इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। क्या 140 करोड़ की आबादी वाला देश भारत अब साउथ ब्लॉक और संसद से नहीं, बल्कि जामनगर के एक निजी रिफ़ाइनरी परिसर से संचालित होने लगा है? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के ताज़ा दौरे ने स्वतंत्र भारत के राजनयिक आत्मसम्मान और कूटनीतिक मर्यादा को सरेआम तार-तार कर दिया है।
रूबियो राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली जाने की ज़हमत तक नहीं उठाते। वे दिल्ली नेतृत्व को जूते की नोक पर रखते हुए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को मुंबई हाज़िरी लगाने का हुक्म देते हैं और खुद चार्टर्ड प्लेन से सीधे गुजरात के जामनगर पहुँचकर मुकेश अंबानी के आलीशान सोफ़े पर बैठ जाते हैं। किसी संप्रभु राष्ट्र के इतिहास में यह अभूतपूर्व और शर्मनाक दृश्य है, जहाँ देश का आधिकारिक विदेश मंत्रालय एक निजी कॉरपोरेट घराने का पैरोकार बनकर खड़ा नज़र आ रहा है। लेकिन यह महज़ किसी उद्योगपति की खातिरदारी का मामला नहीं है; इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय ब्लैकमेलिंग का वह ख़ूनी शिकंजा है, जिसकी डोर सीधे वाशिंगटन से बंधी है।

DOJ की फ़ोटो और ब्लैकमेल का क्रूर खेल: टाइमिंग समझिए
ठीक जिस वक्त रूबियो जामनगर में बैठकर भारत के ऊर्जा बाज़ार का सौदा तय कर रहे थे, उसी वक्त अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की तिजोरी से आधिकारिक फ़ाइल कोड EFTA01191296 सार्वजनिक कर दी जाती है। हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्री हैं। भारत का कच्चा तेल कहाँ से आएगा, किस मूल्य पर आएगा और किन शर्तों पर लिया जाएगा—यह फैसला पुरी के मंत्रालय से होना है। और उसी पेट्रोलियम मंत्री की गर्दन एप्सटीन की उस फ्लोरल मेजपोश वाली टेबल पर फंसी हुई है। ब्लैकमेलिंग का इससे सटीक और मारक हथियार किसी विदेशी ताकत के पास क्या हो सकता है?

अमेरिका द्वारा जारी इस तस्वीर में देश के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषक और मोसाद से जुड़े जेफ़री एप्सटीन के अंतरंग शयनकक्ष की मेज़ पर आमने- सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं। पुरी जेफरी एप्सटीन के उसी अंतरंग शयनकक्ष में उससे मिले, जिसमें एप्सटीन लड़कियों का यौन शोषण किया करता था!

यह कोई इत्तेफ़ाक़ नहीं, बल्कि वाशिंगटन की क्लासिक ‘लीवरेज डिप्लोमेसी’ (Leverage Diplomacy) है। याद कीजिए 15अक्टूबर 2025 का वह दिन, जब व्हाइट हाउस की प्रेस वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया के सामने कैमरे पर दंभ भरते हुए कहा था:
“Modi is a great man. He loves Trump… Now, I don’t know if the word ‘love’—I don’t want you to take that any differently. I don’t want to destroy his political career…“(अनुवाद: “मोदी महान व्यक्ति हैं। वह ट्रंप को पसंद करते हैं… अब ‘लव‘ शब्द का आप कोई दूसरा मतलब न निकालें। मैं उनका राजनीतिक करियर तबाह नहीं करना चाहता…“)

उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने यह भी दावा कर दिया था कि मोदी ने उनसे रूस से तेल न खरीदने का वादा किया है। आज हरदीप पुरी की तस्वीर को ठीक इसी कूटनीतिक मोड़ पर फेंकने का सीधा और क्रूर संदेश यही है:
“चुपचाप हमारे हुक्म के मुताबिक वेनेजुएला का महंगा तेल ख़रीदने पर दस्तख़त करो, वरना तुम्हारे और तुम्हारे मंत्रियों के बंद कमरों के ऐसे और भी राज बाहर आ सकते हैं!”
और नतीजा क्या निकला? एप्सटीन के उस अड्डे की तस्वीर ने मोदी सरकार को लाचार किया, और उस लाचारी की कीमत पूरे देश ने अपनी ऊर्जा नीति का आत्मसमर्पण करके चुकाई!
वेनेजुएला तेल का कड़वा गणित: कागज़ी डिस्काउंट का फरेब और जनता की जेब पर डाका
रूबियो का असली मक़सद जामनगर में बैठकर भारत को यह डंडा मारना था कि वह रूस के सस्ते, रियायती कच्चे तेल (यूरल्स) को लात मारे और अमेरिका के नियंत्रण वाले वेनेजुएला के भारी तेल (Merey 16) का रुख़ करे। रूबियो ने जामनगर में भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ कहा और साफ तौर पर यह प्रस्ताव रखा कि भारत रूसी तेल की जगह वेनेजुएला के भारी कच्चे तेल (Heavy Crude) को प्रोसेस करे। अमेरिका की यह रणनीति भारत को रूस से दूर करने के उद्देश्य से ही संचालित है।
इस पूरे सौदे का गणित भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला है:
* कागज़ी डिस्काउंट का मज़ाक: वेनेजुएला का भारी क्रूड ब्रेंट से $15-$16 प्रति बैरल सस्ता दिखाकर जनता की आँखों में धूल झोंकी जा रही है।
* भाड़े (Freight) और रिफ़ाइनिंग की लूट: वेनेजुएला से भारत तक 40 से 45 दिनों का लंबा और जोखिम भरा समुद्री सफ़र है। बहुत बड़े तेल टैंकरों (VLCCs) का समुद्री भाड़ा और अंतरराष्ट्रीय बीमा ही इसकी लागत को आसमान पर पहुँचा देता है। ऊपर से यह तेल इतना गाढ़ा और सल्फरयुक्त (Heavy & Sour) है कि इसे रिफ़ाइन करने में भारी ऊर्जा और हाइड्रोजन फूँकनी पड़ती है। जब यह तेल भारत के तट पर उतरता है, तो इसकी अंतिम लैंडेड लागत रूस के यूरल्स या मध्य-पूर्व के तेल से कहीं ज़्यादा महंगी बैठती है!
* हज़ारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ: भारत रोज़ाना करीब 50 लाख (5 मिलियन) बैरल कच्चा तेल आयात करता है। यदि रूस के सस्ते तेल को बंद करके देश को वेनेजुएला के इस भारी और जटिल तेल के दलदल में धकेला गया, तो देश के कुल आयात बिल पर सालाना हज़ारों करोड़ रुपये (विभिन्न आर्थिक अध्ययनों के अनुसार ₹50,000 करोड़ से लेकर दीर्घकाल में लाखों करोड़ रुपये तक) का सीधा अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
यह अतिरिक्त घाटा किसकी जेब से जाएगा? यह बोझ सीधे देश के आम नागरिक की जेब से कटेगा—पेट्रोल, डीज़ल, मालभाड़े, रसोई गैस और खाद की कीमतें बढ़ेंगी और देश में बेलगाम महंगाई की आग भड़केगी।
पुराने मित्रों की पीठ में छुरा: ईरान और रूस के अहसानों की बलि
मोदी सरकार का पाखंड देखिए। जब पश्चिमी प्रतिबंधों और डॉलर की भयंकर किल्लत के दौर में भारत संकट में था, तब ईरान ने भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हुए भारतीय रुपये (INR) में तेल दिया था। यूक्रेन युद्ध के बाद जब पूरी दुनिया पर ईंधन संकट था, तब रूस ने महीनों तक रिकॉर्ड डिस्काउंट पर कच्चा तेल देकर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को टूटने से बचाया और आम जनता को पेट्रोल की मार से सुरक्षित रखा।
लेकिन आज अमेरिकी धौंस के आगे:-
* रुपये में तेल देने वाले पुराने और आज़माए हुए साझेदारों को किनारे लगाया जा रहा है।
* रूस के सस्ते तेल पर अमेरिकी पाबंदियों के आगे सरेंडर किया जा रहा है।
* और देश को उस अमेरिकी ऊर्जा चक्रव्यूह में झोंका जा रहा है, जहाँ डॉलर की मनमानी और अमेरिकी जहाजरानी लॉबी का एकाधिकार चलेगा।
असली सवाल: राष्ट्रीय स्वाभिमान या केवल एक व्यापारी का GRM?
जामनगर की रिफ़ाइनरी दुनिया के उन गिने-चुने तकनीकी संयंत्रों में से है, जो वेनेजुएला के इस घटिया, भारी और गंदले तेल को प्रोसेस करके अपना ‘ग्रॉस रिफ़ाइनिंग मार्जिन’ (GRM) चमका सकती है।
तो क्या समूचे भारत राष्ट्र की विदेश नीति, 140 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा और देश के राष्ट्रीय स्वाभिमान को सिर्फ़ भारत के एक कॉरपोरेट घराने के रिफ़ाइनरी मुनाफ़े को बढ़ाने और अमेरिका को खुश करने के लिए बंधक बना दिया गया है?
एक तरफ़ विदेश मंत्री एस. जयशंकर मुंबई के कोने में बैठकर अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने औपचारिकता निभा रहे हैं, दूसरी तरफ़ रूबियो जामनगर में बैठकर भारत के ऊर्जा भविष्य का फैसला कर रहे हैं, और तीसरी तरफ़ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप शेखी बघार रहे हैं कि ‘ट्रेड डील लगभग फ़ाइनल हो चुकी है’!

