इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो। कश्मीर में फिर हिंदुओं से उनका धर्म पूछकर आतंकियों ने उनको गोली मारी। ज्ञात हो कि पहलगाम में भी आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं को गोली मारी थी। मरने वाला छत्तीसगढ़ का प्रवासी मजदूर था। एक का नाम दीपक और दूसरे का नाम भूपेंद्र था।
इस पूरी रिपोर्ट को ISD Radio 📻पर सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
ISD Radio: घाटी में फिर टारगेट किलिंग
ईंट भट्ठे पर सभी मजदूरों से उनका धर्म पूछा गया। वहां इन दो को छोड़कर अन्य सभी मुस्लिम थे। मुस्लिमों को छोड़ दिया गया और इन दो गरीब हिंदू मजदूरों को गोली मार दी गई। दैनिक भास्कर के अनुसार घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है।
दैनिक भास्कर लिखता है कि अभी 10 दिन पहले ही 21 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने हमला किया था जिसमें अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की मृत्यु हो गई थी। शहीद हेड कांस्टेबल का नाम आशिक हुसैन कुरैशी था।

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 2017 से अभी तक 34 लोगों को आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग में मारा है। इसमें पहलगाम के 26 लोगों को जोड़ लें तो मरने वालों की संख्या 60 के करीब है, जिसमें अधिकांश हिंदू प्रवासी और पर्यटक शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल में ही बयान दिया था कि आतंकवाद को रिलीजन से न जोड़े। फिर उन्होंने बयान दिया था कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में स्थानीय आतंकवादी शामिल नहीं थे!
आज मनोज सिन्हा के आतंकवादी तुष्टिकरण वाले बयान पर आतंकवादियों ने ही पानी उड़ेल दिया। हालांकि पूरी उम्मीद है कि मनोज सिन्हा का तुष्टिकरण पूर्ववत जारी रहेगा। यही भारतीय राजनीति की विडंबना भी है और हकीकत भी!
