By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: विघ्नहर्ता गणपति गणेश
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » विघ्नहर्ता गणपति गणेश
सनातन हिंदू धर्म

विघ्नहर्ता गणपति गणेश

ISD News Network
By ISD News Network 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

डॉ० श्रीअजितकुमारसिंहजी :-

गणानां त्वा गणपतिं हवामहे कविं कवीनामुपमश्रवस्तमम् ।
ज्येष्ठराजं ब्रह्मणां ब्रह्मणस्पत आ नः शृण्वन्नृतिभिः सीद सादनम् ॥

शुक्लयजुर्वेद के अश्वमेधयज्ञ-प्रकरण में भी ‘गणपति’ शब्द का उल्लेख हुआ है। कुछ लोग इसको प्राचीन गणराज्यों के अधिपति का सूचक मानते हैं, किंतु यहाँ यह स्मरणीय है कि वैदिक शिव ‘रुद्र’ के गणोंके प्रमुख या नायकके रूपमें ‘गणपति ‘का उल्लेख विवादरहित है। पुराणसाहित्य तो एकमत हो ‘रुद्र’ के मरुत् आदि असंख्य गणोंके नायक अथवा स्वामीके रूपमें विनायक न्या गणपतिको शिव-परिवारके अंगके रूपमें वर्णित करता है। यही नहीं, शिव परिवारके ये गणपति तो वस्तुतः समस्त देवमण्डलके नायक और प्रथमपूज्य बन गये।

वैदिक ‘रुद्र’ शिवकी भाँति गणपति गणेशमें भी भयंकर और विघ्नकारक स्वरूपके साथ ही मंगलकर्ता, विघ्नहर्ता, सर्वसिद्धिप्रदाता मांगलिक स्वरूपका समावेश है।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

पुराणोंमें; विशेषकर ब्रह्मवैवर्तपुराण (गणपतिखण्ड अध्याय १२) तथा शिवपुराण (कुमारखण्ड अध्याय १७) में इनके गजानन बननेकी विभिन्न कथाएँ वर्णित हैं। कहीं इनके शनिदेवके देखनेसे शिरोभंगका अंकन है, तो कहीं स्वयं भगवान् शिवद्वारा इनके सिरको काटनेकी कथा वर्णित है। एक तीसरी प्रमुख कथाके अनुसार स्वयं माता पार्वतीने अपनी कल्पनाको ‘गजशीर्ष ‘का मूर्तरूप दिया था। भगवान् शिवके परमभक्त परशुरामजीद्वारा द्वन्द्वयुद्धमें इनके एक दाँतके खण्डित होनेकी कथा भी ब्रह्मवैवर्तपुराणमें वर्णित है। अग्निपुराणके अध्याय ७१ तथा ३१३ एवं गरुड़पुराणके अध्याय २४ भी श्रीगणेशजीसे सम्बन्धित हैं। इनके अतिरिक्त गणेश-उपपुराण, मुद्गल उपपुराण और गणपतिसंहिता तो गाणपत्य-सम्प्रदाय (श्रीगणेशोपासक सम्प्रदाय) के प्रमुख ग्रन्थ हैं ही। गज या हाथीके सिरसे तात्पर्य श्रीगणेशजीकी गम्भीरता, अद्वितीय बौद्धिक क्षमता और प्रकाण्डपाण्डित्य है। वास्तवमें श्रीगणेश ही गणपति, गणनायक, विनायक, विघ्नकर्ता, विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति और ऋद्धि-सिद्धिप्रदाता हैं।

महाभारतके अनुशासन-पर्वके एक सौ पचासवें अध्यायमें गणेश्वरों तथा विनायकोंका स्तुतिसे प्रसन्न होकर विभिन्न पातकोंसे रक्षा करनेका वर्णन है। यहाँ गजानन गणेश और षडानन कार्तिकेय दोनों को ‘गणाधीश’ और भगवान् शंकर का पुत्र कहा गया है, किंतु गजानन गणेश परब्रह्मका अवतार होनेके कारण आदरणीय ‘महागणाधिपति’ हैं। यही महागणाधिपति अपनी इच्छानुसार अनन्त विश्व तथा अनन्त ब्रह्माण्डोंके सर्जक तथा नियन्त्रक हैं। इसीलिये सभी सम्प्रदाय गणेशजीकी पूजा सर्वप्रथम करते हैं। यही कारण है कि गणेशोपासना तथा गणेश मन्दिर सम्पूर्ण भारतमें समानरूपसे प्रचलित हैं। इन्हीं आदिदेवके नामपर ‘गाणपत्य सम्प्रदाय’ अस्तित्वमें आया।

आदिशंकराचार्य ने अपनी पंचदेवोपासना में श्रीगणेश को प्रथम स्थान दिया है। उनके अनुसार तर्पण-अभिषेकद्वारा पूजित श्रीगणेश जलतत्त्वके प्रतीक, लिंगरूपसे पूजित शिव पृथ्वीतत्व के प्रतीक, यज्ञ-हवनद्वारा अर्चित आदिशक्ति देवी अग्नितत्त्व की प्रतीक, नमस्कारद्वारा पूजित सूर्य न्वायुतत्त्वके प्रतीक तथा शब्द या नामोच्चारद्वारा सम्पूजित विष्णु आकाशतत्त्वके प्रतीक हैं।

