By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: जीवन के क्षुद्रतम तथ्य भी अव्याख्य हैं। जब मैं कहता हूं जीवन अतर्क्य है, तब मैं कह रहा हूं कि जीवन अव्याख्य, इनडिफाइनेबल है।
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » उपदेश एवं उपदेशक » जीवन के क्षुद्रतम तथ्य भी अव्याख्य हैं। जब मैं कहता हूं जीवन अतर्क्य है, तब मैं कह रहा हूं कि जीवन अव्याख्य, इनडिफाइनेबल है।
उपदेश एवं उपदेशक

जीवन के क्षुद्रतम तथ्य भी अव्याख्य हैं। जब मैं कहता हूं जीवन अतर्क्य है, तब मैं कह रहा हूं कि जीवन अव्याख्य, इनडिफाइनेबल है।

ISD News Network
By ISD News Network 9 Min Read
Share
9 Min Read
osho-1
OSHO (File Photo)
SHARE

आप उसकी व्याख्या नहीं कर सकते। जी सकते हैं, कह नहीं सकते, क्या है। और जब भी कहने जाएंगे, तो ऐसी ही गलती हो जाएगी, जैसी इस सूत्र का ऋषि कहकर पड़ गया गलती में। कहता है, पूर्ण से पूर्ण निकल आता है, पीछे पूर्ण शेष रह जाता है। यह तो पहेली हुई।

यह तो पहेली ऐसी हुई, जैसा कि एक झेन फकीर था रिंझाई। और ये फकीरों को बड़ा मजा आता है पहेलियां खड़ी करने में। क्योंकि उनसे इशारे किए जा सकते हैं।

जब भी कोई उसके पास आता सत्य की खोज करने, तो वह कहता, सत्य पीछे खोज लेना। मैं जरा एक मुश्किल में पड़ा हूं। पहले वह तुम मेरी हल कर दो। तो कोई भी पूछता कि क्या मुश्किल है? जो सत्य खोजने आया था, वह भी यह भूल जाता कि मैं सत्य खोजने आया हूं मैं दूसरे की मुश्किल क्या हल करूंगा!

लेकिन जब रिंझाई कहता कि तुम जरा पीछे पूछ लेना, मेरी जरा एक मुसीबत है, वह तुम हल कर दो। तो वह भी आदमी पूछता कि आपकी क्या मुश्किल है? शिष्य बनने आया आदमी भी गुरु बनने की कोशिश करता है। वह भूल ही गया कि हम पूछने आए थे। कहना था कि हम पूछने आए हैं, हम तुम्हारी मुश्किल क्या हल करेंगे!

More Read

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?
महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?
ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?

हम खुद मुसीबत में पड़े हैं। लेकिन रिंझाई ने लिखा है कि जिंदगी में हजारों लोगों से मैंने यह कहा और हर बार यही हुआ कि उस आदमी ने पूछा, कौन सी मुश्किल है, बोलिए? कि यह आदमी खोजने मेरे पास आया। पर उसने तरकीब बना रखी थी। मुश्किल ऐसी थी कि वह हल होने वाली नहीं थी।

असल में तो सभी मुश्किलें ऐसी हैं कि हल होने वाली नहीं हैं। कोई मुश्किल हल होने वाली नहीं है। क्योंकि मुश्किल कोई आदमी की बनाई हुई नहीं है, एक्सिस्टेंशियल है, अस्तित्व में है। आदमी की बनाई हुई हो, तो हम हल कर लें। पहेलियां आदमी की बनाई हुई हों, तो हम हल कर लें। बच्चों की किताब होती है गणित की, तो ऊपर सवाल लिखा रहता है, पन्ना उलटाकर पीछे जवाब लिखा रहता है।

जिंदगी में ऐसा कहीं किताब उलटाने का उपाय नहीं कि उलटा लो जिंदगी की किताब, पीछे देख लो कि उत्तर क्या है। इसीलिए तो जिंदगी में नकल नहीं चलती। जिंदगी में नकल का कोई उपाय नहीं है। करिएगा कहां? किसकी नकल करिएगा? और उलटाकर देखने की कोई स्थिति नहीं है कि जिंदगी की किताब को उलटा लो और देख लो कि उत्तर क्या है! प्रश्न ही हैं, उत्तर कुछ है नहीं।

