By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: वैदिक ऋषियों पर निग्रहाचार्य का पुनः वितंडा, पी.एन.मिश्र जी का करारा जवाब!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » उपदेश एवं उपदेशक » वैदिक ऋषियों पर निग्रहाचार्य का पुनः वितंडा, पी.एन.मिश्र जी का करारा जवाब!
उपदेश एवं उपदेशक

वैदिक ऋषियों पर निग्रहाचार्य का पुनः वितंडा, पी.एन.मिश्र जी का करारा जवाब!

ISD News Network
By ISD News Network 18 Min Read
Share
18 Min Read
SHARE

दिनांक १३ अगस्त २०२५ को यूट्यूब पर अपलोड किए गए श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु के वीडियो “मतंग , भलंदन, कवष ऐलूष, सत्यकाम जाबाल, एवं ऐतरेय महिदास आदि ऋषियों के शास्त्रीय विवेचन” का उत्तर:

मैंने संदीप देव जी को दिए एक पॉडकास्ट (जिसका प्रसारण २४ जुलाई २०२५ को किया गया था) में कहा था कि हमारे वेदों में चारों वर्णों के पुरुष और स्त्रियाँ मंत्रद्रष्टा ऋषि / मंत्रद्रष्ट्री ऋषिकाएँ हुई हैं। मैंने यह कहते हुए कि “किसी को ब्राह्मण तो श्रेष्ठ ब्राह्मण ऋषि ही बना सकता है जबकि देवता भी किसी अब्राह्मण को ब्राह्मण नहीं बना सकते।”

अपने इस वाक्य के प्रथम अंश के प्रमाण में मैंने गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित आदि शंकराचार्य जी के छान्दोग्य उपनिषद भाष्य ४.४ को दिखाते हुए कुछ अक्षरशः पढ़कर बताया कि “अनाम गोत्रवाले सत्यकाम द्वारा यह सत्य वचन सुनकर कि ‘जब युवावस्था में उनकी माँ जबाला ने सत्यकाम को प्राप्त किया तब वह घर में बहुत से अतिथियों की टहल करने वाली (सुश्रुषापरायणा) परिचारिका थी। परिचर्या में लगे रहने के कारण गोत्रादि न याद रख सकी – ऋषि हारिद्रुमत गौतम ने यह कह कर कि इतना कटुसत्य तो ब्राह्मण ही बोल सकता है उनका उपनयन कर उन्हें ब्राह्मण वर्ण में स्थान दे दिया।”

अपने उक्त वाक्य के दूसरे अंश के प्रमाण में मैंने ब्राह्मण दंपति के पुत्र मतंग ऋषि का आख्यान बताया जो एक गधी के बच्चे को पीट रहे थे जिसके कारण गधी ने उन्हें चांडालपुत्र कहा। जब उन्होंने अपनी माँ से पूछा तब उनकी माँ ने भी बताया कि वे अपने ब्राह्मण पिता के औरस पुत्र नहीं हैं बल्कि एक नापित के औरस पुत्र हैं। इस पर तपस्या के द्वारा उन्होंने ब्राह्मण बनने का निश्चय किया। उनके घोर ताप के कारण (बारी -बारी ब्रह्मा इन्द्र आदि देवता आए) परंतु देवों ने कह दियाा कि उनमें धरती के किसी व्यक्ति को ब्राह्मण बनाने कि सामर्थ्य नहीं है। इसके बाद उन्हें देवलोक ले जाने का विकल्प दिया और वे देव लोक चले गए।

More Read

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?
महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?
ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?

मेरे कथन के इस अभिप्राय को तोड़मरोड़ कर श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु अपने यूट्यूब विडिओ के द्वारा यह दुष्प्रचार करने लगे कि पी एन मिश्र सत्यकाम की माँ को वेश्या कह रहे हैं और वे उनके ऋषियों को शूद्र बताकर ऋषियों का अपमान कर रहे हैं इसलिए पी एन मिश्र मूर्ख और महामूर्ख हैं। उन्होंने यह भी दुष्प्रचार करना आरंभ किया कि पी एन मिश्र आदि शंकराचार्य के संप्रदाय में दीक्षित होने के बावजूद उनके द्वारा विहित वर्णाश्रम व्यवस्था को नहीं मानते और अनधिकारियों को भी वेद पढ़ाने की बात करते हैं।

अन्य शब्दों में कहें तो वे वितण्डा के माध्यम से अपने शब्दों को मेरे मुख में रखने का प्रयास कर रहे थे। जब मैंने उन्हें शास्त्रार्थ के लिए ललकारा तब वे विविध बहाने बनाकर उससे भाग खड़े हुए।

