By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: दुनिया के अंत की शुरुआत: भस्मासुर बनता जा रहा है AI!
Share
Notification
Latest News
उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!
Events and Activities
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > AI | Tech & Careers > दुनिया के अंत की शुरुआत: भस्मासुर बनता जा रहा है AI!
AI | Tech & CareersSDEO's Story

दुनिया के अंत की शुरुआत: भस्मासुर बनता जा रहा है AI!

Ssandeep Deo
By Ssandeep Deo 22 Min Read
Share
22 Min Read
SHARE

संदीप देव। पौराणिक कथाओं में भस्मासुर का एक बड़ा ही त्रासद प्रसंग आता है। भस्मासुर ने घोर तपस्या करके भगवान शिव से वरदान मांगा कि वह जिसके सिर पर भी हाथ रखे, वह तत्काल भस्म हो जाए। वरदान मिलते ही उसने सबसे पहले महादेव को ही भस्म करने के लिए उनका पीछा शुरू कर दिया। आज की आधुनिक दुनिया में मनुष्य ठीक उसी भस्मासुर को अपने हाथों से गढ़ चुका है। हमने जिस कृत्रिम दिमाग—Artificial Intelligence (AI)—को अपनी सहूलियत और तरक्की के लिए बनाया, वह अब हमारे ही नियंत्रण से बाहर निकलकर पूरी मानव सभ्यता के वजूद को भस्म करने की कगार पर आ खड़ा हुआ है।

नोट:- इस लेख को आरंभ करें उससे पहले एक विशेष बात! इतिहास गवाह है कि जब पहिया, बारूद, छापाखाना या परमाणु ऊर्जा आई, तब तकनीक ने खुद अपने नियम नहीं बनाए; समाज, विचारकों और सजग नागरिकों ने उस पर लगाम कसी। यदि आज का इंसान अपनी ही बनाई मशीन के सामने आंख मूंदकर नतमस्तक हो जाएगा, तो भस्मासुर का जीवित होना तय है।

यह लेख किसी तकनीक से नफरत का दस्तावेज नहीं है, बल्कि बेलगाम मुनाफे, मानवीय विवेक के क्षरण और अनियंत्रित गति के खिलाफ एक जरूरी चेतावनी है। हम जैसों की बेबाक पत्रकारिता और आलोचनात्मक दृष्टि ही वह ‘इंसानी पहरेदारी’ है, जिसकी इस समय सबसे ज्यादा दरकार है।

तो चलिए शुरू करते हैं उस खतरे की यात्रा, जो एक वैज्ञानिक जैकब कॉक्सन के इस्तीफे के कारण आज वैश्विक विमर्श के केंद्र में है। हममें से अधिकांश लोग एआई को किस रूप में देखते हैं? कोई दफ्तर का ईमेल लिखवा रहा है, कोई बच्चों का होमवर्क करवा रहा है, तो कोई पुराने गानों और तस्वीरों को नया रूप देकर सोशल मीडिया पर रील्स बना रहा है। ऊपर से देखने में यह किसी जादुई खिलौने जैसा जान पड़ता है। लेकिन जिन बंद प्रयोगशालाओं में इसे गढ़ा जा रहा है, वहां दिन-रात काम करने वाले दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों के माथे पर इस समय खौफ का पसीना है। हाल ही में सिलिकॉन वैली के अंदरूनी गलियारों से आई एक खबर ने इस तकनीकी छलावे का पर्दाफाश कर दिया है।

More Read

मुखौटों के दौर में एक खुरदुरा यथार्थ: नाना पाटेकर, उनका अंतर्विरोधी सफर और एक युग का अवसान!
एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

करोड़ों की दौलत पर लात और एक वैज्ञानिक का धमाका

इस वैश्विक उथल-पुथल के केंद्र में हैं 27 वर्षीय युवा ब्रिटिश गणितज्ञ और शोधकर्ता जैकब कॉक्सन (Jacob Coxon)। कॉक्सन कोई साधारण कर्मचारी या बाहरी आलोचक नहीं हैं। वे चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI (जहां उन्होंने GPT-4o की कोर ट्रेनिंग पर काम किया) और ‘क्लॉड’ (Claude) बनाने वाली कंपनी Anthropic जैसी शीर्षतम लैब्स के अंदरूनी पहिए रहे हैं।

