र शासन ने कहा कि “शंकराचार्य पालकी पर नहीं जाते। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी पालकी पर बैठकर नयी परंपरा आरंभ न करें!”
ब्रेनडेड ‘भाजमुल्लों’ ने इसे ‘लपका’ और इस झूठ को बिना चेक किया, यहां-वहां चेपना आरंभ कर दिया।
अब यह फोटो और तैलचित्र देखिए। पहली फोटो में ज्योतिर्मठ के पूर्व शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती जी महाराज पालकी में बैठकर यात्रा करते हुए दिख रहे हैं!

दूसरा तैल चित्र पेशवा के जमाने का है, जब शंकराचार्य जी ने मुगल काल में माघ और कुंभ मेला की बंद हो चुकी परंपरा को पुनः आरंभ कराया। इसमें शंकराचार्य पालकी में बैठे दिख रहे हैं।

शंकराचार्य के सम्मान में पेशवाओं ने उनकी पालकी यात्रा के तैल चित्र बनवाए थे, जो आज भी भारत सरकार के अर्काइव में मौजूद है। शंकराचार्य हमेशा पालकी पर चलते थे। मुगल काल में इसे सनातन पुनर्जागरण से पेशवाओं ने जोड़ा था।
