By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: देश के सामने राष्ट्रवाद की हुंकार, बंद कमरों में पाक सेना और ISI से ‘डिनर डिप्लोमेसी’!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SDeo blog » देश के सामने राष्ट्रवाद की हुंकार, बंद कमरों में पाक सेना और ISI से ‘डिनर डिप्लोमेसी’!
SDEO's Storyसंघवाद

देश के सामने राष्ट्रवाद की हुंकार, बंद कमरों में पाक सेना और ISI से ‘डिनर डिप्लोमेसी’!

Ssandeep Deo
By Ssandeep Deo 13 Min Read
Share
13 Min Read
SHARE

संदीप देव। सत्तर साल से भी अधिक समय से जिस पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ प्रायोजित आतंकवाद का नंगा नाच खेला जा रहा है, और जिसे लेकर देश की वर्तमान सत्ता ने सार्वजनिक मंचों पर “आतंक और बातचीत साथ नहीं चल सकते” का एक बेहद कड़ा व समझौताहीन रुख अख्तियार कर रखा है, पर्दे के पीछे की कहानी उससे बिल्कुल जुदा और हैरान

करने वाली है। देश के आम नागरिकों और सीमा पर सीने पर गोली खाने वाले सैनिकों के सामने ‘राष्ट्रवाद’ का जो नैरेटिव गढ़ा जाता है, वह विदेशी सरजमीं के आलीशान होलों में जाकर किस तरह मूक समझौतों में तब्दील हो जाता है, इसका एक और जीवंत उदाहरण श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से सामने आया है।

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ (HT) की एक बेहद संवेदनशील खोजी रिपोर्ट ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही ‘ट्रैक-2 (Track 2) डिप्लोमेसी’ का वह स्याह सच उजागर किया है, जो देश की जनता से पूरी तरह छिपा कर रखा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो के आलीशान हिल्टन होटल में आयोजित एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन के इतर भारतीय और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडलों के बीच डेढ़ दिनों तक बंद कमरों में लंबी और गुप्त बातचीत का दौर चला। इस गुप्त बैठक की संवेदनशीलता और इसमें शामिल चेहरों की रसूखदारी यह बताने के लिए काफी है कि यह कोई सामान्य अकादमिक विमर्श नहीं, बल्कि सत्ता और संगठन के शीर्ष स्तर से प्रायोजित ‘बैक-चैनल’ सौदेबाजी थी।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

वार्ता की मेज पर कौन-कौन थे? (रसूखदारों का ‘गुप्त’ सिंडिकेट) लंदन स्थित थिंक-टैंक ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक Studies’ (IISS) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के पीछे का असली खेल तब बेनकाब होता है, जब हम इस गुप्त वार्ता में शामिल चेहरों पर नजर डालते हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोई सामान्य राजनयिक नहीं, बल्कि दक्षिणपंथी राजनीति के सबसे बड़े वैचारिक स्तंभ कर रहे थे, जिनमें शामिल थे:-

*राम माधव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कद्दावर नेता, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में ‘इंडिया फाउंडेशन’ के सर्वेसर्वा।

*जनरल एम.एम. नरवाने: भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष, जिन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर अपनी इस कोलंबो यात्रा की पुष्टि की।

*पाकिस्तानी खेमा: दूसरी तरफ पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के वर्तमान महानिदेशक (दक्षिण एशिया) सज्जाद हैदर खान और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व खूंखार अधिकारी व मेजर जनरल इसफंदयार अली खान पटौदी (जो बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के सगे चाचा हैं) मौजूद थे।

जनभावनाओं से छलावा और ‘डबल गेम‘!