उसने एक सवाल बना रखा था। वह कहता कि सुनो, मेरी तकलीफ हल कर दो, तो मैं तुम्हारी कर दूंगा। आदमी आश्वस्त होता कि चलो ठीक है, एक आदमी तो मिला, जो कहता है, मैं तुम्हारी हल कर दूंगा। लेकिन उसे पता नहीं कि वह एक बड़ी कंडीशन साथ में रख रहा है कि पहले तुम मेरी तकलीफ हल कर दो, तो मैं तुम्हारी कर दूंगा।

तकलीफ यह थी, रिंझाई कहता है कि मैंने एक बोतल में एक मुर्गी का अंडा रख दिया था। अंडा फूट गया। मुर्गी बड़ी होने लगी। मैं उसको बोतल के मुंह से खाना खिलाता रहा। अब मुर्गी बहुत बड़ी हो गई है। बोतल का मुंह छोटा है। मुर्गी को बाहर निकालना है और बोतल को तोड़ना नहीं है। कुछ रास्ता बताओ।

बोतल तोड़नी नहीं है, बोतल कीमती है। और मुर्गी बड़ी हो गई है, फंस गई है बोतल में बिलकुल। और मुंह बड़ा छोटा है। मुंह से निकल नहीं सकती, ध्यान रखना। मुंह बहुत छोटा है। वह हम सब कोशिश कर चुके, इसलिए यह मत कहना कि मुंह से निकाल लो। मुंह से निकलती नहीं है, बोतल तोड़नी नहीं है। और मुर्गी अगर ज्यादा देर रह गई तो मर जाएगी, जिम्मेदार तुम रहोगे। है कोई उत्तर? वह आदमी कहता कि आप कैसी बातें कर रहे हैं!

अगर कोई आदमी कहता कि मैं कोशिश करूंगा, सोचता हूं विचारता हूं तो रिंझाई कहता कि बगल के कमरे में चले जाओ। ध्यान करो — मेडीटेट। मुर्गी बंद है, जान संकट में है, देर मत लगाना। ध्यान तेजी से करना, गहरा करना। क्योंकि जान संकट में है, मुर्गी किसी भी क्षण मर सकती है। मुंह छोटा है, बोतल तोड़नी नहीं है! ध्यान करो।

कमरे के उस तरफ भी उसने एक दरवाजा रख छोड़ा था। जब आधा घंटे बाद वह दरवाजा खोलता, तो दूसरे दरवाजे से आदमी भाग गया होता। उनकी भी मजबूरी है।

लौटकर रिंझाई दूसरों से कहता, दि गज इज आउट। मुर्गी भाग गई। मुर्गी बोतल के बाहर निकल गई। बोतल खाली पड़ी है सिर्फ एक आदमी ने रिंझाई को एक दफा उत्तर दिया। लेकिन वह आदमी वह नहीं था, जो रिंझाई से कुछ पूछने आया हो। एक दिन सुबह एक आदमी आकर बैठ गया रिंझाई के पास। रिंझाई ने कहा, कुछ पूछना है? उस आदमी ने कहा कि तुम्हें कुछ बताना है?

रिंझाई थोड़ा डरा। उसने कहा, हमें कुछ नहीं पूछना। हम तो उस आदमी की तलाश में हैं, जो कोई कुछ बताने को उत्सुक हो तो बता दे। रिंझाई डरा, यह आदमी खतरनाक है। या तो मुर्गी मार डालेगा या बोतल तोड़ देगा। फिर भी कोई उपाय न था। रिंझाई की इतनी पुरानी आदत थी कि उसने कहा, नहीं, कुछ बताना नहीं है। हम खुद एक मुसीबत में हैं। उसने कहा, बोलो! कही अपनी कथा उसने पूरी।

