By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मृत्यु आखेट कर रही, हमें बचना है।
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संपादकीय » मृत्यु आखेट कर रही, हमें बचना है।
संपादकीय

मृत्यु आखेट कर रही, हमें बचना है।

Kamlesh Kamal
By Kamlesh Kamal 8 Min Read
Share
8 Min Read
Delhi_Hospital
Delhi_Hospital
SHARE

कमलेश कमल. आज संपूर्ण मानवजाति एक अदृश्य हमले से बेहाल-खस्ताहाल है। विधि की विडंबना ऐसी कि बड़े-बड़े विनाशक आयुध धरे रह गए और लगभग 10 ग्राम विषाणुओं ने पूरी धरित्री पर विनाश का वीभत्स खेल खेल दिया। जो एक बटन दबाकर धरती के किसी बड़े भूभाग को नष्ट करने का सामर्थ्य रखते थे, उन्हें अपनी जान के लाले पड़ गए। कैसा विकराल कलिकाल कि चिकित्सालयों में उपचार हेतु जगह कम पड़ गई; तो श्मशान घाटों, कब्रिस्तानों में भी शवों के लिए जगह की भारी किल्लत हो गई।

बुहान से निकले इस कोरोना रूपी दुश्मन की चाल और चरित्र को हम समझ पाते, उससे पहले ही उसने हम पर कहर बरपा दिया। प्रयोगशालाओं में विशालतम और जटिलतम उपकरणों से उन आक्रांताओं की शक्ति एवं युद्धनीति को समझकर उनके विरुद्ध रणनीति बनाई जाने लगी।

सबसे पहले मानव-देह रूपी दुर्ग में नाक और मुँह के सुरंगों से प्रविष्ट होने की उनकी रणनीति का पता चलते ही मुखपट्टी लगाकर एक अभेद्य दीवार बनाने की रणनीति अपनाई गई। इसके साथ-साथ हाथों पर विषाणुनाशक घोल मल-मल कर उनके हमले को बेअसर करने की भी अनवरत चेष्टा की गई। हमने देखा कि विषाणुनाशक घोल तैयार करने वाले उद्योग यथा डेटॉल, शेवलान आदि युद्ध-स्तर पर इसका उत्पादन और आभरण करने लगे।

इतना ही नहीं, सब कुछ किसी युद्ध के मैदान जैसा हो गया। जैसे किसी युद्ध के मैदान में पदाति सैनिक अगर पास-पास रहते हैं, तो शत्रु के आक्रमण से उनका अधिक नुक़सान होता है, ठीक ऐसे ही मानवता के इस शत्रु के अदृश्य परंतु तीव्र आक्रमण से बचने के लिए हम दूर-दूर रहने लगे।

More Read

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

यह सब सूक्ष्म स्तर पर होता, लेकिन किसी कोरोना योद्धा को मोर्चे पर डटे देखते ही, शिरस्त्राण, कवच आदि से लैश युद्धभूमि में लड़ते रणबांकुरों की छवि कौंध ही जाती। जब कभी इस युद्ध में हमारा कोई योद्धा खेत रहता, हम थोड़ी देर के लिए गम के अंधेरे में डूब जाते मगर अगले ही पल कोई अन्य उनकी जगह ले लेता।

1 वर्ष से भी अधिक समय तक इन सूक्ष्म शत्रुओं के साथ घनघोर युद्ध हुआ। देखते-देखते इन शत्रुओं ने 30 लाख लोगों को हताहत कर दिया। क्या अमेरिका, क्या ब्राजील, क्या इटली, क्या फ्रांस और क्या भारत… सर्वत्र हाहाकार मच गया।

इस बीच वैज्ञानिकों की तपस्या से लगा कि अब इन अदृश्य दुश्मनों के विनाश का ब्रह्मास्त्र मिल गया। समूची मानवजाति में हर्ष की लहर दौड़ गई। दूरदर्शन आदि विविध उपकरणों से यह उद्घोषणा हुई कि मानवजाति अब कोरोना-विषाणुओं के समक्ष समर्पण नहीं करेगी, अपितु यह उनके हमले को बेअसर करने के लिए कटिबद्ध है।

भारत में भी चिकित्सकों के नेतृत्व में कोरोना-योद्धाओं की अगली पंक्ति द्वारा कोविशील्ड, कॉवेक्सिन आदि ब्रह्मास्त्रों से इस अदृश्य दुश्मन को घेरने-मारने की कोशिशें तेज़ की गईं। इन सारी कवायदों के बीच इन सूक्ष्मातिसूक्ष्म दुश्मनों ने एक बार और अपना हमला तेज़ कर दिया। पता लगा कि ये दुश्मन इन ब्रह्मास्त्रों को भी झेल सकते हैं। अचानक के इस प्रत्याक्रमण से उत्साहित मानव-सेना में विषाद की व्याप्ति हो गई।

इसी बीच लांसेट के माध्यम से एक अशुभ समाचार आया कि अब इन अदृश्य अपितु विषैले शत्रुओं ने ऐसा छलावरण किया है कि उनसे लड़ाई और घातक तथा लंबी होगी। पता लगा कि अब यह शत्रु वायु-कणों में छुप कर बैठता है और श्वास-मार्ग से शरीर में पहुँचकर अंदर अत्यधिक तोड़-फोड़ मचाता है। सर्वत्र डर का वातावरण व्याप्त हो गया। आख़िर श्वास लेना तो बंद नहीं किया जा सकता न?