मेरे पॉडकास्ट के प्रसारण के लगभग २१ दिन बाद १३ अगस्त २०२५ को श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने “मतंग , भलंदन, कवष ऐलूष, सत्यकाम जाबाल, एवं ऐतरेय महिदास आदि ऋषियों का शास्त्रीय विवेचन” शीर्षक से एक विडिओ अपलोड किया हैं। इस विडिओ में श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने यह स्वीकार कर लिया है कि चारों वर्णों में से कम से कम तीन वर्णों में उत्पन्न स्त्री और पुरुष मंत्रद्रष्टा ऋषि और मंत्रद्रष्ट्री ऋषिकाएँ हुई हैं। मनु तथा पुरुरवा को उन्होंने क्षत्रिय वर्ण में उत्पन्न मंत्रद्रष्टा ऋषि तथा वत्सप्रीत भलंदन को वैश्य वर्ण में उत्पन्न मंत्रद्रष्टा ऋषि स्वीकार किया है। यहाँ तक कि उन्होंने माना है कि देवसूनी सरमा भी मंत्र द्रष्ट्री हुई है। परंतु मंत्रद्रष्टा ऋषि कवष ऐलूश को उन्होंने शूद्र नहीं माना है।

मतंग के संबंध में भी मेरे पक्ष का श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने मंडन किया है और माना है कि एक मतंग जो नापित के वीर्य से एक ब्राह्मण की ब्राह्मणी पत्नी के द्वारा उत्पन्न हुए थे उनकी तपस्या के बावजूद देवता उन्हें ब्राह्मण नहीं बना सके। यहाँ मेरा यही मत था कि किसी को ब्राह्मण तो ब्राह्मण ही बना सकता है देव नहीं और मैंने अपने मत की पुष्टि में यहाँ वशिष्ठ- विश्वामित्र तथा देवों- मतंग का दृष्टांत दिया था।

मेरे इस पक्ष को स्वीकार करते हुए भी श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने वितण्डा करते हुए कहा है कि और दो अन्य मतंग हुए हैं जो ब्राह्मण थे। इसका शास्त्रार्थ के विषय से कोई मतलब नहीं है ।

इसके बाद श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु वितण्डा करते हैं कि स्त्री और शूद्र वेद पढ़ नहीं सकते जो कि न तो मेरे शास्त्रार्थ का पक्ष था और न ही अब तक मैंने कहीं भी लिखित या मौखिक रूप में कहा है कि स्त्री और शूद्र वेद पढ़ सकते हैं या नहीं पढ़ सकते हैं। अपनी हार को छिपाने के लिए वह लगातार वितण्डा कर रहे हैं।

मेरे द्वारा संचालित गुरुकुल पर भी उन्होंने कुछ कहा है। जहाँ तक मेरे गुरुकुल का प्रश्न है उसमें ५० भारतीय ब्राह्मण बालकों को उपनयन करके वेद पढ़ाया जाता है। इसमें भारतीय ब्राह्मण शिक्षक आचार्य और प्रबंधक हैं। मैं इस गुरुकुल को जगतगुरु शंकराचार्य की अनुकंपा से बिना किसी व्यक्ति से अनुदान लिए अपनी ओर से ही चलाता हूँ। मैंने आयकर अधिनियम की किसी भी धारा के अंतर्गत छूट का प्रमाण पत्र नहीं लिया है यह इस बात का साक्षी है।

श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने कवष ऐलूश को; ऐतरेय ब्राह्मण २.१९ और शांख्यायन ब्राह्मण १२.३ में उनके लिए प्रयुक्त ‘अब्राह्मण’ शब्द को व्याकरण के आश्रय से निंदा के अर्थ में बताकर प्रति-प्रश्न किया है कि अब्राह्मण का अर्थ शूद्र ही क्यों ? क्षत्रिय और वैश्य क्यों नहीं?

उनके इस प्रश्न का उत्तर शतपथ ब्राह्मण ३.२.१.४० देता है जिसमें कहा गया है कि ‘ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य तीनों यज्ञ से उत्पन्न होने के कारण ब्राह्मण ही हैं।’ अब कहने की आवश्यकता नहीं कि जब ब्राह्मण ग्रंथ में अब्राह्मण का अर्थ शूद्र असंदिग्ध रूप से सिद्ध है तब व्याकरण के आश्रय की क्या आवश्यकता है?

