By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ब्राह्मण-विरोध मूलतः और अंततः हिन्दू समाज को मिटाने की नीति का अंग है!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » जातिवाद / अवसरवाद » ब्राह्मण-विरोध मूलतः और अंततः हिन्दू समाज को मिटाने की नीति का अंग है!
अब्राहमिक मजहबजातिवाद

ब्राह्मण-विरोध मूलतः और अंततः हिन्दू समाज को मिटाने की नीति का अंग है!

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 11 Min Read
Share
11 Min Read
SHARE

‘ब्राह्मणवाद’ का सच … चर्च-मिशनरियों की करतूतें… भारतीय राजनीतिक दलों की मूढ़ता… और हिन्दू समाज की दुर्गति।

शंकर शरण जी का एक विश्लेषण:- सब से पहले फ्रान्सिस जेवियर (16वीं सदी) ने ब्राह्मणों पर हमला शुरू किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण चूँकि समाज पर प्रभाव रखते हैं, इसलिए हिन्दुओं को क्रिश्चियन बनाने के लिए इसे तोड़ना जरूरी है। यही ब्राह्मण-विरोध के सिद्धांत-व्यवहार का आदि और अंत है। जिसे आज भी जाँच सकते हैं। हरेक ब्राह्मण-निंदक साथ ही हिन्दू धर्म-समाज को तोड़ने, लड़ाने का भी समर्थन करता हुआ या उस से बेपरवाह मिलेगा। अर्थात्, ब्राह्मण-विरोध मूलतः और अंततः हिन्दू समाज को मिटाने की नीति का अंग है।

ऊँच-नीच, विशेष मान, आदि की मानवीय भावनाएं या कमियाँ तो मानवजाति में हर कहीं हैं। लेकिन भारत में इसे विकृत करके ‘ब्राह्मणवाद’ गढ़ डाला गया। डॉ. कूनराड एल्स्ट के अनुसार, ‘‘विश्व इतिहास में यहूदी-विरोध के सिवा ब्राह्मण-विरोध ही मिशनरियों द्वारा चलाया गया सब से बड़ा दुष्प्रचार अभियान है।’’ 

आज भारत में ब्राह्मण-विरोध मानो ऑफीसियल वैचारिकता हो गई है। सत्तासीन हिन्दुत्ववादी भी विचारहीनता होकर इस मे अपना नाम लिखा रहे हैं। इतिहास से अनजान लोग जब नीति-निर्धारण करें, तो स्थिति की भयावहता समझें। यह स्वयं परख सकते हैं कि ब्राह्मण-निंदा का आरंभ विदेशी क्रिश्चियन मिशनरियों ने किया, जो हिन्दू धर्म के घोषित शत्रु हैं। उन से पहले सभी देशी-विदेशी लेखकों, विद्वानों, आदि ने ब्राह्मणों और हिन्दू समाज की भूरि-भूरि प्रशंसा ही की है।

More Read

भाजपाई सत्ता की ‘बांटो और राज करो’ नीति: संविधान की आत्मा से खिलवाड़ और बाबासाहेब के सपनों का सौदा!
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?
एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

लेकिन सब से पहले फ्रान्सिस जेवियर (16वीं सदी) ने ब्राह्मणों पर हमला शुरू किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण चूँकि समाज पर प्रभाव रखते हैं, इसलिए हिन्दुओं को क्रिश्चियन बनाने के लिए इसे तोड़ना जरूरी है। यही ब्राह्मण-विरोध के सिद्धांत-व्यवहार का आदि और अंत है। जिसे आज भी जाँच सकते हैं। हरेक ब्राह्मण-निंदक साथ ही हिन्दू धर्म-समाज को तोड़ने, लड़ाने का भी समर्थन करता हुआ या उस से बेपरवाह मिलेगा। अर्थात्, ब्राह्मण-विरोध मूलतः और अंततः हिन्दू समाज को मिटाने की नीति का अंग है।