युद्ध के समय दुश्मन सेना की रशद की आपूर्ति ठप करके तिल-तिल मार डालने की मनुष्यों की रणनीति इन विषाणुओं में कहाँ से आई, यह चिंतन का विषय हो सकता है। द्रष्टव्य यह कि वनराज सिंह यदि अपने पैने दाँतों से अपने शिकार की ग्रीवा दबाकर उसे मार डालता है, तो यह भी किञ्चित् विषाणुओं का राजा ही है, जो छल से अंदर घुस जाता है और प्राणवायु ऑक्सिजन की आपूर्ति अवरुद्ध कर प्राण हर लेता है। कहाँ युद्ध समाप्ति की ओर था और कहाँ एक सर्वभक्षी भय चहुँओर व्याप्त हो गया।

अभी वर्ष भर पहले तक दौड़ना सीख चलना भूल गए लोगों की लिप्सा सुरसा की तरह अपरिमित बढ़ रही थी, काम और भोग के लिए 24 घण्टे भी कम पड़ रहे थे। इस अंधी दौड़ में मानवता मार्ग-अवरोधकों पर हिचकोले खाती रहती, पर गति कम न करती। इस विषाणु के हमले से अचानक एक ऐसी बेरिकेडिंग आई कि रुकने के सिवा कोई उपाय न रहा। काल का पहिया ऐसा घूमा कि समय को काल क्यों कहते हैं, पता चल गया। बस, मृत्यु आखेट पर निकली है, हमें छुपना है, बचना है।

हमारे आसपास की हर मृत्यु हमारी मृत्यु है, आंशिक ही सही। सही शब्दों में कहें तो हर मृत्यु हमारी मृत्यु की उद्घोषणा है, अभी नहीं तो कभी, हमारा नम्बर आएगा– यह सनद है। जब हमारा कोई भाई मरता है, तो हमारा भाई होना मरता है। आख़िर भाई होने से भाई की, पत्नी या पति होने से पति या पत्नी की संज्ञा है। इस विचारसरणी से, इन अदृश्य विषाणुओं के विरुद्ध इस महायुद्ध में एक भी मानव का खेत रहना हमारी आंशिक पराजय है, हमारी भी आंशिक मृत्यु है।

आज स्थिति यह है कि अत्यधिक माँग के कारण प्राणवायु की इतनी कमी हो गई कि लोग दम तोड़ रहे हैं। एक रेमिडिसीविर इंजेक्शन जो 750-800 तक मिलना चाहिए, पाने के लिए लोग 18-20 हज़ार देने के लिए तैयार हैं लेकिन नहीं मिल रहा, क्योंकि एक साथ इतने लोग बीमार हो गए हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई।

बहरहाल, इस महायुद्ध में हमारी ओर से कोई चूक न हो, हम अपने-अपने देहरूपी किले में दुश्मन को प्रवेश न करने दें– इस हेतु अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कहीं ऐसा न हो कि अपनी चूक से हम कोरोना रूपी दुश्मन के अदृश्य हमले की चपेट में आते रहें और यह दम घोंट-घोंट कर हमें मारता रहे। यदि हम या हमारा कोई अपना इसकी चपेट में नहीं आया है, तो यह सौभाग्य है– इसे दुर्भाग्य में बदलकर क्यों देखना??

एक बात और– इस समय का इतिहास जब भी दर्ज होगा, उसमें यह अवश्य वर्णित होगा कि इस कालखंड में देश और महादेश का अतिक्रमण करती नियंत्रण की राजसी इच्छा ने बेबसी का कसैला स्वाद चखा। हाँ, शायद यह भी वर्णित हो कि इस समय सत्ता के अश्वमेध हेतु अनगिनत लाशें बिछा देने से भी परहेज नहीं किया गया।

Kamlesh Kamal April 23, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: covi, Covid 19 vaccine India, Covid-19, Covid-Lockdown

Related

संपादकीय…मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का राम मंदिर ट्रस्ट कनेक्शन वायरल!

India Speak Daily Editorial. अयोध्या के रामजन्म भूमि मंदिर में...

April 23 2021

संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!

इंडिया स्पीक्स डेली संपादकीय। क्या अंतरराष्ट्रीय कूटनीति किसी एक व्यक्ति...

April 23 2021

संपादकीय…एप्सटीन की फोटो से ब्लैकमेल: अमेरिका के दबाव में झुकी मोदी सरकार, क्या रूस का सस्ता तेल छोड़ महंगा वेनेजुएला क्रूड खरीदेगा भारत?

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। क्या 140 करोड़ की आबादी वाला...

April 23 2021

राहुल गांधी की अंग्रेजी-भक्ति ?

डॉ. वेदप्रताप वैदिक । राजस्थान में राहुल गांधी ने अंग्रेजी...

April 23 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Kamlesh Kamal
मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिला निवासी कमलेश कमल ITBP में कमांडेंट होने के साथ हिंदी के प्रसिद्ध लेखक भी हैं। उनका उपन्यास ऑपरेशन बस्तर : प्रेम और जंग' अब तक पांच भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!

November 21, 2026
खोजी आलेखसंपादकीय

2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?