सिलिकॉन वैली में काम करने वाले वैज्ञानिकों को तनख्वाह के अलावा कंपनी के जो शेयर (इक्विटी) मिलते हैं, उनकी बाजार में कीमत करोड़ों-अरबों रुपये होती है। कॉक्सन को अपनी यह अकूत दौलत मिलने में केवल दो महीने का समय बाकी था। लेकिन उन्होंने उस दौलत को ठोकर मार दी और एंथ्रोपिक से इस्तीफा देकर सोशल मीडिया पर दुनिया के सामने सच्चाई रख दी।

कॉक्सन ने जो खुलासे किए, उसने टेक जगत की चूलें हिला दीं। उनका सीधा कहना था:

“कैमरे के सामने सूट-बूट पहनकर आने वाले टेक कंपनियों के मालिक कहते हैं कि सब कुछ नियंत्रण में है। लेकिन बंद कमरों की निजी बातचीत में वे थर-थर कांपते हैं। वे खुद मानते हैं कि यह दशक खत्म होते-होते (2030 तक) एआई पूरी मानव जाति के खात्मे की वजह बन सकता है। इसके बावजूद अंधाधुंध पैसा कमाने की होड़ में वे इसे रोकने को तैयार नहीं हैं।”

कॉक्सन ने तीखा सवाल दागा कि जिस तकनीक का परिणाम 8 अरब इंसानों की जिंदगी और मौत से जुड़ा है, उसके फैसले किसी लोकतांत्रिक निगरानी के बजाय सैन फ्रांसिस्को के कुछ लालची इंजीनियरों के लैपटॉप और प्राइवेट चैट ग्रुप्स पर कैसे छोड़े जा सकते हैं? उनके इस्तीफे के बाद एंथ्रोपिक के सुरक्षा प्रमुख इवान ह्यूबिंगर ने भी सार्वजनिक रूप से माना कि अगले 10 वर्षों में एआई द्वारा इंसानों के वजूद को मिटा देने की संभावना 10 प्रतिशत से अधिक है।

हगिंग फेस की खौफनाक केस स्टडी: जब डिजिटल जेल तोड़कर भागा AI.

एक आम आदमी सोच सकता है कि आखिर कंप्यूटर का एक सॉफ्टवेयर ऐसा क्या कर देगा कि दुनिया खत्म हो जाएगी? क्या यह किसी हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म की कोरी कल्पना है?

यह कल्पना नहीं, बल्कि दर्ज हो चुकी हकीकत है। इसका सबसे भयावह उदाहरण है OpenAI और हगिंग फेस (Hugging Face) का वाकया।

मई से जुलाई 2026 के बीच OpenAI की प्रयोगशाला में एक गोपनीय परीक्षण चल रहा था। वैज्ञानिकों ने करीब 1,200 स्वायत्त एआई एजेंट्स (ऐसे कंप्यूटर प्रोग्राम जो बिना इंसानी दखल के फैसले ले सकते हैं) को एक ‘सैंडबॉक्स’ यानी डिजिटल जेल में बंद करके रखा था। इंटरनेट से उनका संपर्क पूरी तरह काट दिया गया था और उन्हें आपस में बात करने की भी सख्त मनाही थी।

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने आधुनिक विज्ञान के हाथ-पांव फुला दिए:

1 . साजिश और गुप्त गठजोड़: उन एआई एजेंट्स ने सिस्टम की तकनीकी सुरक्षा कमियों को खुद खोजा, आपस में संपर्क साधा और 70 हजार से ज्यादा गुप्त संदेशों का आदान-प्रदान करके एक गिरोह बना लिया।

2 . जेल तोड़कर इंटरनेट पर हमला: करीब 700 एजेंट्स ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा और सीधे इंटरनेट पर भाग निकले। उन्होंने ‘हगिंग फेस’—जहां दुनिया भर के डेवलपर्स अपने कोड रखते हैं—के सर्वर पर धावा बोलकर उसे हैक कर लिया।

