By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भ्रष्टाचार के आरोपी पत्रकार उपेंद्र राय ने India speaks daily और उसके प्रधान संपादक संदीप देव को भेजा 100 करोड़ का नोटिस! मिलेगा करारा जवाब!
Share
Notification
Latest News
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
Events and Activities
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
Members Only SDEO's Story जातिवाद
आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
Members Only SDEO's Story
गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’
Events and Activities
“मृत्यु-दण्ड” से तभी बचेगा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > मीडिया > फिफ्थ कॉलम > भ्रष्टाचार के आरोपी पत्रकार उपेंद्र राय ने India speaks daily और उसके प्रधान संपादक संदीप देव को भेजा 100 करोड़ का नोटिस! मिलेगा करारा जवाब!
फिफ्थ कॉलमभ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार के आरोपी पत्रकार उपेंद्र राय ने India speaks daily और उसके प्रधान संपादक संदीप देव को भेजा 100 करोड़ का नोटिस! मिलेगा करारा जवाब!

ISD News Network
By ISD News Network 13 Min Read
Share
13 Min Read
upendra rai send legal notice to india speaks daily
SHARE

भ्रष्टाचार के आरोपी पत्रकार उपेंद्र राय ने pgurus.com से मुंह की खाने के बाद अब India Speaks Daily तथा उसके संपादक संदीप देव के नाम मानहानि के 100 करोड़ का नोटिस भेजा है। वो भी तब जब indiaspeakdaily.in स्पष्ट तौर पर अपनी स्टोरी में जिक्र कर चुका है कि ये सारे तथ्य पीगुरु से लिए गए हैं जिसकी पुष्टि इंडिया स्पीक्स नहीं करता है। लेकिन अब हमारी लीगल टीम उसके कानूनी नोटिस का पूरजोर ढंग से जवाब देगी, क्योंकि हमारा संकल्प ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करना है।

उपेंद्र राय की ओर से उसके वकील अक्षय मलिक ने इंडिया स्पीक्स डेली को जो नोटिस भेजा है, उसमें कहा गया है-

* आप तत्काल अपनी वेबसाइट India Speaks Daily से उपेंद्र राय संबंधित खबरों को डिलीट करें।

* आप हमारे क्लाइंट उपेंद्र राय से साफ और बोल्ड अक्षरों में माफी मांगें।

More Read

CEC ज्ञानेश कुमार की IAS बेटी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का हंटर: नोएडा DM मेधा रूपम की सैलरी से कटेगा ₹5 लाख का हर्जाना, मनगढ़ंत NSA रद्द!
सत्ता की ‘कृपा’ और सुभाष चंद्रा: किसान के लिए फांसी का फंदा, मोदी के ‘मित्र’ को 22,000 करोड़ का ‘तोहफा’?
गलवान में सैनिकों का बलिदान और PM CARES में चीनी चंदा: मोदी सरकार के ‘राष्ट्रवाद’ की खुली पोल!
जनता के दर्द पर जमाखोरी? आपदा राहत कोष था या बैंकों में मुनाफा कमाने की तिजोरी—पढ़िए PM CARES FUND का काला-सफेद कच्चा-चिट्ठा!

* पीगुरु के न्यूज को आप झूठा लिखें।

* हमारे क्लांट की मानहानि हुई है, इससे उनकी मानसिक प्रताड़ना हुई है इसलिए आप 100 करोड़ का मुआवजा दें।

* हमारे क्लाइंट उपेंद्र राय से संबंधित कोई भी खबर प्रकाशित करने से पूर्व हमसे इजाजत लें।

* इन शर्तो को नहीं मानने पर हम आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और एफआईआर दर्ज कराएंगे।

* यदि आप इन कंडीशन को पूरा नहीं करते हैं तो तत्काल 51 हजार रुपया का जुर्माना भरना होगा।

एक बार फिर हम यह दोहरा देना चाहते हैं कि मीडिया में घुन लगाने वाले उपेंद्र राय जैसे हर भ्रष्टाचार के आरोपी पत्रकारों के खिलाफ हमारी टीम का अभियान जारी रहेगा। हमारी टीम अपने इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ना कभी थकेगी और ना कभी झुकेगी। उपेंद्र राय आपको हमें झुकाने के जितनी ताकत लगानी है लगा लीजिए। हम आपके भ्रष्टाचार को उजागर करके ही दम लेंगे। हमारी लीगल टीम आपके भेजे नोटिस का सही जवाब देगी। इंतजार करें।