अपशूद्राधिकरण (ब्रह्मसूत्र/ अध्याय १/ पाद ३/ अधिकरण ९/ सूत्र ३५) के भाष्य में भगवत्पाद ने छान्दोग्य उपनिषद् ४/३/५ तथा ताण्ड्य ब्राह्मण २०/१२/५ का प्रमाण देते हुए बताया है कि समभिव्यवहाररूप लिंग अर्थात् सहभोजन से ज्ञात होता है कि कापेय शौनक और अभिप्रतारी क्षत्रिय थे । क्योंकि ताण्ड्य ब्राह्मण २०/१२/१५ से ज्ञात होता था कि कापेय क्षत्रिय थे इसलिए दूसरा अभिप्रतारी भी क्षत्रिय थे ।शांख्यायन ब्राह्मण /१२/३ में कहा गया है की ऋषियों ने कवष ऐलूश के साथ यह कहकर भोजन करने से इंकार कर दिया कि “तुम दासी के पुत्र हो हम तुम्हारे साथ नहीं खाएँगे।” कवष ऐलूश के साथ भोजन करने से ऋषियों द्वारा इंकार करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि कवष ऐलूश अब्राह्मण थे और शतपथ ब्राह्मण के प्रमाण से अब्राह्मण का तात्पर्य शूद्र सिद्ध है।

महामहोपाध्याय विद्यानिधि सिद्धेश्वर शास्त्री चित्राव ने अपने कोशग्रंथ प्राचीन चरित्र कोश में लिखा है कि सांख्यायन ब्राह्मण में कहा गया है कि यह अब्राह्मण था इसीलिए इसे यज्ञ से निकाल दिया गया था। इसके सूक्त ऋ १०.३२ व ३३ में कुरुश्रवण, उपश्रवस् तथा मित्रतिथि का निर्देश है ।

श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने महाभारत, पुराण आदि कुछ ग्रंथों से कवष नाम के कुछ ऋषियों की राजाओं के दरबारों में उपस्थिति दिखाकर उन्हें ब्राह्मण दिखाने का भी प्रयत्न किया है। जब ऐतरेय ब्राह्मण, शांखायन ब्राहण और शतपथ ब्राह्मण स्वतः अर्थात् वेद स्वयं प्रमाणित करते हैं कि कवष ऐलूश शूद्र थे तब परतः प्रमाण व्याकरण अथवा पुराण आदि का क्या औचित्य है?

ऐसे तो ऋग्वेद ७.१८.१२ में इंद्र द्वारा एक कवष का बध करना बताया गया है। इससे सिद्ध है कि ऋग्वेद में ही कवष नाम के एक से अधिक व्यक्तियों का उल्लेख है। तो क्या सब कवष एक ही मान लिए जायेंगे ?

सत्यकाम के संबंध में श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने कहा है कि यद्यपि मिश्र जी ने सत्यकाम की माँ को वेश्या नहीं कहा है परंतु उनके वक्तव्य से ऐसा लगता है। वह कहता है कि वीर्य की प्रधानता से उन्हें ब्राह्मण कहा न कि सत्य वादन के कारण। जबकि शतपथ ब्राह्मण ३.२.१.४० में कहा गया है कि ‘राक्षस स्त्रियों के पीछे घूमते रहते हैं और उनमें अपना वीर्य स्थापित कर देते हैं इसलिए सच्चा ब्राह्मण वह है जो यज्ञ से उत्पन्न होता है।’ उनका यह कथं वेद प्रमाण से ही बाधित है।

यही नहीं महाभारत / अनुशासन पर्व दानधर्म पर्व / अध्याय ४८ / श्लोक ४६ में बताया गया है कि “आचरण के सिवा ऐसी कोई वस्तु नहीं है जो जन्म के रहस्य को साफ़ तौर पर प्रकट कर सके।” महाभारत और शतपथ ब्राह्मण के प्रमाणों से स्पष्ट है कि आचरण से ही जन्म का रहस्य प्रकट होता है।

सत्यकाम के कटुसत्य अर्थात उच्चतम स्तर के सत्यवादन के कारण गुरु ने यह निर्धारित किया कि वह ब्राह्मण की संतान है और उनका उपनयन किया। अतः गुरु के द्वारा किया गया वर्ण निर्धारण वेदसम्मत व सर्वोपरि है।

ज्ञात हो कि वेंकट-माधवीय ऋग्वेदानुक्रमणी / ५. आर्षानुक्रमणी / अध्याय २ / श्लोक १४ में गोत्र का पर्याय कुल दिया गया है। सत्यकाम की माँ को वेश्या श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु कह रहे हैं और उस घृणित शब्द को मेरे मुख में डालने का प्रयास कर रहे हैं। यह तो महापातकी का कार्य कर रहे हैं।

