By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भारत के कौनसे मंदिर में लक्ष्मण, प्रभु राम के साथ ‘हाथ बांधे’ खड़े हैं ?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » भारत के कौनसे मंदिर में लक्ष्मण, प्रभु राम के साथ ‘हाथ बांधे’ खड़े हैं ?
धर्मसनातन हिंदू धर्म

भारत के कौनसे मंदिर में लक्ष्मण, प्रभु राम के साथ ‘हाथ बांधे’ खड़े हैं ?

Vipul Rege
By Vipul Rege 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। मंगलवार की सुबह देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने राम-लक्ष्मण-सीता की नई मूर्ति की फोटो छापकर ये दावा किया कि ये मूर्ति अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होगी। बताया जा रहा है कि ये नई मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार योगीराज अरुण ने बनाई है। जैसे ही इस मूर्ति का फोटो बाहर आया, एक नया विवाद पैदा हो गया। मूर्ति में कई त्रुटियां बताई जा रही है। सबसे बड़ी गलती तो लक्ष्मण जी की मूर्ति बनाने में हुई है। मूर्तिकार ने लक्ष्मण जी को हाथ बांधकर खड़ा कर दिया है। केंद्र सरकार या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इन दिनों राम मंदिर निर्माण को लेकर ख़बरों का तूफ़ान सा आ गया है। आम नागरिकों को ये समझना मुश्किल हो जाता है कि कौनसी खबर सत्य है और कौनसी खबर प्रोपोगेंडा के तहत इंजेक्ट की जा रही है। मंगलवार को देशभर के नागरिक उस समय चौंक गए, जब राम मंदिर के गर्भ गृह में लगने वाली राम-सीता-लक्ष्मण की मूर्ति का फोटो सुबह के अख़बारों में छापा गया। जागरण के सहयोगी अखबार नईदुनिया ने भी ये खबर फोटो के साथ छापी। इस खबर को ज़ी न्यूज़ जैसे संस्थान ने भी आधिकारिक रुप से छापा है।

सोशल मीडिया और मैन स्ट्रीम मीडिया के बीच की दूरी इस मामले में स्पष्ट दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर भक्त मंडली इस बात से साफ़ इंकार कर रही है कि ये वाली मूर्तियां गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी और नईदुनिया जैसे अखबार प्रथम पेज पर दावे के साथ ये खबर लिख रहे हैं। इस मामले में सच कौन बोल रहा है, कहा नहीं जा सकता।

यह प्रतिमा सोशल मीडिया में अयोध्या स्थिति श्री राम मन्दिर की मुख्य प्रतिमा बताई जा रही है। इसमे लक्ष्मण जी की प्रतिमा अजीब सी है। हनुमानजी भी अस्वस्थ से दिखाए गए हैं जिनकी गदा टेढ़ी और पिचकी है। लक्ष्मण जी हाथ बांधे क्यों खड़े हैं जबकि उनकी हर प्रतिमा में वे या तो आशिर्वाद देते… pic.twitter.com/kMPgqbE90B

More Read

अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
क्या मजाक है? संघ सिंडिकेट अब करेगा सनातनी शास्त्रों का उद्धार?
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
— Wing Commander Pushkal Dwivedi (@pushkal_dwivedi) January 2, 2024

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने तो अपने एक्स अकाउंट पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है कि ‘जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं, अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन अंतिम रूप ले लिया गया है। हमारे देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार, हमारे गौरव श्री @ योगीराज अरुण, उनके द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति होगी अयोध्या में स्थापित की जाएगी।’ मंत्री महोदय स्पष्ट रुप से कह रहे हैं कि यही 51 इंच की मूर्ति अयोध्या राम मंदिर में स्थापित की जाएगी। हालाँकि कल को बात बिगड़ने पर वे कह सकते हैं कि उन्होंने गर्भगृह में इस मूर्ति की स्थापना की बात नहीं की थी।