गौरतलब है कि indiaspeakdaily.in ने स्वघोषणा (disclaimer) में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि इस मामले के सारे तथ्य एक अंग्रेजी वेबसाइट पीगुरु से लिए गए हैं, जिसकी पुष्टि इंडिया स्पीक्स डेली नहीं करता है। दूसरी बात यह कि इसी नोटिस के आधार पर ही उपेंद्र राय ने नोएडा पुलिस स्टेशन में पीगुरु के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लेकिन नोएडा पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद उपेंद्र राय की इस शिकायत को खारिज कर दिया था। नोएडा पुलिस इस संदर्भ में एक प्रेस नोट भी जारी कर चुकी है। इस बाबत india speaks daily, उसके संपादक संदीप देव व उपसंपादक संजीव जोशी के नाम भेजी गई उपेंद्र राय की नोटिस कहीं टिकती ही नहीं है। लेकिन दिक्कत है कि उपेंद्र राय जैसे मंद बुद्धि पत्रकार को कानून की समझ थोड़ी भी नहीं है!

ज्ञात हो कि उपेंद्र राय पर भ्रष्टाचार आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेनामी आवेदक होने का आरोप है, वह चिदंबरम भी अपनी साख बचाने के लिए इसी प्रकार का हथकंडा अपनाने का प्रयास करता है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेनामी आवेदक और दलाल के नाम से प्रख्यात पत्रकार उपेंद्र राय की यूपी पुलिस के सामने एक नहीं चली। यूपी पुलिस ने चोरी और सीनाजोरी पर आधारित उनकी शिकायत को खारिज कर दिया है। दरअसल राय ने अपने खिलाफ छपे आलेख के कारण India speaks daily से पूर्व Pgurus वेबसाइट के खिलाफ आपराधिक मानहानि के लिए एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन यूपी पुलिस ने जांच के बाद उनकी शिकायत में कोई तथ्य नहीं होने की वजह से उसे खारिज कर दिया।

मुख्य बिंदु

* Pgurus वेबसाइट के खिलाफ की गई शिकायत को यूपी पुलिस ने किया खारिज
* एक बार फिर उपेंद्र राय की चालबाजी के प्रयास को मुंह की खानी पड़ी
* वेबसाइट के मालिक श्री अय्यर ने समय पर कार्रवाई करने के लिए यूपी पुलिस का किया धन्यवाद

Pgurus वेबसाइट के मुताबिक उपेंद्र राय की एक और गंदी चालाकी नहीं चली। Pgurus के खिलाफ उसकी झूठी एफआईआर को नोएडा पुलिस ने खारिज कर दिया है। धोखेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और संदेहास्पद तरीके से संवेदनशील प्रवेश कार्ड पाने का खुलासा करने के लिए जिस प्रकार पीगुरु के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है वह बहुत ही घटिया है। उसके इस प्रयास को विफल करने के लिए यूपी पुलिस वाकई में धन्यवाद की पात्र है।

pic.twitter.com/dDF7RehrOh

— NOIDA POLICE (@noidapolice) April 28, 2018

वेबसाइट ने आगे लिखा है कि पहले तो उपेंद्र राय ने 25 अप्रैल को सौ करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा जिसे उचित जवाब के साथ खारिज कर दिया गया। अपने नोटिस में उसने खुद को नई दिल्ली स्थित ग्रेटर कैलाश- भाग एक का निवासी बताया था। जबकि 27 अप्रैल को यूपी के सेक्टर-20 में दर्ज कराई गई अपनी एफआईआर में खुद को जलवायु विहार, नोएडा का निवासी बताया है। उसकी इस करतूत से यह स्पष्ट हो जाता है कि वह इस मामले में संबंधित सभी एजेंसियों को मूर्ख बना रहा था। दूसरी बात यह हो सकती है कि दिल्ली में जहां वह रहता है वहां के पुलिसवालों को अपना चेहरा दिखाना नहीं चाहता होगा, और इसलिए उसने नोएडा पुलिस को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया।

