By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: वाल्मीकि रामायण (भाग 23)
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » वाल्मीकि रामायण (भाग 23)
सनातन हिंदू धर्म

वाल्मीकि रामायण (भाग 23)

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

सुमंत विद्वांस। (वाल्मीकि रामायण) सब लोगों को एक ओर हटाकर सुमन्त्र ने श्रीराम के महल में प्रवेश किया।

वहाँ भीड़ बिल्कुल भी नहीं थी। एकाग्रचित्त एवं सावधान युवक प्रास (भाला) और धनुष लेकर श्रीराम की सुरक्षा में डटे हुए थे। उनके कानों में शुद्ध सोने के कुण्डल झिलमिला रहे थे।

ड्योढ़ी में सुमन्त्र को गेरुआ वस्त्र पहले और हाथ में छड़ी लिए वस्त्राभूषणों से अलंकृत अनेक वृद्ध पुरुष दिखाई दिए। वे अन्तःपुर की स्त्रियों के संरक्षक थे। सुमन्त्र को आता देख तत्काल वे सब उठकर खड़े हो गए। सुमन्त्र ने उनसे कहा, “आप लोग शीघ्र जाकर श्रीरामचन्द्र से कहें कि सुमन्त्र द्वार पर खड़े हैं।”

More Read

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!

सन्देश मिलते ही श्रीराम ने अपने पिता के उस अन्तरंग सेवक को अन्तःपुर में ही बुला लिया।

वहाँ पहुँचकर सुमन्त्र ने देखा कि वस्त्राभूषणों से अलंकृत श्रीरामचन्द्रजी सोने से बने पलंग पर बैठे हैं। उनके अंगों में सुगन्धित चंदन का लेप लगा हुआ है। देवी सीता भी उनके पास ही बैठी हैं।

उन्हें प्रणाम करके सुमन्त्र ने कहा, “श्रीराम! इस समय रानी कैकेयी के साथ बैठे हुए आपके पिताजी तुरंत आपको देखना चाहते हैं। अतः आप वहाँ चलिये, विलंब न कीजिये।

यह सुनकर श्रीराम अपनी पत्नी सीता से बोले, “देवी! लगता है कि पिताजी और माता कैकेयी दोनों मिलकर मेरे बारे में ही कुछ विचार कर रहे हैं। निश्चय ही मेरे अभिषेक से संबंधित कोई बात हो रही होगी। माता कैकेयी सदा ही मेरा भला चाहती हैं। मेरे अभिषेक का समाचार सुनकर वे अत्यंत प्रसन्न हुई होंगी। अतः वे महाराज को मेरा अभिषेक जल्दी करने को कह रही होंगी। अवश्य ही महाराज आज ही मुझे युवराज पद पर अभिषिक्त करेंगे। मैं शीघ्र जाकर उनका दर्शन करता हूँ।”

ऐसा कहकर श्रीराम अपने कक्ष से बाहर निकले।

वहाँ उन्होंने द्वार पर भाई लक्ष्मण को विनीत भाव से हाथ जोड़कर खड़े देखा। इससे आगे बढ़ने पर बीच वाले कक्ष में आकर वे अपने मित्रों से मिले और सबसे बाहर वाले कक्ष में अन्य प्रार्थी जनों से मिलकर वे व्याघ्रचर्म से आवृत्त, अपने शोभाशाली तेजस्वी रथ पर आरूढ़ हुए। उस रथ की घरघराहट मेघों की गम्भीर गर्जना के समान सुनाई पड़ती थी। वह बहुत विस्तृत था और मणियों एवं स्वर्ण से विभूषित था। उसमें उत्तम घोड़े जुते हुए थे। श्रीराम के भाई लक्ष्मण भी हाथ में चँवर लेकर उस रथ पर बैठ गए और पीछे से अपने ज्येष्ठ भ्राता की रक्षा करने लगे।

श्रीराम को आता देख नगरवासी भी भारी संख्या में अपने घरों से बाहर निकल आये और उनके पीछे-पीछे चलने लगे। उनके आगे कवच आदि से सुसज्जित और खड्ग व धनुष धारण किये हुए अनेक शूरवीर योद्धा चल रहे थे। पूरे मार्ग में घरों की खिड़कियों से महिलाएं उन पर पुष्पवर्षा कर रही थीं।

इस प्रकार बढ़ते हुए वे राजा दशरथ के भवन में आ पहुँचे।

महाराज दशरथ का वह महल अनेक रूप-रंग वाली उज्ज्वल अट्टालिकाओं से सुशोभित था। उसमें रत्नों की जाली से विभूषित तथा विमान के आकार वाले विलासगृह बने हुए थे। वह भवन इतना ऊँचा था, मानो आकाश को भी लांघ रहा हो। अपने पिता के महल में पहुँचने पर श्रीराम ने धनुर्धर वीरों द्वारा सुरक्षित उस महल की तीन ड्योढ़ियों को रथ से ही पार किया। अंतिम दो ड्योढ़ियाँ उन्होंने पैदल पार कीं।

