By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: संघ परिवार : ब्राह्मण-विरोध की धार
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » संघ परिवार : ब्राह्मण-विरोध की धार
संघवाद

संघ परिवार : ब्राह्मण-विरोध की धार

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE
शंकर शरण

जातियाँ बेशुमार नहीं थी। ई.पू. चौथी सदी में ग्रीक कूटनीतिज्ञ मेगास्थनीज से लेकर हुएन सांग, अल बरूनी, और हाल की सदी तक विदेशियों ने यहाँ गिनती की जातियाँ देखी थीं। सब से पहले 1891 ई. की जनगणना में अंग्रेज अधिकारियों ने असंख्य जातियाँ लिखीं। अगले दो दशक में ब्रिटिश प्रशासक हर्बर्ट रिसले ने तो लगभग ढाई हजार जातियाँ और दर्जनों ‘नस्लों’ तक की सूची बना दी! इस प्रकार, अनेक जातियों, ‘नस्लों’, और कुछ ‘रिलीजनों’ तक का निर्माण किसी हिन्दू पंडित/विद्वान ने नहीं, बल्कि अंग्रेज शासकों ने किया!

संघ-भाजपा के नेता मैकॉले, मिशनरी, और मार्क्स को दशकों से कोसते रहे। पर वह सब ‘शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा…’ जैसी तोता-रटंत थी। क्योंकि जब-जब उन्हें परिवर्तन या निर्माण करने का अवसर मिला, वे अपने वचन-कर्म में हू-ब-हू मिशनरियों, मैकॉलेवादियों और मार्क्सवादियों की ही नकल करते हैं। नेहरूवादियों और लोहियावादियों की भी।

ठीक धर्म और जाति संबंधी बयानों में यह सर्वाधिक है। जो झूठी, कुटिल बातें चर्च-मिशनरियों ने शुरू की थी, वही आज संघ नेता दुहराते हैं। जब कि इन्होंने शुरू से ही अध्ययन, विमर्श आदि को हिकारत से ‘किताबी’ कहकर उस से दूरी रखी थी। वे आज भी ठसक से कहते हैं कि उन्होंने अमुक ग्रंथ नहीं पढ़े। परन्तु उन के छुटभैये भी सब को निर्देश देने में उतावले रहते हैं।

इस तरह, संघ नेता एक हानिकारक गतिविधि में मशगूल हैं। भाजपा सत्ताधीशों ने उन्हें कुछ क्षेत्रों में विशेषाधिकार दे रखा है। इस बल से वे एक से एक ऊटपटाँग कर रहे हैं। जानकारों का मजाक उड़ाने में गाँधीजी को मात दे रहे हैं! जबकि बौद्धिक, शैक्षिक मुद्दों पर किसी ठोस प्रश्न का सामना नहीं करते। उस जमीन पर ही नहीं उतरते जहाँ वास्तविक वैचारिक लड़ाई होती है। केवल अपने सुरक्षित मंचों, यानी संगठन-पार्टी के बुलबुले में जिस किसी को कोस कर, जुमले बोल कर इतिश्री समझते हैं।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

हाल में ब्राह्मणों, पंडितों, विद्वानों, और शास्त्रों पर उन की बातें इसी का उदाहरण हैं। एक नेता ने जातियों के ‘निर्माण’ का दोष पंडितों/विद्वानों को दिया। वह भी जाति को हर हाल में बुराई मान कर! जब कि हिन्दू इतिहास या परंपरा में ऐसा कुछ नहीं मिलता। अतः संघ नेताओं ने केवल हिन्दू-समाज के शत्रुओं का दुष्प्रचार दुहरा दिया है।

ये भी पढें- संघ परिवार: अब कुरान का प्रचार!

वस्तुतः, पिछला सवा-सौ साल भी दिखाता है कि अनेक जातियों का नामकरण, सूची बनाकर उन्हें स्थाई श्रेणियाँ देना शासकों ने किया। पहले ब्रिटिश, फिर देसी शासकों ने। न कि ब्राह्मणों/पंडितों ने। यहाँ जातियाँ मूलतः सामाजिक एकता और संगठन का आधार थीं। वह अपने-अपने समूह को सुरक्षा देती थी। हरेक व्यक्ति के पास जन्म लेते ही रोजगार का एक क्षेत्र सुनिश्चित रहता था। यह उस की विवशता भी न थी, क्योंकि वह अन्य क्षेत्र में भी काम करने के लिए स्वतंत्र था। जर्मन मिशनरी बार्थोलोमियस जिगेनबाग ने 17वीं सदी में लिखा कि यहाँ कम से कम एक तिहाई लोग अपनी जाति से भिन्न काम कर रहे थे। उस के शब्दों में, ‘‘पद संबंधी और राजकीय क्रियाकलाप – जैसे सभासद, शिक्षक, पुरोहित, कवि और यहाँ तक कि राजा होना भी किसी विशेष समूह का अधिकार न था, बल्कि सब के लिए खुला था।’’

