संदीप देव। उप्र के फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग हुई थी। यहां के एक बूथ पर एक लड़के ने 8 बार भाजपा के लिए वोट डाला और वीडियो बनाई। वीडियो में दिखने वाला शख्स राजन सिंह है।
उप्र के फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग हुई थी। यहां के एक बूथ पर एक लड़के ने 8 बार भाजपा के लिए वोट डाला और वीडियो बनाई। वीडियो में दिखने वाला शख्स राजन सिंह है।
यदि यह लड़का अपना भौकाल साबित करने के लिए वीडियो नहीं बनाता तो देश को कभी पता नहीं चलता कि चुनाव आयोग के… pic.twitter.com/8IacDreTOQ
— संदीप देव #SandeepDeo (@sdeo76) May 20, 2024
यदि यह लड़का अपना भौकाल साबित करने के लिए वीडियो नहीं बनाता तो देश को कभी पता नहीं चलता कि चुनाव आयोग के अधिकारी किस तरह आंख बंद करके बूथ लुटवा रहे हैं। ऐसा केस न जाने कितने बूथों पर हुई होगी। चुनाव अधिकारियों की मिलीभगत से #EVM के दौर में भी बूथ लूटा जा सकता है, फर्जी वोटिंग हो सकती है, यह आज दिख गया।
शख्स ने किया 8 बार वोट डालने का दावा, वायरल वीडियो पर विपक्ष ने उठाए सवाल, FIR दर्ज #ViralVideo #FakeVoting #UttarPradesh pic.twitter.com/kk9X3hQ3Fz
— News24 (@news24tvchannel) May 19, 2024
वीडियो वायरल होने और विपक्ष के हंगामे के बाद इस लड़के के विरुद्ध एटा जिला के नयागांव पुलिस स्टेशन में IPC सेक्शन 171-F, 419 और लोक प्रतिनिधित्व एक्ट की धारा 132, 136, 128 के तहत FIR दर्ज किया है। साथ ही बूथ कैप्चरिंग का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद अपनी होती फजीहत से बचने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस बूथ पर दोबारा मतदान की घोषणा की गई है।
Following action has already been taken in regard to the above incident :
1. FIR of the incident has been registered under sections 171-F & 419 of IPC, sections 128, 132 & 136 of RP Act 951 in Nayagaon police station in Etah district. The person appearing to be voting miltiple… https://t.co/S8AB9ECmVH
— CEO UP #IVote4Sure (@ceoup) May 19, 2024
चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह द्वारा लोकतंत्र का अपहरण सुप्रीम कोर्ट में खुल ही चुका है। यही नहीं स्वयं चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव में मतदान के 4 से 11 दिन बाद आधे-अधूरे आंकड़े जारी कर मनमाने तरीके से अभी तक चार चरण में १ करोड़ 7 लाख वोटों को बढ़ा चुका है, जिसका मामला भी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 17C के जरिए वोटिंग डेटा जारी करने का निर्देश चुनाव आयोग को दिया है।

EVM बनाने वाली कंपनी बेल के बोर्ड में भाजपा के चार नेताओं को स्वतंत्र निदेशक बनाकर पहले ही बैठाया जा चुका है। यह राज खुलने पर जवाब देने की जगह बेल ने अपनी वेबसाइट से निदेशकों वाला पेज ही हाइड कर दिया है।
चुनाव में जनता उत्साह से भाग लेती है, लेकिन जब चुनाव आयोग ही कंप्रोमाइज दिख रहा हो तो चुनाव केवल दिखावे के लिए ही प्रतीत हो रहा है! ऐसा एकसाथ हुई कई घटनाओं के बाद अब लगने लगा है!
