By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: पीड़ित की पीड़ा का न हिसाब और न अध्ययन
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संपादकीय » पीड़ित की पीड़ा का न हिसाब और न अध्ययन
संघवादसंपादकीय

पीड़ित की पीड़ा का न हिसाब और न अध्ययन

Mintu Jha
By Mintu Jha 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। हिंदूओं पर जु्ल्म, अत्याचार की अनगिनत घटनाएं, विवाद और नीतियों के उदाहरण हैं। मगर इन सभी घटनाओं, परिघटनाओं पर तथ्यगत प्रस्तुति, आकलन, और चर्चा से हमारे प्रभावशाली राजनीतिक-बौद्धिक वर्ग को परहेज रहा है। यहाँ तक कि अकादमिक शोध या तथ्य-संकलन तक लुप्त है। उपर्युक्त सभी घटनाओं, परिघटनाओं पर कोई प्रतिष्ठित पुस्तक या पर्चा तक ढूँढने से ही मिले, जिस की देश-विदेश में कद्र हुई हो। इतना विराट बौद्धिक शून्य – समस्या समाधान का उपाय तो क्या, समस्या का आकलन तक गायब!

Contents
हिन्दू पीड़ा का कारोबार – 1“हिन्दू-मुस्लिम राजनीति: एकतरफा तुष्टिकरण और पीड़ित समुदाय

हिन्दू पीड़ा का कारोबार – 1

अभी पाँच वर्ष भी नहीं हुए, जब देश की आंतरिक सुरक्षा का सीधा भार सँभाले एक सर्वोच्च नेता ने बयान दिया था कि बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ‘कुल 16 जिलों में हिंसा की पंद्रह हजार घटनाएं हुईं, जिस में सात हजार स्त्रियों के साथ बलात् किया गया।’ उन्होंने यह भी कहा था कि ‘उन में अधिकांश घटनाएं आकस्मिक नहीं बल्कि सोची-समझी पूर्व नियोजित थीं।’ उन्होंने यह भी बताया था कि उस हिंसा के फलस्वरूप ‘बहुत से लोग बंगाल में अपने घर छोड़कर झारखंड, उड़ीसा, और असम पलायन कर गये हैं।’

यह सब कहकर उन्होंने वादा किया कि उन का मंत्रालय रिपोर्ट का अध्ययन करेगा और भविष्य के लिए उपाय करेगा। उस विस्तृत बयान (29 जून 2021) के बाद जरा खोजें कि तब से क्या हुआ? कुछ हुआ भी या बात आई-गई हो गई? अब फिर उसी बंगाल से वैसे ही समाचार आ रहे हैं, जो उसी तरह जल्द गुम हो जाएंगे।

वस्तुत: ऐतिहासिक क्रम में, यही सब दशकों तक कश्मीर में चला था, और अभी जम्मू आदि कई अन्य छोटे-बड़े इलाकों में चल रहा है। ऐसे भयावह समाचारों की खुली गोपनीयता यह होती है कि इस में पीड़ित समुदाय की पहचान लुप्त रखी जाती है, और ‘पूर्व-नियोजित’ हिंसा और बलात् करने वाले की भी।

More Read

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

किसी रोते-कलपते पीड़ित या हिंसक-उग्र उत्पीड़क की फोटो देश-विदेश की मीडिया में बार-बार लहराई, दिखाई नहीं जाती – ताकि पहचान छिपी रहे! यद्यपि मोटे तौर पर सभी लोग जानते हैं कि यह हिन्दू-मुस्लिम वाला मामला है। पर किसी प्रसंग, घटना, दौर विशेष में कौन पीड़ित हुआ और किस ने उत्पीड़न किया? यह बंगाल की तरह ही सभी चुनिंदा मामलों में गुम रखे जाने से मुख्यतः संदेह, भ्रम, आक्रोश, और तू-तू मैं-मैं ही बच रहता है।

उपर्युक्त घटना एक उदाहरण भर है। देश के एक सर्वोच्च कर्णधार का बयान, उन का वादा, फिर उस पर किसी कार्रवाई का समाचार न आना, और अंततः कुछ अंतराल के बाद ठीक वही क्रम दुहराया जाना। इस बीच कई गाँव, मुहल्ले उन अनाम बेबस अभागे समुदाय से विहीन होते जाना जिन के उत्पीड़न का समाचार तक पूरी तरह नहीं बताया जाता। बरसों, दशकों से जगह-जगह और बार-बार यही होना क्या दर्शाता है? इस की परख ठोस पैमानों पर होनी चाहिए‌। परन्तु किसी ठोस परख को ही रोका जाता है।