साफ है कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हरदीप पुरी की एप्सटीन फ़ाइल संख्या EFTA01191296 को सार्वजनिक करना और जामनगर में रूबियो का यह ‘निजी दरबार’ दो अलग-अलग घटनाएँ नहीं हैं। यह अंतरराष्ट्रीय ब्लैकमेलिंग का वह चक्रव्यूह है, जिसमें पेट्रोलियम मंत्री की व्यक्तिगत कमज़ोरी और कॉरपोरेट हितों की दलाली ने मिलकर भारत के राष्ट्रीय सम्मान का सरेआम सौदा कर दिया है।
इससे संबंधित अन्य खबरों का लिंक
एप्सटीन-हरदीप पुरी-अनिल अंबानी-योनी कोरेन और भारत की विदेश नीति!
एप्सटीन केस : अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी, दोनों मोदीजी की आँखों के तारे हैं!
मोदी के मंत्री की बेटी का एप्सटीन कनेक्शन?
एप्सटीन फाइल्स और भारत: क्या हमारे बच्चे बेचे जा रहे हैं?
भारत-अमेरिका डील: व्यापार समझौता या ‘एप्सटीन फाइल्स’ को दबाने की कीमत?
एप्सटीन फाइल में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर क्या लिखा है?
ISD Radio: अनिल अंबानी ने डुबोया LIC और SBI का अरबों रुपया!
ISD Radio: यौन अपराधी Epstein के घर से तय हो रही थी भारत की विदेश नीति?
जिस बात के लिए हरदीप पुरी ने नोटिस भेजा, राहुल गांधी ने वह संसद में बता दिया!
EpsteinFiles: एक छोटी बच्ची पर ट्रंप का कहर!
जॉज सोरस का ‘टूलकिट’ तो मोदी के मंत्री की बेटी निकली!
ब्रिटेन में पूर्व राजकुमार गिरफ्तार, भारत में हरदीप को फुलप्रूफ प्रोटक्शन!
Epstein Files में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को लेकर एकदम नया और चौंकने वाला खुलासा!
नोट: यूट्यूब और सोशल मीडिया की बंदिशों के बाद अब यह तय है कि सच बोलने के लिए अपना आजाद प्लेटफार्म चाहिए। India Speak Daily केवल मेरा नहीं, आपकी निडर आवाज़ का मंच है। आइए, मिलकर इस पर अपनी स्वतंत्र Live Streaming और Video Platform को सनातनियों का वैचारिक अधिष्ठान बनाएं। नीचे ‘ISDian बनें’ बटन पर क्लिक कर आज ही इसके सदस्य बनें👇
