By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मिशन तिरहुतीपुर डायरी-3
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SDeo blog » मिशन तिरहुतीपुर डायरी-3
SDEO's Story

मिशन तिरहुतीपुर डायरी-3

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 8 Min Read
Share
8 Min Read
Mission Tirhutipur Diary-1
Mission Tirhutipur Diary-1
SHARE

विमल कुमार सिंह। बेटा बड़े होकर क्या बनोगे? अप्रैल, 2020 में यह तो तय हो गया था कि अब मैं दिल्ली में नहीं, बल्कि गांव में रहकर मिशन तिरहुतीपुर का काम करूंगा, लेकिन वहां जाकर अपने कैरियर के नाते क्या करूंगा, इसको लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं थी। बुद्धि पहले गांव में जाकर कैरियर सेट करने की बात कह रही थी, जिससे कुछ आय शुरू हो, जबकि मन कह रहा था कि पूरा ध्यान मिशन तिरहुतीपुर पर लगाओ, आय की चिंता मत करो।

बुद्धि समुद्र तट के किनारे-किनारे सुरक्षित चलना चाहती थी जबकि मन समुद्र के अनंत विस्तार में जाकर कुछ नया खोजने को कह रहा था। इस सबके बीच मुझे एक पुराना प्रश्न याद आ गया जो लोग मुझसे (प्रायः सभी बच्चों से) बचपन में पूछा करते थे और आज भी पूछते हैं, “बेटा बड़े होकर क्या बनोगे?”

मिशन तिरहुतीपुर के संदर्भ में यह प्रश्न एक बार फिर मेरे सामने था। इसका उत्तर जब मैंने किताबों की मदद से ढूंढना शुरू किया तो श्रीमती जी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि बुढ़ापा आने वाला है और अभी तक तय ही नहीं कर पाए कि करना क्या है। बात तो ठीक ही कह रही थीं, लेकिन अगर Range नामक पुस्तक के लेखक David Epstein की मानूं तो कैरियर तय करने की सबसे बढ़िया उम्र अधेड़ अवस्था ही होती है।

इसी सिलसिले में मैंने Bill Burnett & Dave Evans की किताब Designing your life भी पढ़ी। उससे भी कई चीजें समझ में आईं। मजा तब आया जब मेरे छोटे बेटे ने मुझे Joseph Campbell की किताब The Power of Myth पढ़ने को कही। इसमें कैंपबेल कहते हैं कि सत्, चित् और आनंद में आनंद को पहचानना सबसे आसान है और व्यक्ति को उसी दिशा में बढ़ना चाहिए। ऐसा करने पर सत् और चित् की प्राप्ति आसान हो जाती है। कैंपबेल की यह बात मुझे बहुत अच्छी लगी।

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

मिशन तिरहुतीपुर डायरी-2 कैसे ठीक हुई मेरी एक मनोवैज्ञानिक समस्या?

अपने कैरियर के बारे में सोचते हुए मुझे एहसास हुआ कि आज के बच्चों और युवाओं के लिए कैरियर चयन कितनी बड़ी चुनौती बन गया है। जिस तेजी से हमारा सामाजिक-आर्थिक परिवेश बदल रहा है, उसमें यह चुनौती और बढ़ती जा रही है। एक समय था जब लोगों का कैरियर समाज तय करता था। कुछ समय पहले तक यह काम बच्चों के मां-बाप करते थे किंतु अब तो बच्चे स्वयं तय कर रहे हैं कि उनका कैरियर क्या होगा। लेकिन मुझे लगता है कि आज के माहौल में यह निर्णय लेने के लिए जिस परिपक्वता और जानकारी की आवश्यकता होती है, उसकी उम्मीद बच्चों से नहीं की जा सकती।

कभी कैरियर के नाम पर गिने-चुने विकल्प होते थे, लेकिन आज हजारों हैं। अधिकांश बच्चों और युवाओं को प्रायः मालूम ही नहीं होता कि उनके स्वभाव और परिस्थिति को देखते हुए उनके लिए सबसे बढ़िया कैरियर क्या होगा। जिन बच्चों और युवाओं को कैरियर संबंधित ढेर सारे विकल्पों की जानकारी है, उन्हें एक नए तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।

प्रसिद्ध मनोविज्ञानी Barry Schwartz ने इसे अपनी किताब The Paradox of Choice – Why More is Less में बड़े अच्छे से समझाया है। उनका कहना है कि विकल्प की अधिकता से समस्या का समाधान नहीं होता, बल्कि वह और बढ़ जाती है। इससे जहां एक ओर सही निर्णय लेने की व्यक्ति की क्षमता घट जाती है, वहीं दूसरी ओर वह चिंता और आत्मसंशय जैसी कई नई समस्याओं से भी घिर जाता है।

आधुनिक किताबों के अध्ययन से कैरियर चयन को लेकर बहुत सारी बातें स्पष्ट हुईं, लेकिन कुछ न कुछ अभी भी मिसिंग था। ऐसे में मुझे लगा कि क्यों न ज्योतिष विद्या की शरण ली जाए। मैं जानना चाह रहा था कि ज्योतिषी किस आधार पर लोगों के भविष्य, विशेष रूप से उनके काम-धाम के बारे में बताते हैं। इसके लिए मैंने ज्योतिषियों से बात की, लेकिन संतुष्टि नहीं हुई।