अब श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु वितण्डा करते हुए प्रति-प्रश्न करते हैं कि क्या मंत्रद्रष्टा होने मात्र से मंत्रद्रष्टा ऋषि ब्राह्मण हो गए ? वह कहते हैं कि वैश्यों के एकार्ष गोत्र प्रवर्तक वत्सप्रीत भलंदन बताये गए हैं तो मंत्र द्रष्टा होने के बावजूद उन्हें ब्राह्मण गोत्र प्रवर्तक क्यों नहीं कहा गया? अन्य शब्दों में उनके वंशज ब्राह्मण क्यों नहीं हुए वैश्य ही रह गए ?

यह श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु का प्रश्न है वही उत्तर दे यह तो मेरे और उनके मध्य निश्चित शास्त्रार्थ का विन्दु भी नहीं था। हाँ उनके ज्ञानवर्द्धन के लिए बताए देता हूँ कि ब्रह्मपुराण / अध्याय ७ / श्लोक ४२-४३ में बताया गया है कि – “नाभागारिष्ट के दो वैश्य वंशज ब्राह्मण हो गए। करुष के वंशज कारुष नामक प्रख्यात युद्धदुर्मद क्षत्रिय उत्पन्न हुए। हे विप्रविंद! पृषध्र ने गुरु की गौ की हत्या की थी, अतः विप्र शाप के कारण वह शूद्र हो गया।”

वैसे यह कहना भी वैश्यों में एक ही आर्ष ऋषि हुए श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु की अज्ञानता का ही द्योतक है। मत्स्यपुराण / अध्याय १४५ / श्लोक ११६-११७ में कहा गया है कि भलन्दक, वासाश्व और संकील इन तीन वैश्य कुलोत्पन्न ऋषियों को जानना चाहिए। ब्राह्मण शांडिल्य ऋषि गोत्र प्रवर्तक हैं परंतु चौहान वंशी राजाओं के पुराने अभिलेखों में चौहानों को शाण्डिल्य गोत्री बताया गया है जिसका विवरण मेरे ग्रंथ ‘अमिट काल रेखा’ में दिया गया है। तो क्या चौहानों के शाण्डिल्य गोत्री होने से शाण्डिल्य ऋषि क्षत्रिय मान लिए जायेंगे? या शांडिल्य गोत्र के होने कारण चौहान ब्राह्मण मान लिए जायेंगे? स्वयं विश्वामित्र के अन्ध्र आदि पचास पुत्र व्रात्य तथा मधुछंदा आदि ५० पुत्र ब्राह्मण हुए।

मुझे जगतगुरु शंकराचार्य जी ने ब्रह्मर्षि की उपाधि दी है इसका भी श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु उपहास उड़ाते हैं। उनकी अज्ञानता के निवारण हेतु उन्हें बता देता हूँ कि मत्स्य पुराण / अध्याय १४५ / श्लोक ८१-८२ में बताया गया है कि “ऋषि धातु हिंसा और गति अर्थ में प्रयुक्त होता है। अतः विद्या, सत्य , तप, और वेदज्ञान इनका जो लाभ करता है वही ब्राह्मण ऋषि कहलाता है। यही ऋषि जब निवृत्ति के समय बुद्धिबल से परम अव्यक्त में गमन करता है, तब परम ऋषि का पद प्राप्त करता है।”

आदि शंकराचार्य जी ने भी अपने भाष्य में लिखा है कि जिसको वेद के एक देश का ज्ञान होता है वह ऋषि, जिसको चारों वेदों का ज्ञान होता है वह महर्षि और जिन ऋषियों ने सीधे ब्रह्मा से वेद प्राप्त किया है वे परमर्षि कहलाते हैं। मैंने चारों वेदों के चार भाषाओं में उपलब्ध २८ भाष्यों को मस्तिष्क में धारण कर रखा है और जन्मना शांडिल्य गोत्रीय पिता और गर्ग गोत्रीय माता का पुत्र हूँ तो मैं ब्रह्मर्षि नहीं कहाऊँगा तो क्या आप कहायेंगे?

