By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SDeo blog » क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?
SDEO's Story

क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?

Dr. Mahender Thakur
By Dr. Mahender Thakur 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?

बात 2013 की है, उन दिनों मैं जबलपुर में था। 2013 अर्थात देश में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार थी। देश 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों की दहलीज पर था। उन दिनों पंजाब केसरी समाचार पत्र के संपादक अश्वनी कुमार की एक पुस्तक पढ़ी थी जिसका शीर्षक था,“क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?” अश्वनी कुमार ने इस पुस्तक में बहुत से ऐतिहासिक और उस समय के हिसाब से वर्तमान उदाहरण देकर हिन्दुओं की दुर्दशा की ओर ध्यानाकर्षण कराने का प्रयास किया था। खैर! कांग्रेस सरकार और हिन्दुओं की दुर्गति, इसे समझना बड़ा सरल सा काम है। इस पर ज्यादा लिखने की आवश्यकता नहीं।

अब आज की बात करते हैं, क्योंकि आज तो राष्ट्रवादी कहलाने वाली भाजपा की सरकार है। पिछले कुछ समय से देश में अनेकों ऐसी घटनाएं घटी हैं कि 2013 में कांग्रेस सरकार के समय अश्वनी कुमार ने जो प्रश्न खड़ा किया था वह आज भी यथावत खड़ा दिखता है,”क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?”

इतनी सारी घटनायें हुई हैं की यदि सबका उल्लेख किया जाए तो एक पुस्तक ही बन सकती है। खैर! उदाहरण स्वरुप देखते हैं तो वर्तमान में प्रचलित भाजपा से निष्काषित नूपुर शर्मा और तथाकथित फेक न्यूज़ चेकर मोहम्मद ज़ुबैर का प्रकरण देख सकते हैं। पत्रकार शिव अरूर ने तो शो करके दोनों के मामले में देश के सर्वोच्च न्यायलय के माननीय न्यायधीशों की टिप्पणियों का दिखाया है। कोई भी समान्य व्यक्ति यह समझ सकता है कि आखिर देश में क्या चल रहा है और यह बड़े और ऊपरी स्तर पर चल रहा है। एक तरफ नूपुर शर्मा (हिन्दू) को बिना अपराध सिद्ध हुए ही डाँट फटकार लगाई गयी, वहीं ज़ुबैर (मुस्लिम) को यह कहते हुए राहत दी गयी कि हम किसी को ट्वीट करने से नहीं रोक सकते। बड़ी अजीब बात है ये! आखिर नूपुर का दोष क्या था? यह एक ऐसा विषय है जो सबको समझ आ चूका है, लेकिन हमारी न्याय प्रणाली को नहीं। नूपुर शर्मा को उकसाने वाला तस्लीम रहमानी आज भी टीवी डिबेट में अपने गंदे मुँह से गंदगी उगलता रहता है। उसको किसी व्यक्ति, सरकार या न्यायालय का कोई डर नहीं है, जबकि नूपुर को सुरक्षा के साये में जीवन जीना पड़ रहा है। इसलिए यह प्रश्न आज भी बनता है,”क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?”

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

दूसरा उदाहरण: 18 जुलाई को अंग्रेजी समाचार पत्र “दी हिन्दू” में एक समाचार छपा था जिसका शीर्षक था,”आई एम ए हिन्दू। इज इट ए सिन टू बी ए हिन्दू? अर्थात मैं एक हिन्दू हूँ। क्या हिन्दू होना पाप है? यह शब्द किसी और के नहीं बल्कि इसरों के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक नांबी नारायणन के हैं। नांबी नारायणन का प्रकरण भी देश के सामने हैं, लेकिन हिंदुस्तान में उनके साथ क्या हुआ। उन्हें वर्षों तक जेल में रहना पड़ा, कई वर्षों तक कोर्ट में केस लड़ना पड़ा। और वृद्धावस्था के चरम पर उनको न्याय मिला। लेकिन फिर ज़ुबैर का प्रकरण देखिये जिस पर दंगे भड़काने का आरोप है, और न जाने किस-किस कोण से भारत की कई जांच एजेंसियां जांच कर रही है। उसे बड़ी आसानी से जमानत मिल जाती है। तब प्रश्न उठना स्वाभाविक है,”क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?”

