By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: 70 साल की गड़बड़ी किसके माथे ?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » 70 साल की गड़बड़ी किसके माथे ?
संघवाद

70 साल की गड़बड़ी किसके माथे ?

ISD News Network
By ISD News Network 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

अक्सर सुनने को मिलता है कि कांग्रेस ने जो गड़बड़ियाँ 70 साल में की, उसे ठीक करने में समय तो लगेगा। यह दलील इतने विश्वास से दी जाती है कि हैरत होती है! पहले, मान लिया जाता है कि गड़बड़ियों की लिस्ट बनी हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। जबकि इस का कोई संकेत नहीं। ले-देकर केवल ‘कांग्रेस’ से देश को मुक्त करने का आहवान हुआ। लिहाजा साँप-सीढ़ी खेल जैसी चुनावी उठा-पटक चलती रहती है। पर गड़बड़ियाँ यथावत रहेंगी, क्योंकि वे निशाने पर ही नहीं हैं। दूसरे, कांग्रेस का 70 साल अखंड-सा दिखाया जाता है। जबकि इस बीच लगभग 20 साल दूसरों का शासन रहा।

तीसरी, सब से महत्वपूर्ण, कि गड़बड़ियों को कभी चिन्हित नहीं किया जाता कि वे क्या हैं, कब हुईं, किस के शासन में हुईं, किन के समर्थन से हुईं? यदि इन के उत्तर ढूँढें, तो तस्वीर गड्ड-मड्ड हो जाती है। क्योंकि नेहरू व इंदिरा काल में जो गड़बड़ियाँ हुईं, उन में कई को विपक्षी दलों का भी समर्थन था। अतः वे गड़बड़ियाँ जितनी कांग्रेस की हैं, उतनी ही उस पर चुप्पी रखने या ताली बजाने वालों की भी!

जबकि नेहरू, इंदिरा कोई खूनी तानाशाह नहीं थे! उन की नीतियों के विरुद्ध जिन्हें बोलने, लिखने की जरूरत लगी, वे मजे से बोलते लिखते रहे। के. एम. मुंशी, एन. वी. गाडगिल, राम मनोहर लोहिया, महावीर त्यागी, सीताराम गोयल, राज थापर, आदि। किसी को खरोंच तक नहीं आई थी। अतएव, जो नेता या संगठन नेहरू-इंदिरा नीतियों पर चुप रहे, या उन की बड़ाई और नकल करते रहे, उन का उन गड़बड़ियों में उतना ही दोष है।

अब विचारें कि नेहरू के आलोचकों में किसी जनसंघ नेता का नाम क्यों नहीं आता? जबकि नेहरू-नीति के विरोध में ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ बनाया था। मगर पार्टी बनाने के एक ही वर्ष बाद उन के देहांत (1953) बाद कोई जनसंघ नेता नहीं जिस ने तिब्बत, चीन, स्तालिन, सुरक्षा परिषद्, अमेरिका विरोध, सोवियत अंधानुकरण, शिक्षा का हिन्दू-विरोधीकरण, आदि किसी मुद्दे पर नेहरू के विरुद्ध आवाज उठाई हो। तब इन गड़बड़ियों का श्रेय उन्हें भी देना होगा, जो इस में मौन-मुखर शामिल थे। आखिर, दिनकर ने ही लिखा था, ‘‘जो रहे मौन, समय लिखेगा उन का भी अपराध’’। अतः नेहरू को अपना आदर्श बताने वाले जनसंघ के नेताओं का भी खाता देखना चाहिए।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

इस क अलावा, स्वतंत्र भारत में दो सबसे घातक सामाजिक-राजनीतिक गड़बड़ियाँ गैर-कांग्रेस दलों ने की, जिन में जनसंघ भी शामिल था। एक, संविधान में ‘सेक्यूलरिज्म’ व ‘सोशलिज्म’ जोड़ना। यह क्रमशः इस्लाम और कम्युनिज्म को विशिष्ट बल प्रदान करना था, और सीधे हिन्दू धर्म-समाज के विरुद्ध था। वह कार्य कांग्रेस ने 1976 में इमरजेंसी की तानाशाही से किया। लेकिन जिस 42वें संविधान संशोधन द्वारा इसे किया गया, उस की अनेक बातें 44वें संशोधन (1978) द्वारा जनता पार्टी सरकार ने खत्म कर दीं, जिस में जनसंघ सब से मजबूत घटक था। लेकिन ‘सेक्यूलरिज्म’ व ‘सोशलिज्म’ को यथावत् रहने दिया। सो, वह गड़बड़ी कांग्रेस की नहीं रही। वह पूर्णतः जनता पार्टी की हो गई।