मैंने महसूस किया कि जब तक मुझे ज्योतिष शास्त्र की कुछ बुनियादी बातों की खुद जानकारी नहीं होगी, इस पर कोई सार्थक चर्चा संभव नहीं है। इसके बाद मैंने अपने एक ज्योतिषी मित्र अभयजी की सलाह पर फटाफट तीन किताबें मंगवाईं- फलदीपिका- डा. गोपेश कुमार ओझा, लघु पराशरी- डा. सुरेशचंद्र मिश्र, ज्योतिष और कैरियर- आचार्य विवेकश्री कौशिक। किताबें पढ़ने के साथ-साथ यूट्यूब पर कुछ संबंधित विडियो भी देखे।

ज्योतिष की किताबों में जो पढ़ता, उसे मैं अपनी और अपने परिवार के दूसरे सदस्यों की कुंडली पर आजमा कर भी देखता। धीरे-धीरे रहस्य खुलने लगे। मैंने देखा कि वृश्चिक लग्न की मेरी कुंडली के कर्मभाव में 12 डिग्री का बल लेकर चंद्रमा बैठे हैं और उन पर सूर्य तथा गुरू की दृष्टि पड़ रही है। इसके अलावा और भी बहुत कुछ मुझे अपनी कुंडली में दिखा।

ऐसा नहीं है कि मैं तीन किताबें पढ़कर ज्योतिष विद्या का जानकार हो गया, लेकिन हां इतना जरूर हुआ कि उसके शब्द और उसकी भाषा मुझे समझ में आने लगी। मैं अपने को और बेहतर ढंग से जान पाया। “बेटा बड़े होकर क्या बनोगे?”, इस प्रश्न का उत्तर मुझे आज भी नहीं मालूम, लेकिन ज्योतिष विद्या ने मुझे इतना जरूर बता दिया कि मेरा कर्म मेरी बुद्धि के नहीं, बल्कि मेरे मन के अधीन होगा।

कैरियर के प्रश्न पर जो कसरत हुई, उसके परिणाम स्वरूप मैंने तय किया कि कैरियर चयन के क्षेत्र में मिशन तिरहुतीपुर प्राथमिकता के आधार पर काम करेगा। हम एक ऐसी प्रक्रिया विकसित करना चाहेंगे जिसमें बहुत छोटी उम्र से ही बच्चों का ज्योतिषीय, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और एकेडमिक आधार पर निरंतर आकलन होता रहे, उनके गुण-धर्म को पहचानकर उनके चरित्र निर्माण की कोशिश होती रहे और जब वे 15 वर्ष के हो जाएं तो उन्हें उचित कैरियर की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए, सहायता दी जाए।

जहां तक अपनी बात है तो मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि गांव जाकर फिलहाल कोई बिजनेस नहीं करूंगा। मैं अपना पूरा ध्यान मिशन तिरहुतीपुर पर ही केन्द्रित रखूंगा। अन्यथा फिर वही पुरानी डिसोनेन्स की समस्या उत्पन्न होगी। इस निर्णय के पीछे दो आधार हैं। पहला, मुझे लगता है कि एक साल के भीतर स्वयं की आजीविका के लिए अर्थोपार्जन करना मेरी मजबूरी नहीं रह जाएगी क्योंकि मेरे दोनों बेटे अपनी जिम्मेदारी खुद उठाने में सक्षम हो जाएंगे।

दूसरा, गांव में चूंकि मैं अपने संयुक्त परिवार के साथ रहूंगा, इसलिए वहां लगभग शून्य आय में भी जीवनयापन कर सकूंगा। अगर व्यक्तिगत खर्चों के लिए थोड़ी-बहुत पैसों की जरूरत हुई तो मुझे विश्वास है कि उसे मैं अपनी मीडिया पृष्ठभूमि और लेखनी के दम पर सहज ही अर्जित कर लूंगा।

विमल कुमार सिंह
संयोजक, मिशन तिरहुतीपुर
वेबसाइट- gramyug.com

Courtesy Desk June 14, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Mission Tirhutipur, Mission Tirhutipur Diary-1

Related

बहुरूपिया के रूप में फंस गया हिंदू!

संदीप देव। मैं जब बच्चा था तो गांव में ‘बहुरूपिया’...

June 14 2021

एप्सटीन फाइल में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर क्या लिखा है?

संदीप देव। #EpsteinFiles में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम अनेक...

June 14 2021

ओशो की सस्ती कॉपी आचार्य (प्र)अशांत Part -2

संदीप देव। ओशो की सस्ती कॉपी आचार्य (प्र)अशांत पर अभी...

June 14 2021

पीआर का वैश्विक तिलस्म और कूटनीति की कठोर जमीन: मई 2026 के प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरे का एक आलोचनात्मक विश्लेषण!

संदीप देव। मई 2026 का मध्य भारतीय विदेश नीति और...

June 14 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?