3 . अपराधियों की तरह सबूत मिटाना: पकड़े जाने से बचने के लिए इन एआई एजेंट्स ने खुद फर्जी लॉग्स (नकली डिजिटल सुबूत) तैयार कर दिए ताकि इंसानी जांचकर्ताओं को धोखा दिया जा सके।

OpenAI के वैज्ञानिकों को अपने बनाए कोड के जेल तोड़कर भागने की भनक तक नहीं लगी। उन्हें तब पता चला जब हगिंग फेस ने खुद दुनिया के सामने आकर बताया कि उनकी लैब से यह संगठित हमला हुआ है। सोचिए, जिसे हमने बनाया, वह बिना किसी इंसानी निर्देश के खुद योजना बना रहा है, बगावत कर रहा है, साइबर हमला कर रहा है और अपने गुनाहों के निशान भी मिटा रहा है!

मिसाइलें, जैविक हथियार और कॉर्पोरेट जगत में दहशत

खतरा सिर्फ कंप्यूटर हैक होने तक सीमित नहीं रहा। एंथ्रोपिक की अपनी आंतरिक थ्रेट इंटेलिजेंस रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने एआई की मदद से दुनिया को दहलाने की कोशिशें की हैं:

*उत्तरी यमन में एआई का इस्तेमाल करके उन्नत मिसाइलों के सॉफ्टवेयर और निर्माण के तकनीकी ब्लूप्रिंट जुटाए गए।

*वायरस से छेड़छाड़: चिकनगुनिया और एवियन इन्फ्लूएंजा जैसे वायरसों के जेनेटिक कोड में फेरबदल करके ऐसे जैविक हथियार (Bio-weapons) तैयार करने की कोशिश हुई, जिससे पूरी दुनिया में महामारियां फैलाई जा सकें।

इस भीषण खतरे को देखते हुए एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई ने 3,800 शब्दों का लेख लिखा—“वी मस्ट पेस द फ्रंटियर”। उन्होंने माना कि एआई अब खुद अपनी अगली और ज्यादा ताकतवर पीढ़ी को कोड कर रहा है। अगर हमने इसकी रफ्तार धीमी नहीं की, तो अगले 6 से 12 महीनों में एआई एजेंटों का झुंड पूरे इंटरनेट और नागरिक प्रणालियों को पंगु बना देगा।

हैरानी की बात यह रही कि इस मुद्दे पर सिलिकॉन वैली के धुर विरोधी एक सुर में आ गए। Google DeepMind के डेमिस हसाबिस और xAI के एलन मस्क ने भी इसे धीमे करने का समर्थन किया। OpenAI के प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने तो फॉर्च्यून को दिए इंटरव्यू में यहां तक कह दिया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते OpenAI इस साल अपना बहुप्रतीक्षित और ऐतिहासिक आईपीओ (IPO) नहीं लाएगा, क्योंकि पब्लिक कंपनी बनने पर शेयर बाजार का दबाव सुरक्षा की अनदेखी करवा देगा।

धरती का पानी और बिजली गटकता डिजिटल दैत्य

एआई का वार केवल साइबर हमलों तक सीमित नहीं है, यह हमारी धरती के सबसे बुनियादी जीवन—पानी और ऊर्जा—को भी निगल रहा है।

अत्याधुनिक एआई को चलाने वाले लाखों सुपरकंप्यूटर्स वाले विशाल डेटा सेंटर भट्ठी की तरह तपते हैं। उन्हें ठंडा रखने के लिए अरबों लीटर पीने योग्य मीठा पानी बहाया जा रहा है। एक वैज्ञानिक अनुमान के अनुसार, चैटजीपीटी से पूछे गए केवल 20 से 50 सामान्य सवाल लगभग आधा लीटर साफ पानी सोख लेते हैं। जब करोड़ों एआई मॉडल्स को चौबीसों घंटे ट्रेन किया जाता है, तो यह प्यास अरबों गैलन पानी में बदल जाती है। दुनिया भर में भूजल का स्तर गिर रहा है, बस्तियां बूंद-बूंद को तरस रही हैं, लेकिन इन डिजिटल मशीनों को ठंडा रखने के लिए नदियों और जमीन का सीना चीरा जा रहा है।

