(संघ के पाले हुए नाग ) इस क्रम में आज गलगोटिया यूनिवर्सिटी को A+ग्रेड देने वाले #NAAC की गाथा बताते हैं
#AI समिट में चीन से रोबोट खरीद कर अपना बताने का गलगोटिया के रोबोट वाला मामला चर्चित है इसलिए उसे यहाँ रिपीट करने की जरूरत नहीं .
अब उसका स्टॉल बंद कर दिया,
लेकिन सवाल है कि गलगोटिया को सबसे पहले इन्वाइट किसने किया और क्यों किया ..
National Assessment and Accreditation Council या राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्, जो भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों (कॉलेजों, और विश्वविद्यालाओं) की गुणवत्ता का आकलन और उन्हें मान्यता प्रदान करने वाली एक स्वायत्त एजेंसीज है जो की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग या #UGC द्वारा पोषित है…. दोनों ही संस्था मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, भारत सरकार या धर्मेद्र प्रधन से सम्बंधित हैं
प्राइवेट संस्थानों को NAAC की ग्रेडिंग के आधार पर UGC ग्रांट देती है
NAAC ग्रेडिंग, हर तरह के निजी व सरकारी संस्थानों व विश्वविद्यालओं हों सभी को लेना होता है
प्राइवेट विश्वविद्यालाओं में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को A+ NAAC दिया गया है. मतलब यूनिवर्सिटी में अनुसन्धान व शिक्षण और अवसंरचना यह विश्वविद्यालय अब्बल दर्जे का है. जिसकी जिसका प्रमाणपत्र NAAC ने दिया हुआ है…… इसकी वैद्यता 2027 तक है.
अगर इस विश्वविदालय को NAAC A+ प्रमाणपत्र नहीं मिला होता तो कौन पूछता?
इतना ही नहीं मोदी जी ने इसको टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटी इन अकादमिक्स एंड ग्लोबल लिंकजेज अवार्ड भी अपने हांथो से दिया था.
जब भारत सरकार स्वयं इसको प्रतिपादित कर रही है की गलगोटिया बेस्ट प्राइवेट यूनिवर्सिटी है को उसको चाइना से उत्पाद खरीदने की क्या आवश्यकता है… प्राइवेट विश्विद्यालाओं कॉलेजों या संस्थानों में यह पूरा खेल अनुसन्धान शिक्षण या अवसंरचना का नहीं बल्कि पूरा खेल पैसे का है …
—————————————-
अब बताते हैं इस यूनिवर्सिटी जो कि इसके फाउंडर मालिक माँ बेटे पद्मिनी और ध्रुव गलगोटिया के जेल में जाने के कारण विवादित हो गयी थी, उसको A+ ग्रेड कैसे मिला
NAAC की ग्रेडिंग के कारण भारत में लोग अपने बच्चो को मोटी रकम देकर इसी गलगोटिया यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाते है क्योंकि उनको ग्रेड देखकर लगता है की विश्वविद्यालय या संस्थान उच्च स्तर का है.
यूनिवर्सिटी ऑफ़ एजुकेशन भारत सरकार के अधीन आने वाले स्वायत्त संस्थान, ICSSR , ICHR , UGC या NAAC इन सभी एजेंसीज में (RSS) के प्रचारक, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर…….. व इनके कृपापात्र के. रघुनन्दन (संगठन मंत्री विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान)….. मुकुल कानिटकर (पहले अखिल भारतीय संगठन मंत्री भारतीय शिक्षण मंडल, वर्तमान में संघ के प्रचार टोली सदस्य व संघ के विमर्श के राष्ट्रीय समन्वयक),….. अतुल कोठारी ( संगठन मंत्री शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) और जे नन्दकुमार राष्ट्रीय समन्वयक प्रज्ञा प्रवाह,
इसमें और नाम भी है लेकिन इन सबके बॉस सुनील अम्बेकर. NAAC टीम के नाम तय करते हैं. साथ ही तीन सदस्यीय टीम जो विश्वविद्यालाओं के NAAC विजिट के लिए जाते है उनके मध्यम से ऊपर लिखित किसी भी भाई साहब से दूसरे बिचौलियों के माध्यम से NAAC ग्रेड A+, A++, A की डील फाइनल हो जाती है,
जिस संस्थान या विश्वविद्यालय का जैसा आर्थिक प्रस्ताव हो उसी हिसाब से उनको NAAC टीम ग्रेड दे देती है.
अभी लगभग एक वर्ष ही बीते थे JNU में प्रो राजीव सिजेरिया को NAAC आर्थिक लेन-देंन में CBI ने रंगे हांथो पकड़ा था … राजीव सिजेरिया 4/5 माह जेल में रहे….. ज्ञात हो की सिजेरिया को NAAC टीम का हिसा सुनील अम्बेकर ने व के. रघुनन्दन ने बनवाया था…. सिजेरिया विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान के दिल्ली प्रान्त के अध्यक्ष थे उस समय और ABVP के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भी थे .
पूरे देश में कितने प्राइवेट विश्वविद्यालय है, संस्थान है, अब एक अनुमान लगाइए की भाई साहब लोग NAAC ग्रेडिंग से अपना कितना कल्याण करते है.
एक विश्वविद्यालय है लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी, बताते हैं वह तो 300 करोड़ तो सिर्फ PR में ही खर्च करती है.
ये भी ज्ञात हो कि NAAC के पूर्व चेयरमैन भूषण पटवर्धन ने NAAC ग्रेडिंग में भाई साहब लोगो के हस्तक्षेप व पैसो के लेन देन के कारण 2022-23 में स्तीफा दे दिया था
NAAC की स्थापना 1994 में हुई थी मुख्यालय बेंगलुरु में है. इसका उदेश्य उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन (शिक्षण अनुसन्धान, अवसंरचना ) का मूल्यांकन करना है. इसका मुख्य कार्य संस्थानों को उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता के आधार पर ग्रेड (A+, A++, A, B) देना है.
वर्तमान में NAAC ने चेयरमैन प्रो अनिल सहस्त्रबुद्धे है, जो की पहले AICTE के चेयरमैन थे