hypocrisy name of religion

इसके लिए धूर्त्तता और बल-प्रयोग भी होता रहा है। इस का भी आरंभ फ्रान्सिस जेवियर ने ही किया, हालाँकि पुर्तगाली औपनिवेशिक शासकों ने उन्हें उतनी सेना नहीं दी। फिर भी, गोवा में जेवियर ने भयावह पैमाने पर जुल्म ढाये। हिन्दू मंदिरों को तोड़ने से हुई खुशी का वर्णन उन्होंने स्वयं किया। उन का पहला निशाना ब्राह्मण थे। इसीलिए हिन्दू राजा लोग लड़ाई के बाद पुर्तगालियों से संधियाँ करने में यह भी लिखवाते थे कि वे ब्राह्मणों को नहीं मारेंगे।

किन्तु मिशनरियों का अधिक मारक प्रहार वैचारिक था। उस के दुष्प्रभाव आज फल-फूल रहे हैं। निरंतर दुष्प्रचार ने शिक्षा में भी ऐसी विषैली बातें घुसा दीं, जिन का हिन्दू समाज के विरुद्ध जम कर इस्तेमाल होता है। हमारे अधिकांश नेता और बुद्धिजीवी आज ब्राह्मण-द्वेषी बातों को सच मानते हैं। चाहे पहले-पहल चर्च-मिशनरी प्रकाशनों के सिवा वे बातें कहीं नहीं मिलती। ऊँच-नीच, विशेष मान, आदि की मानवीय भावनाएं या कमियाँ तो मानवजाति में हर कहीं हैं। लेकिन भारत में इसे विकृत करके ‘ब्राह्मणवाद’ गढ़ डाला गया। डॉ. कूनराड एल्स्ट के अनुसार, ‘‘विश्व इतिहास में यहूदी-विरोध के सिवा ब्राह्मण-विरोध ही मिशनरियों द्वारा चलाया गया सब से बड़ा दुष्प्रचार अभियान है।’’

वस्तुतः पहले मिशनरियों ने ब्राह्मणों को धर्मांतरित कराना चाहा था, ताकि आम हिन्दुओं को क्रिश्चियन बनाना सरल हो। चीन, जापान, कोरिया में उन की ऐसी रणनीति कुछ सफल भी हुई थी। अग्रगण्य लोगों को क्रिश्चियन बना कर शेष को फुसलाना। पर जब उन्हें ब्राह्मणों में सफलता न मिली, तब वे दुश्मन हो गए। ब्राह्मणों को मिटा देने की नीति बनी। केवल इस के तरीकों पर भिन्नता रही। रॉबर्ट नोबिली हिंसा के बदले धोखाधड़ी को मुफीद मानते थे। वे ब्राह्मण-वेश में अपने को ‘रोमन ब्राह्मण’ कह कर ‘येशुर्वेद’ (जीससवेद) को 5वाँ वेद कहते थे, कि वह भारत में ‘खो गया’, मगर रोम में सुरक्षित है।

Hindu

अर्थात्, पहले मिशनरियों ने उच्च-वर्गीय नीति रखी थी। सेंट पॉल ने तो गुलामी-प्रथा का सक्रिय समर्थन किया था। पोप ग्रिगोरी (16-17वीं सदी) ने भारत में चर्च को जाति-भेद रखने को कहा। चर्च ने 18-19वीं सदी तक समानता के विचार का कड़ा विरोध किया था। वे विशिष्ट-वर्गीय, आनुवांशिक सत्ता के पक्षधर थे। यह तो पिछले डेढ़ सौ साल की बात है जब समानता की हवा दुनिया में फैली, तब चर्च ने रंग बदल कर अपने को शोषित-पीड़ित समर्थक बताना शुरू किया।

अतः भारत में सवा-सौ साल पहले तक मिशनरियों में निम्न जातियों के प्रति चिंता जैसा कोई संकेत नहीं मिलता, जिस का वे दावा करते हैं। गोवा में कई चर्च आज भी उच्च और निम्न जाति के लिए आने-जाने के अलग दरवाजे रखते हैं! ऐसी चीज किसी हिन्दू मंदिर में कभी नहीं रही।

