By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: महर्षि वाल्मीकि रामायण (भाग 13)
Share
Notification
Latest News
एपिसोड-6 : आंबेडकर का ‘जाति उन्मूलन’ (Annihilation of Caste): समाधान या नया वैचारिक द्वंद्व?
SDEO's Story जातिवाद
अब देर मत करे देश की सेना
भाषा और साहित्य
“विजय-थलापति” जैसे नेता को
भाषा और साहित्य
हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!
Movie Zone
पॉक्सो एक्ट में अब आशुतोष ब्रह्मचारी और ‘आजतक’ के विरुद्ध होगी जांच! कोर्ट के आदेश के बाद जांच के घेरे में आए षड्यंत्रकारी!
न्यायपालिका
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > धर्म > सनातन हिंदू धर्म > महर्षि वाल्मीकि रामायण (भाग 13)
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि रामायण (भाग 13)

ISD News Network
By ISD News Network 4 Min Read
Share
4 Min Read
SHARE

सुमंत विद्वांस जनक जी की बात सुनकर महर्षि विश्वामित्र बोले, “राजन्! आप श्रीराम को अपना वह धनुष दिखाइए।”

तब राजा जनक ने अपने मंत्रियों को आज्ञा दी, “चन्दन व मालाओं से सुशोभित वह दिव्य धनुष यहाँ ले आओ।” आज्ञा सुनकर वे मंत्री तुरंत ही नगर में गए।

वह धनुष आठ पहियों वाले लोहे के एक बहुत बड़े सन्दूक में रखा हुआ था। पाँच हजार सैनिक उसे खींचते हुए वहाँ तक लाए।

अब महाराज जनक ने कहा, “ब्रह्मन! यही वह श्रेष्ठ धनुष है जिसका जनकवंशी नरेशों से सदा पूजन किया है तथा समस्त देवता, असुर, राक्षस, गन्धर्व, यक्ष, किन्नर व महानाग भी जिसे चढ़ा नहीं सके हैं। फिर मनुष्यों में तो इतनी शक्ति ही कहाँ है?”

More Read

‘रामायण’ का ट्रेलर देख क्यों चौंके लोग? कुबेर पर रावण की चढ़ाई, ‘योद्धा’ सीता और वो 4 बातें जो एक सिनेमाई बदलाव का संकेत हैं!
योगिनी एकादशी व्रत का महत्व
महर्षि विश्वामित्र हिन्दू धर्म के सर्वाधिक प्रसिद्ध, प्रभावशाली और शक्तिशाली ऋषियों में से एक
अंक-3: अमंगल ग्रहों की शांति के लिए विष्णु सहस्रनाम के किस श्लोक का करें पाठ?

तब महर्षि विश्वामित्र ने श्रीराम से कहा, “वत्स राम! इस धनुष को देखो।”

श्रीराम ने उस सन्दूक को खोलकर वह धनुष देखा और फिर वे बोले, “अब मैं इस दिव्य धनुष का स्पर्श करता हूँ और फिर मैं इसे उठाने व इस पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करूँगा।”

महर्षि की आज्ञा पाकर श्रीराम ने उस धनुष को हाथ लगाया व बीच से उसे पकड़कर बड़ी सहजता से उठा लिया। इस समय हजारों मनुष्यों की दृष्टि उन्हीं पर टिकी हुई थी। अब श्रीराम ने इतनी सहजता से उस पर प्रत्यंचा चढ़ा दी, मानो वह कोई खिलौना हो। प्रत्यंचा चढ़ाकर उन्होंने उस धनुष को कान तक खींचा ही था कि अचानक ही वह धनुष बीच में ही टूट गया।

धनुष के टूटने पर बड़ी भारी आवाज हुई, जैसे कोई पर्वत फट पड़ा हो या कोई भूकंप आ गया हो। उस भयंकर आवाज को सुनकर बहुत सारे लोग अचेत हो गए।

