श्वेता पुरोहित :-
श्री विष्णू जब इस धरती पर आए तो अगस्त्य ॠषी के आश्रम पर गए। वे इस कारण से आये थे…
मुझे गौमाता का दूध बहुत पसन्द है – तो अगस्त्य ॠषि ने कहा – मैं केवल विवाहित लोगों को ही गौमाता देता हुँ।
श्रीनिवासजी, जो विष्णु के अवतार हैं, लक्ष्मीमाता के लिए आये थे – जिन्होंने पद्मावती के रूप में जन्म लिया था। पद्मवती माँ से प्रभू ने विवाह किया और अगस्त्य ॠषि की गौशाला गये और याचना करने लगे के अब हमें एक गौमाता दीजिए।
अगस्त्य ॠषि आश्रम मे नहीं थे तो शिष्यों ने कहा – गुरुजी की आज्ञा के बिना हम आपको नहीं दे सकते।
प्रभू मन्द-मन्द मुस्काए और फ़िर याचना की, तो शिष्यों ने कहा, आप कोई भी हों, गुरुजी की आज्ञा के बिना हम किसी को गाय नहीं दे सकते।
फिर प्रभु श्रीनिवास माता लक्ष्मी (पद्मावती माता) के साथ तिरुमाला की पहाडी चढ़ने लगे। जब अगस्त्य ॠषि आये तो उन्होंने एक गौमाता ली और प्रभू के पीछे-पीछे दौड़ने लगे। अगस्त्य ऋषि चढ़ रहे हैं और तेलुगु में कह रहे हैं – “स्वामी गोउ ईन्दा” स्वामी गोउ लेजाइये (तेलुगु)।
भगवान उपर चढ़ रहे हैं और पीछे-पीछे अगस्त्य ॠषि चढ़ रहे हैं और कह रहे हैं –
“स्वामी गोउ ईन्दा”
“गोउ ईन्दा”
“गोउ ईन्दा”
“गोविन्दा”
“गोविन्दा”
“गोविन्दा”
कुछ देर बाद स्वामी रुके और कहा – आपने मेरा नाम १०८ बार लिया है। मैं बहुत प्रसन्न हूँ। उस दिन से जो भी तिरुमाला चढ़ता है, “गोविन्दा-गोविन्दा” बोलते हुए चढ़ता है।
श्रीहरि 🙏