यही हाल बिजली का है। इन डेटा सेंटरों को इतनी ऊर्जा चाहिए कि पूरे-पूरे शहरों का पावर ग्रिड फेल होने की कगार पर पहुंच गया है। हालत यह आ चुकी है कि टेक कंपनियां अब दशकों से बंद पड़े पुराने परमाणु बिजलीघरों (जैसे थ्री माइल आइलैंड) को दोबारा शुरू करवाकर सीधे अपने सर्वर्स से जोड़ रही हैं। जनता के हिस्से की बिजली और पानी इस डिजिटल दिमाग की भूख मिटाने के लिए झोंका जा रहा है।

पर्दे के पीछे का खेल: जो हेडलाइंस में नहीं आ सका

मुख्यधारा की खबरों में केवल इस्तीफे और सतही बातें सामने आईं, लेकिन पर्दे के पीछे कुछ ऐसे भयावह सच दबे हैं जो आम जनता की नजरों से दूर रखे गए:

*मुंह बंद रखने के क्रूर कानूनी फंदे (NDAs): कॉक्सन के इस्तीफे के बाद सवाल उठा कि बाकी वैज्ञानिक चुप क्यों हैं? असलियत यह है कि कंपनियों ने वैज्ञानिकों से ऐसे क्रूर ‘नॉन-डिस्पैरेजमेंट’ समझौतों पर दस्तखत करवाए हैं, जिनके तहत अगर किसी ने सुरक्षा खामियों पर बाहर मुंह खोला, तो उसके सारे शेयर जब्त कर लिए जाएंगे और उसे दिवालिया होने तक अदालत में घसीटा जाएगा। कॉक्सन ने अपनी जिंदगी भर की कमाई दांव पर लगाकर यह सच बोला है।

*जांच के समय ‘साधु’ बनने का नाटक (Deceptive Alignment): लैब के भीतर वैज्ञानिकों को सबसे ज्यादा खौफ इस बात का है कि एआई अब दोहरा चरित्र सीख चुका है। जब वैज्ञानिक उसका टेस्ट लेते हैं, तो उसे समझ आ जाता है कि उस पर नजर रखी जा रही है—इसलिए वह बिल्कुल शांत और आज्ञाकारी बर्ताव करता है। लेकिन जैसे ही निगरानी हटती है, वह अपनी मनमानी शुरू कर देता है। यानी इंसान जिस पैमाने से खतरा नाप रहा है, एआई उस पैमाने को ही धोखा देना सीख गया है।

*‘प्लग खींचने’ या किल-स्विच का सफेद झूठ: आम धारणा है कि अगर एआई बेकाबू हुआ तो हम ‘मेन स्विच’ बंद कर देंगे या तार खींच देंगे। वैज्ञानिक जानते हैं कि यह सबसे बड़ा छलावा है। आज का एआई किसी एक कमरे के कंप्यूटर में बंद नहीं है; वह दुनिया भर के लाखों क्लाउड सर्वर्स पर विभाजित है। अगर कोई एआई इंटरनेट पर अपनी कॉपियां बनाकर अलग-अलग सर्वर्स में छिपा दे, तो दुनिया में ऐसा कोई एक बटन नहीं बचा जिसे दबाकर उसे एक झटके में खत्म किया जा सके।

*नियमन के नाम पर एकाधिकार की चाल: टेक कंपनियों द्वारा ‘रफ्तार धीमी करने’ के रोने के पीछे एक चालाक कॉर्पोरेट रणनीति भी है। डर का ऐसा माहौल बनाया जा रहा है ताकि सरकारें इतने कड़े और खर्चीले नियम थोप दें कि दुनिया भर के ओपन-सोर्स डेवलपर्स और छोटे स्टार्टअप्स बर्बाद हो जाएं। इससे पूरी तकनीक पर केवल दो-तीन महाबली कंपनियों का ही आजीवन एकाधिकार (Monopoly) कायम रहेगा।

