संदीप देव। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पूरन ने वरिष्ठ अधिकारियों पर जाति के आधार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित और परेशान करने का आरोप लगाया था। पूरन दलित समाज से आते हैं। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
वहीं, इसी बीच कल 14 अक्टूबर को रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर ने सुसाइड कर लिया और खुद को गोली मार ली।
एएसआई ने चार पेज का सुसाइड नोट के साथ एक वीडियो भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने पूरन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लिखा कि उसने जातिवाद के नाम पर सिस्टम को हाईजैक किया। 50 करोड़ की रिश्वत से लेकर तबादले के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप भी उन्होंने अपनी सुसाईड नोट में लगाया है।
IPS पूरन की पत्नी IAS है और उन पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है कि वह भ्रष्टाचार से बचने के लिए जातिवाद का सहारा लेते हुए पिछले आठ दिनों से पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दे रही हैं।
पूरन की पत्नी के पास प्रदेश की जातिवादी संगठन, आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केन्द्र सरकार से मंत्री चिराग पासवान ने पहुंच कर बिना जांच के ही इसे जिस तरह जातिवाद का रंग दिया उसने इस केस को और बिगाड़ दिया और पूरन की पत्नी को अपने पति के शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद को हवा दिया!
अब जाट समाज से आने वाले ASI संदीप की आत्महत्या के बाद यह केस पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा करता है, जो जातिवाद की आड़ में भ्रष्टाचार को दबाने और देश व हिंदू समाज को बदनाम करने का राजनीतिक खेल खेलता रहता है।
संदीप के परिवार वाले भी IPS पूरन की IAS पत्नी की संपत्ति की जांच कराने और उन पर FIR दर्ज कराने की मांग कर रहा है? क्या अब कोई राहुल गांधी और चिराग पासवान मृतक ASI संदीप के घर जाएंगे?
