By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा और तीन मामले दर्ज !
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा और तीन मामले दर्ज !
अपराध

मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा और तीन मामले दर्ज !

Archana Kumari
By Archana Kumari 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

अर्चना कुमारी। नांगलोई में मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प और उन पर पथराव के संबंध में तीन मामले दर्ज किए गए । झड़प में छह पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गये थे। नांगलोई थानाध्यक्ष प्रभु दयाल की शिकायत पर नांगलोई पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी प्राथमिकी नांगलोई चौक पर हुई एक घटना के संबंध में नांगलोई पुलिस थाने के निरीक्षक (कानून-व्यवस्था) नानग राम की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

तीसरी प्राथमिकी नांगलोई में मेट्रो स्टेशन के निकट हुई एक घटना के लिए हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। सभी तीन मामले रविवार को दर्ज किए गए हैं। पहली प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया गया कि शनिवार को नांगलोई में कई ताजिया जुलूस निकाले जाने थे। मार्ग और अन्य मुद्दों को लेकर आयोजकों के साथ पहले ही बैठकें की जा चुकी थीं। बाहरी जिले के नांगलोई थाने के अलावा रोहिणी जिले के प्रेम नगर और अमन विहार थाने के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह तय किया गया था कि जुलूस मेट्रो स्टेशन से होते हुए सूरजमल स्टेडियम की ओर बढेंगे और नांगलोई डिपो लाल बत्ती से यू-टर्न लेकर वापस अपने निर्धारित स्थान पर लौट आएंगे। प्राथमिकी के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12 बजे पहले से निर्धारित विभिन्न इलाकों से अलग-अलग जुलूस आ रहे थे। प्राथमिकी में बताया गया कि रोहिणी जिले के प्रेम नगर और अमन विहार इलाके से कुछ जुलूस शाम करीब पांच बजे किराड़ी गेट को पार कर रोहतक रोड से होते हुए सूरजमल स्टेडियम के सामने पहुंचे। प्राथमिकी के मुताबिक, मौके पर पहुंचने के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पहले से तय मार्ग का पालन करने के बजाय स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी।

प्राथमिकी में बताया गया कि स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होने के कारण लोगों को वहीं रोक दिया गया। नांगलोई पुलिस थाने के थानाध्यक्ष ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों को शांत करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी। प्राथमिकी के अनुसार, जुलूस के आयोजकों ने रिक्शे और ठेलों पर खड़े होकर लोगों को स्टेडियम के अंदर जाने के लिए उकसाना शुरू कर दिया। जुलूस में शामिल लोगों में से कुछ के पास तलवार, चाकू, लाठियां और लोहे की छड़ जैसे हथियार थे। प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘हमारे मना करने पर आयोजकों और उनके समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

उनमें से एक के हाथ में चाकू था और उसने उपनिरीक्षक परवीन पर हमला कर दिया। परवीन ने खुद को बचाने के लिए चाकू पकड़ लिया और उन्हें चोट आई है।‘प्राथमिकी में कहा गया कि रोहतक मार्ग पर उस वक्त बस, गाड़ियों, दोपहिया और पैदल लोगों सहित बहुत भारी यातायात था। पत्थरबाजी से लोगों और संपत्ति को नुकसान का खतरा पैदा हो गया। प्राथमिकी के मुताबिक, अनियंत्रित भीड़ को पहले चेतावनी दी गई और बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया ताकि जान-माल की सुरक्षा की जा सके। इस दौरान पुलिसकर्मियों और स्वंयसेवकों को भी चोटें आई हैं।

प्राथमिकी के मुताबिक, पुलिस और दिल्ली परिवहन निगम के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों और अन्य घायल लोगों को इलाज के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर ढेर सारे पत्थर पड़े पाए गए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित घटनाओं के वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम जुलूस निकालते समय शनिवार को लोगों के एक समूह की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस घटना में 12 लोग घायल हुए थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।

Archana Kumari July 31, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: crime, crime in delhi, Crime News, Crime news in Delhi, crime reporter, Crime reporting, Muharram, Violence during Muharram

Related

आंतकवादी लंडा, और रिंदा के तीन सहयोगी हथियारों सहित गिरफ्तार !

अर्चना कुमारी। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बुधवार...

July 31 2023

इंस्टाग्राम पर नकली नोट ! 

अर्चना कुमारी। शातिर लोग सोशल मीडिया पर क्या नहीं करते...

July 31 2023

दिल्ली की दम तोड़ती लुंज पुंज कानून व्यवस्था !

अर्चना कुमारी। देश की राजधानी दिल्ली के सिर्फ एक जिले में  तीन लोगों की...

July 31 2023

मस्जिदों और चर्चों का हवाला देते हुए आरएसएस मार्च को अनुमति से इनकार करना धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ !

अर्चना कुमारी। कहने के लिए देश सेकुलर है लेकिन हिंदुओ...

July 31 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
अपराध

कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

August 1, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?