मिशनरी संस्थाएं अपनी शैक्षिक-बौद्धिक गतिविधियों में उसी हद तक दलितवादी हैं जहाँ तक हिन्दू धर्म-समाज को तोड़ने में उपयोगी हो। वे डॉ. अम्बेदकर का भी कटा-छँटा उपयोग करते हैं। आर्य-अनार्य सिद्धांत, बुद्ध धर्म का विध्वंस, हिन्दू-मुस्लिम विरोध, आदि पर वे अम्बेदकर की बातें छिपाते हैं। सो, सेंट थॉमस या सेंट जेवियर भारत में ‘समानता’ का संदेश लेकर नहीं आए थे। उन्होंने हिंसा, धोखा-धड़ी, छल-प्रपंच से ही अपनी जमीन फैलाई। इस में आज दलित वैसे ही मोहरे हैं, जैसे पहले उन्होंने ब्राह्मणों को बनाने की कोशिश की। उस में विफलता से उन का ब्राह्मण-विद्वेष पराकाष्ठा पर पहुँचा!

केवल झूठे प्रचार से ही आज हम जातियों के बारे में नकारात्मक बातें ही सुनते हैं। मानो जाति का मतलब केवल द्वेष-उत्पीड़न हो। जातियों में सुरक्षा, सहयोग, परिवार-भावना भी है, जिस पर पर्दा डाला जाता है। जबकि इस पर यहाँ सभी जातियों को गर्व रहा है। इस की गवाही ब्रिटिश सर्वेक्षण दस्तावेजों में भी है, जो भारत में किए गए थे। सभी जातियों का अपना-अपना गौरव था। उन में हीनता भाव नगण्य था, जिस का अतिरंजित प्रचार होता है। वस्तुतः जातियों के कारण भी इस्लाम और क्रिश्चियनिटी के हमले झेलकर हिन्दू बचे रह सके। हमारी हालत अफ्रीका या पश्चिम एसिया जैसी नहीं हुई, जहाँ की सभ्यताएं इस्लाम ने कुछ ही वर्षों में समूल मिटा दी।

गत सौ साल से मिशनरियों के मुख्य शिकार निम्न जातियाँ और वनवासी हैं। वे ब्राह्मणों को ‘उत्पीड़क’ और मिशनरियों को ‘संरक्षक’ बता कर प्रचार करते हैं। शिक्षा में ब्राह्मण-विरोध भरना हिन्दू-विध्वंस का ही एक चरण है। मिशनरी स्कूलों में भारतीय इतिहास व संस्कृति का विकृत पाठ पढ़ाया जाता है। निरंतर प्रचार से अबोध छात्र कई झूठी बातें आत्मसात कर लेते हैं। वे यह भी नहीं जानते कि यहाँ हर जाति के लोग महान गुरू, कवि, ज्ञानी और संत होते रहे हैं।

वस्तुतः ब्राह्मणों ने धर्मांतरित कराए गए मुसलमानों, क्रिश्चियनों को वापस हिन्दू बनाने के काम भी किए। यह भी मिशनरियों के कोप का कारण था। अब्बे द्यूब्वा और रेवरेन्ड नॉमन मैक्लियॉड ने ब्राह्मणों को बुरा-भला कहा था। द्यूब्वा ने ब्राह्मणों को ‘बुराई का भंडार’ बताया, क्योंकि उन्होंने चर्च की सत्ता फैलने से रोका था।

