संदीप देव :-
“विवेकानंद ईसा मसीह के पैरों को अपने खून से धोना चाहते थे। यहां तक कि उन्होंने ईसाई मिशनरियों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया था!”
अमेरिका में श्रोताओं के एक वर्ग को संबोधित करते हुए विवेकानंद ने एक बार घोषणा की थी: “हमें ईसा मसीह के मिशनरी चाहिए। ऐसे मिशनरी सैकड़ों और हज़ारों की संख्या में भारत आएँ। ईसा मसीह के जीवन को हमारे पास लाएँ और इसे समाज के मूल में समाहित होने दें। भारत के हर गाँव और कोने में उनका प्रचार किया जाना चाहिए।”
एक महिला जो अपने धर्म से भिन्न धर्म के नेता, ईसा मसीह के प्रति उनकी भक्ति देखकर आश्चर्यचकित थी, को उन्होंने उत्तर दिया: “मैडम, यदि मैं नासरत के ईसा मसीह के दिनों में फिलिस्तीन में रहता, तो मैं उनके पैर आँसुओं से नहीं, बल्कि अपने हृदय के रक्त से धोता।”
स्वामी विवेकानंद के ही भाषणों और उनके कार्यों से साक्ष्यों के साथ यह बड़ा रहस्योद्घाटन किया है वी. गोविंद कृष्णन ने अपनी पुस्तक ‘विवेकानंद: द फिलॉसफर ऑफ फ्रीडम’(अंग्रेजी में)
विवेकानंद यूरोप की गुप्त संस्था फीमेजनरी सोसायटी के न केवर मेंबर थे, बल्कि वह मास्टर ऑफ मेशन थे। कोलकाता में तो बकायदा मेशन की बिल्डिंग में विवेकानंद की मूर्ति लगी हुई है। परंतु ईसाइयत के प्रति उनका आग्रह और मिशनरी को भारत आने का न्यौता देना, यह कम से कम मुझे तो पता नहीं था!
मैंने अपने पढ़ने के लिए यह पुस्तक मंगवाई है। आपमें भी जो इच्छुक हों, नीचे के लिंक पर क्लिक कर पुस्तक क्रय कर सकते हैं। मैं एक बार पढ़ लूं, फिर बताऊंगा। पढ़ता तो मैं सभी को हूं। पढ़ने के प्रति मैं आग्रह-दुराग्रह नहीं पालता।
धन्यवाद।
पुस्तक प्राप्ति लिंक:
SandeepDeo #kapotbooks #books #book #bookreview #पुस्तक_समीक्षा Kapot Prakashan & e-commerce
