By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गो हत्या बंदी कानून को लेकर अभी तक हर सरकार का रवैया ढुलमुल। गोविंदाचार्य ने मोदी सरकार से की पूर्ण गो हत्या बंदी कानून बनाने की मांग।
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » गो हत्या बंदी कानून को लेकर अभी तक हर सरकार का रवैया ढुलमुल। गोविंदाचार्य ने मोदी सरकार से की पूर्ण गो हत्या बंदी कानून बनाने की मांग।
संघवाद

गो हत्या बंदी कानून को लेकर अभी तक हर सरकार का रवैया ढुलमुल। गोविंदाचार्य ने मोदी सरकार से की पूर्ण गो हत्या बंदी कानून बनाने की मांग।

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

#सन_1966_में_गोपाष्टमी के दिन दिल्ली में संसद भवन के सामने गोरक्षा के लिए विशाल प्रदर्शन हुआ था। दुर्भाग्य से उस समय पुलिस की गोलियों से सैकड़ों पूज्य संतों और गोभक्तों का बलिदान हुआ। उस अनहोनी के कारण गोपाष्टमी का संबन्ध गोपूजन के साथ ही सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून की मांग के साथ जुड़ गया है। #स्वतन्त्रता_के_पूर्व कांग्रेस के नेतागण जनता को स्वतन्त्रता आंदोलन के साथ जोड़ने के लिए जो अनेक बातें बताते थे,

उनमें से एक बात यह भी होती थी कि स्वतंत्रता मिलने पर हमारी पूज्य गोमाता की हत्या को कानून बनाकर बंद कर दिया जायेगा। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हो गया। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान भी लागू हो गया। पर उस संविधान में संपूर्ण गोहत्याबंदी कानून नहीं बना। केवल धारा 48 में भविष्य में ऐसा कानून बनाने की सदिच्छा का समावेश किया गया। इस कारण 1952 में राष्ट्रीय #स्वयंसेवक_संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने ‘संपूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बनाने की मांग के लिए देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

लगभग 1.75 करोड़ हस्ताक्षर युक्त ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ की मांग करने वाला ज्ञापन 8 दिसम्बर 1952 को महामहिम राष्ट्रपति को दिया गया। एक दशक बीत जाने के बाद भी जब केन्द्र सरकार ने ‘सम्पूर्ण गोहत्या बंदी कानून’ नहीं बनाया तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक पूजनीय श्री #गुरूजी (गोलवलकर जी) की पहल पर विशाल गोरक्षा आन्दोलन की तैयारी हुयी।

इस आन्दोलन का नेतृत्व पूज्य शंकराचार्य स्वामी निरंजन देव तीर्थ, पूज्य संत प्रभुदत ब्रह्मचारी, गीताप्रेस गोरखपुर के संस्थापक पूज्य हनुमानप्रसाद जी पोद्दार और श्रीगुरूजी कर रहे थे। इस आंदोलन का ही चरमोत्कर्ष था #दिल्ली_में_सन्_1966 की गोपाष्टमी के दिन हुआ विशाल प्रदर्शन। उस आन्दोलन में सैकड़ों पूज्य संतों और गोभक्तों के बलिदान हो जाने के बाद भी केन्द्र सरकार ने ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून‘ नहीं बनाया।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
अमेरिकी फोर्ड फाउंडेशन और CIA के बल पर जब ‘संघी नेटवर्क’ ने किया था ‘रिजीम चेंज’!

1977 में जनता पार्टी सरकार बनी। पूज्य विनोबा भावे ने केन्द्र सरकार से ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बनाने की मांग के लिए लंबी भूख हड़ताल की। पर जनता पार्टी सरकार ऐसा कानून बनाने से पहले ही टूट गयी।1998 में भाजपा की केन्द्र में गठबंधन सरकार बनी। उस सरकार ने फिर एक बार ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बनाने का प्रयास किया, पर गठबंधन के अन्य सहयोगियों के दबाव में वह कानून नहीं बन पाया।