यह सब बड़े-बड़े मिशनरियों की कथनी-करनी हैं। पर स्वतंत्र भारत में उन का काम और आसान हो गया! हमारे शासकों, राजनीतिक दलों ने उन्हें विशिष्ट आदर व सहूलियतें दीं। राजकीय सहयोग से वामपंथी इतिहासकारों ने ‘ब्राह्मणवाद’ को निशाना बनाया। विविध नेताओं ने वोट-बैंक बनाने के लिए ब्राह्मणों को बकरा बनाया। इस प्रकार, चौतरफा दुष्प्रचार से हिन्दूवादी संगठन भी स्वामी विवेकानन्द को भुला बैठे। जिन्होंने कहा था, ‘‘ब्राह्मण ही हमारे पूर्वपुरुषों के आदर्श थे। हमारे सभी शास्त्रों में ब्राह्मण का आदर्श विशिष्ट रूप से प्रतिष्ठित है। भारत के बड़े से बड़े राजाओं के वंशधर यह कहने की चेष्टा करते हैं कि हम अमुक कौपीनधारी, सर्वस्वत्यागी, वनवासी, फल-मूलाहारी और वेदपाठी ऋषि की संतान हैं।’’

यह महान विरासत भूल कर संघ-भाजपा नेताओं ने मंडल कमीशन (1979) बनाने, और फिर उस की रिपोर्ट स्वीकार करने (1990) में खुली मदद की। उस में मिशनरियों का ब्राह्मण-विरोधी दुष्प्रचार हू-ब-हू परोसा हुआ है। वही उस की अनुशंसाओं का मूल तर्क था! हमारे प्रधान मंत्री भी कह बैठे कि ब्राह्मणों को ‘सदियों किए गए उत्पीड़न का पश्चाताप’ करना होगा। इस प्रकार, मिशनरियों का गढ़ा गया सफेद झूठ भारत सरकार का आधिकारिक सेक्यूलर, समाजवादी, राष्ट्रवादी सिद्धांत बन गया। ऐसी सफलता चर्च मिशनों को अंग्रेजी राज में भी नहीं मिली थी!

अंग्रेजों ने मिशनरियों पर लगाम रखी थी, जबकि देसी शासकों ने उन्हें खुली छूट दे दी। नतीजन, पूरे भारत में चर्च-मिशनों की धोखे की टट्टी बेरोक-टोक फैल रही हैं। हिन्दू मंदिरों में जीसस-मेरी की फोटो लगा देना, हिन्दू डिजाइन का चर्च बनाकर भोले हिन्दुओं को फँसाकर ले जाना, दवाई से रोग ठीक कर जीसस की शक्ति कहना, हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान कर उन्हें ‘निर्बल’ बताना, कर्ज देकर या मिशन स्कूल में दाखिले के बदले, आदि कुटिल तरीकों से उन्हें हिन्दू समाज से तोड़ा जा रहा है। हमारे सत्ताधारी सब जानते है। पर वे लोभ में अंधे हो कर, ‘अल्पसंख्यक’ विशेषाधिकार बढ़ाते जाकर वही डाल काटने में सहयोग दे रहे हैं जिस पर बैठे हैं।

साभार लिंक

Courtesy Desk September 30, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: hindu dharm, hindu temple, Hinduism, hindutva

Related

India Speaks Daily - ISD News

कुरान क्या है? और क्या है इसे लेकर मुसलमानों का विचार?

कुरान क्या है? कुरआन अरबी भाषा का शब्द है। इसका...

September 30 2021

सूफी मत की आड़ में कट्टर मुस्लिम बनाने की साज़िश

सोनाली मिश्रा। भारत में बच्चों को भक्ति आन्दोलन के मध्य...

September 30 2021

सनातन धर्म को समाप्त करने वाले षड्यंत्रकारी हमारे देश में ही छुपे बैठे हैं

यह संस्था स्वयं को समाजसेवी कहती है किन्तु क्रियाकलाप गोपनीय...

June 14 2022

हरियाणा में पिछले 8 दिन में दो पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या किया है।

संदीप देव। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने...

September 30 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

जातिवादसंपादकीय

भाजपाई सत्ता की ‘बांटो और राज करो’ नीति: संविधान की आत्मा से खिलवाड़ और बाबासाहेब के सपनों का सौदा!

November 17, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?

October 7, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

October 5, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?