तीसरा उदाहरण: काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में एक मस्जिद में भगवान शिव के प्रतीक ‘शिवलिंग’ मिलने की घटना पूरी दुनिया ने देखी। सदियों से वहाँ नमाज पढ़ने वाला मुस्लिम समाज कदाचित इस बात को जानता होगा। लेकिन जब यह शिवलिंग प्रकट हुआ तो उसके बाद हिन्दुओं के आराध्य देव शिव का इस्लामवादियों की ओर से किस तरह का घृणित अपमान सार्वजनिक मंचों और न्यूज़ चैनलों पर किया गया यह भी सबने चुपचाप देखा है। खैर! सनातन धर्म के जानकार इस बात को जानते हैं कि भगवान् शिव मान अपमान से परे हैं। लेकिन उनकी आराधना करने वाले हिन्दुओं की भावनाएं जरूर आहत होती हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है,”क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?”    

चौथा उदाहरण: महाराणाओं की धरती राजस्थान तो वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में हिन्दुओं के लिए नरक बनी हुई है। रोज कुछ न कुछ हिन्दू विरोधी काण्ड होते रहते हैं। राजस्थान के उदयपुर में इस्लामवादियों ने एक हिन्दू कन्हैया लाल को एक फेसबुक पोस्ट के लिए मार दिया। मारने की घटना का वीडियो बनाया, हथियार चमकाये, वीडियो वायरल किया। क्या हिन्दू गाजर मूली है कि जब मन करे उनको काट दिया जाएगा। काफिरफोबिया इतना भयंकर हो चुका है कि काफिरों स्पष्ट रूप से हिन्दुओं को निपटाने के लिए थूक जिहाद, लव जिहाद, लैंड जिहाद, व्यापार जिहाद, हेल्थ जिहाद और आजकल नया सामने आया बाढ़ जिहाद (असम में नदी तटबंध तोड़कर सिल्चर में बाढ़ आयी) और न जाने कौन-कौन सा जिहाद चल रहा है। बड़े आश्चर्य की बात है कि हर घटना में इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट को इंडिया का नाम मीडिया के माध्यम से देश के सामने आता है। अभी अभी इस इस्लामवादी संगठन का विजन 2047 सामने आया है जो इस देश को इस्लामिक बनाना चाहता है। भारत इस्लामिक तभी बनेगा जब हिन्दू समाप्त होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक देश में उपद्रव कराने वाले इस संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसलिए प्रश्न शास्वत खड़ा है,”क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?”       

पांचवा उदाहरण: कर्नाटक से उठा हिजाब और बुर्खा बबाल देश दुनिया में हेडलाइंस बना, यहाँ तक कि सुप्रीम कोर्ट तक के दरवाजे तक खटखटाये गए। लेकिन चंदन टीका, शिखा, कलावा, मेहंदी आदि लगाकर शिक्षण संस्थानों में जाने वाले हिन्दुओं की पिटाई के समाचार केवल समाचार बनकर रह जाते हैं। लावण्या की आत्महत्या (हत्या) की घटना ज्यादा पुरानी नहीं है, उसने स्वयं बताया था कि उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाब था। सबसे बड़ा मुखौटा तो तब उतरा जब अजमेर जाकर झोलियाँ लुटाने वाले हिन्दुओं के गाल पर दरगाह के खादिम ने चांटा मारा और वीडियो बनाकर नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर इनाम देने  का फरमान जारी किया। आये दिन कोई न कोई अहिन्दु कोई भी फतवा जारी कर देता है। जबकि देश में हिन्दू बहुसंख्यक है और पीड़ित हैं। डर के माहौल में जी रहे हैं। अब तो पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाना शरू कर दिया गया है। क्या ऐसे माहौल में ये प्रश्न नहीं उठना चाहिए, “क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?”

