संदीप देव । श्रृंखला की पिछली दो कड़ियों में हमने देखा कि कैसे वर्तमान केंद्र सरकार के दौर में एनसीईआरटी की कक्षा ८ की इतिहास पुस्तक में ‘आर्य आक्रमण सिद्धांत’ का झूठा पाठ बच्चों के मानस में रोपा जा रहा है, और किस प्रकार ज्योतिराव फुले ने मैक्स मूलर व औपनिवेशिक नृवंशविज्ञानियों के नस्लीय पाखंड को बिना किसी साक्ष्य के अपना आदर्श बना लिया था।
आज की तीसरी कड़ी में हम सीधे ज्योतिराव फुले की सबसे चर्चित और संस्थागत रूप से पढ़ाई जा रही पुस्तक ‘गुलामगिरी’ (1873) के मूल पाठ का विच्छेदन करेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालयों—विशेषकर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एम.ए. अंग्रेज़ी के अनिवार्य पेपर ‘दलित स्टडीज़‘—में जिस पुस्तक को सामाजिक न्याय का घोषणापत्र बताकर छात्रों को पढ़ाया जाता है, उसके पन्ने यह गवाही देते हैं कि समाज-सुधार के नाम पर भारतीय सभ्यता, आस्था और इतिहास के साथ कितना क्रूर वैचारिक खिलवाड़ किया गया है।

सनातन धर्म के सबसे बड़ा शत्रु संघ है ये ऐसे कारनामों सिद्ध हो रहा है।