दूसरे, यूरोपीययों ने भी जातियों को कोई बुराई जैसा नहीं पाया था। विश्वप्रसिद्ध चिंतक जॉन स्टुअर्ट मिल ने अपनी पुस्तक ‘पोलिटिकल इकॉनोमी’ (1848) में भारतीय जातियों को यूरोप में तब विविध रोजगारों में लगे समूहों जैसा बताया था। इन में कोई ऊँच-नीच या विद्वेष किसी ने नहीं पाया था।

तीसरे, यहाँ जातियाँ बेशुमार नहीं थी। ई.पू. चौथी सदी में ग्रीक कूटनीतिज्ञ मेगास्थनीज से लेकर हुएन सांग, अल बरूनी, और हाल की सदी तक विदेशियों ने यहाँ गिनती की जातियाँ देखी थीं। सब से पहले 1891 ई. की जनगणना में अंग्रेज अधिकारियों ने असंख्य जातियाँ लिखीं। अगले दो दशक में ब्रिटिश प्रशासक हर्बर्ट रिसले ने तो लगभग ढाई हजार जातियाँ और दर्जनों ‘नस्लों’ तक की सूची बना दी! इस प्रकार, अनेक जातियों, ‘नस्लों’, और कुछ ‘रिलीजनों’ तक का निर्माण किसी हिन्दू पंडित/विद्वान ने नहीं, बल्कि अंग्रेज शासकों ने किया!

चौथे, विदेशियों ने भी भारत में ब्राह्मणों का कोई दबदबा नहीं देखा था। केवल ब्राह्मणों के प्रति सम्मान सब ने नोट किया। जर्मन लेखक युर्गेन एंडरसन ने अपने ‘प्राच्य यात्रावृतांत’ (1669) में लिखा कि गुजरात में सब से प्रभावशाली वैश्य थे।

पाँचवें, सदियों से तमाम अवोलकनकर्ताओं ने भारत में जातियों के बीच कोई हीन-भाव नहीं पाया। विभिन्न जातियों की अपनी भावना आत्म-सम्मान की थी। वे संतुष्ट थीं और कोई किसी अन्य की तरह दिखना नहीं चाहता था। किसी जाति को लेकर ईर्ष्या भाव न था, झगड़ा तो दूर रहा। 13वीं सदी के तमिल कवि कंबन की एक कविता में हल चलाने की प्रशंसा में लिखा है कि ‘किसी जन्मजात ब्राह्मण को भी वह श्रेष्ठता नहीं, जो वेल्लाला (कृषक) परिवार में जन्मे हुए को हासिल है।’ यहाँ 19वीं सदी तक अंग्रेज भी केवल बाहरी हाव-भाव या वेश-वूशा से किसी आम भारतीय की हैसियत का अनुमान नहीं लगा पाते थे।

वस्तुतः, यहाँ उच्चता की भावना सदैव केवल ज्ञानी, सत्यभाषी, ब्रह्मवादी होने से जुड़ी थी। इसीलिए महान ज्ञानी, कवि, संत यहाँ सभी जातियों में होते रहे हैं। 15वीं सदी के संत रैदास ने लिखा कि उन की जाति के लोग बनारस में मृत पशु उठाते हैं, किन्तु सब से प्रतिष्ठित ब्राह्मण भी रैदास का भारी सम्मान करते हैं।

अतः हिन्दू समाज में जातियाँ कोई बुराई नहीं, बल्कि समर्थ ईकाइयाँ थी। उन में गतिशीलता और स्वतंत्रता थी। केवल इस्लामी आक्रमणों के बाद उन्हें अभूतपूर्व दबाव, एक अस्तित्व का संकट महसूस हुआ। जब हिन्दू शासकों की राज्यशक्ति विफल हो गई तो जातियों ने कमान सँभाली। इन्होंने जैसे-तैसे प्रतिरोध किया। इसी प्रक्रिया में अवांछित दुर्गुण भी पैदा हुए। आपसी दूरी बनने लगी। वरना, 10-11वीं सदी में अल बरूनी ने लिखा कि हिन्दुओं में चार जातियाँ थीं किन्तु अस्पृश्यता नहीं थी। बरूनी के शब्दों में, ‘‘इन जातियों में जो विभिन्नताएं हो, किन्तु वे नगरों और गाँवों में, समान घरों, बस्तियों में साथ-साथ रहते हैं।’’

