By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ये लोक क्या होते हैं और क्या चर्म चक्षुओं से देख सकते हैं? 
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » ये लोक क्या होते हैं और क्या चर्म चक्षुओं से देख सकते हैं? 
सनातन हिंदू धर्म

ये लोक क्या होते हैं और क्या चर्म चक्षुओं से देख सकते हैं? 

ISD News Network
By ISD News Network 12 Min Read
Share
12 Min Read
SHARE

श्वेताभ पाठक ( श्वेत प्रेम रस )  प्रश्न :-ये लोक क्या होते हैं और क्या चर्म चक्षुओं से देख सकते हैं ? 

और इस पृथ्वी की तरह क्या अन्य पृथ्वी भी हैं जो हमारी दृष्टि में नही हैं ?? 

***************************

उत्तर :- लोक का अर्थ होता है संसार या जिसको देखने लायक हो ।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

लोक वस्तुतः वह संसार है जो विभिन्न कर्मों के द्वारा प्रवतर्कों को प्राप्त होता है ।

जैसे हमारा संसार है ये मायिक लौकिक इन्द्रियों द्वारा दृष्टिगोचर होता है , वैसे ही अन्य लोकों के विभिन्न प्रणाली होती है उसमें विचरने या देखने आदि का ।

जैसे हम नंगी आँखों से 3d नहीं देख सकते । उसके लिए special lenses या चश्में की आवश्यकता होती है ।

ठीक इसी प्रकार विभिन्न लोकों को समझने एवं देखने के लिए विभिन्न अवयवों की आवश्यकता होती है ।

लोक प्राप्त होते हैं , हमारे कर्मों के संस्कारों द्वारा । 

यह लोक विभिन्न कर्मों की कर्मस्थली या फलस्वरूप होता है ।।

जैसे हम भू लोक में रहते हैं तो यहाँ पर उन्हीं चीजों को देख या अनुभूत कर पायेंगे जिसके लिए यह भू लोक है ।

ऐसे ही अन्य लोक हैं और उनके अन्य अवयव हैं और उनको अनुभूत करने वाली अलग इन्द्रियाँ हैं जो कर्मों के फलस्वरूप मिलती है । 

जैसे चर्म चक्षुओं से चर्म इन्द्रियों से हम अपने भूलोक को ग्रहण कर सकते हैं , अनुभूत कर सकते हैं लेकिन अन्य लोकों के अवयवों या पदार्थों को नहीं ।।

इसी भूलोक पर ही हम 80% अवयव या पदार्थ ऐसे हैं जो इनसे ग्रहण नहीं कर पाते ।।

अब ऐसे ही जो मायिक लोक हैं वह हैं 14 लोक ।

जिन्हें हम 14 भुवन कहते हैं ।

हमारा लोक भूलोक है । 

इसके नीचे सात लोक हैं ।

यह हैं :- 

1. अतल , 

2. वितल , 

3. सुतल , 

4. रसातल, 

5. तलातल , 

6. महातल और 

7. पाताल 

मर्त्यलोक अर्थात इस पृथ्वी लोक के ऊपर 6 लोक हैं ।

1. भु , ( ये हमारी पृथ्वी ) 

2. भुवः ,

3. स्व: , 

4. मह, 

5. जनः , 

6. तपः , 

7. सत्य लोक या ब्रह्म लोक 

यह सब माया के अधिकार में आते हैं ।।

इसके बाद आती है विरजा नदी ।

यह हमारे वाले जल वाली नदी नहीं है ।

यह ब्रह्मांडों को पार करने के पश्चात पड़ती है । 

विरजा नदी को पार करने वाला ही सिद्ध या भगवदप्राप्त सन्त कहलाता है । 

यहीं से सिद्ध लोक शुरू होता है । यहाँ परम शांतिमय अवस्था है जो ब्रह्म स्वरूप में रमण करते हैं ।

इसके बाद आता है परमव्योम लोक , यह अलग अवस्था है जहाँ सबसे पहले शिव लोक फिर शक्ति लोक फिर वैकुंठ लोक फिर साकेत लोक और फिर गोलोक हैं । 

इनमें से कोई छोटा बड़ा नहीं है ।

लेकिन यह आनंद स्वरूप हैं । यहाँ रस ही रस है , रस की अवस्थायें हैं ।

जैसे शिव लोक , तो यहाँ परम कल्याणमयी सौशील्य की अवस्था को भक्त प्राप्त करता है ।

जैसे वैकुंठ – यहाँ समस्त कुंठा ( सांसारिक वाली नहीं ) से भक्त का भाव विरत हो जाता है ।