भागवतानंद बालबुद्धि को विकसित करें। बालहठ को छोड़ें। अपशिष्ट भाषा का त्याग करें। अपशिष्ट भाषा अर्थात अपशब्दों का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को म्लेच्छ कहा गया है। म्लेच्छवत शब्दों के प्रयोग से बचें। आपको जिन विषयों को समझने और उनका उत्तर देने में २१ दिन लगे उनका उत्तर आपके विडिओ आने के २४ घंटे के भीतर मैंने दे दिया है। विताण्डा से बचें अब यह चलाने वाला नहीं है।

महाभारत / अनुशासन पर्व / दानधर्मपर्व / अध्याय ४७ के श्लोक ४ में कहा गया है कि ब्राह्मण के लिए चारों वर्ण की स्त्रियाँ विहित हैं तथा श्लोक १७ में बताया गया है कि ब्राह्मण की शूद्रा पत्नी से उत्पन्न पुत्र को ब्राह्मण नहीं मानते। श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु स्वयं प्रमाण देते हैं कि इतरा की कुलदेवी पृथ्वी थी और पृथ्वी ने उन्हें अपने पुत्र के रूप में स्वीकार कर सिंहासन पर बैठाया। यह वेदसम्मत तथ्य है की पृथ्वी ही पूषा हैं और पूषा शूद्र वर्ण की हैं। इतरा के साथ जिस तरीके से व्यवहार किया जाता था उससे यही निष्कर्ष निकलता है कि वे दासी थी।

शतपथ ब्राह्मण के अनुसार पृथ्वी देवी शूद्र हैं। इसलिए ब्राह्मण ऋषि पिता की संतान होने के बावजूद माता के सेविका होने से महिदास भी शूद्र प्रतीत होते हैं। महीदास जी के पिता जी ने महीदास जी का उपनयन नहीं किया था यह भी महिदास के दासी पुत्र होने की ओर संकेत करता है। अनुपनीत महिदास बाद में पृथ्वी माता की कृपा से विद्वान बने। और यदि मान भी लिया जाए कि महिदास शूद्र नहीं थे तो भी उनके शूद्रत्व के अभाव में भी मेरे सिद्धांत की पुष्टि होती है क्योंकि कवष ऐलूश के शूद्रत्व की वेदप्रमाण से पुष्टि हो जाने के बाद यह पूर्णतः सिद्ध हो जाता है कि वेदों में चारों वर्णों में उत्पन्न व्यक्ति मंत्र द्रष्टा ऋषि हुए हैं और श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु का यह सिद्धांत कि जन्मजात शूद्र वेदों के मंत्र द्रष्टा ऋषि नहीं हुए हैं खंडित हो जाता है।

इससे सिद्ध हो गया कि जन्मना चारों वर्णों के पुरुष और स्त्रियाँ मंत्रद्रष्टा ऋषि और मंत्रद्रष्ट्री ऋषिकाएं हुई हैं। भलन्दि वैश्य और कवष ऐलूश शूद्र मंत्र द्रष्टा ऋषि थे। वशिष्ठ ब्राह्मण पुरुरवा क्षत्रिय मंत्र द्रष्टा ऋषि थे। सत्यकाम का वर्ण निर्धारण उनके गुरु ने किया।

श्री निग्रहाचार्य भागवतानन्द गुरु ने श्रीमद जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर महास्वामी अविमुक्तेश्वरनन्द सरस्वती जी महाराज को निर्णायक स्वीकार किया है जिस पर मैं भी सहमत हूँ।

डॉ परमेश्वर नाथ मिश्र उपाख्य पी एन मिश्र, डी० लिट्ट०

ISD News Network August 14, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: nigrahacharya, nigrahacharya ji maharaj, nigrahacharya on nakli babas, p.n mishra vs nigrahacharya

Related

भगवान और उनके कार्य को कैसे हानि पहुंचाई गई।

स्वामी आनंद जयंत । Something to read and to understand:...

August 14 2025

India Speaks Daily - ISD News

जीसस का कोई भी सन्देश उपनिषद के आस-पास भी नहीं है: OSHO

OSHO। पिछले दो हजार साल से तुम गुलाम हो। तुम्हारी...

August 14 2025

जब धर्म पर प्रहार हो, तब मौन रहना व्यर्थ हो जाएगा

जब मेरे धर्म पर प्रहार हो, मेरी आस्था और अंतरात्मा...

August 14 2025

धर्म के साथ वही हो सकता है, जो नष्ट होने को तैयार है!

ओशो कृष्ण के पैरों के नीचे बैठे पांडवों ने सूचना...

August 14 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
1 Comment
  • Avatar Anonymous says:
    December 30, 2025 at 6:19 pm

    मिश्र जी धूर्त हैं और नीचता से ओतप्रोत हैं।

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
उपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेखसंपादकीयसमाजशास्त्र

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

October 3, 2026
उपदेश एवं उपदेशक

महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?

September 24, 2026
SDEO's Storyउपदेश एवं उपदेशक

ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?

June 24, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d