श्वेताभ पाठक ( श्वेत प्रेम रस ) प्रश्न : भैया जी,नवरात्रि में कन्या भोज से क्या तात्पर्य है, ये क्यों कराया जाता है?
उत्तर : आदरणीय श्री श्वेताभ पाठक भैया जी द्वारा
महिषासुर , शुम्भ निःशुम्भ आदि ने कुँवारी शक्ति से अपना वध होने का वर लिया था इसलिए जो हम शक्ति का निरूपण करते हैं , वह कन्या के रूप में करते हैं जो बिल्कुल विकारों से मुक्त हों ।
जिनका अभी मासिक धर्म न आया हो , अर्थात काम इत्यादि से पूर्ण विलग ।
इसी हेतु कन्या को शक्ति का रूप माना जाता है ।
भोजन और पूजन की परंपरा इसलिए चली ताकि कन्याओं की महत्त्ता को स्थापित किया जा सके ।
एक समय बीच में ऐसा आया था जब कन्या भ्रूण हत्या चरम पर थी ।
आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने इसकी शुरुवात की और कन्या पूजन का विधान रखा ।
फिर इसके लिए विभिन्न कथा कहानियाँ बनाकर उसका महात्म्य दर्शाया गया ।
अगर वास्तविक रूप से देखें तो आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य हमारे राष्ट्र के विधाता थे ।
उन्होंने इतनी कुरीतियाँ हटाई और सनातन धर्म को पुनः प्रतिष्ठापित किया जितना आज तक सभी ने मिलाकर नही किया होगा ।
वास्तव में राष्ट्रपिता यही हैं ।
Shwetabh Pathak