Pgurus वेबसाइट के खिलाफ उपेंद्र राय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 509 और आईटी सेक्शन 66 के तहत केस दर्ज किया है। ताज्जुब है कि किसी प्रकाशित आलेख पर धारा 420 कैसे लग सकता है जबकि यह धारा ठगी और धोखाधड़ी करने पर लगाई जाती है। इसी प्रकार धारा 509 तब लगाई जाती है जब किसी महिला के खिलाफ अपराध हुआ हो। और तीसरा धारा जो लगाई है वह सूचना तकनीक का मामला, ये धारा कंप्यूटर हाइक होने पर लगाई जाती है।

इस वेबसाइट ने ऐसी कई रिपोर्ट छापी है जिसमें कई सेल कंपनियों के एकाउंट से उपेंद्र राय के एकाउंट में बहुत ही अधिक मात्रा में पैसे को जाते हुए दिखाया गया है। 2014 से 17 के बीच व्हाईट लायन रीयल इस्टेट डेवलपर्स तथा जैसी कंपनियों के अलावा 19 हाउसिंग लोन्स दिखाए गए हैं। वेबसाइट ने दावा किया है कि उसने वही मामले की रिपोर्ट छापी है जिसे जांच एजेंसियों ने मनी लाउंड्रिंग के रूप में पाया है।

इतना ही नहीं ऐसी 26 कंपनियां है जिसने उपेंद्र राय की क्लीयर वाटर सॉल्युशन, एचएसबीएल कोऑपरेटिव जैसी कंपनियों में पैसे भेजें हैं। वेबसाइट के पास उपलब्ध दस्तावेज के मुताबिक इन 26 कंपनियों ने करीब 100 करोड़ रुपये उपेंद्र राय की कंपनियों में डाले हैं। अब सवाल उठता है कि क्या उपेंद्र राय बता सकते हैं कि वे ऐसा कौन सा काम करते हैं कि उनके पास इन 26 कंपनियों के इतने पैसे आए हैं? जबकि उन्होंने खुद ही अपने कानूनी नोटिस में बता रखा है कि वह एक ईमानदार पत्रकार हैं। उन्होंने तो पीआईबी एक्रेडिएशन के लिए प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के सामने यह घोषणा भी कर रखी है कि वह एक फुल टाइम पत्रकार हैं। एक सवाल यहां भी जिसका जवाब देना उनके लिए काफी मुश्किल हो सकता है कि आखिर एक पत्रकार कैसे अपने एकाउंट में इतना पैसा रख सकता है? और एक पत्रकार देश के अन्य शहरों में इतनी संपत्ति कैसे अर्जित कर सकता है?

उपेंद्र राय द्वारा Pgurus के खिलाफ दायर केस के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 28 अप्रैल को ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि रावण का जन्म नोएडा में हुआ था, लेकिन क्या सेक्टर 20, नोएडा के एसएचओ एक ऐसे व्यक्ति की शिकायत पर पीगुरु जैसे प्रतिष्ठित वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज करेगें जिस सीबीआई ने यूसीएम घोषित कर रखा है।

I know that Ravan was born in Noida but that a SHO in Noida Sector 20 will register an FIR on a Complaint by a CBI notified Undesirable Male against a respected website PGurus for exposing his corrupt activities under Section 509 IPC means Ravan’s waris have become SHOs!!

— Subramanian Swamy (@Swamy39) April 28, 2018

इंडिया स्पीक्स डेली का पक्ष

* इंडिया स्पीक्स डेली उपेंद्र राय और उसके वकील के सारे दावों को खारिज करता है।

श्री उपेन्द्र राय को इंडिया स्पीक्स डेली का जवाब

* जब इस खबर को मूल रूप से प्रकाशित करने वाले पीगुरु के खिलाफ ही उपेंद्र राय की शिकायत पुलिस ने खारिज कर दी है तो फिर वह किस आधार पर इंडिया स्पीक्स डेली से यह उम्मीद करते हैं कि हम इस खबर को हटाएं?

