पंडित अजय शर्मा, काशी। शिव नगरी काशी में आजकल गली,चौराहे से लेकर मीडिया , सोशल मीडिया,समाचार पत्रों में गजब की शिवभक्ति देखने को मिल रही है। जिसे देखो बस विश्वेश्वर और ज्ञानवापी कर रहा है।
अब चाहें मुस्लिम हो या हो जैन या बौद्ध हो या हो हिन्दू सबका एक अलग व्याख्यान रोज सुनकर स्कंदपुराण एवं अन्य काशी महात्म्य,पुराण लिखने वाले ऊपर पन्ना पलट रहे और नीचे पढ़ने वाले भी पन्ना पलट सोच रहे..और कह रहे ,क्या गुरू ऐसा कहा लिखा है?? भाई ज्ञानवापी के संदर्भ में शिव ने क्या कहा वह भी तो कह दिया करो।
वैसे ध्यान रहे विश्वेश्वर वही है– जहां तपस्या है,जहां सत्यता है, जहां मंत्र है,जहां विधि है,जहां पवित्रता है। वो कलयुग में तो नही है।
महादेव ने माता #पार्वती से कहा है–
एवं यस्तु विजानाति स पापैर्न प्रलिप्यते ।
सत्यं सत्यं पुनः सत्यं त्रिसत्यं नाऽन्यतः प्रिये ।।
हे प्रिये ! जो कोई इस मर्म को जान जाता है, वह फिर पापों में कभी लिप्त नहीं हो सकता । यह मैं सर्वथा सत्य कहता हूँ ।
काश्यां हि काशते काशी काशी सर्वप्रकाशिका ।
सा काशी विदिता येन तेन प्राप्ता हि काशिका ।।
शरीर को प्रकाशित करने वाली काशी है, इस आध्यात्मिक काशी की आत्मा को जिसने जाना, उसने ही काशी को प्राप्त किया है।
हे शिवभक्तों! गंधर्भ राज पुष्पदंत जी से ज्यादा आपकी भक्ति देख मैं आपसे मोहित होकर आपसे निवेदन करता हूं कि आप मुझे पुष्पदंतेश्वर महादेव निकट से असि क्षेत्र के निम्न देवताओं के देवस्थान पता और उनके तीर्थ बताने का कष्ट करे—-
तदग्निदिशि देवर्षिगणलिङ्गान्यनेकशः ।
पुष्पदन्ताद्दक्षिणतः सिद्धीशः परसिद्धिदः ॥ २४७
( पुष्पदन्तेश्वर ) उनसे अग्निकोण पर देवता और ऋषिगण के स्थापित बहुतेरे लिंग विराजमान हैं। उक्त पुष्पदन्तेश्वर से दक्षिण परमसिद्धिप्रद सिद्धीश्वर हैं ।। २४७
पञ्चोपचारपूजातः स्वप्ने सिद्धिं परां दिशेत् ।
राज्यप्राप्तिर्भवेत्पुंसां हरिश्चन्द्रेशसेवया ॥ २४८
यदि कोई उनकी पंचोपचार से पूजा करे, तो उसे वे स्वप्न में परमसिद्धि को जता देते हैं। हरिश्चन्द्रेश्वर के सेवन से लोगों को राज्य का लाभ होता है ।। २४८ ।
तत्पश्चिमे नैऋतेशोऽङ्गिरसेशस्ततो यमे ।
तद्दक्षिणे च क्षेमेशचित्राशस्ततो यमे ।। २४९ ।
उनके पश्चिम नैर्ऋतेश्वर हैं । उनके दक्षिण अंगिरसेश्वर हैं । फिर उनके दक्षिण क्षेमेश्वर और उनसे भी दक्षिण चित्रांगेश्वर लिंग अवस्थित हैं ।। २४९ ।
तद्दक्षिणे च केदारो रुद्राऽनुचरताप्रदः ।
चन्द्रसूर्यान्वयैर्भूपैः केदाराद्दक्षिणापथे ॥ २५० ॥
प्रतिष्ठितानि लिङ्गानि शतशोऽथ सहस्रशः ।
लोलार्काद्दक्षिणाशायां सर्वाशापूरकोऽर्चितः ॥ २५१ ।
उसके दक्षिण (प्रसिद्ध) केदारेश्वर लिंग है, जो लोगों को महादेव का अनुचर बना देता है । केदारेश्वर से दक्षिणापथ में चन्द्रवंशीय और सूर्यवंशीय राजाओं के स्थापित किये हुए सैकड़ों / सहस्रों लिंग विद्यमान हैं । लोलार्क से दक्षिण अर्क-विनायक हैं. जो पूजन करने से सब किसी की आशाओं को परिपूर्ण कर देते हैं । २५0-२५१
करन्धमेश्वरं लिङ्गं तठप्रतीच्यां महाफलम् ।
तत्पश्चिमे महादुर्गा महादुर्गप्रभञ्जनी ॥ २५२ ॥
