By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: वीरवर अर्जुन
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » वीरवर अर्जुन
सनातन हिंदू धर्म

वीरवर अर्जुन

Sneha Gautam
By Sneha Gautam 4 Min Read
Share
4 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित: इन्द्र के अंश से उत्पन्न महावीर अर्जुन वीरता, स्फूर्ति, तेज एवं शस्त्र-संचालन में अप्रतिम थे। पृथ्वी का भार हरण करने तथा अत्याचारियों को दण्ड देनेके लिये साक्षात् भगवान् नर-नारायण ने ही श्रीकृष्ण और अर्जुन के रूप में अवतार लिया था। यद्यपि समस्त पाण्डव श्रीकृष्ण के भक्त थे, किंतु अर्जुन तो भगवान् श्याम सुन्दर के अभिन्न सखा तथा उनके प्राण ही थे।

वीरवर अर्जुन ने अकेले ही द्रुपद को परास्त करके तथा उन्हें लाकर गुरु द्रोणाचार्य के चरणों में डाल दिया। इस प्रकार गुरु के इच्छानुसार गुरु दक्षिणा चुकाकर इन्होंने संसार को अपने अद्भुत युद्ध-कौशल का प्रथम परिचय दिया। अपने तप और पराक्रम से इन्होंने भगवान् शंकर को प्रसन्न करके पाशुपतास्त्र प्राप्त किया। दूसरे लोकपालों ने भी प्रसन्न होकर इन्हें अपने- अपने दिव्यास्त्र दिये। देवराज के बुलाने पर ये स्वर्ग गये तथा अनेक देव-विरोधी शत्रुओं का दमन किया। स्वर्ग की सर्वश्रेष्ठ अप्सरा उर्वशी के प्रस्ताव को ठुकरा कर इन्होंने अद्भुत इन्द्रियसंयम का परिचय दिया। अन्त में उर्वशी ने रुष्ट होकर इनको एक वर्ष तक नपुंसक रहने का शाप दिया।

महाभारत के युद्ध में रण-निमन्त्रण के अवसरपर भगवान् श्रीकृष्णने दुर्योधनसे कहा कि ‘एक ओर मेरी नारायणी सेना रहेगी तथा दूसरी ओर मैं निःशस्त्र होकर स्वयं रहूँगा। भले ही आप पहले आये हैं, किंतु मैंने अर्जुनको पहले देखा है।

वैसे भी आप से आयु में ये छोटे हैं। अतः इन्हें माँगने का अवसर पहले मिलना चाहिये।’ भगवान्‌ के इस कथनपर अर्जुन ने कहा-‘प्रभो! मैं तो केवल आपको चाहता हूँ। आपको छोड़कर मुझे तीनों लोकों का राज्य भी नहीं चाहिये। आप शस्त्र लें या न लें, पाण्डवों के एकमात्र आश्रय तो आप ही हैं।’ अर्जुन की इसी भक्ति और निर्भरता ने भगवान् श्रीकृष्ण को उनका सारथि बनने पर विवश कर दिया। यही कारण है कि तत्त्ववेत्ता ऋषियों को छोड़कर श्रीकृष्ण ने केवल अर्जुन को ही गीता के महान् ज्ञान का उपदेश दिया। महाभारत के युद्ध में दयामय श्रीकृष्ण माता की भाँति इनकी सुरक्षा करते रहे।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

महाभारत के युद्ध में छः महारथियों ने मिलकर अन्यायपूर्वक अभिमन्यु का वध कर डाला। अभिमन्यु की मृत्युका मुख्य कारण जयद्रथ को जानकर दूसरे दिन सूर्यास्त के पूर्व अर्जुन ने उसका वध करने का प्रण किया। वध न कर पाने पर स्वयं अग्नि में आत्मदाह करने की उन्होंने दूसरी प्रतिज्ञा भी की। भक्तके प्रण की रक्षा का दायित्व तो स्वयं भगवान्‌ का है। दूसरे दिन घोर संग्राम हुआ। श्रीकृष्ण को अर्जुन के प्रणरक्षा की व्यवस्था करनी पड़ी। सायंकाल श्रीहरि ने सूर्य को ढककर अन्धकार कर दिया। सूर्यास्त हुआ जानकर अर्जुन चिता में बैठने के लिये तैयार हो गये। अन्त में जयद्रथ भी अपने सहयोगियों के साथ अर्जुन को चिढ़ाने के लिये आ गया। अचानक श्रीकृष्ण ने अन्धकार दूर कर दिया। सूर्य पश्चिम दिशा में चमक उठा।

भगवान्ने कहा- ‘अर्जुन ! अब शीघ्रता करो ! दुराचारी जयद्रथ का सिर काट लो, किंतु ध्यान रहे, वह जमीन पर न गिरने पाये; क्योंकि इसके पिताने भगवान् शिव से वरदान माँगा है कि जयद्रथ के सिर को जमीन पर गिराने वाले के सिर के सौ टुकड़े हो जायँगे।’ अर्जुन ने बाण के द्वारा जयद्रथ का मस्तक काटकर उसे सन्ध्योपासन करते हुए उसके पिताकी ही अँजली में गिरा दिया। फलतः पिता-पुत्र दोनों ही मृत्यु को प्राप्त हुए। इस प्रकार भगवान् श्रीकृष्ण की कृपा से अनेक विपत्तियों से पाण्डवों की रक्षा हुई और अन्त में युद्ध में उन्हें विजय मिली। वस्तुतः अर्जुन और श्रीकृष्ण अभिन्न हैं।

जहाँ धर्म है, वहाँ श्रीकृष्ण हैं और जहाँ श्रीकृष्ण हैं, वहीं विजय है।

भगवान नर-नारायण की जय

Sneha Gautam December 27, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Mahabhartat, valiant arjun, अर्जुन, वीरवर अर्जुन

Related

गोरखनाथ जी कौन हैं ?

समय का प्रवाह भी बड़ा विचित्र है जिसमें बहकर कई...

December 27 2024

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

संदीप देव। कथा-प्रसंग: निशुम्भ-पतन, शुम्भ का आक्षेप और अद्वैत-हुंकार श्रीमार्कण्डेयपुराण...

December 27 2024

सत्य कथा: जब श्रीराम सहित चारों भाई अयोध्या में पलटू बनिया के दरवाजे पहुंचे!

यश खण्डेलवाल श्री अयोध्या जी में ‘कनक भवन’ एवं ‘हनुमानगढ़ी’...

December 27 2024

mahabharat

महाभारत में क्लोनिंग…

क्या आपको यकीन होगा कि अब शरीर के अंदर ही...

December 27 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?