संदीप देव। महाभारत में यक्ष ने युधिष्ठिर से प्रश्न पूछा, “मृत्यु के निकट जो व्यक्ति है, उसका सबसे अच्छा मित्र कौन है?”
युधिष्ठिर बोले- “दान।”
संघी राज में संघियों द्वारा मंदिरों का दान लूटा जा रहा है। आस्था और श्रद्धा से मंदिर में दान देने वाले सनातनी हिंदुओं का परलोक देश की सरकारें और विधर्मी संघी मिलकर खराब कर रहे हैं!
शास्त्रों में कहा गया है कि दान जिस उद्देश्य से दिया गया है, यदि उस उद्देश्य के लिए उसका सदुपयोग नहीं किया गया तो दान लेने वाले और दान देने वाले, दोनों को दोष लगता हैं।
सनातन ग्रंथों के अनुसार, यदि दान किसी व्यसनी, अधर्मी या अनुचित व्यक्ति को दिया जाता है (जिसका उल्लेख श्रीमद्भगवद्गीता 17.22 में तामसिक दान के रूप में है), तो वह दान कुकर्म में लग सकता है। इससे दान लेने वाले के साथ-साथ देने वाले को भी पाप का भागीदार बनना पड़ता है। श्रीमद्भगवद्गीता में बताया गया है कि वही दान सात्त्विक (श्रेष्ठ) होता है, जो सही स्थान, सही समय और योग्य पात्र (सुपात्र) को बिना किसी स्वार्थ के दिया जाए।
सरकारी और संघी कब्जे वाले मंदिरों में आप जो दान दे रहे हैं वह ‘तामसिक दान’ में परिवर्तित हो जा रहा है। इसीलिए कह रहा हूं कि आपसे आपकी मृत्यु के सबसे बड़े साथी ‘दान’ को लूट कर संघी आपको धर्म भ्रष्ट कर रहे हैं! अतः किसी भी सरकारी अथवा विधर्मी संघियों के कब्जे वाले मंदिर में दान देकर अपनी आने वाली मृत्यु की गरिमा को नष्ट न करें। इससे आपका परलोक और अगला जन्म भी बिगड़ेगा।
दान देना ही है तो अपने स्थानीय मंदिर, गो शाला, शंकराचार्यों की पीठ या ऐसी जगह दें, जहां के लिए आपके अंदर विश्वास हो कि जिस उद्देश्य के लिए आपने दान दिया है, आपका दिया दान (धन आदि) उसी उद्देश्य की पूर्ति में लगाया जाएगा। वंदे विष्णुं
