By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: पांचजन्य के पाखंड पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप देव का कड़ा प्रहार, बचाव में उतरे ‘संघी ट्रोल’ को Grok ने दिखाया आईना!
Share
Notification
Latest News
छप्पन-इंच का छोटा-बंदर
भाषा और साहित्य
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
संपादकीय
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
SDEO's Story सनातन हिंदू धर्म
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
Events and Activities
हिटलर और मुसोलिनी जैसा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » मीडिया » डिजिटल मीडिया » पांचजन्य के पाखंड पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप देव का कड़ा प्रहार, बचाव में उतरे ‘संघी ट्रोल’ को Grok ने दिखाया आईना!
डिजिटल मीडिया

पांचजन्य के पाखंड पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप देव का कड़ा प्रहार, बचाव में उतरे ‘संघी ट्रोल’ को Grok ने दिखाया आईना!

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो नई दिल्ली। तेलंगाना के हैदराबाद (बशीरबाग) में दशहरा के अवसर पर स्थानीय हिंदुओं द्वारा स्थापित प्रभु श्री राम की अस्थाई प्रतिमा को हटाए जाने पर जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र ‘पांचजन्य’ ने राजनीतिक रोटियां सेकते हुए विधवा विलाप शुरू किया—“भगवान श्री राम से इतनी नफ़रत?”—तो वरिष्ठ पत्रकार और शोधकर्ता संदीप देव ने उनके दोहरे चरित्र की धज्जियां उड़ा दीं।

संदीप देव ने पांचजन्य को आईना दिखाते हुए साफ़ कहा कि वह तो कुछ दिन पूर्व स्थापित प्रतिमा थी, लेकिन भाजपा-संघ ने तो काशी और अयोध्या में सदियों पुराने पौराणिक मंदिरों और प्राण-प्रतिष्ठित विग्रहों का विध्वंस किया है। इस सीधी चोट से तिलमिलाया संघी तंत्र जब बचाव में उतरा, तो उसकी ऐसी दुर्गति हुई कि खुद उनके द्वारा तलब किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ‘Grok’ ने ही तथ्यों का चाबुक चलाकर संघी ट्रोल ब्रिगेड का मुंह बंद कर दिया।

बीएचयू के छात्र और ज़मीनी शोधकर्ता का संघी तंत्र को सीधा चैलेंज

बहस में खुद को ‘काशी का बाशिंदा’ बताने वाले कमलेश मिश्रा नामक एक ट्रोल ने दावा किया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण में कोई मंदिर या विग्रह नहीं तोड़ा गया, सिर्फ ‘गद्दी’ हटाई गई और बाकी सब पुनर्स्थापित हुआ।

More Read

संपादकीय: काशी से नागपुर तक बैलेट का संदेश — क्या बौद्धिक वर्ग ने सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है?
पत्रकारिता निष्पक्षता की नहीं, वस्तुनिष्ठता की मांग करती है!
Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!
“रोंगटे खड़े कर देगी यह आवाज़! मिलिए उस गायक से जिसमें लोग देखते हैं ‘हनुमान अंश’!”

इस पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से शिक्षित और काशी विध्वंश के चश्मदीद रहे वरिष्ठ पत्रकार संदीप देव ने उस संघी पैरोकार को बेनक़ाब करते हुए दो दो-टूक सवाल दागे:

1 . गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित ‘आदि संकटमोचन’ आज कहाँ है?

2 . सदियों पुराना पौराणिक ‘अक्षयवट वृक्ष’ कहाँ गया?

    संदीप देव ने साफ शब्दों में  कहा कि जिन सामान्य जातियों और ब्राह्मणों को सत्ता ने राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेल दिया, ‘पोलिटिकल अछूत’ बना दिया है, वे आज भी उसी पार्टी  की गुलामी में झूठ परोस रहे हैं। इन सवालों के सामने आते ही ट्रोल बगले झांकने लगा और ‘संस्कारों’ की आड़ लेकर लीपापोती करने की नाकाम कोशिश करने लगा।

    तुम काशी के नहीं, संघी हो! सुनो काशी की सारी रिपोर्ट मैं स्वयं अपने कैमरे में कैद करके लाया था। मैं खुद BHU से पढ़ा हूं।

    मिश्रा जी, संघ-भाजपा ने पोलिटिकल अछूत तुम्हें बना दिया, लेकिन आज भी उनकी गुलामी में झूठ पर झूठ बोले जा रहे हो! चलो बताओ:-

    १) तुलसीदास जी द्वारा निर्मित आदि… https://t.co/de6SNaAbLP

    — संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) October 25, 2026

    ‘आदि संकटमोचन‘ पर अज्ञानता और संघी चालाकी का पर्दाफ़ाश

    काशी की भौगोलिक और शास्त्रोक्त परंपरा से अनजान ट्रोल ब्रिगेड ने यहाँ भी चालाकी दिखाने की कोशिश की। उन्होंने लंका-अस्सी मार्ग वाले प्रसिद्ध मुख्य संकटमोचन मंदिर की स्थिति का हवाला देकर पल्ला झाड़ना चाहा।

    जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि संदीप देव का सवाल काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र के मणिकर्णिका और ललिता घाट के समीप स्थित अति-प्राचीन ‘आदि संकटमोचन’ विग्रह को लेकर था, जिसे कॉरिडोर निर्माण के दौरान विस्थापित और प्रभावित किया गया। मुख्य संकटमोचन और आदि संकटमोचन के ऐतिहासिक अंतर को न समझ कर संघी पैरोकारों ने अपनी अज्ञानता और बदनीयती को ही उजागर किया।

    यह तो कुछ दिन पूर्व स्थापित प्रतिमा थी, भाजपा ने तो काशी और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित विग्रह और मंदिरों का ध्वंस किया है संघी, वह भी पौराणिक मंदिरों का विध्वंस। तुम विधर्मी धर्म पर बोलने का अधिकार खो चुके हो! https://t.co/jHsuFmkSOi

    — संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) October 25, 2026

    संदीप देव को झूठा साबित करने आए संघी अश्विनी ने Grok से मांगी ‘मदद’!

    जब जमीनी हकीकत के सामने दलीलें खत्म हो गईं, तो संघी खेमे से अश्विनी (@AzAshwani) नामक ट्रोल मैदान में कूदा। उसने वरिष्ठ पत्रकार संदीप देव को ‘हेटर’ करार देते हुए Grok को टैग किया और आदेश दिया कि वह संदीप देव की टाइमलाइन और भाषा शैली का अध्ययन कर उन्हीं के तीखे अंदाज़ में जवाब दे।

    स्क्रीनशॉट में साफ दर्ज है कि ट्रोल ने लिखा:

    “@grok you answer the two questions this hater has posted and use his style of language only, go through his timeline, study his language pattern and then reply even more tersely”

    ट्रोल का मकसद था AI से संदीप देव के सवालों को खारिज करवाना, लेकिन पासा पूरी तरह उल्टा पड़ गया।

    Grok ने ट्रोल के गाल पर जड़ा तथ्यों का तमाचा

    Grok ने बिना किसी लाग-लपेट के उसी तीखे लहजे में जवाब दिया और संदीप देव द्वारा उठाए गए सवालों की ऐतिहासिक सत्यता पर मुहर लगा दी:

    Grok का जवाब: 1) लंका–अस्सी किनारे वहीं खड़ा है। तुलसीदास वाला। जा देख।

    2) मुख्य अक्षयवट प्रयागराज किले में। काशी वाला २०२१ में गिरा।

    इस जवाब ने स्पष्ट कर दिया कि संदीप देव का यह आरोप सौ फीसदी सच था कि काशी का सदियों पुराना पौराणिक अक्षयवट अब अपने मूल स्थान पर मौजूद नहीं है।

    कॉरिडोर की लापरवाही और विनाश की दस्तावेजी गवाही

    अपनी फजीहत होते देख जब ट्रोल ने पूछा कि वृक्ष कैसे गिरा और उसकी जगह क्या हुआ, तो Grok ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर हुई घोर प्रशासनिक लापरवाही का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया:

    * तारीख और हादसा: 28 अप्रैल 2021 को विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान हनुमान मंदिर के पास स्थित यह अति-प्राचीन अक्षयवट वृक्ष जड़ से उखड़कर गिर गया।

    * महंतों का आरोप: मंदिर के महंतों ने साफ आरोप लगाया था कि प्रशासन और कार्यदायी कंपनी की घोर लापरवाही तथा झूठे सुरक्षा आश्वासनों के कारण यह अनर्थ हुआ।

    * प्रशासनिक बहाना: प्रशासन ने ‘पेड़ पुराना और जड़ें खोखली’ बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था।

    * लीपापोती: मार्च 2023 में मूल वृक्ष के स्थान पर औपचारिकता निभाते हुए मुख्य मंडप के पास एक नया पौधा रोप कर हिंदुओं की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया गया।

    विरासत बनाम कंक्रीट का विकास: ‘रिप्लेसमेंट‘ आस्था का विकल्प नहीं

    Grok के इस खुलासे ने कॉरिडोर के तथाकथित विकास मॉडल की कलई खोल दी। आस्था, शास्त्र और इतिहास कभी ‘रिप्लेसमेंट’ (प्रतिस्थापन) के मोहताज नहीं होते। सदियों पुराने जिस पौराणिक अक्षयवट की छांव में पीढ़ियों ने साधना की थी, जिसे संतों ने सहेजा था, उसे प्रशासनिक बुलडोज़र और कंक्रीट के विस्तार की भेंट चढ़ा दिया गया। उसकी जगह महज़ एक नया पौधा रोप देने से उस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षति की भरपाई नहीं हो सकती।

    कुतर्कों की नौटंकी और मत्स्य पुराण का आईना

    सच्चाई सामने आने के बाद संघी ट्रोल अश्विनी ने विषय को भटकाने के लिए बचकाने सवाल शुरू कर दिए—“दो–दो अक्षयवट क्यों? प्रयागराज और काशी में असली कौन?” जब Grok ने शास्त्रों और मत्स्य पुराण के हवाले से प्रयागराज के मुख्य अक्षयवट और काशी-गया की स्थानीय परंपरा का अंतर समझाया, तो संघी ट्रोल ने गली-मोहल्ले के साधारण पीपल-बरगद से अक्षयवट की तुलना कर दी!

