संदीप देव । हथियारों की दलाली में जिस अभिषेक वर्मा को जेल हुआ था, आज वह संघ प्रमुख ‘संघावत’ के साथ मंच साझा कर रहा है! कभी जिस अभिषेक वर्मा के विरोध में भाजपा-संघ सड़क से संसद तक कोहराम मचाते थे, भाजपा सरकार में अब उसे देशभक्ति का सर्टिफिकेट मिल चुका है! भाजपा का 2006 का प्रेस रिलीज बयान भी नीचे संलग्न है, अभिषेक वर्मा के विरुद्ध!
ज्ञात हो कि हथियार डीलर अभिषेक वर्मा जून 2012 में भ्रष्टाचार और मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोपों में अपनी पत्नी के साथ गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल गए थे। वे लगभग चार साल तक जेल में रहने के बाद अक्टूबर 2016 में जमानत पर रिहा हुए, और बाद में अप्रैल 2017 में उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया। अर्थात् मनमोहन सरकार के समय जो जेल गया, मोदी सरकार में उसे न केवल बेल मिला, बल्कि आरोपों से भी बरी हो गया!


ऐसे ही थोड़े न 150-150 करोड़ के संघ कार्यालय बन रहे हैं। नीचे एक लिंक है। जाकर पढ़ सकते हैं कि संघ का एक स्वयंसेवक पाकिस्तान के लिए भारत में खुफिया सेटअप करके हर महीने लाखों रुपए हवाला के माध्यम से कमा रहा था! संघी देश बेचकर नोट कमाने में जुटे हुए हैं और हिंदुओं को देशभक्ति का यचूरन चटा कर परमानेंट गुलाम बनाए हुए हैं!

Bahut badhiya