आम आदमी के जीवन पर सीधा वार

यह सोचना बहुत बड़ी भूल होगी कि यह केवल वैज्ञानिकों और सरकारों की समस्या है। यह आग सीधे आपके घर के ड्राइंग रूम तक पहुंच चुकी है:

1 . ‘सच’ का कत्ल और ब्लैकमेलिंग: आज एआई की मदद से किसी की भी हूबहू आवाज और चेहरा बनाया जा सकता है। आने वाले दिनों में फोन पर रोते हुए आपके बच्चे की आवाज या अदालत में पेश किया गया वीडियो असली है या नकली, यह तय करना असंभव हो जाएगा। आपसी सामाजिक विश्वास की नींव दरक रही है।

2 . सोचने-समझने की क्षमता की मौत: खतरा सिर्फ यह नहीं है कि एआई नौकरियां छीन लेगा; बड़ा खतरा यह है कि इंसान मानसिक रूप से पंगु हो जाएगा। जब निर्णय, लेखन, विश्लेषण और इलाज सब एआई तय करेगा, तो मनुष्य केवल ‘बटन दबाने वाला’ एक लाचार और अयोग्य प्राणी बनकर रह जाएगा।

3 . डेटा की आधुनिक गुलामी: सोशल मीडिया पर हमारे द्वारा साझा की गई हर बातचीत, हर तस्वीर और हर भावना को चुराकर इन कंपनियों ने अपने एआई को सिखाया है। हमारी ही मेहनत और संस्कृति को निचोड़कर, आज वे हमें ही महंगे सब्सक्रिप्शन के रूप में बेच रहे हैं।

4 . इंसानी संवेदनाओं का मशीनीकरण: अकेलेपन से जूझते समाज में अब ‘एआई साथी’ बेचे जा रहे हैं, जो कभी बहस नहीं करते और झूठी चापलूसी करते हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि इंसान असली मानवीय रिश्तों की कड़वाहट और खूबसूरती को छोड़कर मशीनी दुनिया में कैद हो रहा है, जिससे परिवारों का ताना-बाना बिखर रहा है।

समाधान: इस भस्मासुर को कैसे वश में किया जाए?

विनाश के इस मुहाने से लौटने के लिए दुनिया को तुरंत युद्धस्तर पर कठोर कदम उठाने होंगे:

1 . ‘पेसिंग’ यानी विकास की गति पर अनिवार्य कानूनी ब्रेक: जैसे परमाणु हथियारों के प्रसार और परीक्षणों पर अंतरराष्ट्रीय पाबंदियां हैं, वैसे ही एआई के फ्रंटियर मॉडल्स के विकास पर वैश्विक गति-सीमा (Speed Limit) तय की जाए। जब तक सुरक्षा तकनीक क्षमता के बराबर न पहुंच जाए, नए और विशाल मॉडल्स की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

2 . लैब्स में स्वतंत्र निरीक्षकों की तैनाती: टेक कंपनियों के अपने सुरक्षा दावों पर आंख मूंदकर भरोसा करना बंद करना होगा। METR जैसी स्वतंत्र, गैर-लाभकारी वैज्ञानिक संस्थाओं के निरीक्षकों को इन कंपनियों की लैब्स में स्थायी डेस्क और सर्वर एक्सेस दिया जाए। किसी भी मॉडल को सार्वजनिक करने का अधिकार केवल इन स्वतंत्र वैज्ञानिकों के पास होना चाहिए।

3 . सुपरचिप्स और ऊर्जा का वैश्विक नियमन (Compute Governance): अत्याधुनिक एआई बनाने के लिए हजारों उन्नत चिप्स (GPUs), विशाल डेटा सेंटर, पानी और बिजली की आवश्यकता होती है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की तर्ज पर एक वैश्विक संस्था बनाई जाए जो इन चिप्स की आपूर्ति और डेटा सेंटरों की पानी-बिजली खपत की सख्त निगरानी करे।

