By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: बगुला उड़ गया
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » बगुला उड़ गया
सनातन हिंदू धर्म

बगुला उड़ गया

ISD News Network
By ISD News Network 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। जापान में एक साधारण चरवाहा था। उसका नाम था मूसाई। एक दिन वह गायें चरा रहा था। एक बगुला उड़ता आया और उसके पैरों के पास गिर पड़ा। मूसाई ने बगुले को उठा लिया। सम्भवतः बाजने बगुले को घायल कर दिया था। उजले पंखों पर रक्तके लाल-लाल बिन्दु थे। बेचारा पक्षी बार-बार मुख फाड़ रहा था।

मूसाई ने प्यार से उस पर हाथ फेरा। जलके समीप ले जाकर उसके पंख धोये। थोड़ा जल चोंच में डाल दिया। पक्षी में साहस आया। थोड़ी देर में वह उड़ गया। इसके थोड़े दिन पीछे एक सुन्दर धनवान् लड़की ने मूसाई की माता से प्रार्थना की और उससे मूसाई का विवाह हो गया।

मूसाई बड़ा प्रसन्न था। उसकी स्त्री बहुत भली थी। वह मूसाई और उसकी माताकी मन लगाकर सेवा करती थी। वह घर का सब काम अपने-आप कर लेती थी। मूसाई की माता तो अपने बेटे की स्त्री की गाँव भर में प्रशंसा ही करती फिरती थी। उसे घर के किसी काम में तनिक भी हाथ नहीं लगाना पड़ता था।

भाग्यकी बात – देशमें अकाल पड़ा। खेतों में कुछ हुआ नहीं। मूसाई मजदूरी की खोज में माता तथा स्त्रीके साथ टोकियो नगर में आया। मजदूरी कहीं जल्दी मिलती है? मूसाई के पास के पैसे खर्च हो गये थे। उसको उपवास करना पड़ा। तब उसकी स्त्री ने कहा- ‘मैं मलमल बना दूँगी। तुम बेच लेना। लेकिन जब मैं मलमल बुनूँ तो मेरे कमरे में कोई न आवे।’

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

मूसाई की समझ में कोई बात नहीं आयी। वह नहीं जानता था कि उसकी स्त्री मलमल कैसे बनावेगी ? लेकिन मूसाई सीधा था। उसे अपनी स्त्रीपर पूरा विश्वास था। उसकी स्त्री ने पहले कभी झूठ नहीं कहा था। फिर पासमें पैसे थे नहीं। किसी प्रकार कोई पैसे मिलने का रास्ता निकले तो घर का काम चले।

मूसाई ने स्त्री की बात चुपचाप मान ली। स्त्री जब उससे कुछ माँगती नहीं तो उसकी बात मान लेने में हानि भी क्या थी। उसने अपनी मातासे कह दिया कि जब उसकी स्त्री अपना कमरा बंद कर ले तो कोई उसे पुकारे नहीं और न उसके कमरे में ही जाय।

दूधके समान उजला मलमल और उसपर छोटे-छोटे लाल छींटें – मूसाई की स्त्री ने जो मलमल बनायी वह अद्भुत थी।

रेशम के समान चमकती थी। बहुत कोमल थी। जब मूसाई उसे बेचने गया तो खुद राजा मिकाडो ने मलमल खरीदी। मूसाई को सोने की मुहरें मिलीं। अब तो मूसाई धनी हो गया।

उसकी स्त्री मलमल बनाती और वह बेच लाता।

एक दिन मूसाईने सोचा- ‘मेरी स्त्री न रूई लेती है, न रंग। वह मलमल कैसे बनाती है?’

मूसाई छिपकर खिड़की से देखने गया, जब स्त्री ने मलमल बनाने का कमरा बंद कर लिया था। मूसाई ने देखा भीतर स्त्री नहीं है। एक उजला बगुला बैठा है। वह अपने पंख से पतला तार नोचता है और पंजों से मलमल बुनता है। उसके गले में घाव है। घाव का रक्त वह पंजे से वस्त्र पर छिड़ककर छींटे डालता है। मूसाई ने समझ लिया कि वही बगुला स्त्री बना है और उपकार का बदला दे रहा है।

मूसाई को बड़ा आश्चर्य हुआ। एक छोटे बगुले ने उपकार का ऐसा बदला दिया है; यह सोचकर उसका हृदय भर आया। उसकी आँखों में आँसू आ गये। वह जहाँ-का-तहाँ खड़ा रह गया। उसे वह बात भूल गयी कि उसकी स्त्री ने मना किया है कि मलमल बुनते समय कोई उसे देखने न आवे। उसे तो यह भी याद नहीं रहा कि वह यहाँ क्यों खड़ा है।

इसी समय मूसाई की माताने पुकारा। मूसाई बोल पड़ा। बगुला चौंका और खिड़की से उड़ गया –

जो जीवों पर दया करता है, उसे अवश्य बड़ा लाभ होता है।

चैतन्य महाप्रभु ने कहा है – जीवे दया, नामे रुचि, वैष्णव सेवा। हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए कि हम जीवों पर दया करें, नाम जप में रुचि रखें और सभी भक्तों और संतों की सेवा करें।

ISD News Network December 23, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: sanatan dharm, shweta purohit, sweta purohit, sweta purohit latest

Related

भारत के कौनसे मंदिर में लक्ष्मण, प्रभु राम के साथ ‘हाथ बांधे’ खड़े हैं ?

सरकार आगे क्यों नहीं आ रही ?

January 2 2024

ध्यान में होने वाले अनुभव (भाग-1)

रामकुमार मिश्र। Contents 1👉 भौहों के बीच आज्ञा चक्र में...

December 23 2024

रहस्यमयी हेमकूट पर्वत

श्वेता पुरोहित। महाभारत में, तीर्थयात्रा पर्व में जब पांडव लोमेश...

December 23 2024

शिवजी का राधावतार

श्वेता पुरोहित :- एक बार परमकौतुकी लीलामय भगवान् श्रीशिवजी ने...

December 23 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?