By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: आलोचना से परेशान केंद्र सरकार ‘एक्स’ पर लगातार हमलावर है
Share
Notification
Latest News
चार गुजरातियों के राज में क्यों अमेरिकी जेलों में सड़ रहा है आम गुजराती?
Members Only SDEO's Story समाजशास्त्र
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » मीडिया » डिजिटल मीडिया » आलोचना से परेशान केंद्र सरकार ‘एक्स’ पर लगातार हमलावर है
डिजिटल मीडियामेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

आलोचना से परेशान केंद्र सरकार ‘एक्स’ पर लगातार हमलावर है

Vipul Rege
By Vipul Rege 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। सरकार में रहते हुए भाजपा और संघ परिवार से अपनी आलोचना सहते नहीं बन रही है। आलोचना से परेशान केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार हमलावर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने सार्वजनिक रुप से कहा है कि भारत सरकार एक्स पर चल रहे कुछ अकाउंट बंद कराना चाहती है लेकिन एक्स यानि ट्वीटर स्वयं नहीं चाहता कि इन अकाउंट्स पर रोक लगाई जाए। मोदी सरकार और सोशल मीडिया मंचों के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है। लोगों की आवाज़ दबाने के लिए केंद्र सरकार पिछले कई वर्ष से ये पैंतरे आज़मा रही है। अब ताज़ा मामला किसान आंदोलन से जुड़े ट्वीटर अकाउंट्स का है। सरकार ट्वीटर पर दबाव डालकर इन अकाउंट्स को बंद करवा रही है।  

सूत्रों के अनुसार  इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े 177 सोशल मीडिया अकाउंट और वेब लिंक को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है। एक्स ने अपनी ऑफिशियल पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार ने कार्यकारी आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा गया है कि कुछ विशेष अकाउंट्स और पोस्ट्स पर कार्रवाई की जाए। एक्स इन आदेशों का पालन करते हुए केवल भारत में ही इन खातों और संबंधित पोस्ट्स पर रोक लगाएगा। भारत में जब सोशल मीडिया संस्कृति शुरु हुई, भाजपा की सरकार नहीं थी।

विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने सोशल मीडिया की ताकत का अनुमान लगा लिया था। उस समय सोशल मीडिया की सहायता से भाजपा ने कांग्रेस पर आक्रामक हमले किये और उसकी प्रचंड जीत में इसी सोशल मीडिया का प्रमुख योगदान रहा। आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। जैसे अपने पतन के समय कांग्रेस सोशल मीडिया पर सवाल उठाती थी, वैसे ही मोड में अब भाजपा आ चुकी है। केंद्र सरकार को अपनी निरंतर आलोचना कचोट रही है। मैन स्ट्रीम मीडिया पर तो सरकार का अघोषित कब्ज़ा किसी से छुपा नहीं है। मज़े की बात ये है कि केंद्र सरकार अपने एक मुंह से कहती है कि हम स्वस्थ आलोचना के पक्षधर हैं और दूसरी तरफ वह ट्वीटर को कार्यकारी आदेश देती है।

I want this Government to be criticised. Criticism makes democracy strong: PM @narendramodi

More Read

अब्दुल्ला की हुई निधि और बिरयानी खाते भाजपाई! स्टूडियो से बेडरूम तक का फैला है यह ‘नेक्सस’!
संपादकीय…’रामायण’ के मुकाबले ‘भीमायणम्’ और ‘गुलामगिरी’ का षड्यंत्र: शिक्षा की आड़ में सनातन विमर्श को दूषित करने का संस्थागत खेल!
कलम पर कानूनी ताला: खोजी पत्रकारिता का गला घोंटने की सरकारी साजिश!
पांचजन्य के पाखंड पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप देव का कड़ा प्रहार, बचाव में उतरे ‘संघी ट्रोल’ को Grok ने दिखाया आईना!
— PMO India (@PMOIndia) April 18, 2018

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ट्वीट अब भी उनके एक्स अकाउंट पर मौजूद है। 2018 के इस ट्वीट में वे कहते हैं ‘मैं चाहता हूँ कि इस सरकार की आलोचना हो। आलोचना लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।’ हालाँकि उनका ये कथन उनकी सरकार नहीं मानती। इस बयान के एक वर्ष बाद ही 2019 में मोदी सरकार और सोशल मीडिया के बीच तनातनी शुरु हो चुकी थी, जो आज तक बदस्तूर जारी है। फेसबुक पर तो काबू पा लिया गया लेकिन एक्स यानी ट्वीटर काबू में नहीं आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में हुए विरोध प्रदर्शन के समय सरकार ने आलोचना करने वाले कई ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश दिए थे।

डोर्सी ने दावा किया कि भारत सरकार की तरफ से उन पर दबाव बनाया गया और ट्विटर को भारत में बंद करने की भी धमकी दी गई। डोर्सी ने ये आरोप भी लगाए  कि सरकार की तरफ से उनके कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की बात कही गई। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर ऑफिस बंद करने की भी धमकी दी गई। डोर्सी ने कहा कि यह सब भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हुआ। ये सर्वविदित है कि जब नई सरकार पुरानी होने लगती है तो आलोचनाएं भी अधिक होने लगती है। जब मैन स्ट्रीम मीडिया जी-हुजूरी और अवतारवाद में व्यस्त हो और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सरकार की घोर आलोचना हो रही हो तो सरकार का घबराना लाज़मी है।

The Indian government has issued executive orders requiring X to act on specific accounts and posts, subject to potential penalties including significant fines and imprisonment. 