कोलंबो की यह बैठक भारतीय विदेश नीति और उसकी वैचारिकी के उस भयंकर अंतर्विरोध (Paradox) को उजागर करती है, जो केवल घरेलू राजनीति के वोट बैंक को साधने के लिए इस्तेमाल होता है:-

सीमा पर शहादत और कोलंबो में ‘डिनर‘ का कॉकटेल

अभी एक साल भी नहीं बीता है जब मई 2025 में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं। अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की थी, जिससे पूरे देश का खून उबल रहा था। लेकिन विडंबना देखिए कि जब देश के सैनिक सीमा पर मुस्तैद रहकर शहादत दे रहे थे, उसके ठीक कुछ महीनों बाद से ही लंदन और कोलंबो में बैठकर संघ और भाजपा के थिंक-टैंक उसी आईएसआई के जनरलों के साथ ‘चाय और डिनर’ की मेज साझा कर रहे थे, जो भारत में आतंक फैलाने की फैक्टरी चलाता है।

संघ परिवार के यू-टर्न को मिला पाकिस्तान का समर्थन!

यह गुप्त बैठक कोई इत्तेफाक नहीं थी, बल्कि इसकी जमीन पहले ही तैयार की जा चुकी थी। संघ के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (संघ के नंबर-२) ने अपने एक बयान में अचानक यू-टर्न लेते हुए कहा था कि “हमें (पाकिस्तान से) रास्ते बंद नहीं करने चाहिए और हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए।” इसके तुरंत बाद पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवाने ने भी इस बयान का समर्थन किया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत की है। मई 2026 में दिए अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ‘चुभन’ जरूर है, लेकिन पड़ोसी देश (Pakistan) के साथ बातचीत के दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए। बता दें कि दत्तात्रेय होसबाले RSS प्रमुख मोहन भागवत के बाद संघ के दूसरे सबसे बड़े नेता हैं।

होसाबले ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा था, “राजनयिक संबंध बनाए रखे जाते हैं। व्यापार और वाणिज्य जारी रहता है और वीजा जारी किए जाते हैं। इन्हें रोका नहीं जाना चाहिए, क्योंकि बातचीत के लिए हमेशा एक रास्ता खुला रहना चाहिए।”

होसबाले ने दोनों देशों के साझा इतिहास की ओर भी इशारा किया और तर्क दिया कि “लोगों के बीच आपसी संबंध दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में मदद कर सकते हैं।” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता ने आगे कहा कि “लोगों के आपसी संबंध भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम कर सकते हैं, क्योंकि हमारे बीच सांस्कृतिक जुड़ाव है और हम कभी एक ही राष्ट्र थे।”

होसबले के इस बयान पर भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान संबंधों को पूरी तरह टूटने से बचाने के कुछ जो कुछ बचे हुए रास्ते हैं, ‘संवाद और लोगों के बीच संपर्क’ उनमें से एक है। ताज्जुब देखिए कि अभी संघी राम माधव के नेतृत्व में ‘ट्रैक2 डिप्लोमेसी’ का हिस्सा जनरल नरवणे भी हैं।

संघ परिवार द्वारा परदे के पीछे से फेंकी गई इस ‘नरम कूटनीतिक गेंद’ को पाकिस्तान ने लपकने में जरा भी देर नहीं की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बाकायदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की इस पहल की सराहना करते हुए इसका स्वागत किया है। अंद्राबी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत के भीतर से (यानी संघ और सैन्य प्रतिष्ठानों से) बातचीत की मांग उठाने वाली ये आवाजें बेहद ‘सकारात्मक घटनाक्रम’ हैं और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच बातचीत की राह खुली रखने के इस कदम की सराहना करता है।

एक राष्ट्रवादी पत्रकार के नजरिए से देखें तो यह घटनाक्रम बेहद शर्मनाक और दोहरेपन का शिकार है। जिस पाकिस्तान के खिलाफ देश के आम युवाओं को दिन-रात राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाता है, जब उसी पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय संघ के रुख की तारीफों के पुल बांधने लगे, तो समझ जाना चाहिए कि परदे के पीछे कोई बहुत बड़ा ‘गिव एंड टेक’ (लेन-देन) चल रहा है।

