By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: जब श्री सीता राम ने अंग्रेज इंजीनियर के प्राणों की रक्षा की
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » उपदेश एवं उपदेशक » जब श्री सीता राम ने अंग्रेज इंजीनियर के प्राणों की रक्षा की
उपदेश एवं उपदेशक

जब श्री सीता राम ने अंग्रेज इंजीनियर के प्राणों की रक्षा की

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। उदासीन सम्प्रदाय के महान् संत स्वामी रमेशचन्द्रजी महाराज ने एक बार अपने गीता-प्रवचनों के दौरान एक अंग्रेज इंजीनियर के जीवन की श्री राम भक्ति के प्रत्यक्ष चमत्कार की घटना सुनायी थी। वह अंग्रेज इंजीनियर उन्हें बिहार में साधुवेष में विचरता हुआ मिला था।

स्वामीजी ने बताया कि एक अंग्रेज इंजीनियर ऑफिसर को काषायवस्त्रधारी परम वैष्णव साधु के वेष में देखकर मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ और मैंने उसे अपने पास बैठाकर पूछा- महाराज ! आपके जीवन में यह अद्भुत परिवर्तन कैसे हुआ?

उत्तर में वह फूट-फूटकर रोने लगा और लंबी साँस लेकर बोला- हाय, मैंने धर्मभूमि भारत में जन्म नहीं लिया। मेरा इतना समय व्यर्थ ही बीत गया, जो मैंने श्री सीता राम जी का भजन नहीं किया। फिर उसने मुझे अपने जीव नकी आश्चर्यजनक घटना सुनाते हुए कहा – ‘मैं एक इंजीनियर था और इंग्लैंड से बिहार में एक बड़ा डैम (बाँध) बनाने के लिये इंचार्ज के रूप में भारत आया था। बाँध बन रहा था कि अचानक बड़ी भयंकर वर्षा होनेसे बाँध टूटने का खतरा पैदा हो गया। बाँध में दरारें पड़ जाने से इस बात की पूरी-पूरी सम्भावना हो गयी कि बाँध अब नहीं बचेगा, अवश्य ही टूट जायगा। मैं बाँध के टूटने पर अपनी और अपने देश की बदनामी के डर से उदास और हताश हो गया था।

एक दिन मैं इसी चिन्ता में निमग्न बाँध पर टहल रहा था कि देखा, बाँधपर काम करने वाले पुरबिया मजदूर बाँध से कुछ दूरी पर गाना-बजाना कर रहे हैं मैं यह जाननेके लिये कि यह सब मिलकर क्या कर रहे हैं, उनके पास गया। उन पुरबियोंने उस स्थानपर एक छोटा-सा मन्दिर बना रखा था। उसीके सामने खड़े होकर वे सब लोग मिलकर तन्मय होकर गाना-बजाना कर रहे थे। मैं इस रहस्य को नहीं समझ सका, क्योंकि ऐसा दृश्य मैं अपने जीवनमें पहली बार देख रहा था। मैंने उनसे कीर्तन करनेका कारण पूछा तो उत्तरमें उन मजदूरों ने मुझे बताया कि ‘साहब! यह हमारी इष्टदेवी श्रीसीतादेवीका मन्दिर है, हम उन्हींका कीर्तन कर रहे हैं। जो इस मन्दिर में श्रीसीताजीके सामने सच्चे मनसे प्रार्थना करता है, उसकी इच्छा पूरी हो जाती है और उसके सब कार्य सिद्ध हो जाते हैं।’ मैंने उनसे कहा कि ‘तुम लोग मेरी ओरसे अपनी देवी सीताजी से प्रार्थना करो कि मेरा बाँध बच जाय, टूटे नहीं। यदि बाँध बच गया तो मैं श्रीसीतादेवीजी का बहुत बढ़िया मन्दिर बनवा दूँगा और उसका सारा खर्च मैं दूँगा।’

More Read

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?
विनाश की आहट..मां दुर्गा इस बार जाएंगी मुर्गे पर! श्वेता पुरोहित करेंगी डी-कोड!
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

मजदूर बोले- ‘साहब ! पहले आप दोनों हाथ जोड़कर हृदय से सीता माँ से प्रार्थना करें कि वे आपके संकट को दूर करें। इसके बाद हम प्रार्थना करेंगे, आपकी ओर से।’

मैं मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और रोते हुए करुणा के साथ मैंने प्रार्थना की- ‘हे माँ सीते ! मेरी इज्जत तथा मेरे प्राण दोनों की रक्षा आप करें। यदि डैम टूट गया तो मैं अपने प्राण दे दूँगा और डैम के बचते ही मैं अपना तमाम जीवन आपकी भक्ति में लगा दूँगा।’