छठा उदाहरण: कोई भी ऐरा-गैरा प्रसिद्धि पाने और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी उगल देता है और एक इको सिस्टम उसका साथ देता है। हिन्दुओं की आराध्य देवी ‘माँ काली’ को अभिनय के नाम पर किसी अभिनेत्री को सिगरेट पीते हुए दिखाना और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा अभद्र टिप्पणी करना कुछ ऐसा ही है। पूरा हिन्दू समाज चाहता है कि ये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वाले इस्लाम या फिर ईसाइयत के बारे में ऐसा कुछ बोल कर दिखाएं?

लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि ये सभी हिन्दू विरोधी उसी इको सिस्टम का हिस्सा हैं जो नूपुर शर्मा को मिलने वाली धमकियों, कन्हैया लाल की हत्या, लावण्या की धर्मांतरण के लिए विवश होकर आत्महत्या और किशन भरवाड़ की हत्या को सही ठहराते हैं। ये वही छद्म लोग हैं जो दंगा भड़काने वाले, विदेशों में भारत की छवि धूमिल करने वाले, हिन्दुओं के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले ज़ुबैर के खिलाफ होने वाली कार्यवाही को नाजायज ठहराते हैं, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवाते हैं, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाते हैं। अभद्रता की ऐसी कोई पराकाष्ठा नहीं है जिसको ये पार नहीं करते। लेकिन सजा केवल हिन्दू पाता है। ऐसे में ये प्रश्न क्यों न पूछा जाए,”क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?” 

लेख बहुत लम्बा हो जाएगा, यह केवल इसलिए लिखा गया कि हिन्दू समाज भी इस प्रश्न पर विचार करे। सरकार आपके लिए हर काम नहीं कर सकती। और यदि सरकारें इसे पढ़ती है तो इस प्रश्न का उत्तर जरूर दें,”क्या हिंदुस्तान में हिन्दू होना गुनाह है?” चलते चलते बता दूँ कि हाल ही में एक वीडियो मध्यप्रदेश के उज्जैन से वायरल हुआ है। जिसके अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ता आयुष जाधव पर नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर 10 से अधिक जिहादियों जानलेवा हमला किया गया है और वह अस्पताल में जीवन का संघर्ष लड़ रहा है। हिन्दू समाज इस बात को ध्यान में रखकर अपने परिवार स्तर पर योजना और काम करे,”जो इतिहास भूल जाते हैं, उनका भूगोल बदल जाता है।”  

Dr. Mahender Thakur July 27, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Dr Mahender Thakur, hindu, Hindustan, Mohammad Zubair, Nambi Narayan, nupur sharma, PFI vision 2047

Related

विवेकानंद जयंती पर विशेष…क्या आप जानते हैं कि विवेकानंद फ्रीमेजनरी थे?

आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। उनको नमन। 🙏...

July 27 2022

क्या उज्जवल निकम को झूठ फैलाने का मिला ईनाम?

संदीप देव। रविवार 13 जुलाई को मशहूर वकील उज्ज्वल निकम...

July 27 2022

नारायण नाम का अद्भुत प्रभाव और मेरी अनुभूति !

संदीप देव। जैसा कि आप सभी को पता है कि...

July 27 2022

RSS and the Syndicate Files (किस्त-4): आस्था का सौदा और CIA का गुप्त फंड: जब संसद के बाहर बहे खून को मोरारजी सरकार ने फाइलों में दफन कर दिया!

May 26 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Dr. Mahender Thakur
Follow:
The author is a Himachal Based Educator, columnist, and social activist. Twitter @Mahender_Chem Email mahenderchem44@gmail.com
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?