पाकिस्तान अब चालाकी से यह देख रहा है कि भारत के भीतर उठ रही इन ‘संघी आवाजों’ पर नई दिल्ली के सत्ता गलियारों से क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है।

साफ़ है कि जो संघ कल तक पाकिस्तान का नाम लेकर देश के भीतर देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटता था, आज उसकी उसी नरम पहल पर इस्लामाबाद ‘थैंक यू नोट’ जारी कर रहा है, जो देश के कोर वोटर के साथ एक बहुत बड़ा वैचारिक विश्वासघात है।

असल में जो संघ-भाजपा कल तक पाकिस्तान के नाम पर देश के भीतर राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते थे, वे अब अंदर ही अंदर पाकिस्तान के प्रति अपना नैरेटिव बदलने की पटकथा लिख रहे हैं।

वैश्विक आकाओं और अमेरिकी सहायक सचिव की मौजूदगी

इस ‘बैक-चैनल’ खेल की डोर केवल भारत-पाक के हाथों में नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरी बैठक के दौरान अमेरिकी सहायक विदेश सचिव एस. पॉल कपुर भी कोलंबो में मौजूद थे और उन्होंने इन दोनों देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित विशेष रात्रिभोज में हिस्सा लिया। यह इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि वाशिंगटन और लंदन के दबाव में भारत की ‘नो टॉक्स विद टेरर’ की नीति को मूक विदाई दी जा रही है।

सरकारी सफ़ाई का सच: आधिकारिक ‘पल्ला झाड़ना’ या पीएमओ का जाना-पहचाना खेल?

कोलंबो में हुई इस गुप्त डिनर डिप्लोमेसी पर जब चौतरफा घिराव शुरू हुआ, तो सरकार ने हमेशा की तरह अपनी ‘डिनायल मोड’ (अस्वीकार करने की) नीति का सहारा लिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट कहा कि *विदेश में अपनी निजी हैसियत से बातचीत करने वाले पूर्व राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों के साथ सरकार का कोई लेना-देना नहीं है और नई दिल्ली ऐसी चर्चाओं पर ध्यान भी नहीं देती।”

सरकार भले ही देश को गुमराह करने के लिए इसे ‘निजी कार्यक्रम’ बताकर पल्ला झाड़ रही हो, लेकिन विदेश सचिव का यह बयान अप्रत्यक्ष रूप से यह स्वीकार तो कर ही रहा है कि बंद कमरों में यह बैठक वास्तव में घटित हुई है।

अंदरखाने के सूत्र और कूटनीतिक गलियारों का शोधपरक इतिहास इस आधिकारिक दावे के पीछे के सफेद झूठ को पूरी तरह बेनकाब करता है। लुटियंस दिल्ली के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) खुद कई बार राम माधव का उपयोग एक ‘अनौपचारिक और गुप्त वार्ताकार’ (Back-channel Intermediary) के रूप में करता रहा है। याद कीजिए, जम्मू-कश्मीर में जब भाजपा और पीडीपी की विपरीत ध्रुवों वाली सरकार बनवानी थी, तब भी परदे के पीछे की सारी बिसात राम माधव ने ही बिछाई थी, और उसके बाद भी कश्मीर से लेकर पाकिस्तान और पूर्वोत्तर भारत के संवेदनशील कूटनीतिक मामलों तक, पीएमओ ने कई मौकों पर उनके ‘अनौपचारिक संपर्कों’ का सीधे लाभ उठाया है।

ऐसे में, संघ के इतने कद्दावर नेता और पूर्व थल सेनाध्यक्ष का अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में पाकिस्तानी जनरलों के साथ बैठना और फिर सरकार का यह कहना कि ‘उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है’—जनता की आंखों में धूल झोंकने और राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर मुद्दों पर दोहरा मापदंड अपनाने का एक और ज्वलंत प्रमाण है।

कब तक चलेगा यह दोहरा मापदंड?