बाद में उन मजदूरों ने भी मेरी ओर से देवी के सामने सच्चे हृदय से प्रार्थना की और बहुत आत्मविश्वास के साथ कहा- ‘जाओ तुम्हारा काम हो जायगा।’ मैं वापस अपनी कोठी पर आ गया। उसी शाम को जोर की बरसात शुरू हो गयी, मैंने सोचा कि आज बाँध नहीं बचेगा, यह अवश्य ही टूट जायगा। मेरे मन में आत्महत्या करने का विचार पैदा हो गया, इसीलिये मैंने अपने हाथों से वसीयत लिख दी। मैंने लिखा कि ‘मैं अपनी और अपने देशकी इज्जत न बचा पानेके कारण अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूँ, इसमें किसी औरका कोई दोष नहीं है।’ यह लिखकर मैं डैम की ओर चल पड़ा। मैंने निश्चय किया कि मैं डैम पर जाकर खड़ा हो जाऊँगा और जब डैम टूटेगा तो उसके साथ ही मेरी भी मृत्यु हो जायगी। मैं डैम पर गया तो उस समय बरसात हो रही थी। मैं डैम पर चढ़ गया, तभी मैंने देखा किं डैम के नीचे दो नवयुवक खड़े हैं। उनमें से एक का रंग गोरा और दूसरेका रंग साँवला था। गोरा नवयुवक अपने हाथों से जमीन से मिट्टी उठाकर साँवले नवयुवक को दे रहा था और साँवला नवयुवक मिट्टी को दरारों में भर रहा था। मैंने देखा कि दोनों ने अपने माथेपर मुकुट बाँध रखे हैं और उनके कंधे में धनुष-बाण हैं। दोनों नवयुवक बहुत ही सुन्दर थे।

यह सब देखकर मैंने पुरबिया मजदूरोंको जोर-जोर से आवाज देकर अपने पास बुलाया और कहा कि जल्दी से यहाँ आओ और इन दोनों नवयुवकों को बाँधपर से हटाओ, नहीं तो ये दोनों नवयुवक मर जायँगे। मजदूर दौड़े हुए बाँधपर आये और बाँध पर आकर उन्होंने देखा तो वे दोनों ही नवयुवक उनको दिखलायी नहीं दिये। पुरबियों ने कहा – ‘साहब ! हमें वे नवयुवक नहीं दिखायी देते।’ मैंने उन पुरबियोंको बताया कि ‘एक नवयुवक साँवला है, दूसरा गोरा है। दोनों ही माथे पर मुकुट बाँधे हैं तथा कंधेपर धनुष-बाण लिये हैं।’ यह सुनकर पुरबियों ने कहा कि ‘साहब ! वे नवयुवक नहीं, वे तो साक्षात् श्रीराम और श्रीलक्ष्मणजी हैं, आप बड़े भाग्यशाली हैं कि आपको उनके दर्शन हो गये, अब आपका डैम कदापि नहीं टूटेगा। आप निश्चिन्त हो जाइये, क्योंकि जिन भगवती श्रीसीताजी महारानीके सामने आपने प्रार्थना की थी, उन्हींके स्वामी स्वयं अपने हाथोंसे आपके डैमको बचानेकी तैयारी कर रहे हैं।’

इतना सुनने पर मैं बेहोश हो गया और मुझे वहाँ से हटाकर मेरी कोठी पर पहुँचाया गया। होश आनेपर ‘राम-लक्ष्मणजी ने मेरे लिये अपने हाथों से बाँध बचाने का काम किया’ यह सोच मैंने अपना सारा जीवन उनको समर्पित कर देनेका निश्चय किया। बाँध बच गया और मैं उसी समय कोट, बूट, टोप, टाई, धन – सबको अत्यन्त तुच्छ समझकर, संन्यास लेकर जंगलकी ओर चल दिया। अब मैं हर समय श्रीसीतारामजीका भजन करता हूँ और जो कोई मुझे मिलता है, उससे हाथ जोड़कर यही प्रार्थना करता हूँ कि – “My Child! Please say Sita-Ram” (मेरे बच्चे ! कृपाकर सीताराम कहो) । श्रीसीतारामजी शब्द के कहने से, उनका नाम लेनेसे मुझे अपार शान्ति मिलती है – प्रसन्नता होती है। दुःख है तो मुझे इसी बात का कि मैंने इस परम पुण्यभूमि भारतमें पहलेसे जन्म क्यों नहीं लिया? मेरा इतना जीवन श्रीसीतारामजी के भजन किये बिना व्यर्थ ही क्यों चला गया?

लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम, श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः॥
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥

परलोक और पुनर्जन्म की सत्य घटनाएँ पुस्तक से एक कथा

ISD News Network June 1, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: shweta purohit, shweta purohit story, sitaram

Related

भक्त और भगवान का संबंध

श्वेता पुरोहित। एक बार की बात है – एक संत...

June 1 2024

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

विशेष खोजी डेस्क, इंडिया स्पीक डेली। वृंदावन के रमणरेती स्थित...

June 1 2024

osho-1

जीवन के क्षुद्रतम तथ्य भी अव्याख्य हैं। जब मैं कहता हूं जीवन अतर्क्य है, तब मैं कह रहा हूं कि जीवन अव्याख्य, इनडिफाइनेबल है।

आप उसकी व्याख्या नहीं कर सकते। जी सकते हैं, कह...

June 1 2024

सेवा धर्म नहीं है,बल्कि धर्म सेवा है: ओशो

मैं नहीं कहता हूं कि सेवा धर्म है। मैं जरूर...

June 1 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
ISD videos

विनाश की आहट..मां दुर्गा इस बार जाएंगी मुर्गे पर! श्वेता पुरोहित करेंगी डी-कोड!

October 13, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
उपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेखसंपादकीयसमाजशास्त्र

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

October 3, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?