उनके पश्चिम महाफलप्रद करन्धमेश्वर लिंग है । उसके पश्चिम (दुर्गाकुंड पर) महादुर्गा विराजती हैं। वे भक्तों की दुर्गति को दूर भगा देती हैं ।। २५२ ।
शुष्केश्वरं च तद्याम्यां शुष्कया सरितार्चितम् ।
जनकेशस्तठातीच्यां शङ्कुकर्णस्तदुत्तरे ॥ २५३ ॥
उनके दक्षिण शुष्का (असी) नदी के पूजित शुष्केश्वर हैं। उनसे पश्चिम जनकेश्वर हैं, उनके उत्तर शंकुकर्णेश्वर हैं ।। २५३ ।
महासिद्धीश्वरं लिङ्ग तव्याच्यां सर्वसिद्धिदम् ।
सिद्धकुण्डे नरः स्नात्वा दृष्ट्या सिद्धेश्वरं महत् ॥ २५४ ॥
सर्वासामेव सिद्धीनां पारं गच्छति मानवः ।
शङ्कुकर्णेशवायव्ये लिङ्ग वायव्यसंज्ञितम् ॥ २५५ ॥
उनके पूर्व समग्र सिद्धियों का दाता महासिद्धीश्वर लिंग है । जो मनुष्य सिद्धकुंड में नहाकर महासिद्धीश्वर का दर्शन करता है, वह समस्त सिद्धियों के पार हो जाता है । शंकुकर्णेश्वर के वायव्यकोण पर वायव्येश्वर नामक लिंग है ।। २५४-२५५ ।
तदग्रे च विभाण्डेशः कहोलेशस्तदुत्तरे ।
तत्र द्वारेश्वरं लिङ्ग देवी द्वारेश्वरी शुभा ।। २५६
उसके आगे विभडिश्वर हैं । उनके उत्तरभाग में कहोलेश्वर लिंग है। वहीं पर द्वारेश्वर लिंग और द्वारेश्वरी देवी विराजमान हैं ।। २५६
तत्पूजनाद्भवेत्सिद्धिरानन्दाऽरण्यवस्तिदा।
रक्षकाश्च गणास्तत्र नानारूपायुधा मुने ॥ २५७ ॥
उनकी आराधना करने से आनन्दवन की वाससिद्धि होती हैं। हे मुने ! उस स्थान पर आयुध लेकर विविधरूपधारी गणलोग काशीपुरी की रक्षा करते रहते हैं ।। २५७
तत्रैव हरिदीशं च लिङ्गं कात्यायनं ततः ।
तत्पार्श्वे जाङ्गलेशश्च तत्पश्चान्मुकुटेश्वरः ॥ २५८
वहीं पर हरिदीश्वर और कात्यायनेश्वर लिंग भी है। उसके पास में ही जांगलेश्वर और पीछे की ओर मुकुटेश्वर लिंग वर्तमान हैं ।। २५८
तत्रैव कुण्डं विमलं सर्वयात्राफलप्रदम् ।
स्नात्वा मुकुटकुण्डे च दृष्ट्वा वै मुकुटेश्वरम् ॥ २५९
यात्रया सर्वलिङ्गानां यत्फलं तदवाप्यते ।
तपसश्चाऽपि योगस्य सिद्धिदा साऽवनी परा ॥ २६० ॥
जो कोई सर्वयात्रा- फलप्रद निर्मल मुकुटकुंड में स्नान कर भगवान् मुकुटेश्वर का -दर्शन करता है, उसे समस्त लिंगों की यात्रा का फल मिल जाता है. वह भूमि ही योगाभ्यास अथवा तपस्या की परमसिद्धिदात्री है ।। २५९-२६० ।
इसके अतिरिक्त भी एक लाख से ज्यादा शिवलिंग और तीर्थ स्थल के स्थान पर हिन्दू भाईयों और मुस्लिम भाईयों और बौद्ध भाइयों और ईसाई भाइयों के भवन बने है ।जिन्हे भी ढूंढना शिवभक्तों प्रथम कर्तव्य है क्योंकि काशी का तत्व की महिमा सनातन है।कृपया ढूंढने में भक्त सहायता करे
क्योंकि महादेव ने कहा है
द्विस्त्रिः कृत्वः स्थापितानि भक्त्या लिङ्गानि कानिचित् ।
न तानि पुनरुक्तानि श्रद्धयाऽर्थ्यानि सर्वतः ॥
इनमें बहुतेरे लिंग भक्ति के मारे दो-दो, तीन-तीन, स्थापित किये गये हैं, किन्तु उनका वर्णन मैं नहीं कर सका, पर श्रद्धापूर्वक उन सबका भी पूजन सर्वथा करना ही चाहिए ।
इन सब (पूर्वोक्त) लिंग, कुण्ड, कूप और बावली इत्यादि पर बुद्धिमान् लोगों को सदैव श्रद्धा करनी चाहिए और इन सबके दर्शन और स्नान से उत्तरोत्तर अधिक फल होता है । काशी के लिंग, कूप, सरोवर, वापी और देवमूर्तियों की संख्या कौन कर सकता है ? (क्योंकि) अन्यत्र के देवताओं से भी आनन्दकानन के तृण बहुत अच्छे हैं