यह घटना इस कड़वे और प्रासंगिक सच को प्रमाणित करती है कि राष्ट्रवाद की ऊंची हुंकारें, ‘घर में घुसकर मारेंगे’ जैसे आक्रामक नारे केवल चुनावी रैलियों और टीवी चैनलों की बहसों के जरिए आम हिंदू समाज को सम्मोहित रखने के लिए हैं। जब बात रणनीतिक वैश्विक दबावों की आती है, तो नीति नियंता बंद कमरों में बैठकर उन्हीं ताकतों से हाथ मिलाते हैं जिन्हें वे जनता के सामने मुख्य शत्रु बताते हैं।

आम नागरिक और सैनिक सीमा पर राष्ट्रभक्ति की वास्तविक और भारी कीमत चुकाते हैं, जबकि सत्ता और संगठन के शीर्ष पुरुष वातानुकूलित होलों में बैठकर बैक-चैनल के जरिए समझौतों की नई जमीन तलाशते हैं। अब फैसला देश की जनता को करना है कि वह इस ‘सांस्कृतिक और कूटनीतिक दोहरेपन’ को कब तक मूकदर्शक बनकर देखती रहेगी?

इससे संबंधित अन्य Exclusive Story के लिए क्लिक करें:-

RSS की भारत से गद्दारी Part-1: संघ और अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA सांठगांठ की वह रिपोर्ट जिसपर संसद में मच गया था हंगामा!

RSS की भारत से गद्दारी Part-2 :इंद्रेश कुमार: संघ का एक संदिग्ध चरित्र, जिन पर लग चुका है ISI से संबंध का आरोप!

RSS की भारत से गद्दारी Part-3: राष्ट्रवाद का मुखौटा और संघ-ISI का ‘गुप्त याराना’!

ISD Radio : संघ का ISI कनेक्शन! #4

Ssandeep Deo June 30, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: #BJPandRSS, #RSS, CIA RSS Relation, RAM MADHAV, RSS, rss and bjp, RSS AND ISI

Related

क्या भारत में नोटबंदी बिल गेट्स के कहने पर हुआ था?

संदीप देव। yohan Tengra नामक यूजर ने नोटबंदी पर साक्ष्य...

June 30 2026

क्रिसमस प्रिय हिंदुओं के नाम एक पत्र…!

संदीप देव। यह पत्र मैं कल क्रिसमस के मौके पर...

June 30 2026

ग्रेट निकोबार विकास परियोजना: एक सभ्यता, संस्कृति और पारिस्थितिकी का नरसंहार!

April 30 2026

संघ के पाले हुए नाग 30

गिरधारी लाल गोयल  । (संघ के पाले हुए नाग) डॉ...

June 30 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Ssandeep Deo
Posted by Ssandeep Deo
Follow:
Journalist from 2.5 decades | Bestseller Author by Nielsen Jagran | Awarded the Sahitya Akademi Award for his book writing | He also received the Pandit Madan Mohan Malaviya Award and the Shivaji Ratna Award for journalism | Founder Editor of https://www.indiaspeakdaily.in
3 Comments
  • Avatar Anonymous says:
    June 30, 2026 at 11:40 pm

    दोहरापन इनके व्यक्तित्व में ही है

    Loading...
    Reply
  • Avatar priyajit93 says:
    July 1, 2026 at 5:05 pm

    आप की कार्य शहरणीय है, आप का यह लेख हमारे लिए revolution है, सत्य कोई दबा नहीं shakta। धर्म का ध्वज है आप।

    Loading...
    Reply
  • Avatar Anonymous says:
    July 1, 2026 at 8:05 pm

    राम माधव बहुत जहरीला सांप है। काफी पुरानी बात है, कश्मीर में हिंदू मुस्लिम विद्यार्थियों में कुछ झगड़ा हो रहा था तो इसने मुस्लिमो का पक्ष लेते हुए हिन्दुओं को पिटने दिया था।

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d