श्वेता पुरोहित। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में सूर्य
सूर्य 18 मार्च से 31 मार्च 2025 तक उत्तरभाद्रपद नक्षत्र से गोचर करेंगे। यह नक्षत्र मीन राशि में स्थित है. शनि इस नक्षत्र के स्वामी हैं।
उत्तरभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक ब्रह्मांडीय समुद्री सर्प है, जो महासागरों की गहराई में रहता है, जैसे पाताल लोक में नागों का वास होता है। इसलिए, यह नक्षत्र उन सच्चाइयों से जुड़ा हुआ है जो गहराई में छिपी होती हैं।
यह नक्षत्र अधोलोक, अपराध, तस्करी, ड्रग्स और वेश्यावृत्ति जैसी गतिविधियों संबंधित है जो दुनिया से छुपकर की जाती हैं। एक प्रकाश स्त्रोत के तौर पर, सूर्य के इस नक्षत्र से गोचर के दौरान, इन विषयों पर सार्वजानिक सूचनाएँ उजागर हो सकती हैं।
यह समय सत्य के बाहर आने का होगा।