“हिन्दू-मुस्लिम राजनीति: एकतरफा तुष्टिकरण और पीड़ित समुदाय

क्योंकि इस में मतवादी और दलबंदी की बाधा आ जाती है। भारत के महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों और दलबंदी प्रभावित पत्रकारों, बुद्धजीवियों ने अपनी-अपनी कुछ टेक, निष्कर्ष और तदनुरूप कर्तव्य-नारे तय कर रखे हैं। उस के विरुद्ध पड़ने वाले हाथी जैसे विशाल तथ्य को भी वे अनदेखा करने को तत्पर रहते हैं। यह ठीक हिन्दू मुस्लिम मुद्दे पर सर्वाधिक होता है।

इसलिए इस मुद्दे से जुड़ी कोई नई या पुरानी घटना, नीति-रीति, आँकड़े, या दृश्य वास्तव में कुछ भी क्यों न हो – भारतीय राजनीतिक या बौद्धिक गुट अपनी टेक से नहीं डिगते। इस हद तक कि यदि कोई पत्रकार या शोधकर्ता असलियत दिखाए तो सभी अपने-अपने तरीके से उसे नजरंदाज करते या झुठलाते तक हैं। सत्य दबा दिया जाता है, और विविध झूठ हजारों बार दुहराये जाते हैं।

इस विडंबना का परिणाम? वास्तविक पीड़ित समूह या व्यक्ति अपनी दुर्गति असहाय झेलता रहता है। कुछ गुट अपनी मतवादी झक में एक समुदाय विशेष को ही स्थाई पीड़ित मानकर उस के हाथों निरंतर पीड़ित भी किसी समूह को पीड़ित मानने से इन्कार करते हैं। अन्य गुट ऐसे उपेक्षित पीड़ित समूह की पीड़ा को भुनाकर लाभ उठाने का कारोबार करते हैं। विगत अनेक दशकों से, जैसे भी हिसाब करें, यह दोनों प्रवृत्तियाँ यथावत मिलती हैं।

कुछ भड़कीले पर अनावश्यक कानून बनना, बंगलादेश में हिन्दू मंदिरों और हिन्दुओं पर हमला, औरंगजेब की कब्र पर बयानबाजी, शाहीनबाग जैसी घेरेबंदियाँ, तबलीगी जमात, कन्हैया लाल, नुपूर शर्मा, कश्मीरी पंडित, बंबई स्टॉक एक्सचेंज, संसद,‌ सरोजिनी नगर, ताज होटल, आदि असंख्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जिहादी हमले, अक्षरधाम-रघुनाथ मंदिर-संकटमोचन आदि अनगिनत मंदिरों पर वही हमले, अल्पसंख्यक संस्थानों के विशेषाधिकार, संविधान के अनुच्छेद 25-31 का विकृत अर्थ कर देना, अल्पसंख्यक आयोग, अल्पसंख्यक मंत्रालय, अल्पसंख्यक कोचिंग, अयोध्या-काशी-मथुरा जैसे इस्लाम-अतिक्रमित मंदिर , साबरमती एक्सप्रेस दहन, सेक्यूलरिज्म, संविधान का ४२वाँ और 44वाँ संशोधन, तथा उत्तर रजौरी से लेकर मध्य कैराना और दक्षिण मराड तक असंख्य छोटे-बड़े इलाकों से एक अभागे समुदाय का क्रमशः सफाया और पलायन, आदि आदि।

ये सब पीछे की ओर जाती हुई अनगिनत घटनाएं, विवाद और नीतियाँ गत चार-पाँच दशकों के कुछ प्रमुख उदाहरण हैं। परन्तु इन सभी घटनाओं, परिघटनाओं पर तथ्यगत प्रस्तुति, आकलन, और चर्चा से हमारे प्रभावशाली राजनीतिक-बौद्धिक वर्ग को परहेज रहा है। यहाँ तक कि अकादमिक शोध या तथ्य-संकलन तक लुप्त है। उपर्युक्त सभी घटनाओं, परिघटनाओं पर कोई प्रतिष्ठित पुस्तक या पर्चा तक ढूँढने से ही मिले, जिस की देश-विदेश में कद्र हुई हो। इतना विराट बौद्धिक शून्य – समस्या समाधान का उपाय तो क्या, समस्या का आकलन तक गायब!