अतः इस्लामी हमलों के सामने किसी तरह बचाव की चिन्ता में हिन्दुओं में अलगाव और जड़ता आरंभ हुई। बंगाल सिविल सर्विस के अधिकारी विलियम क्रुक्स ने लिखा है कि ‘‘भंगी जाति की उत्पत्ति आरंभिक मुस्लिम शासन में हुई।’’ पुराने हिन्दू साहित्य में भंगियों का कोई उल्लेख नहीं है। केवल मुगल और ब्रिटिश शासनों में गंदगी उठाने के काम से जुड़े उन के विवरण मिलते हैं। ध्यान दें, कि 1901 की जनगणना में भंगियों की सब से बड़ी संख्या पंजाब और युक्त प्रांत में मिली जो मुस्लिम शासन के केंद्रीय इलाके थे।

पंजाब में रहे ब्रिटिश अधिकारी होरेस आर्थर रोस ने ‘पंजाब की जातियों और जनजातियों की सूची’ (1911) में लिखा कि मुस्लिम शासन में अनेक राजपूतों का पतन हुआ, और वे हीन समूहों में बदले गए। जॉर्ज ब्रिग्स ने अपनी पुस्तक ‘द चमार्स’ (1920) में ऐसे विवरण दिए। प्रो. किशोरी शरण लाल ने अनुसूचित जातियों और जनजातियों पर अपने शोध-ग्रंथ में इस पर विस्तार से लिखा है।

निस्संदेह, हिन्दुओं के पतन का ब्रिटिश शासकों और मिशनरियों ने उपयोग किया। भेद-भाव बढ़ाया। क्योंकि हिन्दू समाज ही भारत की शक्ति और निरंतरता का आधार था। हिन्दू धर्म ही भारत की सब से पुरानी परिभाषा था। इसी ने भारत को एक रखा था। इसे चर्च-मिशनरियों ने समझा और हिन्दुओं में द्वेष भरने की कोशिशें की जो आज भी जारी हैं। बल्कि तमाम किस्म के हिन्दू नेताओं की कृपा से अब वे अधिक सफल हैं।

अन्यथा, इतिहास यह है कि पारंपरिक भारत में जातियाँ सहकारी सांस्कृतिक मूल्यों से चलती थी। आज भारत में जातियों को आपसी लड़ाई से जोड़ दिया गया है, जो वस्तुतः विभिन्न दलों की सत्ता-प्रतिद्वंदिता है। पहले जातियाँ धर्म का पालन करती थीं। उन्हें मर्यादाओं का ज्ञान था। आज जातियों को अपने-आप में स्वतंत्र मूल्य देकर सामाजिक संबंध विकृत किए गये हैं। विभिन्न दलीय नेताओं ने उन्हें लोभ-ईर्ष्या की प्रतियोगिता में डाला। जैसा दार्शनिक राम स्वरूप ने देखा: ‘‘सामाजिक न्याय के स्वयंभू बौद्धिकों और दलों को जाति-विहीन भारत नहीं चाहिए। वे केवल धर्म-विहीन जातियाँ चाहते हैं।’’

वही अब संघ-परिवार के नेता भी चाहते हैं। ब्राह्मणों/पंडितों के विरुद्ध बयानबाजियों से उन्हें चाहे तत्काल दलीय लाभ हो रहा हो, किन्तु यह हिन्दू समाज के लिए घातक होगा।

संघ परिवार

Courtesy Desk March 13, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: RSS, rss chief mohan bhagwat, RSS Pracharak, Sangh, Shankar Sharan

Related

अमेरिका के ‘क्रिटिकल रेस थ्योरी’ को भारतीय समाज में लागू करती संघी सरकारें!

संदीपदेव । यह महाराष्ट्र के भाजपाई मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस हैं।...

March 13 2023

हिंदू राष्ट्र का संविधान तैयार, हिंदुओं को मिलेंगे ये अधिकार, जानिए मुस्लिमों का क्या होगा

हिंदू राष्ट्र के संविधान का मसौदा तैयार हो चुका है....

March 13 2023

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘मांगी’ इजाजत तो वेंकैया नायडू ने दी ‘झिड़की’!

शायद भारतीय संदसदीय इतिहास में यह पहली घटना हो कि...

March 13 2023

योगी पर व्यंग्य कर कांग्रेस के खाए नमक का हक अदा कर रहे हैं न्यायमूर्ति काटजू!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम...

March 13 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?