मध्य प्रदेश में “शिक्षा शून्य से शिखर तक” के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रदेश में पहला विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। यह यूनिवर्सिटी ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड स्थित बेला गांव में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से 55 बीघा जमीन पर बनाई जाएगी।
4 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका भूमि पूजन करेंगे। विश्वविद्यालय का नाम ऋषि गालव के नाम पर रखा जाएगा और कार्यक्रम में सुरेश सोनी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस विश्वविद्यालय का संचालन मध्य भारत शिक्षा समिति करेगी, जो पहले से ग्वालियर में कई कॉलेज चला रही है। यहां करीब 5000 छात्रों की क्षमता होगी और नर्सिंग, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग जैसे कोर्स संचालित किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, एडमिशन सत्र 2027-28 से शुरू हो सकते हैं। कैंपस में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल भी बनाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट अगले तीन साल में पूरा होने का लक्ष्य है।
इसके साथ ही संघ हायर एजुकेशन में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए स्किल डेवलपमेंट, डिफेंस एकेडमी और कृषि आधारित संस्थानों पर भी काम कर रहा है।