मूर्ति को लेकर विवाद हो जाना स्वाभाविक है। यदि विवाद न होता तो हम कह सकते थे कि भारत का सनातनी पूर्ण रुपेण  राजनीतिक रुप से अंधत्व को प्राप्त हो गया है। मूर्तियों को ध्यान से देखना आवश्यक है। इन मूर्तियों की त्रुटियों को मानने के लिए भाजपाई राजनीतिक हृदय नहीं चाहिए। इन भयानक गलतियों को आप एक सनातनी होकर देखें, ये आवश्यक है। देश का ऐसा कौनसा मंदिर है, जहाँ राम और सीता के साथ लक्ष्मण हाथ बांधे खड़े हैं। देश के प्राचीन मंदिरों में लक्ष्मण या तो हाथ जोड़े दिखाई देते हैं, या उनके हाथ में धनुष होता है। इस तरह से लक्ष्मण जी को हाथ बांधकर दिखाने के पीछे का मजबूत तर्क क्या है, वह इन महान मूर्तिकार से अवश्य पूछा जाना चाहिए।

"ಎಲ್ಲಿ ರಾಮನೋ ಅಲ್ಲಿ ಹನುಮನು"

ಅಯೋಧ್ಯೆಯಲ್ಲಿ ಶ್ರೀರಾಮನ ಪ್ರಾಣ ಪ್ರತಿಷ್ಠಾಪನಾ ಕಾರ್ಯಕ್ಕೆ ವಿಗ್ರಹ ಆಯ್ಕೆ ಅಂತಿಮಗೊಂಡಿದೆ. ನಮ್ಮ ನಾಡಿನ ಹೆಸರಾಂತ ಶಿಲ್ಪಿ ನಮ್ಮ ಹೆಮ್ಮೆಯ ಶ್ರೀ @yogiraj_arun ಅವರು ಕೆತ್ತಿರುವ ಶ್ರೀರಾಮನ ವಿಗ್ರಹ ಪುಣ್ಯಭೂಮಿ ಅಯೋಧ್ಯೆಯಲ್ಲಿ ಪ್ರತಿಷ್ಠಾಪನೆಗೊಳ್ಳಲಿದೆ. ರಾಮ ಹನುಮರ ಅವಿನಾಭಾವ ಸಂಬಂಧಕ್ಕೆ ಇದು… pic.twitter.com/VQdxAbQw3Q

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) January 1, 2024

गलतियां तो और भी दिखाई देती है। जैसे राम, लक्ष्मण और सीता की ऑंखें बंद हैं। ऐसा क्यों किया गया ? हनुमान जी राम जी के समक्ष नहीं बल्कि लक्ष्मण जी के समक्ष बैठे हैं। हनुमान जी की गदा भी पिचकी हुई दिखाई देती है। ये सारी त्रुटियां उन सनातनी लोगों ने पकड़ी है, जिन्हे आजकल भक्त मण्डली कांग्रेसी और देशद्रोही कहकर उपहास उड़ाती है। सोशल मीडिया पर भक्त मंडली बहुत सारे तर्क दे रही है। मंडली का कहना है कि ये मूर्तियां गर्भगृह में स्थापित नहीं होगी। जबकि नईदुनिया और ज़ी न्यूज़ जैसे संस्थान दावा कर रहे हैं कि इन्हीं मूर्तियों को स्थापित किया जाना है।

फिर हम केंद्रीय मंत्री के मोहर वाले बयान को क्यों भूल जाए भला। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से आधिकारिक रुप से  इस खबर की पुष्टि की है। अयोध्या के राम मंदिर के लिए ऐसी त्रुटियों वाली मूर्तियों का चयन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले पर सरकार की चुप्पी अखरने वाली है। केंद्र सरकार की ये अड़ियल शैली कई बार उसे मुसीबत में लेकर आई है। इस प्रकरण ने देश के नागरिकों के सम्मुख कई बड़े प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

भगवान राम की जो मूर्ति इंटरनेट पर घूम रही है, वो मूर्ति पाँच वर्ष पुरानी है। आप लोग लक्ष्मण जी के बँधे हाथ पर घोड़े न खोलें, ये गर्भगृह में स्थापित नहीं हो रहे। pic.twitter.com/qR2P9TU99l