आखिर, जनता पार्टी सरकार ने जिस गड़बड़ी को हटाना चाहा उसे हटाया, जिसे रखना चाहा रखा। अतः हिन्दू धर्म-समाज के खिलाफ सब से घातक हथियार खुद जनसंघ के सहयोग से बना है – यह देखना चाहिए। जनसंघ द्वारा विरोध करने पर वह बचा नहीं रह सकता था!

दूसरी घातक गड़बड़ी हिन्दुओं को नए स्वार्थों में बाँटकर तोड़ना था। यह भी कांग्रेस ने नहीं, जनसंघ समेत जनता पार्टी ने किया! 1979 में नितांत अपरिभाषित ‘पिछड़े वर्गों’ के हित में मंडल कमीशन बना। जिस में बी.पी. मंडल जैसे घोर बदनाम, मामूली व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया गया। जनसंघ नेताओं ने इतना कष्ट भी न किया कि कम से कम किसी योग्य जिम्मेदार व्यक्ति – नेता, विद्वान या न्यायाधीश – को कमीशन अध्यक्ष बनाने को कहते। जनता पार्टी सरकार जैसे चल रही थी, उस में प्रधान मंत्री विभिन्न घटकों द्वारा खींचा जाता था। उस हाल में, सबसे बड़े घटक जनसंघ द्वारा किसी रजनी कोठारी, जस्टिस अजित नाथ रे, जैसे किसी प्रतिष्ठित, जानकार महानुभाव का नाम कमीशन के लिए सहज स्वीकार्य होता। मगर मंडल की अध्यक्षता वाला कमीशन बनने दिया गया, जिस की मंशा तभी संदिग्ध थी।

उस मंडल कमीशन ने उस से भी अधिक बुरा किया जिस का डर था। उस ने हिन्दू धर्म-समाज के विरुद्ध चर्च-मिशनरियों वाला विषैला प्रचार अपनी रिपोर्ट में हू-ब-हू भर दिया! हिन्दू धर्म को नीच, ब्राह्मणों को जुल्मी, आदि कह कर कुछ खास मजबूत जातियों को विशेष सुविधाएं देने का तर्क गढ़ा। क्या जनसंघ और फिर भाजपा रूप में गठित नेताओं ने वह रिपोर्ट कभी पढ़ी भी? उसे नकारना तो दूर रहा। फिर, 1989 में उसी मंडल रिपोर्ट को वी.पी. सिंह सरकार ने लागू किया, जो भाजपा समर्थन से सत्ता में थी। उस सरकार ने ब्राह्मणों के विरुद्ध मिशनरियों वाला विद्वेष खुल कर फैलाया। हिन्दू धर्म-समाज के विरुद्ध यह बहुत बड़ी चोट थी।

इस प्रकार, चर्च-मिशनरियों का हिन्दू विरोधी दुष्प्रचार भारत सरकार का दस्तावेज बन गया! यह भी कांग्रेस ने नहीं, जनता दल और उस के समर्थक भाजपा एवं कम्युनिस्ट दलों के हाथों हुआ। अब किसी को हिन्दू-विरोधी जहर फैलाने के लिए बिल्बरफोर्स को उद्धृत करने की जरूरत नहीं रही। वह सीधे भारत सरकार द्वारा स्वीकृत मंडल रिपोर्ट का सहारा ले सकता है। जिस पर भाजपा समर्थन की मुहर लगी है!