सब प्रकार की कामनाओं से उपरत की स्थिति ।

जैसे गोलोक , तो यह परम आनंद का लोक या अवस्था होती है ।।

तो यह सभी लोक ऐसा नहीं है कि मृत्यु के पश्चात मिलेंगी ।

यह जीवंत अवस्था में सिद्धावस्था में भक्त , सिद्ध या परमहंस या देवत्व प्राप्त करने वाले मनुष्य उनमें रमण करते हैं । 

और यह सभी लोक जैसे भौतिक रूप से बाह्य अवस्था में प्रकट हैं , वैसे ही हमारे इस शरीर के अंदर अन्तर्विज्ञान में आंतरिक अवस्था में निहित हैं ।

इसीलिए कहा गया है : यथाण्डे तथा पिण्डे ।

यथा पिण्डे तत ब्रह्माण्डे ।

अर्थात जो स्थिति , जो पदार्थ अण्ड या ब्रह्मांड में हैं , वही इस पिंड अर्थात शरीर में है । 

वेद कहता है :- 

यदेवेह तदमुत्र यदमुत्र तदन्विह ।

योSहं सोSसौ ।

योSसौ सोहम ।।

अर्थात जो कुछ यहाँ है , वही वहाँ भी है । 

जो वहाँ है , वही यहाँ है । 

जो मैं हूँ , वही वह है । 

जो वह है , वही मैं हूँ । 

अब समझिये अण्ड या ब्रह्मांड और पिंड या शरीर में तीन तीन तन्त्र हैं । 

जैसे हमारे तीन तन्त्र हैं । 

स्थूल भौतिक शरीर 

सूक्ष्म शरीर 

कारण शरीर 

ऐसे ही समस्त लोकों के तीन तन्त्र होते हैं ।

1. अर्थतंत्र । इसके प्रवर्तक पार्थिव देवता होते हैं । 

2. क्रियातंत्र । इसके प्रवर्तक वायव्य देवता होते हैं ।

3. ज्ञानतंत्र । इसके प्रवर्तक सौर देवता होते हैं ।

अर्थतंत्र अधिदैवत होते हैं ।

यह शरीर में विद्यमान होते हैं । 

इन्हें ही वैश्वानर कहते हैं और यह विश्व को धारण करते हैं ।

ऐसे क्रियातंत्र के हिरण्यगर्भ होते हैं जो शरीर में तैजस रूप से होते हैं । 

ऐसे ही ज्ञानतंत्र सर्वज्ञ होते हैं और यह प्राज्ञ रूप में होते हैं ।

शारीरिक विश्व , तैजस , एवं प्राज्ञ ब्रह्मांड के वैश्वानर , हिरण्यगर्भ एवं सर्वज्ञ के साथ निरतंर संपर्क बना रहता है । 

ब्रह्मांड में सूर्यमंडल , चन्द्रमण्डल , पृथ्वीमण्डल आदि अर्थतंत्र हैं ।

इनमें रहने वाली क्रियाएँ क्रियातंत्र हैं । 

इनमें जो ज्ञान है वह ज्ञान तंत्र हैं ।।

और प्रत्येक वस्तु में इन तीनों तंत्रों के प्रवर्तक वैश्वानर , हिरण्यगर्भ और सर्वज्ञ है ।

शरीर के अस्थि , मेदा मज्जा आदि अर्थतंत्र का उत्पादनकर्ता विश्व है ।

5 प्राण आदि क्रियांतन्त्र प्रवर्तक तैजस है ।

मन बुद्धि अंतःकरण चित्त आदि ज्ञानतंत्र प्रवर्तक प्राज्ञ है ।

जैसे अधिदैवत में वैश्वानर पृथ्वी में है , वायु अंतरिक्ष में और सर्वज्ञ द्युलोक में रहता है ।

शरीर मे विश्व मूल स्थान में रहता है । 

तैजस नाभि से लेकर कंठ तक अंतरिक्ष मे रहता है ।

प्राज्ञ मस्तक में रहता है ।

ध्यानचिन्तन करनेवाला अध्यात्ममार्ग का साधक जैसे जैसे अपने अंदर की अन्तराग्नि ( मन को एकाग्र कर ध्यान ) , संकल्पअग्नि ( धारणा करना ) और अभीप्सअग्नि ( पुष्टि कर समाधि अवस्था को प्राप्त होता है ) को प्रदीप्त करता जाता है , वैसे वैसे ही वह अग्नि ( ये हमारी वाली अग्नि नहीं है , वैश्वानर की बात हो रही है ) चेतना के उच्चतर भूमिका पर स्थित करता है तो वह भी साधक को वहाँ ही स्थित कराता है । 

इस भूलोक से अर्थात अन्नमय भूमिका या चेतना से आगे बढ़ कर वह अग्नि द्युलोक में अर्थात दिव्य चैतन्यता की अवस्था में पहुँचता है । 

आप लोगों ने पढ़ा होगा कि अमुक की तपस्या से स्वर्गलोक जलने लगा या तीनों लोक जलने लगे ।