प्रतिमा-विज्ञानमें गजवदन श्रीगणेशकी सिंहारूढ़, मूषकारूढ़ और शेषशय्यारूढ़, चतुर्भुज तथा त्रिनेत्रधारी मूर्तियाँ भारतमें ही नहीं, वरन् भारतके बाहर जावा- सुमात्रा में भी प्राप्त हैं। इस सम्बन्धमें ‘कालिकाकवच’ का यह मंत्र या श्लोक बहुप्रचलित है-

गजेन्द्रवदनं नौमि रक्तविघ्नविदारकम्। पाशांकुशवराभीतिलसद्भुजचतुष्टयम् ॥

( इस श्लोकसे गजवदन श्रीगणेशजीके चार हाथोंमें, ऊपरवाले दो हाथोंमें क्रमशः पाश और अंकुश तथा नीचेके दोनों हाथोंमें क्रमशः वरद और अभयमुद्रा होनेके प्रतिमा- विज्ञानके मूर्ति-निर्माणके सिद्धान्तका समर्थन होता है।

श्रीगणेश-जन्मोत्सव के रूप में गणेशचतुर्थी या गणपतिचतुर्थी का व्रत और उत्सव भारतव्यापी है।

भारतवर्ष में बंगाल की दुर्गापूजा, उड़ीसा की रथयात्रा, सुदूर दक्षिण के पोंगल तथा ब्रजक्षेत्रकी जन्माष्टमीके भव्य क्रममें महाराष्ट्रका गणपति-पूजन विशिष्ट महत्त्व रखता है।‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोषसे महाराष्ट्रका दिग्- दिगन्त गुंजायमान हो उठता है । मुम्बईके भव्य गणपति- पाण्डालोंकी भव्यता मन मोह लेती है । वहाँ गणेशोत्सवकी पुरातन प्रथा अपनी लोकप्रियताके कारण शिखरपर है। मध्ययुगीन भारतमें छत्रपति शिवाजीके नेतृत्वमें मराठाशक्तिके अभ्युदयके साथ यह प्रथा अपने गौरवपूर्ण स्थानतक पहुँची। अंग्रेजोंके विरुद्ध स्वातन्त्र्य-आन्दोलनके समय इसने ही वहाँके जन-जनको स्वतन्त्रताकी भावनाके नवीन उत्साहसे ओत-प्रोत कर दिया था। यही कारण है कि स्वतन्त्रता- आन्दोलनका गढ़ माने गये पूनाके निकटवर्ती पुरातन अष्टविनायकमन्दिरोंकी परिक्रमाकी पुरातन परम्पराको पुनर्जीवन प्राप्त हुआ।

इन मन्दिरोंके दर्शनका क्रम क्रमशः श्रीमयूरेश्वर, श्रीसिद्धिविनायक, श्रीबल्लालेश्वर, श्रीवरदविनायक, श्रीचिन्तामणि, श्रीगिरिजात्मज, श्रीविघ्नेश्वर और श्रीमहागणपति है।

ज्योतिषशास्त्र में श्रीगणेश को ‘केतु’ ग्रह का इष्टदेव माना जाता है।

श्रीगणेशजीसे सम्बन्धित कुछ प्रमुख ग्रन्थोंमें ब्रह्मवैवर्तपुराण, स्कन्दपुराण, शिवपुराण, भविष्यपुराण, अग्निपुराण, लिंगपुराण, गरुड़पुराण, गणेशपुराण, मुद्गलपुराण तथा गणेशसंहिता प्रमुख हैं। इतना ही नहीं, अपितु गणेश-अथर्वशीर्ष, वरदतापनीय– उपनिषद् और गणपति–उपनिषद् श्रुतिका अंश हैं।

  • डॉ० श्रीअजितकुमारसिंहजी

आप सबको श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌼🌿✨️

ISD News Network September 7, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: आदिशंकराचार्य, आदिशक्ति देवी, विघ्नहर्ता गणपति गणेश, श्रीगणेश-जन्मोत्सव

Related

तुलसी लीलामृत (भाग – ११)

श्वेता पुरोहित। (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसी दास जी की मुख्यतः...

September 7 2024

महर्षि वाल्मीकि रामायण (भाग 13)

सुमंत विद्वांस जनक जी की बात सुनकर महर्षि विश्वामित्र बोले,...

September 7 2024

संसार वृक्ष का वर्णन तथा इसे नष्ट करनेवाले ज्ञान की महिमा – अष्टाक्षर मंत्र और उसका माहात्म्य

श्वेता पुरोहित। संसार वृक्ष अव्यक्त परमात्मा रूपी मूल से प्रकट...

September 7 2024

आइए छोटी दीपावली पर जानें कि नरक चतुर्दशी और यम तर्पण का संयोजन कैसे हुआ ?

दीपावली इस बार कल अर्थात 24 अक्टूबर 2022, सोमवार को...

September 7 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?