थोड़ी देर में जब सब-कुछ शांत हो गया, तब राजा जनक ने हाथ जोड़कर मुनिवर विश्वामित्र से कहा, “भगवन्! आज मैंने दशरथनन्दन श्रीराम का पराक्रम अपनी आँखों से देख लिया। महादेव जी के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना अत्यंत अद्भुत, अचिन्त्य व अतार्किक घटना है। मैंने सीता के विवाह के लिए जो प्रतिज्ञा की थी, वह आज सत्य व सफल हो गई। अब मैं प्राणों से भी प्रिय अपनी पुत्री सीता का विवाह दशरथ नन्दन श्रीराम से करूँगा। सीता भी श्रीराम को पति के रूप में पाकर मेरे वंश की कीर्ति का और विस्तार करेगी। अब आप कृपया आज्ञा दें, ताकि मेरे मंत्री शीघ्रता से अयोध्या जाकर महाराज दशरथ को यह समाचार दे सकें कि श्रीराम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ सकुशल मिथिला पहुँच गए हैं तथा श्रीराम का विवाह जनक नंदिनी सीता से होने जा रहा है, अतः महाराज दशरथ भी शीघ्रता से यहाँ आ जाएँ।”

विश्वामित्र जी ने ‘तथास्तु’ कहकर उनकी बात का समर्थन किया। तब जनक जी ने अपनी मंत्रियों को उचित निर्देश दिए और तुरंत अयोध्या जाकर दशरथ जी को मिथिला ले आने के लिए भेज दिया।

(आगे अगले भाग में…)

===================================

(स्रोत: वाल्मीकि रामायण। बालकाण्ड। गीताप्रेस)

(नोट: वाल्मीकि रामायण में इन सब घटनाओं को बहुत विस्तार से बताया गया है। मैं बहुत संक्षेप में केवल उसका सारांश ही लिख रहा हूँ। पूरा ही ग्रन्थ जस का तस यहाँ नहीं लिखा जा सकता, लेकिन अधिक विस्तार से जानने के लिए आप मूल ग्रन्थ को भी अवश्य पढ़ें।)

साभार

ये भी पढें

ISD News Network January 5, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: raam sita vivah, Ramayan, ramayan story in hindi, ramayana, Valmiki Ramayan

Related

🌼🌿नरसी की हुण्डी 🌼🌿

श्वेता पुरोहित- जूनागढ़में नरसी मेहता नामके एक प्रसिद्ध भक्त हुए...

January 5 2023

उदारता

श्वेता पुरोहित। उदारता कुरुवंशी क्षत्रियों में सुहोत्र नाम से प्रसिद्ध...

January 5 2023

भारत के कौनसे मंदिर में लक्ष्मण, प्रभु राम के साथ ‘हाथ बांधे’ खड़े हैं ?

सरकार आगे क्यों नहीं आ रही ?

January 2 2024

लखनऊ का प्राचीन श्री हनुमान मंदिर बड़े मंगल की प्रथा

डॉ विनीता अवस्थी । श्री राम की अयोध्या से दूर...

January 5 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

‘रामायण’ का ट्रेलर देख क्यों चौंके लोग? कुबेर पर रावण की चढ़ाई, ‘योद्धा’ सीता और वो 4 बातें जो एक सिनेमाई बदलाव का संकेत हैं!

July 30, 2026
सनातन हिंदू धर्म

योगिनी एकादशी व्रत का महत्व

July 10, 2026
सनातन हिंदू धर्मस्वर्णिम भारत

महर्षि विश्वामित्र हिन्दू धर्म के सर्वाधिक प्रसिद्ध, प्रभावशाली और शक्तिशाली ऋषियों में से एक

June 17, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

अंक-3: अमंगल ग्रहों की शांति के लिए विष्णु सहस्रनाम के किस श्लोक का करें पाठ?

June 16, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?