तो यह वही अग्नि है ।

जलाने का अर्थ कि उसके कारण समस्त लोकों में विचलित की अवस्था आ जाती है ।

समस्त कर्मदेव या आजानज देव आदि सब अपना कार्य नहीं कर पाते । 

स्तम्भन शुरू हो जाता है । 

तो जब वह द्युलोक में पहुंचता है , तब वहाँ का अधिपति इंद्र उसके अभीप्सा के फल में विद्युदेवताओं के साथ भूलोक पर अर्थात शरीर या अन्नमय कोष में उतर आता है । 

मतलब ईश्वरीय मन दिव्य प्रकाश की द्युतियों के साथ हमारे

 अन्नमय भूमिका में ।।

वहाँ पहुंचकर वह वृत्त का वध करता है ।

*वृत्तासुर की कहानी याद होगी सबको ।* 

उसी का वध करता है मतलब दिव्य प्रकाश पर पड़े बाह्य आवरणों को दूर करता है , दिव्य जीवन की विघ्न बाधाओं को हटाता है और सभी उल जुलूल आवरणों को हटाकर सूर्य का उदय करा देता है । सूर्यलोक ।

मतलब सत्य रूपी प्रकाश से प्रकाशित करता है ।

लेकिन इससे पहले ही वह सूक्ष्म इन्द्रियों की कामनाओं को lure या आकर्षित करने के लिए बहुत से कामनाओं का , ऐश्वर्यों का लोभ दिखाता है ।

इसे ही अप्सरा कहते हैं । 

आप लोगों ने पढ़ा होगा किस्सा कहानियों में रम्भा , उर्वशी , मेनका , कृतस्थली , पूँजीकास्थली , अनुलोमचा , धृतायी , प्रमलोचा , सेनजीत , पूर्वचित्ति , तिलोत्तमा , आदि ।

जिसको हम किस्सों कहानियों में स्त्री रूप से दिखाते हैं ।

और यहीं बड़े बड़े महारथी विश्वामित्र आदि गिर जाते हैं । 

ययाति , पुरुरवा आदि गिर जाते है ।

इसके बाद कि स्थिति अगर उसने पार कर लिया तो फिर आगे के लोकों का भ्रमण शुरू होता है ।

यहीं अगर उसने कोई कामना बना ली तो उस तप का फल उसे प्राप्त हो जाता है । 

लेकिन जैसे हिरण्यकश्यप आदि ने इसन सब लोकों को पार करते हुए अपनी तप अग्नि ब्रह्मलोक तक लेकर गए और ब्रह्मा को विवश कर दिया वरदान देने के लिए ।

और अगर ब्रह्मलोक तक भी निष्कामता रही और उसने आगे के लोको तक अपनी भूमिका बढ़ाई तो आता है आगे के परमव्योम लोक , शिवलोक , वैकुंठ लोक आदि जहाँ तक ध्रुव और प्रह्लाद आदि गए और भगवान विष्णु को बाध्य कर दिया आने को । 

तो यह सब विभिन्न स्तर और प्रक्रियाएं हैं जिनको समझ कर ही योगी आगे बढ़ सकता है ।

अन्यथा वह TV में चलने वाले इंद्र कि वह दारू पीकर उर्वशी का नाच देख रहा है आदि में ही बच्चों की तरह फ़ँस जाएंगे ।

इसीलिए तत्त्वतः इन सभी को समझना आवश्यक है ।

और इसीलिए किसी गुरु की आवश्यकता पड़ती है जो तत्त्वतः एक एक तत्व को सही सही समझा दे , तभी साधना आगे बढ़ पाती है ।

वरना हम भी आम लोगों की तरह बच्चों की तरह cartoon में कि अप्सरा स्त्री होती है और ठुमक ठुमक कर नाचती है आदि में ही फँसे रह जायेंगे ।।

– Shwetabh Pathak ( श्वेताभ पाठक ) 

ISD News Network April 3, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: sanatan, sanatan dharm, Shwetabh Pathak, shwetabh pathak shwet prem rash, shwetabh pathak story

Related

यदी आप गृहस्थ में हैं तो ये लेख आपके लिऐ ही लिखा जा रहा है ध्यान से पढ़ें और समझें!

प. राजकुमार मिश्रा। आज गृहस्थ एक बंधन हो चुकी है...

April 3 2025

हरि भक्त पर हर की कृपा

श्वेता पुरोहित। मार्कण्डेयजी को शिवजी का वरदान महर्षि मार्कण्डेय जी,...

April 3 2025

शुभ दीपावली कहिए!

हिंदू समाज उत्सवधर्मी है। परंतु आजकल लोग अपने धर्म को...

April 3 2025

विश्वकर्मा जयंती १७ सितंबर २०२३

श्वेता पुरोहित। आज भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीय को चंद्र...

April 3 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?