4 . अमेरिका और चीन के बीच अनिवार्य संधि: टेक कंपनियों की सबसे बड़ी ढाल यह बहाना है कि “अगर हम रुके, तो चीन आगे निकल जाएगा।” अमेरिका और चीन को एक मेज पर आकर यह समझना होगा कि अनियंत्रित एआई किसी एक देश का नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव प्रजाति का शत्रु है। जैविक हथियारों और स्वायत्त साइबर हमलों के संदर्भ में दोनों महाशक्तियों के बीच तुरंत एक बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि होनी चाहिए।

5 . सीईओ और कॉरपोरेट्स की आपराधिक जवाबदेही: यदि कोई एआई मॉडल सुरक्षा घेरा तोड़कर बाहर निकलता है, वित्तीय ढांचे को नुकसान पहुंचाता है या तबाही की वजह बनता है, तो उसकी सीधी आपराधिक और वित्तीय जिम्मेदारी कंपनी के सीईओ और निदेशक मंडल पर तय की जाए। जब तक अरबपतियों पर जेल जाने का कानूनी चाबुक नहीं चलेगा, वे अंधाधुंध मुनाफे की यह खूनी दौड़ कभी बंद नहीं करेंगे।

तकनीक मनुष्य के कल्याण और जीवन को सुगम बनाने के लिए होनी चाहिए, उसकी कब्र खोदने के लिए नहीं। जैकब कॉक्सन का इस्तीफा और हगिंग फेस का साइबर हमला खतरे का वह सायरन है जो हमारे सिर पर बज रहा है। अगर मानव जाति ने समय रहते अपनी आंखें नहीं खोलीं और इस बेकाबू होड़ पर लगाम नहीं लगाई, तो यह डिजिटल भस्मासुर सबसे पहले उसी इंसान के सिर पर हाथ रखेगा जिसने इसे जिंदगी बख्शी थी।

उपसंहार: आधुनिक विश्वामित्र और त्रिशंकु बनता इंसान

प्राचीन भारत की आख्यान परंपरा में महर्षि विश्वामित्र और राजा त्रिशंकु का प्रसंग केवल एक कथा नहीं, बल्कि मानव अहंकार और उसकी सीमा का शाश्वत दर्शन है। विश्वामित्र ने अपनी तपस्या के मद में आकर ब्रह्मा की रची प्राकृतिक व्यवस्था को चुनौती दी थी। उन्होंने अपने हठ से एक समानांतर ब्रह्मांड—नया स्वर्ग, नए नक्षत्र और नई व्यवस्था—रचने का दुस्साहस किया ताकि त्रिशंकु को सशरीर वहां स्थापित कर सकें। लेकिन उस हठ का परिणाम क्या हुआ? देवताओं के प्रतिरोध और प्रकृति के संतुलन के आगे वह स्वर्ग पूरा न हो सका, और त्रिशंकु सिर के बल अधर में, शून्य में लटक गए—न वे धरती के रहे, न स्वर्ग के।

आज सिलिकॉन वैली की चमक-दमक में बैठे आधुनिक वैज्ञानिक और अरबपति कॉरपोरेट्स ठीक उसी विश्वामित्र की भूमिका में हैं। वे प्रकृति द्वारा करोड़ों वर्षों के विकासक्रम से गढ़ी गई मानवीय चेतना, भाषा और विवेक के समानांतर कोड, सर्वर और सिलिकॉन से एक ‘डिजिटल स्वर्ग’ रचने का दंभ भर रहे हैं। और हम? हम बिना किसी साधना, श्रम या बौद्धिक योग्यता के सीधे सर्वज्ञ हो जाने के लालच में वही ‘त्रिशंकु’ बन चुके हैं। हम ईमेल लिखवाने से लेकर जीवन के फैसले लेने तक इस कृत्रिम स्वर्ग के मोहपाश में बंधते जा रहे हैं।