In compliance with the orders, we will withhold these accounts and posts in India alone; however,…

— Global Government Affairs (@GlobalAffairs) February 21, 2024

सरकार सोशल मीडिया पर भी अपनी स्तुति-वंदना चाहती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के ‘कम्युनिटी स्टैण्डर्ड’ के माध्यम से उन अकाउंट्स का विशेष रुप से शिकार किया गया, जो मोदी सरकार की खरी आलोचना कर रहे थे। फेसबुक ने तो मिम्स बनाने वालों को नहीं बख्शा। 2018 में फेसबुक ने एक पेज को एक पोस्ट होने के चंद घंटों के भीतर बंद कर दिया। इस पेज ने पीएम नरेंद्र मोदी की एक बच्चे के साथ तस्वीर अपलोड की, जिसमें हिटलर की ऐसी ही तस्वीर लगाकर दोनों की तुलना की गई थी।  कुछ ही घंटों में फेसबुक ने पहले तस्वीर हटाई और फिर पेज बंद कर दिया।

क्या ये इतना घातक अपराध था कि जिसके लिए पेज ही बंद कर दिया गया ? ट्वीटर अब भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बरक़रार रखे हुए हैं। ट्वीटर की  इस हिमाकत के कारण 2020 से लेकर अब तक सरकार से उसका संघर्ष चालू है। ऐसा नहीं है कि एक्स ने सरकार के खिलाफ विद्रोह की तलवार खींच रखी हो। पिछले वर्ष एक्स ने 25 लाख अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था। हमारी सरकार ऐसा दिखाना चाहती है कि देश में सब ठीक चल रहा है। ये प्रोजेक्शन मैन स्ट्रीम मीडिया अच्छी तरह दिखा रहा है लेकिन एक्स जैसे मंचों पर अब भी वास्तविकता प्रकट हो रही है। इस कन्फ्लिक्ट को वे लोग समझ सकते हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर मैन स्ट्रीम मीडिया पर नज़र रखे हुए हैं।

मुझे हैरानी होती है कि अधनंगी लड़कियां मेट्रो में सह यात्रियों को शर्मसार करते हुए पोल डांस करती हैं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। आम नागरिकों के लिए परेशानी पैदा करते ऐसे अकाउंट्स केंद्र सरकार को नज़र क्यों नहीं आते। वह केवल अपनी आलोचनाओं के उगते कांटें साफ़ करती है, उसे नागरिक की परेशानी से कुछ सरोकार नहीं है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ‘एडिट’ करने का हुनर इस सरकार के पास है।

चलते-चलते सन 2023 के वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स की बात। 2023 के वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में नार्वे 95.18 का स्कोर लेकर पहले नंबर पर है। भारत 180 देशों की इस सूची में और लुढ़ककर 161 नंबर पर आ गया है। युगांडा, ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका जैसे देश स्कोर में हमसे ऊपर हैं। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत के लिए जो टिप्पणी दी गई है, वह उल्लेखनीय है। ‘पत्रकारों के खिलाफ हिंसा, राजनीतिक रुप से पक्षपातपूर्ण मीडिया और मीडिया स्वामित्व की एकाग्रता यह दर्शाती है कि 2014 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शासित “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र” में प्रेस की स्वतंत्रता संकट में है। भारत में, प्रधान मंत्री मोदी के करीबी कुलीन वर्गों द्वारा मीडिया पर कब्ज़ा करने से बहुलवाद खतरे में पड़ गया है।

ये कितना सत्य है, ये तो पढ़ने वाले ही महसूस कर सकते हैं। अपना टीवी खोलिये, अपना रेडियो चलाइये अपने अख़बार का पहला पन्ना पलटिये, आपके मोबाइल के स्क्रीन पर, मेट्रो में, रेलवे स्टेशन पर बस ‘गारंटी’ दिखाई देती है। क्या वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स वह नहीं देख रहा, जो हम और आप देख पा रहे हैं?

Vipul Rege February 23, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Elon musk, facebook, kisan andolan, Modi government, social media, Social Sites, twitter

Related

सोशल मीडिया पर चर्चा से प्रभावित होते हैं जज, न्यायधीश सिकरी ने बताया अपना तजुर्बा!

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके सीकरी का कहना है...

February 23 2024

विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकार की भूमिका पर उठे सवाल: रिपोर्टर पर पुलिस की कार्रवाई के बीच छात्र को पकड़ने का आरोप!

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को जंतर-मंतर पर...

February 23 2024

गूगल, ट्वीटर, फेसबुक, नेटफ्लेक्स तथा अमेजन जैसी विदेशी कंपनियों को जियो के सहारे बाहर करने की योजना पर काम कर रहे हैं मुकेश अंबानी!

फोर जी डेटा से लैस जियो फोन लॉन्च कर मोबाइल...

February 23 2024

India Speaks Daily - ISD News

मीडिया और मीडिया-कर्मियों को जांच के दायरे में लाया जाए

राजकुमार सिंह। लोकतंत्र का चौथा खम्भा यानी मीडिया भी उतनी...

February 23 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अब्दुल्ला की हुई निधि और बिरयानी खाते भाजपाई! स्टूडियो से बेडरूम तक का फैला है यह ‘नेक्सस’!

November 2, 2026
संपादकीय

संपादकीय…’रामायण’ के मुकाबले ‘भीमायणम्’ और ‘गुलामगिरी’ का षड्यंत्र: शिक्षा की आड़ में सनातन विमर्श को दूषित करने का संस्थागत खेल!

November 2, 2026
संपादकीय

कलम पर कानूनी ताला: खोजी पत्रकारिता का गला घोंटने की सरकारी साजिश!

October 27, 2026
डिजिटल मीडिया

पांचजन्य के पाखंड पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप देव का कड़ा प्रहार, बचाव में उतरे ‘संघी ट्रोल’ को Grok ने दिखाया आईना!

October 26, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?