जब पूरी कह चुका, तो उस आदमी ने रिंझाई की गर्दन पकड़ ली। रिंझाई ने कहा कि मुर्गी मेरे भीतर नहीं है, मुर्गी बोतल के भीतर है। उस आदमी ने कहा, मैं मुर्गी को निकाले देता हूं। उस आदमी ने कहा, मुर्गी बोतल के बाहर है, बोलो! रिंझाई ने कहा, है।

जीवन कोई पहेली नहीं है। जो उसे पहेली बनाते हैं, वे ही मुश्किल में पड़ जाते हैं। जिंदगी कोई प्रश्न नहीं है। जो प्रश्न बनाते हैं, उन्हें उत्तर खोजना पड़ता है। सब उत्तर उलझाते चले जाते हैं। जीवन एक खुला रहस्य है — ओपन सीक्रेट। ध्यान रहे, दोहरे शब्द उपयोग करता हूं ओपन सीक्रेट — खुला रहस्य। जीवन बिलकुल खुला है, आंख के सामने है, चारों तरफ। कहीं भी छिपा नहीं है। कोई पर्दा नहीं है। फिर भी रहस्य है।

रहस्य और पहेली में फर्क होता है। पहेली का मतलब होता है, जो खुल सकती है। रहस्य का मतलब होता है, जो खुला हुआ है और फिर भी — फिर भी खुला हुआ नहीं है। रहस्य का मतलब है, जो बिलकुल खुला हुआ है और फिर भी इतना गहरा है कि तुम अनंत—अनंत यात्रा करो, फिर भी पाओगे कि सदा शेष रह गया। पूर्ण से पूर्ण बाहर भी निकल आए, तो भी पीछे पूर्ण शेष रह जाता है। पूर्ण में पूर्ण लीन भी हो जाए, तो भी, तो भी पूर्ण उतना ही रहता है, जितना था।

इस रहस्यमयता, इस मिस्टीरियसनेस की सूचना देने वाला यह सूत्र है। यह इशारा है। यह इशारा है इस बात का कि जो इस सूत्र को राजी हो जाएगा, वह जीवन में प्रवेश कर सकता है। जो इस सूत्र को कहेगा कि नहीं, यह नहीं हो सकता, वह दरवाजे के बाहर ही रह जाएगा। वह दरवाजे के भीतर प्रवेश नहीं कर सकता।

रहस्य है जीवन। रहस्य का मतलब है तर्कातीत। तर्क के नियम आदमी ने अपनी बुद्धि से खोजे हैं। तर्क के नियम कहीं प्रकृति में लिखे हुए नहीं हैं। प्रकृति तर्क के नियम सप्लाई नहीं करती। प्रकृति कोई तर्क का नियम नहीं देती। तर्क के नियम आदमी निर्मित करता है। कामचलाऊ हैं। लेकिन भूल जाते हैं हम कि कामचलाऊ हैं।

ओशो
ईशावास्य उपनिषद13

ISD News Network September 11, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bhagwan Shri Rajnish, Osho, osho audio, osho discourse, ओशो, ओशो प्रवचन, ओशो वाणी, भगवान श्री रजनीश

Related

निंदा में तुम रस लेते हो, इसलिए बुराई बढ़ती जा रही है।

निंदा कोई करे, तो हम तत्काल मान लेते हैं। कोई...

September 11 2021

शांति भी अधार्मिक हो सकती है!

ओशो :- अब ध्यान रहे, शांति भी अधार्मिक हो सकती...

September 11 2021

India Speaks Daily - ISD News

संवैधानिक है आशुतोष महाराज के अनुयायियों का अधिकार !

आशुतोष महाराज के केस में आज लम्बी सुनवाई चली। सुनवाई...

September 11 2021

ओशो की विरासत पर विदेशियों का कब्जा !

स्वामी चैतन्य कीर्ति:- भारत तथा विश्व भर में ओशो के...

September 11 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
उपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेखसंपादकीयसमाजशास्त्र

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

October 3, 2026
उपदेश एवं उपदेशक

महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?

September 24, 2026
SDEO's Storyउपदेश एवं उपदेशक

ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?

June 24, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?