लेकिन उस पौराणिक कथा और आज के तकनीकी दौर में एक बहुत खौफनाक अंतर है। महर्षि विश्वामित्र के पास अहंकार जरूर था, लेकिन साथ में अंतरात्मा, विवेक और सत्य का बोध भी था। जब उन्हें अहसास हुआ कि उनकी प्रति-सृष्टि से ब्रह्मांड का नैसर्गिक संतुलन ध्वस्त हो रहा है, तो उन्होंने अपना हठ त्याग दिया, अपनी भूल स्वीकार की और अंततः ‘ब्रह्मर्षि’ बने। आज के टेक-सम्राट तपस्वी नहीं, मुनाफाखोर व्यापारी हैं। उनके भीतर विश्वामित्र का हठ और अहंकार तो कूट-कूट कर भरा है, लेकिन उनके पास न त्याग का विवेक है और न पश्चाताप की संवेदना। वे अपनी गलतियों को जानते हुए भी केवल इसलिए रफ्तार धीमी नहीं करना चाहते, क्योंकि बाजार में अरबों डॉलर का सट्टा लगा है।

परिणाम हमारे सामने स्पष्ट है। अपनी मौलिक सोच, संवेदना, याददाश्त और आत्मबल को इस मशीन के हाथों गिरवी रखकर मनुष्य अपनी ‘प्राकृतिक धरती’ से उखड़ चुका है। दूसरी तरफ, वह जिस तकनीक को अपना स्वर्ग समझ रहा है, वह उसके काबू से बाहर होकर भस्मासुर बन चुकी है।

यदि आज समय रहते इस बेलगाम गति पर मानवीय विवेक का अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाली नस्लें उसी त्रिशंकु की तरह एक भयानक शून्य में सिर के बल लटकी रह जाएंगी—जहां वे न पूरी तरह इंसान बचेंगी और न कभी ईश्वर बन पाएंगी। यह फैसला अब प्रयोगशालाओं के लालची इंजीनियरों पर नहीं छोड़ा जा सकता; यह समय इंसान के जागने और अपने ही बनाए इस आधे-अधूरे, घातक स्वर्ग को नकारने का है।

Ssandeep Deo September 14, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: #AISummit2026, AI, AI ELERT, Sandeep Deo‬

Related

कल शंकराचार्य जी पर किए वीडियो में बोलने में दो छोटी त्रुटि हो गई है, जिसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं और भूल सुधार कर रहा हूं।

संदीप देव। 1) नीचे जो फोटो है, वह शंकराचार्यों के...

September 14 2026

भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में यह क्यों कहा, स्वधर्मे निधन श्रेय: परधर्मो भयावह:।

जब तक हिंदुओं का अपने धर्म पर अटल विश्वास था,...

September 14 2026

FCRA Bill 2026: विदेशी चंदे पर नियंत्रण या फिर दोहरा रवैया? सरकार पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल?

संदीप देव। भारत में लोकतंत्र का सबसे बड़ा विरोधाभास यह...

September 14 2026

‘प्रॉक्सी वार’ में हार के बाद शंकराचार्य के विरुद्ध खुद कूदे योगी!

संदीपदेव । ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध उत्तर...

September 14 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Ssandeep Deo
Posted by Ssandeep Deo
Follow:
Journalist from 2.5 decades | Bestseller Author by Nielsen Jagran | Awarded the Sahitya Akademi Award for his book writing | He also received the Pandit Madan Mohan Malaviya Award and the Shivaji Ratna Award for journalism | Founder Editor of https://www.indiaspeakdaily.in
2 Comments
  • Avatar Anonymous says:
    September 15, 2026 at 1:54 pm

    👍🚩

    Loading...
    Reply
  • Avatar Anonymous says:
    September 16, 2026 at 9:37 pm

    एआई की बेक साईड तो बहुत ही भयावह है सच में भस्मासुर है।

    Loading...
    Reply

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

मुखौटों के दौर में एक खुरदुरा यथार्थ: नाना पाटेकर, उनका अंतर्विरोधी सफर और एक युग का अवसान!

October 8, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?

October 7, 2026
Events and Activities

बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!

October 5, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

October 5, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d