श्वेता पुरोहित। दिल्ली-सहारनपुर लाइन में मुजफ्फरनगर से १४ मीलपर समीप ही देवकुण्ड सरोवर है। चैत्र शुक्ला चतुर्दशी से देवबंद स्टेशन है। यहाँ पर दुर्गाजी का मन्दिर है। मन्दिर के आठ-दस दिनतक यहाँ मेला लगता है।
यहाँ पहले वन था, जिसे ‘देवीवन’ कहते थे। उसी से इस नगर का नाम देवबंद पड़ा। यहाँ की दुर्गाजी को लोग शाकम्भरी देवी की बहिन कहते हैं। शाकम्भरी देवी के मेले में मन्दिर के ठीक सामने केवल देवबंद के निवासी ही ठहर सकते हैं।
दुर्गासप्तशती में वर्णित दुर्गाजी का स्थान यही है, ऐसी इधर के विद्वानों की मान्यता है।
देवबंद में श्रीनवरङ्गीलाल (श्रीराधावल्लभजी) का प्रसिद्ध मन्दिर है। कहा जाता है कि श्रीहित हरिवंश जी (श्रीराधावल्लभ-सम्प्रदाय के आद्याचार्य) बचपन में ९ वर्ष की अवस्थामें यहाँ कुएँ में गिर गये थे। जब उनको कुएँ से निकाला गया, तब देखा गया कि वे भीतर से श्रीनवरङ्गीलाल की मूर्ति ले आये हैं। वह कूप भी मन्दिर के पास ही है। उसे पवित्र माना जाता है।