उसके बाद संघ परिवार(RSS) के सहयोग से 30 सितम्बर 2009 से लेकर 10 जनवरी 2010 तक गोरक्षा की मांग के समर्थन में ‘विश्वमंगल गो ग्राम यात्रा’ का आयोजन हुआ। गोरक्षा के लिए ‘संपूर्ण गोहत्या बंदी कानून’ की मांग करते हुए देशभर से लगभग 8.5 करोड़ हस्ताक्षर जमा किये गये और उस ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा गया। मई 2014 में भाजपा की केन्द्र में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी।

पूज्य संतों और गोभक्तो में ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ के बन जाने की फिर आशा जागी। 1966 के आंदोलन को 50 वर्ष पूर्ण हो रहे थे। इसलिए 7 नवम्बर 2016 को दिल्ली में बलिदान हुये गोभक्तो को श्रद्धांजलि देने और सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून की मांग के लिए सैकड़ों पूज्य संत और हजारों गोभक्त एकत्र हुये। इस सभा के माध्यम से ‘गोमाता का निर्देश पत्र’ सरकार और समाज के सम्मुख रखा गया। इस 20 सूत्री ‘गोमाता के निर्देशपत्र’ में प्रमुख सूत्र – केन्द्र सरकार से ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बनाने की मांग ही है।

मई 2019 में पहले से अधिक बहुमत से भाजपा की केन्द्र में सरकार बन गयी है। आज 2020 की गोपाष्टमी है। अभी तक केन्द्र सरकार ने ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बनाने की दिशा में कोई पहल नहीं की है। गोमाता के निर्देश पत्र को बनाने में मेरी भी भूमिका थी। इसलिए देशभर से अनेक पूज्य संत और गोभक्त मुझसे ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बनने की संभावना के बारे में प्रश्न कर रहें हैं।

सभी का एक सामान्य प्रश्न है – ” अगर संघ परिवार (RSS) की पूर्ण बहुमत वाली सरकार रहते ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ नहीं बन रहा है, तो फिर कब बनेगा?” मै भी ऐसा ही सोचता हूँ। मेरी भी सदिच्छा है कि शीघ्र ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बनें। जिन आदर्शों के लिए हम सब ने स्वयं को समर्पित किया उन्हें सार्थक होते हुये अपनी आंखों से देख पाने का सौभाग्य मैं भी चाहूँगा।

अतः पूज्य संतों और गोभक्तों की भावनाओं को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का कर्त्तव्य निभाते हुए मैं भी उन सब के साथ केन्द्र सरकार से मांग कर रहा हूँ कि वह 2021 की गोपाष्टमी के पहले ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ बना कर पूण्य अर्जित करें और ‘गोमाता का निर्देशपत्र’ को पूर्णतः क्रियान्वित करे। तभी ‘सम्पूर्ण गोहत्याबंदी कानून’ को उचित ढ़ग से लागू किया जा सकेगा और निराश्रित गोवंश की ठीक से देखभाल हो सकेगी। – के. एन. गोविन्दाचार्यगोपाष्टमी22 नवम्बर 2020

https://www.facebook.com/govindacharya.kn.3/posts/2260439794087728

Courtesy Desk November 24, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: cow protection, cow protection movement, Cow protection movement 1966, cow protectors

Related

राम मंदिर लूट पर RSS की प्रेस रिलीज का पोस्टमार्टम! लुटेरों को बचाने का ‘संघी’ खेल?

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। अयोध्या के भव्य श्री राम जन्मभूमि...

November 24 2020

mohan bhawat

काश सनातन धर्म का जरा भी ज्ञान होता मोहन भागवत जी को!

आज एक ख्वाजा साहब के पुस्तक विमोचन में संघ प्रमुख...

November 24 2020

RSS and the Syndicate Files (किस्त-4): आस्था का सौदा और CIA का गुप्त फंड: जब संसद के बाहर बहे खून को मोरारजी सरकार ने फाइलों में दफन कर दिया!

May 26 2026

हाँक सके सो हाँक!

शंकर शरण। 1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की...

November 24 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
Members OnlySDEO's Storyखोजी आलेखसंघवाद

अमेरिकी फोर्ड फाउंडेशन और CIA के बल पर जब ‘संघी नेटवर्क’ ने किया था ‘रिजीम चेंज’!

October 21, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?