— Ajeet Bharti (@ajeetbharti) January 2, 2024

पहला प्रश्न ये कि विवाद होने के बाद सरकार या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से संतुष्टिजनक स्पष्टीकरण क्यों नहीं दिया गया ? दूसरा प्रश्न ये कि इन मूर्तियों को किसने और किस आधार पर चुना ? क्या उन्हे हाथ बांधे हुए लक्ष्मण नहीं दिखाई दिए ? क्या सरकार उन लोगों के प्रश्नों के उत्तर देना आवश्यक नहीं समझती, जो लगातार राम मंदिर निर्माण में हो रही मनमानी का विरोध कर रहे हैं, सवाल कर रहे हैं ? केंद्रीय मंत्री के बयान और देश के विश्वसनीय अख़बार में इस खबर के छपने के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी सरकार आगे क्यों नहीं आ रही ?

योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई इन मूर्तियों को देख कई नागरिक आहत हुए हैं। वैसे यहाँ कोई गतिरोध की स्थिति नहीं है। यहाँ जनता सड़क पर आकर नहीं बैठी है। ये विरोध कुछ चंद लोगों द्वारा किया जा रहा है इसलिए इसे नज़रअंदाज़ करना आसान है। जब केंद्र ने शंकाराचार्य जैसी हस्ती के विरोध को हवा में उड़ाकर रख दिया तो ये बेचारे तो सामान्य नागरिक हैं। राम मंदिर में लगने वाली हर ईंट पर विश्व के हर सनातनी का अधिकार है। ये मंदिर उसके पैसे और उसके हौंसले से बना है। इस मंदिर के निर्माण में हो रही त्रुटियों पर सवाल करना भी उसका अधिकार है।

@AHindinews फेक न्यूज फैलता है ?

फिर जो मूर्तियां स्थापित होने जा रही है वो किसने बनाई है मास्टर स्ट्रोक वादी भारती? pic.twitter.com/sb6GBazE20

— Jaswant Singh (@JaswantSin84186) January 2, 2024

हालांकि सत्ता के मद में डूबे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कर्ताधर्ता जनता के विरोध पर नाक तक न खुजा रहे हैं। मंदिर निर्माण पूरा हो चुका है और अब राम जी अजोध्या जी में विराजने जा रहे हैं। विजय दुदुंभिया बज रही हैं। इतिहास बताता है कि अयोध्या चार बार उजड़ी। इसके बाद ये क्षेत्र उजाड़ हो चुका था। कथाओं के अनुसार महाराजा विक्रमादित्य अजोध्या जी पहुंचे थे। उनके ही प्रयासों से राम जन्म भूमि खोजी जा सकी थी। कहते हैं उन्होंने एक नव प्रसूता गौ माता को वहां घुमाया। घूमते हुए गौ माता ने एक स्थान पर अपना दुग्ध छोड़ दिया था। समझा गया कि उसी स्थान पर राम लला ने जन्म लिया था। बड़े ही भागीरथी प्रयासों से राम जन्म भूमि की पुनः खोज हुई थी। जो स्थान इतने प्रयासों से खोजा गया, जिसकी रक्षा करते करते हज़ारो शीश बलिदान हुए, उसे लेकर इतनी कमतरी देख मन गहन दुःख में डूब जाता है।

Vipul Rege January 2, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: ayodhya ram mandir, Champat Rai, Modi government, Ram mandir, shri ram janambhumi tirth, VHP

Related

असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया

काशी के श्रीविद्यामठ में पण्डित श्री रामचन्द्र देव जी सहित...

January 2 2024

हिन्दू गोत्र और परम्परा विज्ञान सम्मत :

हिन्दू सनातन धर्म में एक गोत्र में शादी नहीं होने...

January 2 2024

शूरवीर और कायर में अन्तर

श्वेता पुरोहित। शूरवीर और कायर में अन्तर सिंह और कुत्ता...

January 2 2024

ये हैं प्रमुख परिक्रमाएं और किस देवता की करें कितनी बार परिक्रमा !!!!

सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं और सभी...

January 2 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!

November 12, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Story

क्या मजाक है? संघ सिंडिकेट अब करेगा सनातनी शास्त्रों का उद्धार?

November 3, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?