अतः स्वतंत्र भारत में सत्तर सालों की गड़बड़ियों में दो सबसे बड़ी – और अत्यंत घातक – हिन्दू-विरोधी गड़बड़ी कांग्रेस द्वारा नहीं की गई। वह खुद को हिन्दुओं का एकाधिकारी, अघोषित हितैषी कहने वाले संघ-परिवार के हाथों हुई है। सक्रिय, निष्क्रिय, दोनों रूपों में।

फिर जब 1989-90 में कश्मीर से हिन्दुओं को सामूहिक संहार, अपमान और अत्याचार द्वारा मार भगाया गया, तब भी केंद्रीय सत्ता पर कांग्रेस नहीं थी। बल्कि भाजपा और कम्युनिस्ट समर्थन से जनता दल सरकार थी। यदि उस ने श्रीनगर स्थित सेना को आदेश दिया होता, तो चार दिन में वह हिन्दू-विनाश रुक जाता। आखिर देश-रक्षा, जन-रक्षा तलवार से ही होती है। वरना सेना रखने की जरूरत ही क्या!

अतः यदि कांग्रेस सत्ता के समय हुई गड़बड़ियों के लिए कांग्रेस को दोष दिया जाता है, तब जनसंघ-भाजपा सत्ता या समर्थित सत्ता के समय हुई गड़बडियों का दोष किस के माथे जाएगा?

जनसंघ-भाजपा के बचाव में जो भी झूठ-सच दलीलें दी जाएं, वैसी ही कांग्रेस के बचाव में भी दूसरे देते हैं। बल्कि, कांग्रेस द्वारा हिन्दू-हित में किए गए काम भी गिना सकते हैं। जैसे, जस्टिस नियोगी कमीशन बनाना; छल-बल से हिन्दुओं के धर्मांतरण पर रोक लगाने का कानून बनाना; अयोध्या में राम-जन्मभूमि का ताला खोलना; फिर राम-मंदिर का शिलान्यास कराना। पुरानी मध्यमार्गी होने के कारण कांग्रेस को कुछ मुसलमानों, कुछ हिन्दुओं को देने में कोई समस्या नहीं रही है। यह उस की परंपरा है।

पर भाजपा सत्ताओं के लिए ‘इंडिया शाइनिंग’, ‘विकास’, ‘बेटी बचाओ’, ‘स्वच्छता’, ‘गरीबों’, ‘दलितों’ की सेवा के दावे, आदि ही चलता रहा है। गड़बड़ी दूर करने के नाम पर गत वर्ष अनुच्छेद 370 हटाने के सिवा उन के खाते में कुछ ठोस नहीं है। वह भी राष्ट्रीय अखंडता की बात थी जिसे सभी दलों का समर्थन मिला। खालिस हिन्दू-हित में कोई काम करने का उदाहरण मिलना अभी शेष है। उल्टे आज भी हिन्दू-विरुद्ध राजकीय, धार्मिक, शैक्षिक, कानूनी भेद-भाव जारी हैं। जिस की कोई कैफियत नहीं दी जाती। यानी सब से बड़ी गड़बड़ी खत्म करना तो दूर, वह एजेंडे से ही गायब है!

ISD News Network June 20, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bjp vs congress, Bjp VS Congress Leadership, political conspiracy, political news, Politics

Related

हिंदू राष्ट्र का संविधान तैयार, हिंदुओं को मिलेंगे ये अधिकार, जानिए मुस्लिमों का क्या होगा

हिंदू राष्ट्र के संविधान का मसौदा तैयार हो चुका है....

June 20 2023

कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ !

अर्चना कुमारी । हिंदूवादी संगठन से जुड़े सदस्यों का एक...

June 20 2023

पुरी के समुद्र तट पर सरकार बेचेगी शराब, शंकराचार्य ने किया विरोध!

Courtesy Desk: पुरी: पर्यटकों को शराब परोसने के लिए पुरी...

June 20 2023

ज्ञॉनवापी मुद्दे पर जिस इतिहास के रथ पर चढ़ने का प्रयास हो रहा है. वो रथ और उसका वाहक व्यास परिवार ही है

“माना की मेरा घर जमींदोज करने में तुम सफल हो...

June 20 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
खोजी आलेख

विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!

November 11, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?