ऐसा क्यों? इसलिए कि वह सब हिन्दू-मुस्लिम वाले राजनीतिक मामले से जुड़ा है, जिस पर प्रायः सभी राजनीतिक गुट पर्दा डालने, झुठलाने या बेचने की तरकीब में लगे रहे हैं। जिस में सत्य किसी को सहन नहीं होता! इसीलिए, उपर्युक्त किसी भी घटना या मुद्दे पर एक भी प्रमाणिक शोध या राजकीय श्वेत-पत्र नहीं है। उन पर संसद में कभी कोई केंद्रित विमर्श हुआ नहीं मिलता।

ऐसी भयावह लीपा-पोती इसलिए नहीं कि उक्त घटनाएं या विषय महत्वहीन हैं। बल्कि इसलिए कि इन सभी घटनाओं और मुद्दों पर देश के सभी प्रमुख राजनीतिक, बौद्धिक गुटों के पास पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष हैं जो वास्तविक तथ्यों, आँकड़ों, परिणामों से दूर हैं। किन्तु चूँकि सभी गुटों को अपनी दलबंदी और तदनुसार स्वार्थ सर्वोपरि लगता है, इसलिए उपर्युक्त सभी घटनाओं और मुद्दों की असलियत पर पर्दा रखना ही सब को मुफीद है।

फलत: जो पीड़ित हुआ और आज भी है, उस की पीड़ा किसी हिसाब में नहीं। बल्कि अनेक प्रबल बौद्धिक, राजनीतिक समूह पीड़ित को ही दोषी ठहराते हैं। संकेतों में या खुलकर भी। फिर समय-समय पर उन्हें ऐसे हथकंडे मिलते रहते हैं जिस से उन्हें पीड़ित को ही आक्रामक और उत्पीड़क को ही बेचारा बताते रहने का हीला मिलता रहता है। जिस से आम अनजान भले लोग ठगे जाते हैं, देश-विदेश हर कहीं।‌

यह हथकंडे उन झुनझुनों से मिलते हैं जो संघ-परिवार के बड़े लोग अपने पुराने, बंधुआ वोट-बैंक को बहलाने-फुसलाने के लिए बीच-बीच में प्रस्तुत करते रहते हैं। जिस से उस अभागे समुदाय के हाथ कुछ जुमले, मूर्तियाँ, तमाशे, सेल्फी, डींग, दिलासे, या अनावश्यक किस्म के कानूनों आदि के सिवा कुछ ठोस नहीं आता। पर उस की भावना को उत्तेजना व खुराक मिलती रहती है। बस, इसी झुनझुने को लहराकर तमाम मतवादी अपनी-अपनी टेक पुष्ट करते और दलीय स्वार्थ साधते हैं।

इस तरह, यह हिन्दू पीड़ा का विशाल कारोबार है। स्वतंत्रता मिलने समय से, बल्कि उस से भी कुछ पहले से अपने ही नेताओं की करनी से वह पीड़ित होता रहा है। जिस में अंग्रेज शासकों ने ही हिन्दुओं की चिन्ता की जब तक वे रहे। जबकि राष्ट्रवादी नेता ‘खलीफत सत्याग्रह’ से लेकर देश-विभाजन करने तक इस से बेफिक्र या नासमझ साबित होते रहे कि उन के विचित्र आंदोलनों, दोहरी बोली, दोहरी नीतियों से हिन्दू समाज को क्या मिल रहा है?

जब से राष्ट्रवादी आंदोलन की हवा बनी, तभी से अर्थात 1919  से 1947 तक, अनेक ऐसे आंदोलन, वक्तव्य, और फैसले देखे जा सकते हैं जो राष्ट्रवादी नेताओं द्वारा अनुचित एकतरफा तुष्टिकरण था। फलत: तुष्ट होने के बदले संबंधित समुदाय के नेताओं की भूख बढ़ती गई। जिसे डॉ. अंबेडकर ने 1940 में इन सटीक शब्दों में रखा था, ”मुसलमानों की माँगें हनुमान जी की पूँछ की तरह बढ़ती जाती हैं।”   (जारी)

साभार

Mintu Jha April 23, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: hindu, hindu ki peeda, Shankar Sharan, shankar sharan story

Related

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

 शंकर शरण । संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में...

April 23 2025

देश में दूसरा आपातकाल! आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार?

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। राजधानी दिल्ली की सड़कों, चौराहों और...

April 23 2025

अमृतानंद ऊर्फ धनानंद के काले कारनामे!

संदीप देव । संघ-भाजपा किस तरह फर्जी संत खड़ा करता...

April 23 2025

भाजपाई सत्ता की ‘बांटो और राज करो’ नीति: संविधान की आत्मा से खिलवाड़ और बाबासाहेब के सपनों का सौदा!

इंडिया स्पीक्स डेली संपादकीय। क्या भारत का लोकतंत्र आज एक...

April 23 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!

November 21, 2026
खोजी आलेखसंपादकीय

2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!

November 20, 2026
संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?