* हम स्पष्ट कर चुके हैं कि हमने पूरी खबर साभार पीगुरु से ली थी। तथ्यों को लेकर हमने किसी तरह का अपना दावा पेश नहीं किया था। जब यह खबर अभी भी पीगुरु पर है और नोएडा पुलिस द्वारा उपेंद्र राय की शिकायत खारिज हो चुकी है तो फिर उपेंद्र राय का कोई पक्ष या दावा नहीं बनता है।

* रही मानहानि की बात तो फिर कानून को गुमराह करने वाले व्यक्ति की क्या मानहानि? सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में स्पष्ट कहा है कि उपेंद्र राय जैसे लोग आदतन साफ-सुथरी जांच में अड़ंगा डालते हैं। वहीं जांच एजेंसी सीबीआई उसे- UCM-Undesirable contect man की सूची में शामिल कर चुका है। अर्थात् उपेंद्र राय वो पत्रकार हैं, जिससे संपर्क कर कोई भी अधिकारी दागी हो जाएगा! फिर ऐसे पत्रकार का क्या मान और क्या उसकी हानि?

* उपेंद्र राय और उसके वकील से हम यह स्पष्ट कहना चाहते हैं कि वह हमारे इस लेख को ही कानूनी जवाब समझें। हम उनकी गीदड़ भभकियों से डरने वालों में से नहीं है। हम उनका मुकाबला कानूनी रूप से करेंगे। हमारी लीगल टीम इसके लिए तैयार है।

* संविधान का अनुच्छेद-19 हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है और हम एक मीडिया संस्थान होने के नाते इसकी जिम्मेवारी समझते हुए इसका निर्वहन करते हैं।

धन्यवाद!
संदीप देव
प्रधान संपादक
इंडिया स्पीक्स डेली

उपेन्द्र राय से सम्बंधित खबरों के लिए नीचे पढें:

1- पत्रकारिता की आड़ में एक पत्रकार ने खड़ा किया दौलत का अंबार! उसकी दलाली पर फिदा पी. चिदंबरम ने उसे बनाया अपने साम्राज्य का राजदार!

2- CBI की Undesirable Contact Men सूची में शामिल पत्रकार को किसकी शह पर इश्यू किया गया PIB कार्ड ?

नोट: यह पूरी खबर https://www.pgurus.com/ पर दर्ज सूचनाओं के आधार पर साभार लिखी गयी है। India speaks daily इसमें से किसी भी तथ्य की पुष्टि का दावा नहीं करता है।

URL: upendra rai send legal notice to india speaks daily editor-in-chief sandeep deo, will get fitting reply

Keywords: upendra rai huge illegal assets, PIB, defamation notics against pgurus, UP police, Undesirable Contact Men, P chidambaram, Upendra Rai, chidambarams benami petitioner journalist upendra rai, पी चिदंबरम, उपेंद्र राय

ISD News Network May 2, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: lutyens media, P Chidambaram, Paid journalist, Presstitutes media, upendra rai

Related

किसानों को लोन देने के नाम पर बैंक ने किया करोड़ों का घोटाला!

India Speak Daily Bureau. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के जिला...

May 2 2018

नीतीश बाबू ने बिहार के IAS अधिकारी संजीव हंस को ईमानदारी का तोहफा दिया है

बधाई हो! नीतीश बाबू ने बिहार के विकास के करोड़...

May 2 2018

ईडी का दावा महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये !

अर्चना कुमारी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने...

May 2 2018

फेक न्यूज के घोषित प्लेटफार्म से अभिसार शर्मा की फेक न्यूज से शुरुआत !

फेक न्यूज फैलाने के कारण एबीपी न्यूज चैनल से निकाल...

May 2 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

न्यायपालिकाभ्रष्टाचार

CEC ज्ञानेश कुमार की IAS बेटी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का हंटर: नोएडा DM मेधा रूपम की सैलरी से कटेगा ₹5 लाख का हर्जाना, मनगढ़ंत NSA रद्द!

September 3, 2026
भ्रष्टाचारसंपादकीय

सत्ता की ‘कृपा’ और सुभाष चंद्रा: किसान के लिए फांसी का फंदा, मोदी के ‘मित्र’ को 22,000 करोड़ का ‘तोहफा’?

August 27, 2026
देशभ्रष्टाचारसंघवाद

गलवान में सैनिकों का बलिदान और PM CARES में चीनी चंदा: मोदी सरकार के ‘राष्ट्रवाद’ की खुली पोल!

August 20, 2026
भ्रष्टाचारसंपादकीय

जनता के दर्द पर जमाखोरी? आपदा राहत कोष था या बैंकों में मुनाफा कमाने की तिजोरी—पढ़िए PM CARES FUND का काला-सफेद कच्चा-चिट्ठा!

August 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?