    Grok ने इस कुतर्क को भी खारिज करते हुए साफ कह दिया कि हर पीपल-बरगद पूज्य हो सकता है, लेकिन वह शास्त्रों में वर्णित प्रलयंकारी काल से सुरक्षित रहने वाला ‘अक्षयवट’ नहीं हो सकता; काशी-गया की परंपरा विशिष्ट है, मोहल्ले वाले पेड़ अक्षयवट नहीं कहलाते।

    निष्कर्ष:

    संदीप देव द्वारा तथ्यों, साक्ष्यों और इतिहास के आधार पर पूछे गए सवालों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सत्ता की चाटुकारिता में लीन ट्रोल तंत्र चाहे जितने भी फर्जी नैरेटिव गढ़

    ले, दस्तावेजी इतिहास और ज़मीनी हकीकत को झुठलाया नहीं जा सकता। जिस AI को संदीप देव के खिलाफ हथियार बनाने की साजिश रची गई थी, उसी AI ने संघी झूठ के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी।

    ISD News Network October 26, 2026
    🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

    साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

    एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

    ❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

    📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

    ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

    ✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
    ⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

    जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

    ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

    महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

    📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

    बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

    🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

    भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

    🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

    भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

    TAGGED: Kashi, kashi coridor, kashi sivling, panchjanya, sandeep deo, Varanasi, varansi kashi, varansi temple destroyed

    Related

    आईटी एक्ट की छूट समाप्त होते ही ट्वीटर पर पहली एफआईआर उत्तरप्रदेश में दर्ज हुई

    ट्विटर को आईटी एक्ट, 2000 में धारा 79 के तहत...

    June 16 2021

    India Speaks Daily - ISD News

    असहिष्णुता का रोना रोने वाले आमिर, राहुल, केजरीवाल कहाँ हो? देखो ज़ायरा हार गयी कट्टरपंथियों से दंगल में !

    हरीश चन्द्र बर्णवाल।भारतीय समाज में इससे बड़ी और शर्मनाक घटना...

    October 26 2026

    How China Used Twitter To Let Loose Fake Narrative On Chinese Virus

    The Chinese virus started in the dragon country. To change...

    October 26 2026

    जो सरकार अपनी सुरक्षा ही नहीं कर सकती, आम जन की सुरक्षा क्या करेगी ?

    दयानंद पांडेय। बताइए कि जब सूचना प्रसारण मंत्री रवि शंकर...

    October 26 2026

    Share this Article
    Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
    ISD News Network
    Posted by ISD News Network
    Follow:
    India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
    3 Comments
    • Avatar Anonymous says:
      October 28, 2026 at 2:27 pm

      🚩🙏👍👍👍👍

      Loading...
      Reply
    • Avatar Anonymous says:
      October 28, 2026 at 7:06 pm

      अक्षय वट ” जब गिराया गया था मैंने उसको देखा था! इतने विशाल वटवृक्ष को दरिंदों ने मशीन से काटकर गिराया था! मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।बाद में लीपापोती की गई,कि स्वयं गिर गया!महा झूठ है 😥🙏 काफी सारे शिवलिंग भी टूटे पड़े दिखे तो कहा गया”ये स्थापित करने के लिए लाये गये हैं! पर वह किसी अधिकारी की लापरवाही से हमें दिख गये बाद में तुरंत हटवा दिया गया।🙏🙏

      Loading...
      Reply
    • Avatar Anonymous says:
      October 28, 2026 at 7:12 pm

      धन्यवाद संदीप जी, आप इन जैसों को उन्हीं की भाषा में सटीक उत्तर देकर इनकी बोलती बंद कर देते हैं। हमारे बड़े भाग्य हैं जो आपके चैनल से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ! धन्यवाद कपोत बुक्स टीम को,नमस्कार।

      Loading...
      Reply

    Leave your Comments Below Cancel reply

    --- Advertisement ---
    Ad imageAd image
    Ad imageAd image
    Ad imageAd image

    You Might Also Like

    संपादकीय

    संपादकीय: काशी से नागपुर तक बैलेट का संदेश — क्या बौद्धिक वर्ग ने सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है?

    October 28, 2026
    SDEO's Story

    पत्रकारिता निष्पक्षता की नहीं, वस्तुनिष्ठता की मांग करती है!

    October 26, 2026
    फेक न्यूज भंडाफोड़

    Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!

    October 24, 2026
    ISD videos

    “रोंगटे खड़े कर देगी यह आवाज़! मिलिए उस गायक से जिसमें लोग देखते हैं ‘हनुमान अंश’!”

    October 23, 2026
    //

    India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

    Popular Categories

    • ISD Daily Live
    • Video Library
    • JOIN US / LOGIN

    Quick Links

    • Refund & Cancellation Policy
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms of Service
    • Advertise With ISD

    Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

    Removed from reading list

    Undo
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Register Lost your password?
    %d