महल में पहुँचकर श्रीराम ने पिता को कैकेयी के साथ एक सुन्दर आसन पर बैठे देखा। वे विषाद में डूबे हुए थे। उनका मुँह सूख गया था और वे बड़े दयनीय दिखाई दे रहे थे। श्रीराम ने उन्हें व रानी कैकेयी को प्रणाम किया।

उस दीनदशा से ग्रस्त राजा दशरथ केवल एक बार ‘राम!’ कह पाए और चुप हो गए। उनके नेत्रों में आँसू भर गए। उनका वह अभूतपूर्व भयंकर रूप देखकर श्रीराम को भी भय हो गया। राजा दशरथ शोक और संताप से दुर्बल हो रहे थे। उनके चित्त में बड़ी व्याकुलता थी। श्रीराम सोचने लगे कि उनकी व्यथा का कारण क्या हो सकता है।

अंततः उन्होंने कैकेयी से ही पूछा, “माता! पिताजी तो क्रोधित होने पर भी मुझे देखते ही सदा प्रसन्न हो जाते थे, किन्तु आज ऐसी क्या बात हो गई कि मुझे देखकर इन्हें इतना कष्ट हो रहा है? कहीं अनजाने में मुझसे कोई अपराध तो नहीं हो गया है अथवा इन्हें कोई शारीरिक रोग या मानसिक चिंता तो नहीं पीड़ित कर रही है? कहीं तुमने तो इन्हें कोई कठोर बात नहीं कह दी, जिससे इनका मन दुखी हो गया है?”

तब कैकेयी बोली, “राम! महाराज कुपित नहीं हैं और न इन्हें कोई कष्ट हुआ है। इनके मन में एक बात है, किन्तु तुम्हारे भय से ये कह नहीं पा रहे हैं। पहले तो इन्होने मेरा सत्कार करते हुए मुझे मुँहमाँगा वरदान दे दिया और अब ये गँवार मनुष्यों की भांति उसके लिए पछता रहे हैं। इन्होने जिस बात के लिए मुझसे प्रतिज्ञा की है, उसका तुम्हें अवश्य पालन करना चाहिए अन्यथा कहीं ऐसा न हो कि आज तुम्हारे मोह के कारण महाराज सत्य को ही छोड़ बैठें। वह बात चाहे शुभ हो या अशुभ, पर तुम यदि उसे पूर्ण करने का वचन दो, तभी मैं तुम्हें वह बता सकती हूँ।”

यह सुनकर श्रीराम के मन में बड़ी व्यथा हुई। उन्होंने कहा, “धिक्कार है देवी! तुम्हें मेरे बारे में ऐसा संदेह नहीं करना चाहिए। महाराज मेरे गुरु, पिता और हितैषी हैं। उनकी प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूँ। उन्हें जो अभीष्ट है, वह मुझे बताओ।”

तब कैकेयी ने कहा, “देवासुर संग्राम में मैंने तुम्हारे पिता की रक्षा की थी और प्रसन्न होकर उन्होंने मुझे दो वर दिए थे। उनमें से पहला वर मैंने यह माँगा है कि भरत का राज्याभिषेक हो और दूसरा यह माँगा है कि आज ही तुम्हें दण्डकारण्य में भेज दिया जाए।”

“तुम्हारे राज्याभिषेक के लिए यह जो सारी तैयारी की गई है, इससे अब भरत का राज्याभिषेक होना चाहिए और तुम्हें आज ही जटा और चीर धारण करके चौदह वर्षों के लिए दण्डकारण्य में चले जाना चाहिए।”

“महाराज बस इतनी-सी बात से दुखी हैं कि तुम्हारे वन में जाने से इन्हें तुम्हारे वियोग का कष्ट सहना पड़ेगा, किन्तु श्रीराम! तुम राजा की इस आज्ञा का पालन करो, ताकि इनकी प्रतिज्ञा झूठी न हो जाए।”

इतने कठोर वचन सुनकर भी श्रीराम के हृदय में कोई शोक नहीं हुआ, किन्तु महाराज दशरथ अपने पुत्र के वियोग का विचार करके और अधिक दुखी एवं व्यथित हो उठे।

यह भी पढे़ें – वाल्मीकि रामायण (भाग 22)

(आगे अगले भाग में…)

साभार

ISD News Network August 4, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Ramayan, ramayan by sumant vidwans, ramayan story in hindi, ramayana, Ramcharitmanas

Related

श्रीराम जी के चरण चिह्न

श्वेता पुरोहित। अंकुस अंबर कुलिस कमल जव धुजा धेनुपद ।संख...

August 4 2023

महर्षि अगस्त्य की कथा – भाग ४

श्वेता पुरोहित। महर्षि अगस्त्य दक्षिण दिशा की ओर क्यों गए...

August 4 2023

श्रावण मास माहात्म्य (चतुर्दश अध्याय)

श्वेता पुरोहित :- 🔱 नाग पंचमी व्रत का माहात्म्य 🔱...

August 4 2023

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा किए गए प्रमुख कार्य

आशीष वल्लभ पचौरी जी द्वारा ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः...

August 4 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!

November 22, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie Zone

‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!

November 10, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?